आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले वीर तुकाराम ओंबले का बनेगा स्मारक, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

मुंबई महाराष्ट्र सरकार ने 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अशोक चक्र विजेता तुकाराम ओंबले के सम्मान में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है. यह स्मारक सतारा जिले में उनके पैतृक गांव केदांबे में बनाया जाएगा, जहां तुकाराम ओंबले का जन्म हुआ था.महाराष्ट्र सरकार ने इस स्मारक के निर्माण के लिए 13.46 करोड़ रुपये की राशि मंजूर किए हैं. इस स्वीकृत राशि की पहली किस्त 2.70 करोड़ रुपये (20%) प्रशासन को उपलब्ध करा दी गई है तुकाराम ओम्बले वही पुलिस कर्मचारी थे जिन्होंने अजमल कसाब को जिंदा पकड़ा था.  सरकार उनके सम्मान में सतारा जिले के मौजे केडंबे गांव में एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है, जिसके लिए 13.46 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना की पहली 2.70 करोड़ रुपये (20%) की राशि प्रशासन को जारी कर दी है, जिससे स्मारक निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके. कौन थे तुकाराम ओंबले? 26/11 मुंबई हमलों के दौरान मुंबई पुलिस के जांबाज अफसर तुकाराम ओंबले ने अपनी जान पर खेलकर आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी. उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था. 26 नवंबर 2008 की रात मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए थे, जबकि सैकड़ों घायल हुए थे। इस हमले को अंजाम देने आए आतंकियों में से सिर्फ अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था, जिसे पकड़ने में तुकाराम ओंबले की अहम भूमिका रही थी. जान की बाजी लगाकर कसाब को जिंदा पकड़े 26 नवंबर 2008 को जब 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया, तब पूरी मुंबई दहशत में थी. इनमें से दो आतंकी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CST) स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी कर रहे थे. एक था अजमल कसाब और दूसरा अबू इस्माइल. पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और गिरगांव चौपाटी पर बैरिकेड लगाए. जैसे ही आतंकियों की कार बैरिकेड्स के पास आई, पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें अबू इस्माइल मारा गया. अजमल कसाब ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन तुकाराम ओंबले ने अपनी जान की परवाह किए बिना उस पर झपट्टा मारा और उसके AK-47 को पकड़ लिया. कसाब ने लगातार गोली चलाई, लेकिन ओंबले कसाब के हथियार को कसकर पकड़े रहे, जिससे बाकी पुलिसकर्मियों को उसे जिंदा पकड़ने का मौका मिला. गोली लगने की वजह से तुकाराम ओंबले शहीद हो गए, लेकिन उनकी बहादुरी से भारत ने एकमात्र आतंकी को जिंदा पकड़ लिया, जिससे पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

नारायणपुर : भ्रमण पश्चात बच्चों को ब्रेकफास्ट करवा कर कलेक्टर ने किया बस से रवाना

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के भूमकाल छात्रावास रेकावाया के बच्चों को कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भ्रमण कराया गया। इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कराया गया इसका मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन द्वारा इस छात्रावास में अध्यनरत बच्चों को बाहरी दुनिया से परिचित कराने का मकसद था। ताकि वह मुख्य धारा से जुड़कर आगे का अध्यापन कार्य अच्छे से कर सकें साथ ही जिला प्रशासन द्वारा इन सभी बच्चों के अध्यापन के लिए डंुगा एवं रेकावाया में शिक्षा हेतु सुविधा उपलब्ध करई जा रही है। कलेक्टर ने रेकावाया आश्रम के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण से वापस जिला मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ब्रेकफास्ट के दौरान बच्चों से मुखातिब होते हुए भ्रमण के दौरान दिखाएं गए स्थलों की जानकारी लेते हुए, बेहतर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने आगे की पढ़ाई करने के लिए बताते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात शिक्षक बनने की अपनी जिज्ञासा बताई। कलेक्टर ने भ्रमण से वापस सभी बच्चों को कलेक्ट्रट परिसर का भ्रमण कराया अंत में कलेक्टर कक्ष का सभी बच्चों को अवलोकन करवाते हुए समान्य जानकारी देते हुए परिचात्मक जानकारी दी गई। सभा कक्ष में सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए गांव के विकास में सहभागिता बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, तहसीदार सौरभ चौरसिया, चिराग रामटेके, डीएमसी भवानी शंकर रेड्डी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा दीनबंधु रावटे उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

एमसीबी : पीएम आवास योजना में लापरवाही करने वाले कई आवास मित्रों की सेवाएं की गई समाप्त एवं पंकज शर्मा ऑपरेटर मार्च माह का वेतन आगामी आदेश रोका गया

एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन आवास मित्रों को आबंटित ग्राम पंचायतों में कार्य में लापरवाही बरतने, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थित रहने और क्षेत्रीय दौरा नहीं करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। आदेश के अनुसार भरतपुर जनपद पंचायत के तहत कार्यरत आवास मित्र श्री सौरभ यादव, श्री गणेश तिवारी, श्री रवि प्रकाश, श्री आकाश जायसवाल और श्री रामप्रवेश की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनके खिलाफ आरोप था कि ये अपने-अपने आबंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावित हो रही थी । एवं पंकज शर्मा ऑपरेटर (pmayg) जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ के द्वारा कार्य में अनुपस्थित रहने पर मार्च माह का आगामी आदेश तक वेतन रोका गया !  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा तापमान, 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर  छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्म दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही उत्तर और दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य भागों में एक से दो डिग्री तक दिन का पर बढ़ सकता है। हॉट डे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गर्म दिन की स्थिति की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दो दिनों तक हॉट डे जारी रहेगा। 43 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया महीने उत्तम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। रायपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।     Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

दंतेवाड़ा : बस्तर पंडुम 2025 : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां जोरो पर

दंतेवाड़ा : बस्तर पंडुम 2025 : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां जोरो पर कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देश आगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजन दंतेवाड़ा जनजातीय विरासतों, कला एवं संस्कृति के धरोहरों का संरक्षण,संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां पूरे जोरो पर इस क्रम में आज बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित आगामी होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी होगे। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जायेगा। इस मौके पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा कमिश्नर एवं आईजी को कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इसमें पार्किंग व्यवस्था, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहवास खान-पान के अलावा कार्यक्रम स्थल में विभागों द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले स्टालों के संयोजन जैसे विभिन्न बिन्दु शामिल रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका, रियान पराग नहीं, इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बेहद रोमांचक हो रहा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस के लिए एक बड़ा झटका सामने आया था। टीम के नियमित कप्तान संजू सैमसन शुरुआती तीन मैचों में टीम की अगुवाई नहीं कर रहे है। राजस्थान रॉयल्स ने घोषणा की है कि संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग टीम की कप्तानी संभाल रहे है। हालांकि, संजू टीम का हिस्सा बने रहेंगे और एक बल्लेबाज के रूप में खेलते नजर आ रहे है। राजस्थान रॉयल्स 5 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ अपना चौथा मैच खेलेगी। इस मैच में संजू सैमसन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। राजस्थान के फैंस को उम्मीद है कि उनके स्टार खिलाड़ी जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम की बागडोर संभालेंगे। क्यों नहीं खेले रहे संजू विकेटकीपर के रूप में? संजू सैमसन अभी भी अपनी चोट से पूरी तरह नहीं उबरे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान बल्लेबाजी करते समय उनकी उंगली में चोट लग गई थी, जिससे उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, वह बल्लेबाजी करने के लिए फिट हैं, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें अभी विकेटकीपिंग की मंजूरी नहीं दी है। इसी कारण टीम को विकेटकीपर के रूप में किसी और खिलाड़ी को मौका देना होगा। राजस्थान रॉयल्स के लिए चुनौती संजू सैमसन टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम के लिए शुरुआती मैचों में चुनौती हो रही है। हालांकि, रियान पराग के पास कप्तानी का यह बड़ा मौका होगा, जहां वे अपनी नेतृत्व क्षमता साबित कर सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : 30 और 31 मार्च को अवकाश में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया सारंगढ़ बिलाईगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, नागरिकों की सुविधा हेतु रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय सायं 5 बजे से बढ़ाकर सायं 7 बजे तक कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एन.जी.डी.आर.एस. सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम द्वारा ऐसी कोई तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23