Monday, July 6, 2026 10:13 pm

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान, बताई वजह

भोपाल मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. करण सिंह वर्मा ने कहा कि वह अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत का हवाला दिया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें घुटने के ऑपरेशन की सलाह दी है. करण सिंह वर्मा इच्छावर से विधायक हैं. करण सिंह वर्मा ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि घुटनों में दर्द रहता है. जांच कराई है डॉक्टर ने ऑपरेशन करवाने के लिए कहा है. यह बात मुक्तिधाम के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंच से उन्होंने कही. इच्छावर में एक करोड़ से अधिक की लागत पर मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा. ऐसा क्या कहा कि सभा में लगने लगे ठहाके? करण सिंह वर्मा ने कहा कि यहां की जनता की आखिरी समय तक सेवा करनी है. आगे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाउंगा. हालांकि बाद में वे बोले कि अभी मेरी उम्र ही क्या है. एक साल 4 महीने ही तो हुए हैं. पांच साल के लिए तो बना हूं. राजस्व मंत्री की बात सुन वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे. राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि आपके वोट से सरकार बनती है. आपके वोट से लोकप्रिय प्रधानमंत्री बने हैं. उन्होंने आगे किसानों की समस्या पर बात करते हुए कहा कि किसान का सोयाबीन कम दाम में बिक रहा है. इच्छावर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया और कहा कि अंतिम सांस तक काम करूंगा. इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल थे.   1985 से विधायक निर्वाचित हो रहे हैं करण सिंह वर्मा करण सिंह वर्मा मध्य प्रदेश के 8 बार के विधायक हैं. 1985 से 2023 के बीच करण सिंह वर्मा ने इच्छावर सीट पर केवल एक बार चुनाव नहीं जीता है. 1985 से 2008 तक छह चुनाव और फिर 2018 और 2023 का चुनाव उन्होंने बीजेपी के टिकट से जीता है.  recent visitors 26

भोपाल के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश: मंत्री करण सिंह वर्मा

भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्व प्रकरणों के शीघ्र और समयबद्ध निराकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। राजस्व मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की चेतावनी देते हुए राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अपने कार्यों में तत्परता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। समयबद्धता पर जोर मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्पष्ट किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों के समाधान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने की प्रक्रिया अपनाएं।उन्होंने कहा, “राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध समाधान जनता के प्रति हमारी जवाबदेही को दर्शाता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।” अनावश्यक विलंब नहीं होगा स्वीकार वर्मा ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। कठोर कार्यवाही की चेतावनी कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मंत्री ने कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी जो अपने कर्तव्यों में चूक करेंगे या जानबूझकर प्रकरणों को लंबित रखेंगे, उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जनता का विश्वास बढ़ाने की पहल इस निर्देश का उद्देश्य राजस्व विभाग में जनता का विश्वास बढ़ाना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। मंत्री वर्मा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जनता को उनके प्रकरणों का शीघ्र समाधान मिले और उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समर्पित अधिकारी बने मिसाल मंत्री ने अच्छे प्रदर्शन वाले अधिकारियों की सराहना की और सभी अधिकारियों को उनके उदाहरण का अनुसरण करने की सलाह दी। यह पहल प्रदेश में राजस्व मामलों में पारदर्शिता और दक्षता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उम्मीद है कि इन निर्देशों से भोपाल के राजस्व विभाग में सुधार और जनता के लिए सुविधाजनक सेवाएं सुनिश्चित होंगी। [/more] recent visitors 214