चांदी बनी रॉकेट, 1 लाख के पार, सोने ने भी दौड़ लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड

भोपाल देशभर में एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शुरुआत हो जायेगी. इस बीच लोगों को बाजार से बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी. जिसका सीधा असर गोल्ड मार्केट में भी दिखेगा. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार (28 मार्च) को भारतीय बुलियन (www.bullions.co.in) के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं: – भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट आज: 81,428 रुपए/10 ग्राम बीते दिन: 80,978 रुपए – भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम आज: 88,830 Rs/10gm बीते दिन: 88,340 रुपए प्रति 10 ग्राम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा शुल्क लगाने से ग्लोबल मार्केट में सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। घरेलू बाजार में भी सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 88,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 1,01,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। चांदी ने बनाया रिकॉर्ड, एक लाख पार अब बात करें तो गोल्ड-सिल्वर में पिछले कुछ महीने से लगातार हलचल मची है. इसी बीच आज पहली बार चांदी ने ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए 1 लाख का मार्क पार कर दिया है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने का शुरुआती कारोबार में भी हलचल दिखी है, जहां देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं: – भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट आज: 88,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बीते दिन: 88,400 Rs/10gm – भारत में चांदी का भाव आज: 101,670 रुपए प्रति 1 किलो बीते दिन: 99,970 रुपए/किलो सोने जल्द टच करेगा 95 हजार का मार्क भारत संग दुनियाभर के बाजार पिछले कुछ महीनों से काफी हलचल से गुजरे हैं. इस दौरान जहां बाजार से बड़ी संख्या में फॉरेन इंवेस्टर भारत छोड़ रहे हैं. इस बीच सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है और सेंसेक्स से लेकर निफ्टी तक रेड जोन में है. इसके अलावा इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी जारी है. अब अगर आप भी गोल्ड खरीदी की सोच रहे हैं तो फटाफट खरीद ले, क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड महंगाई छु सकता है. बाजार के ट्रेंड की माने तो इस साल अगस्त महीने तक ही सोना 95 हजार का रिकॉर्ड आकड़ा पार कर सकता है. हालमार्क ही है असली सोने की पहचान देखिए अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें. सोने के भाव तेज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 289 रुपये की तेजी के साथ 88,673 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,384 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 371 रुपये की तेजी के साथ 88,755 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,930 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,673 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

मंदसौर में गांधी सागर पाइपलाइन के गोदाम में भीषण आग, 15 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

मंदसौर मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव में एक भंडारण इकाई में भीषण आग लग गई, जहां सरकार के जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइप रखे गए थे। एएनआई से बात करते हुए इंस्पेक्टर प्रभात गौर ने कहा कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। इंस्पेक्टर गौर ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है।" आग लगने की घटना पर मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने पीटीआई को बताया, "आग लगने की घटना शाम 6 से 6:15 बजे के आसपास हुई। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तुरंत तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग को और फैलने से रोकने के लिए इलाके के चारों ओर खाई खोदी गई है। आस-पास के गांवों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। सौभाग्य से, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।" सात गाड़ियां भेजी गई आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। यहां एक ठेकेदार का सामान रखा हुआ था। गोदामनुमा खुली जगह पर साथ बहुत सारे पाइप रखे हुए थे। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की वजह से उठा धुआं करीब 15 किलोमीटर दूर तक नजर आया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कैसे लगी आग, अब तक नहीं जानकारी आग क्यों लगी अभी इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। मामले में इंस्पेक्टर प्रभात गौर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि जल जीवन मिशन के तहत इस्तेमाल होने वाले पाइपों में आग लग गई है। आग बुझाने के प्रयास देर रात तक भी जारी थे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आस-पास के गांवों को दी सूचना आग शाम को 6 बजे से 6-15 के बीच लगी। WRD पाइप में आग लगने के कारण आग तेजी से फैल गई। फायर एंबुलेंस को तैनात किया गया और अब आग लगभग पूरी तरह बुझ चुकी है। आग को फैलने से रोकने के लिए चारों ओर खाई खोदी गई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आस-पास के गांवों को सूचित कर दिया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने सिटी पैलेस पहुंचकर दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर उदयपुर में मेवाड़ राजघराने के अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद शोक की लहर है। देशभर से राजनेता, उद्योगपति और समाजसेवी सिटी पैलेस पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने सिटी पैलेस जाकर दिवंगत अरविंद सिंह मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। वसुंधरा राजे ने मेवाड़ राजघराने की ऐतिहासिक विरासत और अरविंद सिंह मेवाड़ के योगदान को याद करते हुए उन्हें अपूरणीय क्षति बताया। इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित हस्तियां, राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता सिटी पैलेस पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं। उदयपुर के नागरिकों में भी गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि अरविंद सिंह मेवाड़ को एक कुशल प्रशासक और समाजसेवी के रूप में जाना जाता था। उल्लेखनीय है कि अरविंद सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी स्मृति में कई श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। राजघराने से जुड़े लोगों और आम नागरिकों का सिटी पैलेस में आकर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान, बताई वजह

भोपाल मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. करण सिंह वर्मा ने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत का हवाला दिया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें घुटने के ऑपरेशन की सलाह दी है. करण सिंह वर्मा इच्छावर से विधायक हैं. करण सिंह वर्मा ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि घुटनों में दर्द रहता है. जांच कराई है डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा है. यह बात मुक्तिधाम के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने कही. इच्छावर में एक करोड़ से अधिक की लागत पर मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा. ऐसा क्या कहा कि सभा में लगने लगे ठहाके? करण सिंह वर्मा ने कहा कि यहां की जनता की आखिरी समय तक सेवा करनी है. आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाउंगा. हालांकि बाद में वे बोले कि अभी मेरी उम्र ही क्या है. एक साल 4 महीने ही तो हुए हैं. पांच साल के लिए तो बना हूं. राजस्व मंत्री की बात सुन वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आपके वोट से सरकार बनती है. आपके वोट से लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने आगे किसानों की समस्या पर बात करते हुए कहा कि किसान का सोयाबीन कम दाम में बिक रहा है. इच्छावर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया और कहा कि अंतिम सांस तक काम करूंगा. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे.   1985 से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं करण सिंह वर्मा करण सिंह वर्मा मध्य प्रदेश के 8 बार के विधायक हैं. 1985 से 2023 के बीच करण सिंह वर्मा ने इच्छावर सीट पर केवल एक बार चुनाव नहीं जीता है. 1985 से 2008 तक छह चुनाव और फिर 2018 और 2023 का चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट से जीता है.  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का टीजर रिलीज

मुंबई इंडस्ट्री में सीरियर किसर के नाम से फेमस एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, अब इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. डायरेक्टर तेजस देओस्कर द्वारा निर्देशित ये फिल्म कश्मीर की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. सामने आए ग्राउंड जीरो के टीजर की शुरुआत आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री को “कश्मीर की आजादी” के बारे में चेतावनी देने से होती है. इसके बाद वीडियो में भारतीय सैनिकों पर हमला दिखाया गया है, जिसमें बताया गया है कि “70 सैनिकों को गोली मार दी गई.” टीजर में इमरान हाशमी को बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रूप दिख रहे हैं. एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित फिल्म के टीजर में इमरान हाशमी को दुश्मन का शिकार करने के लिए एक उच्च-दांव मिशन का नेतृत्व करते देखा जा सकता है. साल 2003 में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे ने आतंकवादी मास्टरमाइंड गाजी बाबा को खत्म करने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व किया और उन्हें 2005 में राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था. टीजर के अंत में इमरान हाशमी पूछते हैं कि “सिर्फ़ कश्मीर की ज़मीन हमारी है या यहाँ के लोग भी?” बता दें कि इमरान हाशमी ने इंस्टाग्राम पर ग्राउंड जीरो का टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “बहादुरी, बलिदान और एक ऐसा मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया. #ग्राउंडजीरो का टीजर अब रिलीज हो गया है. #अबप्रहार होगा.” इस फिल्म में सई ताम्हणकर भी सहायक भूमिका में हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी को आखिरी बार सलमान खान की टाइगर 3 में खलनायक के रूप में देखा गया था. वहीं, अब वो जल्द ही फिल्म गुडाचारी 2 और फिल्म आवारापन 2 में नजर आने वाले हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, 7.7 रही तीव्रता, फ्लाईओवर ढहा, 43 लोग लापता

बैंकॉक  म्यांमार और थाईलैंड में आए खतरनाक भूकंप से भारी तबाही मचने की आशंका है। थाईलैंड से खतरनाक तस्वीरें सामने आ रहे हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को धड़ाम से जमीन पर गिरते हुए देखा गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का खतरनाक भूकंप आया है। भूकंप पूरे देश में झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर तक भूकंप के झटके महूसक किए गये हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि भूकंप का केन्द्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर अंदर था, जिससे भारी तबाही की आशंका है। म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें जमींदोज, इमरजेंसी घोषित .म्यांमार-थाईलैंड भूकंप: भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार- पीएम मोदी. कोलकाता, इंफाल में हल्के झटके महसूस किए गए समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बैंकॉक में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद कोलकाता और इंफाल में हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र मध्य म्यांमार में था, जो मोनीवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में है। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। यूएसजीएस ने एक बयान में कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे के आसपास म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 16 किलोमीटर की दूरी पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बैंकॉक में भी भूकंप से तबाही की आशंका है। लोग अपने घरों से बाहर भागते हुए देखे गए हैं और कुछ वीडियो में खाना खाते समय लोगों को हिलते हुए दिखाया गया। सबसे खतरनाक वीडियो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत को ताश के पत्तों की तरह धड़ाम से गिरते हुए देखा गया है। पहला झटका सुबह 11.50 बजे आया 12 मिनट बाद दूसरा झटका महसूस हुआ भूकंप में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा कुछ समाचार एजेंसियों ने रिपोर्ट किया है कि शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए। दावा किया जा रहा है कि म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए। बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत ढह गई: पुलिस बैंकॉक पुलिस का कहना है कि दोपहर में थाई राजधानी में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। संभावित हताहतों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस के मुताबिक, बैंकॉक के लोकप्रिय चतुचक मार्केट के पास घटना हुई। इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है कि ढहने के समय साइट पर कितने श्रमिक थे? एक मिनट तक हिलती रही धरती सोशल मीडिया वेबसाइट X पर बैंकॉक में आए भूकंप से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि भूकंप के दौरान जमीन करीब एक मिनट तक हिलती रही, जिससे पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया पुल म्यांमार में एतिहासिक शाही महल मांडले पैलेस के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सागाइंग क्षेत्र के सागाइंग टाउनशिप में एक पुल भूकंप में पूरी तरह नष्ट हो गया। राजधानी नेपीता के अलावा क्यौकसे, प्यिन ऊ ल्विन और श्वेबो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन शहरों की आबादी 50 हजार से ज्यादा है। भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड में तबाही म्यांमार से भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तीन मंजिला मकान को धाराशाई देखा जा रहा है। लोगों को भूकंप के बाद अपनी जान बचाने के लिए भागते देखा जा रहा है। बैंकॉक में ऊंची इमारत ढहने पर धूल के बादल से भागते लोग दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा म्यांमार की सीमा से लगे युन्नान और गुआंग्शी प्रांतों में चीनी सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि उन्होंने भूकंप को तीव्रता से महसूस किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक म्यांमार के अवा और सागाइंग क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक पुल शुक्रवार को देश के मध्य भाग में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद ढह गया है। फुटेज में देश के उत्तर से दक्षिण तक बहने वाली इरावदी नदी में गिरने के बाद पुराने सागाइंग पुल के कुछ हिस्से दिखाई दे रहे हैं। पहला झटका सुबह 11.50 बजे आया 12 मिनट बाद दूसरा झटका महसूस हुआ भूकंप में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा कुछ समाचार एजेंसियों ने रिपोर्ट किया है कि शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 और 6.4 तीव्रता के दो लगातार भूकंप आए। दावा किया जा रहा है कि म्यांमार के मांडले में इरावदी नदी पर बना सुप्रसिद्ध अवा ब्रिज गिर गया है। भूकंप में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना तेज था कि करीब 900 किलोमीटर दूर बैंकॉक में भी इसके झटके महसूस किए गए। बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत ढह गई: पुलिस बैंकॉक पुलिस का कहना है कि दोपहर में थाई राजधानी में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई। संभावित हताहतों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस के मुताबिक, बैंकॉक के लोकप्रिय चतुचक मार्केट के पास घटना हुई। इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है कि ढहने के समय साइट पर कितने श्रमिक थे? भूकंप से जुड़े अपडेट यहां पढ़ें:- – थाईलैंड और म्यांमार के कई शहरों में इमारतें ढह गई हैं. – बैंकॉक में टावर जमींदोज हो गया है जबकि दर्जनों लोग लापता हैं. – USGS का कहना है कि हजारों लोगों के मरने की आशंका है. – मेघालय के गारो हिल्स में भी 4.0 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. – सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गगनचुंबी इमारतों को भूकंप के झटकों की वजह से हिलते देखा जा सकता है. कई इमारतें झुक गई हैं. धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं. एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड … Read more

सर्व हितेषी बजट हेतु विभिन्न व्यापारिक संगठनो ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का किया स्वागत

सर्व हितेषी बजट हेतु विभिन्न व्यापारिक संगठनो ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जी का किया स्वागत मध्यप्रदेश के बजट में  जनकल्याण कारी घोषणा ओर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने घोषणा  पर व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी का किया स्वागत भोपल वित्त वर्ष 2025_ 26 के मध्य प्रदेश सरकार के बजट में महिला उद्यमीयों को प्रोत्साहित करने छोटे समूह और व्यापारियों के रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की योजनाओं का अखिल भारती अग्रवाल महासभा व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक नवनीत अग्रवाल स्वागत साथ ही किसी भी नए कर की घोषणा नहीं करने से व्यापारियों ने राहत भरा बजट बताया लोहा व्यापारी संघ के अनिल अग्रवाल समाजसेवी अग्रसत्ता के प्रधान संपादक ओमप्रकाश अग्रवाल,  कैनवास व्यापारी संघ से भगवान दास ढालिया,किराना व्यापारी संघ के मनीष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट को प्रदेश के व्यापारिक औद्योगिक विकास में मिल का पत्थर होगा इसी विकासोन्मुखी बजट के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय संगठनों ने वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी का स्वागत किया Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21