चेन्नई की हार के साथ-साथ धोनी के नौवें पर उतरने की खूब चर्चा हो रही है, माही के इस फैसले से फैंस का दिल टूटा

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 50 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। आरसीबी ने शुक्रवार को चेपॉक में 196/7 का स्कोर बनाया और सीएसके को 146/8 पर रोक दिया। चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र (31 गेंदों में 41, पांच) ने सर्वाधिक रन जुटाए जबकि दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के बल्ले से 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। 43 वर्षीय धोनी ने 9वें पर उतरने के बाद तीन चौके और दो छक्के जमाए। सीएसके के पूर्व कप्तान पहली बार नौवें नंबर पर आए। आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक में सीएसके को मात दी है। चेन्नई की हार के साथ-साथ धोनी के नौवें पर उतरने की खूब चर्चा हो रही है। माही के इस फैसले से फैंस का दिल टूट गया है। उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। कोई धोनी को सेल्फिश क्रिकेटर कह रहा तो कोई उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दे रहा। बता दें कि धोनी जब 16वें ओवर में बैटिंग के लिए आए तो चेन्नई को जीत के लिए 98 रनों की जरूरत थी। हालांकि, धोनी ने शुरुआती चार गेंदों में महज दो रन बनाए। उन्होंने 19वें ओवर में दो चौके लगाकर अपने हाथ खोले और फिर 20वें ओवर में दो छक्के और एक चौका जमाया। एक यूजर ने कमेंट किया, ''मैं धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन कल रात वह स्वार्थी दिखे। वह जीत के लिए नहीं बल्कि अपने एंटरटेनमेंट के लिए खेले।'' दूसरे ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो धोनी को अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। अगर आप उस समय शीर्ष क्रम में नहीं आ सकते, जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत हो तो कोई फायदा नहीं। सिर्फ दर्शकों के लिए कुछ छक्के मारना ठीक नहीं है। आप टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं कर रहे हैं।'' तीसरे ने कहा, ''मुझे यह इंसान बिलकुल पसंद नहीं है। यह सब सिर्फ हाइप के लिए कर रहे हैं। पहले मैं उनके खेलने के पक्ष में था लेकिन अब नहीं।'' धोनी को सिर्फ अटेंशन चाहिए। रिटायरमेंट का हथकंडा बंद करो।'' बता दें कि पिछले कई सालों से धोनी के आईपीएल रिटायमेंट की अटकलें लग रहीं। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था और सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं। आरसीबी से शिकस्त के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खराब फील्डिंग पर हार का ठीकरा फोड़ा। गायकवाड़ ने कहा, ''मुझे अभी भी लगता है कि इस मैदान पर 170 का स्कोर सही था। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। खराब फील्डिंग के कारण हमने मैच गंवाया। अगर आप 170 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहे होते तो कुछ समय और होता लेकिन 20 रन फालतू देने से पावरप्ले में अलग तरीके से खेलना होता है जो हम नहीं खेल पाए।'' कप्तान ने कहा, ''हमने कैच टपकाए और उनके बल्लेबाज चौके छक्के लगाते रहे। उनकी रनगति आखिरी ओवर तक धीमी नहीं हुई। हमें लगता है कि फील्डिंग पर हमें काफी मेहनत करनी होगी।''   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

झूलेलाल जयंती पर रविवार को उज्जैन में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अभिनेता गोविंदा भी मौजूद रहेंगे

 उज्जैन झूलेलाल जयंती के अवसर पर 30 मार्च रविवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. सिंधी समाज द्वारा इस मौके पर वाहन रैली के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम के संयोजक महेश परियानी ने बताया कि इस बार भी उज्जैन में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महापर्व का आयोजन पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे उज्जैन के टावर चौक से सिंधु जागृति समाज द्वारा एक वाहन रैली निकाली जाएगी. इसके पहले भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा केसरिया दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया जाएगा. इसके अलावा वाहन रैली में अभिनेता गोविंदा भी साथ चलेंगे. इस मार्ग से निकलेगी वाहन रैली कार्यक्रम संयोजक महेश परियानी ने बताया कि वाहन रैली टावर चौक से देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, तेली वाडा, निकास चौराहा, पटेल कॉलोनी, अंकपात मार्ग, खाक चौक होते हुए इंदिरा नगर पर समाप्त होगी. इस वाहन रैली में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे. वाहन रैली को देखते हुए पुलिस के इंतजाम वाहन रैली और अन्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन दौरे का कार्यक्रम आया है, जिसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वाहन रैली को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए परिवर्तित की जाएगी. इसे लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ‘डेडली ग्रुप’ का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए, दिखा कैमरामैन अवतार

अहमदाबाद रोहित शर्मा जहां मौजूद होते हैं, अगर वहां मौज-मस्ती का सिलसिला शुरू हो जाए तो हैरान नहीं होनी चाहिए। रोहित का यही अंदाज एक बार फिर दिखा है। उन्होंने अब कैमरामैन अवतार के साथ गुजरात टाइटंस (जीटी) के सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती की, जिसका दिलचस्प वीडियो मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शेयर किया है। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित 'डेडली ग्रुप' का फोटो खींचने के लिए बेचैन नजर आए। गुजरात और मुंबई के बीच शनिवार को आईपीएल 2025 का नौवां मैच खेला जाना है। दोनों टीमों की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर होगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन के समय जब रोहित को थोड़ा वक्त मिला तो उन्होंने फोटो खींचने की जिद की। 'हिटमैन' ने गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा, टीम मैनेजर सत्यजीत परब, असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल, जीटी डायरेक्ट ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी को एकसाथ बुलाया और फोटो क्लिक किया। उन्होंने इसे 'डेडली ग्रुप' करार दिया। रोहित मराठी में बोलते हुए नजर आए। रोहित के वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''रोहित का मस्ती मॉड ऑन है।'' दूसरे ने कहा, ''रोहित की मराजी कितने प्यारी है।'' अन्य ने कहा, ''रोहित में कोई फिल्टर नहीं है।'' आज जीटी और एमआई मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेंगी। दोनों ने हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था। गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों 11 रनों से शिकस्त मिली थी। जीटी ने 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 रन जुटाए थे। वहीं, मुंबई को पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। सीएसके ने 156 रनों का टारगेट पांच गेंद बाकी रहते चेज किया था। सीएसके वर्सेस एमआई मैच में रोहित का खाता नहीं खुला था। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की बॉलिंग यूनिट संघर्ष करते हुए दिखी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

प्रयागराज में वायु सेना के इंजीनियर की हत्या, पुलिस को इस बात का शक

प्रयागराज  एयरफोर्स के सेंट्रल एयर कमांड परिसर बमरौली में रहने वाले 51 वर्षीय चीफ वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार रात करीब तीन बजे उस समय हुई, जब वह हाई सिक्योरिटी परिसर स्थित अपने आवास पर थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात युवक ने खिड़की से गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से एयरफोर्स अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। बताया गया है कि बिहार के सासाराम जिला के रोहतास ओचस थाना क्षेत्र के हरनाथ गांव के मूल निवासी सत्येंद्र नारायण मिश्र एयरफोर्स में चीफ वर्क इंजीनियर थे। वह बमरौली स्थित सेंट्रल एयर कमांड के परिसर में पत्नी वत्सला व बेटा माधव के साथ रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने आवास में थे। तभी किसी ने पिस्टल से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी व बेटा उनके कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ देख हैरान रह गए। घटना की खबर मिलते ही एयरफोर्स पुलिस मौके पर पहुंची और फिर चीफ वर्क इंजीनियर को अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में मातम छा गया। घटना की वजह अभी साफ नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि कई दिन पहले भी एक शख्स उनके परिसर में घुसने का प्रयास किया था। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि एक युवक दीवार फांदकर चीफ इंजीनियर के आवास तक पहुंचा था। इसके बाद खिड़की से गोली मारी थी। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तहरीर के अनुसार मुकदमा कायम कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग, दिखा दोनों में दोस्ती का दिलकश नजारा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)के दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों की जब भी मुलाकात होती है तो फैंस की बांछें खिल जाती हैं। दोस्ती का ऐसा ही दिलकश नजारा शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में देखने को मिला। यहां आईपीएल 2025 के आठवें मैच सीएसके और आरसीबी का आमना-सामना हुआ। आरसीबी ने 50 रनों से यादगार जीत दर्ज की। आरसीबी ने 17 साल बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके को मात दी है। मैच समाप्त होने के बाद कोहली और धोनी मिले, जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरसीबी की जीत के बाद कोहली फौरन धोनी के पास जाते हैं। धोनी पहले हाथ बढ़ाते हैं। धोनी और कोहली हाथ मिलाने के बाद गले मिलते हैं। वहीं, दोनों मैदान पर मिलने के अलावा ड्रेसिंग लौटने के बाद भी बातचीत करते हुए नजर आए। धोनी और कोहली की मुलाकत पर फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''एक ही फ्रेम में भारतीय क्रिकेट के दो महान खिलाड़ी। सीएसके वर्सेस आरसीबी मैच बहुत शानदार था।'' दूसरे ने कहा, ''विराट और धोनी का प्योर बॉन्ड।'' तीसरे ने लिखा, ''यह नजारा अच्छा लगा। इतने साल हो गए लेकिन फिर भी दोनों को देखकर अच्छा लगता है।'' अन्य ने कमेंट किया, ''दिल छू लेने वाला पल। विराट और धोनी की बॉन्डिंग हमेशा देखने लायक होती है।'' मैच की बात करें तो आरसीबी ने 196/6 का स्कोर बनाने के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर सीएसके को उसके गढ़ चेपॉक में हराया। आरसीबी के लिए कप्तान रजत पाटीदार (51) के अर्धशतक ठोका जबकि कोहली के बल्ले से 30 गेंदों मं 31 रन निकले। फिल सॉल्ट ने 16 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। वहीं, सीएसके की ओर से सर्वाधिक रन ओपनर रचिन रविंद्र (31 गेंदों में 41) ने बनाए। धोनी ने नौवें नंबर पर उतरने के बाद 16 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। धोनी ने तीन चौके और दो छक्के मारे। चेन्नई की शुरूआत काफी खराब रही थी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल सके। शीएसके ने पहले दो ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल त्रिपाठी ने 5 और दीपक हुड्डा ने 4 रन बनाए।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

पापा के पैसों के दुरुपयोग से डिप्रेशन में थी दिशा सालियान: पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट

मुंबई दिशा सालियान की मौत मामले में मुंबई पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने दिशा की मौत को सुसाइड बताया है और इसके पीछे के कारण का जिक्र किया है. पुलिस का दावा है कि दिशा के पिता पैसे की बर्बादी करते थे. उसका गलत उपयोग करते थे. इस वजह से दिशा डिप्रेशन में चल रही थी. दिशा सालियान, एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही हैं. पुलिस के अनुसार, दिशा ने 8 जून, 2020 को उत्तरी मुंबई के मलाड इलाके में जनकल्याण नगर में अपनी बिल्डिंग की 12वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर ली थी. मालवणी पुलिस ने घटना की जांच की. उसके बाद पुलिस ने 4 फरवरी 2021 को अपने वरिष्ठ अधिकारी को क्लोजर रिपोर्ट सौंपी. इस रिपोर्ट में पुलिस ने दावा किया कि दिशा अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग समेत विभिन्न कारणों से डिप्रेशन से जूझ रही थी. क्लोजर रिपोर्ट में क्या-क्या दावे?   न्यूज एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जांच के हिस्से के रूप में मालवणी पुलिस ने दिशा के दोस्तों और कुछ गवाहों के बयान दर्ज किए. इस दौरान यह पता चला कि दिशा अपने कुछ असफल प्रोजेक्ट और दोस्तों के साथ गलतफहमी से परेशान थी. इसके साथ ही अपने पिता द्वारा उसके पैसे के दुरुपयोग के कारण भी डिप्रेशन में चल रही थी. पुलिस ने उन एक्टर्स के बयान भी दर्ज किए हैं जिनसे दिशा सालियान अपनी कंपनी की ओर से कम्युनिकेशन कर रही थी. बताते चलें कि मामला राजनीतिक दलों के बीच तीखी नोकझोंक में उलझने के बाद मुंबई पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. हालांकि इसकी रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है. पिछले हफ्ते दिशा के पिता सतीश सालियान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और जून 2020 में दिशा की मौत की रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की. उन्होंने हाईकोर्ट से शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का भी आग्रह किया था.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

म्‍यांमार और थाइलैंड में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 1000 के पार, भारत ने भेजी राहत सामग्री

नेपीडा  म्यांमार और पड़ोसी देश थाईलैंड में शुक्रवार आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों को मिलकर 1000 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि अमेरिकी भूगर्भ एजेंसी ने 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका जताई है। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार के अधिकारियों ने बताया है कि विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 1000 हो गई है, जबकि 2300 लोग घायल हुए हैं। हालांकि बैंकॉक के अधिकारियों ने शुक्रवार को थाईलैंड में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या अब कम कर दी है। थाईलैंड ने मरने वालों की संख्या को लेकर अपडेट रिपोर्ट दी है, जिसमें 6 लोगों की मौत की रिपोर्ट दी गई है। वहीं 22 लोगों को घायल और 101 लोगों को लापता बताया गया है। इससे पहले शुक्रवार को मरने वालों का आंकड़ा 10 था। हालांकि थाईलैंड की राजधानी को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। जबकि म्यांमार की तानाशाह सेना ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया है। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने देश की सरकारी टेलीविजन पर कहा है कि उन्होंने "किसी भी देश" को मदद और दान देने के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा उन्होंने भी आशंका जताई है की भूकंप की वजह से भारी संख्या में लोगों की जान गई होगी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप की गहराई 10 किमी थी। USGS ने आज सुबह अपनी ताजा रिपोर्ट में 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई है। मुश्किल वक्त में भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके तहत भारत सरकार ने भीषण भूकंप से प्रभावित म्यांमार के लोगों की सहायता के लिए तुरंत ही कदम उठाए हैं। टेंट, कंबल, स्लीपिंग बैग, खाद्य पैकेट, स्वच्छता किट, जनरेटर और आवश्यक दवाओं सहित 15 टन राहत सामग्री लेकर हमारा हेलीकॉप्टर यांगून पहुंचा है। 15 टन राहत सामग्री भेजी गई यांगून विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत से भेजी मदद की पहली खेप यांगून पहुंच गई है। इससे पहले AFS हिंडन से भारतीय वायुसेना का सी 130 जे विमान राहत सामग्री के साथ म्यांमार के लिए उड़ान भरा था। इस विमान में लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी गई। जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, आवश्यक दवाएं (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं। म्यांमार भूकंप: जुंटा की सूचना टीम के एक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार के उथले 7.7 तीव्रता के भूकंप में 1,002 लोगों की मौत हो गई है, और 2,376 घायल हुए हैं। बैंकॉक मेट्रो और लाइट रेल का अधिकांश हिस्सा सामान्य रूप से फिर से शुरू हो गया है। बैंकॉक मेट्रो और लाइट रेल के ऑपरेटरों के अनुसार, शनिवार की सुबह ज़्यादातर मेट्रो और लाइट रेल सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगी थीं। हालाँकि, दो लाइट रेल लाइनें अभी भी बंद हैं और उनकी जाँच चल रही है। शुक्रवार को म्यांमार में एक ज़ोरदार भूकंप आया। इससे काफ़ी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक 140 से ज़्यादा लोगों की मौत की खबर है। पड़ोसी देश थाईलैंड में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। बैंकॉक में एक निर्माणाधीन ऊँची इमारत गिर गई थी। म्यांमार में भूकंप से भारी तबाही म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। कई जगह पर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को नुकसान पहुंचा है। पूरे देश में हालात बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। ऐसे में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने 15 टन से ज्यादा राहत सामग्री यांगून भेज दी है। यह मदद IAF के C-130J विमान से भेजी गई। इस विमान ने एयर फोर्स स्टेशन हिंडन से उड़ान भरा। चश्मदीदों ने भयानक भूकंप को लेकर क्या बताया? भूकंप को लेकर चश्मदीदों ने बताया है कि अचानकर इमारतें जोर-जोर से हिलने लगी और अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोग सड़क पर आ गये। सभी लोग बदहवाश थे। बैंकॉक में लोग अपने अपने दफ्तरों, घरों और मॉल से बाहर निकल आए। छतों पर बने पूल से पानी बह रहा था और लोग बुरी तरह से डरे हुए थे। उस वक्त भूकंप के झटके लगातार आ रहे थे। बैंकॉक में एक स्कॉटिश पर्यटक ने कहा कि "अचानक पूरी इमारत हिलने लगी। लोग चीख-चिल्ला रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे।" सोशल मीडिया पर म्यांमार के मांडले से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें टूटे घर और टूटी इमारतें देखी जा सकती हैं। म्यांमार में चल रहे गृहयुद्ध के कारण मौतों का असली आंकड़ा शायद पूरी तरह से कभी सामने नहीं आ पाए। इसके अलावा गृहयुद्ध ने राहत-बचाव कार्यों को और भी मुश्किल बना दिया है। इसके अलावा बीबीसी की रिपोर्ट में जेल अधिकारियों के एक करीबी सूत्र के बताया है कि म्यांमार की जेल में बंद नेता आंग सान सू पूरी तरह से सुरक्षित हैं। भूकंप का उनपर कोई असर नहीं पड़ा है और वे राजधानी नेपीडा की जेल में ही हैं। आपको बता दें कि 2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से आंग सान सू को गिरफ्तार कर लिया गया था और अलग अलग मामलों में उन्हें 50 सालों से ज्यादा की जेल की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा चीन ने कहा है कि उसने 37 लोगों की एक आपदा प्रतिक्रिया टीम को म्यांमार में राहत और बचाव कार्य में सहायता करने के लिए म्यांमार में भेज दिया है। चीनी शहर युन्नान से भेजी गई यह टीम भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली, ड्रोन और पोर्टेबल सैटेलाइट सहित आपातकालीन बचाव उपकरणों के 112 सेट लेकर आई है। भारत ने भेजीं ये जरूरी चीजें राहत सामग्री में कई जरूरी चीजें शामिल हैं। टेंट और स्लीपिंग बैग लोगों को रहने के लिए जगह देंगे। कंबल उन्हें ठंड से बचाएंगे। तैयार भोजन और पानी शुद्ध करने वाले उपकरण खाने-पीने की समस्या दूर करेंगे। स्वच्छता किट लोगों को साफ रहने में मदद करेंगे। सोलर लैंप और जेनरेटर सेट रोशनी … Read more