‘द गुरू शिष्य जुगल्स’ सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को

'द गुरू शिष्य जुगल्स' सांगीतिक प्रस्तुति शनिवार 29 मार्च को रविन्द्र भवन में श्री सुप्रियो मैत्रो और आकाश तिवारी की सांगीतिक प्रस्तुति भोपाल भारतीय शास्त्रीय संगीत हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अनमोल हिस्सा है। इसकी सुरमयी ध्वनियां मन और आत्मा दोनों को शांति प्रदान करती हैं तथा भावनाओं को गहराई से व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनती हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से देवांश फाउंडेशन प्रस्तुत कर रहा है ‘गुरु शिष्य जुगल’, जहां विख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक श्री सुप्रियो मैत्रो अपने शिष्य आकाश तिवारी के साथ एक अनूठी सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। यह संगीतमय आयोजन 29 मार्च की शाम 7 बजे से रविंद्र भवन में होगा, जहां संगीत प्रेमी भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्राचीन सुरों और रागों की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। श्री सुप्रियो मैत्रो, जिनकी संगीत यात्रा दशकों पुरानी है, न केवल अपने उत्कृष्ट गायन के लिए प्रशंसित हैं, बल्कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय संगीत की पहचान भी स्थापित की है। उनके संगीत में गहराई, भावनात्मक तीव्रता और तकनीकी कौशल का अद्वितीय मिश्रण देखने को मिलता है। उनके शिष्य आकाश तिवारी ने भी गुरुओं से प्राप्त पारंपरिक प्रशिक्षण और नवीन विचारों का संगम कर अपनी कला में निखार लाया है, जिससे आने वाली पीढ़ी में भारतीय शास्त्रीय संगीत का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है। इस संगीतमय संध्या का संचालन जाने-माने एंकर श्री विनय उपाध्याय करेंगे, जो अपनी ओजस्वी वाणी और सधी हुई प्रस्तुति शैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

उत्तर प्रदेश की सरकारी एंबुलेंस मरीजों के बजाय हरी-हरी सब्जियां ढोने के लिए इस्तेमाल की गई

अशोकनगर गुना में मरीजों की जगह खरबूजे लेकर पहुंची एम्बुलेंस… ये सुनकर आप भी हैरान होंगे कि आखिर ऐसा कैसे संभव है। ये मध्य प्रदेश के गुना जो एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सरकारी संसाधनों के बेतहाशा दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही देखने को मिल रही है। बता दें कि गुना में उत्तर प्रदेश की सरकारी एंबुलेंस को मरीजों के इलाज के लिए नहीं, बल्कि खरबूजे ढोने के लिए इस्तेमाल किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस एंबुलेंस पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी, उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सॉफ तौर पर एंबुलेंस पर लिखा हुआ है। यानी कि यह उत्तर प्रदेश से चलकर गुना पहुंची है। इसे पहचान छिपाने के लिए पीले रंग के तिरपाल से भी इस दौरान ढंकने की कोशिश यहां की गई। जब स्थानीय लोगों ने इस नजारे को देखा तो वे भी हैरान रह गए। दांतों तले उंगलियां दबा ली। गुना पुलिस ने भी शायद एंबुलेंस समझकर कोई कार्रवाई नहीं की। यहां पुलिस की कार्रवाई पर वही सवाल खड़े हो जाते हैं कि बिना नंबर प्लेट के एम्बुलेंस आखिर गुना की सड़कों पर क्यों दौड़ रही है। सड़कों पर दौड़ती इस एंबुलेंस को देखकर पहले तो लोगों को लगा कि कोई गंभीर मरीज अस्पताल ले जाया जा रहा होगा, लेकिन जब यह एंबुलेंस सीधे सब्जी मंडी आढ़त पहुंची, तो लोग चौंक गए। वहां पहले से मौजूद व्यापारी और ग्राहक भी उस वक्त अवाक रह गए, जब उन्होंने देखा कि मरीजों की जगह एंबुलेंस से खरबूजे उतारे जा रहे हैं और मंडी में मोल भाव कर बेचे जा रहे हैं। इस दौरान कई लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल होते ही मामला गरमाने लगा और मामले की पोल खुल गई। अब जरा इस पूरे घटनाक्रम को देखिए जिसने एक नहीं कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कि क्या सरकारी संसाधनों का इतना बड़ा दुरुपयोग बिना किसी प्रशासनिक मिलीभगत के संभव हो सकता है? आपको बता दें गुना में यह पहली बार नहीं हुआ है जब सरकारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल किया गया हो। कुछ दिन पहले ही एक मासूम की मौत इसलिए हो गई थी क्योंकि उसे समय पर एंबुलेंस नहीं मिली थी। तब भी प्रशासन चुप्पी साधे रहा था। दूसरी बार जब एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो जाने के बाद मासूम नाबालिक ने दम तोड़ दिया था। मामला गरमाया था। परिजनों ने शिकायत की थी। एंबुलेंस से जुड़ा अब यह तीसरा मामला सामने आया है। जब एंबुलेंस को व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया गया है, कई नियम तोड़े लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। गुना में पुलिस और प्रशासन ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। सवाल कई हैं जिनके जवाब किसी के पास नहीं है। अगर यह एंबुलेंस यूपी से आई थी, तो उसे मध्य प्रदेश में प्रवेश कैसे मिल गया? क्या किसी चेकपोस्ट पर इसकी जांच नहीं हुई? बिना नंबर प्लेट वाली एंबुलेंस को शहर में घूमने की इजाजत किसने दी? इन सवालों के जवाब प्रशासन जबाब देने के लिए तैयार नहीं है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

अब लेफ्टिनेंट कर्नल की हवस का शिकार बनी महिला आरक्षक, शादी का झांसा देकर 13 साल तक किया दुष्कर्म

भोपाल मध्यप्रदेश के पुलिस मुख्यालय के अधीन आने वाली एक इन्वेस्टिगेशन विंग में पदस्थ एक महिला आरक्षक के साथ सेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी वर्ष 2012-2013 में महिला आरक्षक के संपर्क में आया था। इसके बाद ही उसने नजदीकी बनाई और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। महिला आरक्षक जब नशे से बाहर आई तब उसे पता चला कि उसकी आबरू लूटी जा चुकी है तो उसने विरोध शुरू कर दिया। सेना के अधिकारी ने पीड़िता को शांत कराते हुए जल्दी ही शादी करने का झांसा दिया तो पीड़िता उसके झांसे में आ गई। आरोपी शादीशुदा होने के बाद खुद को कुंवारा बताकर शादी का झांसा दिया था। बाद में उसके शादीशुदा होने का पता चला तो आरोपी ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब बताकर उससे जल्दी तलाक लेकर शादी का वादा कर महिला आरक्षक का शारीरिक शोषण करता रहा। भोपाल आता शारीरिक शोषण करता और चला जाता महिला थाना प्रभारी अंजना दुबे ने 45 वर्षीय महिला आरक्षक ने शिकायत में बताया है कि वर्ष 2012-2013 में वह आरोपी वरुण प्रताप सिंह के संपर्क में आई थी। आरोपी सिंह ने खुद को अविवाहित बताते हुए पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाईं। इसी दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला आरक्षक के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में उसने शादी का झांसा देते हुए पीड़िता का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। शादी की डेट बढ़ाकर करता रहा शोषण आरोपी जब भी भोपाल आता पीड़िता को जल्दी ही शादी करने की बात कहकर शारीरिक शोषण करता और चला जाता। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी की कई बार खुद ही तारीख तय करके पीड़िता को बताता और उसके पहले तैयारी करने के बहाने भोपाल आता और शारीरिक शोषण करने के बाद चला जाता। इसके बाद वह कहता कि सैन्य अभियान और मौजूदा हालातों के चलते उसे लंबा अवकाश नहीं मिल पा रहा, इसलिए शादी कुछ माह बाद करेंंगे। ऐसा उसने एक नहीं कई बार किया। कुछ सालों से धमकी देेकर कर रहा था दुष्कर्म पीडि़ता ने पुलिस को बताय कि आरोपी कुछ सालों पहले तक तो शादी की बात करता था, बाद में वह धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच पीड़िता उसके संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह कई साल पहले शादी कर चुका है। इसके बाद पीड़िता ने जब उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो उसने कहा कि पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं है और मैं उससे तलाक लेने का प्रयास कर रहा हूं। तलाक लेकर जल्दी ही तुमसे शादी कर लूंगा। इस बीच पीड़िता ने जब शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करती तो आरोपी वह डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता। पुलिस ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

मुजफ्फरनगर में पत्‍नी पिंकी ने पति अनुज को कॉफी में जहर दिया, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी पिंकी

मुजफ्फरनगर  मेरठ, उन्‍नाव के बाद अब यूपी के मुजफ्फरनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर दे दिया। इससे पति की हालत गंभीर हो गई। उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पत्नी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह घटना खतौली के गांव भंगेला की है। युवक अनुज की बहन मीनाक्षी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की शादी दो साल पहले गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पिंकी, अनुज और परिवार को परेशान करने लगी। वह अनुज को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। अनुज की हालत में सुधार मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि पिंकी ने मंगलवार रात करीब नौ बजे अनुज को जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में सुधार है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। आरोपी पिंकी को ढूंढ रही पुलिस: इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के बयान दर्ज किए गए हैं। युवक की बहन मीनाक्षी ने गुरुवार को पिंकी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से कॉफी में जहर देने का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिंकी की तलाश की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

अनुज शर्मा की मोहक प्रस्तुति के साथ 29वें भोरमदेव महोत्सव का समापन

कवर्धा भजन गायक राकेश शर्मा और छत्तीसगढ़ी गायक कलाकार अभिनेता अनुज शर्मा की मोहक प्रस्तुति के साथ 29वें भोरमदेव महोत्सव का कल देर शाम समापन हुआ. इस अवसर पर मौजूद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आयोजन की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की बात कही. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पहली बार भोरमदेव क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से 146 करोड रुपए की स्वीकृति हुई है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भोरमदेव क्षेत्र का विकास किस तरह से होगा. विजय शर्मा ने महोत्सव के पहले दिन उपद्रवियों द्वारा कुर्सी तोड़ने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह संपत्ति नुकसान करने वाली बात मुझे बहुत बेकार लगी है. कुर्सी तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन्होंने गुजारिश की कोई नेता ऐसा कृत्य करने वालों के साथ ना दे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 18

संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई

भोपाल मध्य प्रदेश में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान शासकीय हिंदू कर्मचारियों को कार्यालय से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई है. संगठन ने इसे रमजान के दौरान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिम कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा से जोड़ा है, जहां नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी का प्रावधान किया गया था. अब इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में नवरात्रि के 9 दिनों के लिए हिंदू कर्मचारियों को राहत देने की अपील की गई है. संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, "जिस तरह रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी दी जाती है, वैसे ही सनातनी शासकीय कर्मचारियों को भी नवरात्रि में सुविधा मिलनी चाहिए." संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू कर्मचारियों को सुबह 12 बजे तक दफ्तर आने और शाम 4 बजे छुट्टी मिले, ताकि वे बिना जल्दबाजी के पूजा-पाठ और कर्मकांड कर सकें. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि इस मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने जा रहे हैं. उनका कहना है कि यह कदम हिंदू कर्मचारियों को उनके धार्मिक कर्तव्यों के लिए समय देगा और सांस्कृतिक समानता को बढ़ावा देगा. यह मांग चैत्र नवरात्रि से पहले उठी है, जो 30 मार्च से शुरू होने वाली है. अब सबकी नजर सरकार के जवाब पर टिकी है कि क्या इस अपील पर कोई फैसला लिया जाएगा.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह : पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे 192 जोड़े

मुंगेली मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे. वर-वधू एवं उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया. विवाह से पूर्व बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी मीना साव के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और योजना के तहत 35-35 हजार रुपये के चेक एवं उपहार भेंट किए. कार्यक्रम में आशीर्वाद देने ये रहे शामिल कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, मेनका प्रधान, जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली पार्वती पटेल सहित प्रशासनिक अमला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं. गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना : उप मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम साव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. हमारी सरकार गरीब परिवारों की आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. विवाह और इलाज दो ऐसे बड़े खर्च होते हैं, जिनका बोझ अब सरकार उठा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना के तहत 05 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह योजना को सशक्त बनाया है. उन्होंने 192 जोड़ों के विवाह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और कहा कि सरकार आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी. विधायक मोहले ने की ये अपील विधायक पुन्नूलाल मोहले ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35-35 हजार रुपये का चेक और 15 हजार रुपये के उपहार दिए जा रहे हैं. उन्होंने आम जनता से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकार आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली एवं अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है. कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है. जिला प्रशासन सरकार की सभी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी संजुला शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की विस्तृत जानकारी दी और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया. नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन ने कही यह बात विवाह उपरांत नवविवाहित दूल्हा एवं दुल्हन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की यह योजना जरूरतमंदों के लिए अत्यंत लाभकारी है. इस आयोजन में भेदभाव से परे सभी वर्गों के लोगों का एक ही मंच के नीचे विवाह संपन्न हुआ. अलग-अलग विवाह करने में जो खर्चे आते, उसकी भी बचत हुई है और बड़े ही धूमधाम से विवाह का पूरा कार्यक्रम रस्मों-रिवाज के साथ संपन्न हुआ. इसके लिए जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27