आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मजबूत शुरुआत की है। इसका असर प्वॉइंट्स टेबल पर भी दिख रहा है। दो मैचों में दो जीत के साथ आरसीबी के चार प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को हारने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। आरसीबी से हारने के बाद चेन्नई प्वॉइंट्स टेबल में काफी नीचे खिसककर सातवें नंबर पर भी चली गई है। इसका असर उसके नेट रन रेट पर भी पड़ा है जो अब माइनस में है। लखनऊ दूसरे नंबर पर अन्य टीमों की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक अर्जित किए हैं। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने अभी तक एक ही मैच खेला है और इस मैच में उसने जीत हासिल की है। उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है। दिल्ली ने भी एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इस तरह दिल्ली के पास भी दो अंक हैं। राजस्थान का हाल बेहाल वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें नंबर पर है। एसआरएच ने दो मैचों में एक जीत और एक हार दर्ज की है। उसके पास दो प्वॉइंट्स हैं। इसके अलावा केकेआर और सीएसके भी एक जीत और एक हार के साथ दो अंक पाने वाली टीम हैं। केकेआर छठवें और सीएसके सातवें नंबर पर है। मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का खाता अभी नहीं खुला है। यह तीनों क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है और वह दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

रायपुर में शाहरुख खान के खिलाफ मामला दर्ज, आज सुनवाई होगी

रायपुर रायपुर सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ याचिका दर्ज हुई है। याचिका पर सुनवाई को कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। आज 29 मार्च को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। पहले पक्ष का कहना है कि रायपुर कोर्ट में करीब 12 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। देखना होगा कि प्रतिवादी की तरफ से जवाब देने के लिए कौन आ रहा है। संभावना है कि शाहरुख खान और अन्य मल्टीनेशनल कंपनियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में जवाब रखेंगे। इस मामले में वादी के वकील का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टेलीविजन समेत कई जगह बड़ी कंपनियां भ्रामक विज्ञापन दिखा रही है। जिससे कि देशभर में यूथ और अन्य पर इंपैक्ट हो रहा है। यह कंपनियां बड़े सेलिब्रिटी का सहारा लेती है। जिस वजह से ये याचिका लगाई गई है। लाखों लोग प्रभावित हो रहे इस पूरे मामले में वादी रायपुर निवासी एडवोकेट फैजान खान है। इनके वकील विराट वर्मा का कहना है कि शाहरुख खान एक सेलिब्रिटी है। वह पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। जिससे कि देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। वे कैंसर और गरीबी की तरह बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 70

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के अपने कार्यकाल मे पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय जाएंगे

नागपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के अपने कार्यकाल मे पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय जाएंगे। नागपुर में संघ का मुख्यालय रेशमबाग में स्थित है। पीएम मोदी वैसे तो इन सालों में कई बार नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं लेकिन वह पहली बार रेशमबाग स्थित संघ मुख्यालय जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर नागपुर में चाकचौबंद तैयारियां की गई है। इस महीने 17 मार्च को नागपुर के महल इलाके में हिंसा और दंगों को देखते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा की अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। बतौर प्रधानमंत्री पहली बार संघ मुख्यालय जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं छिड़ी हुई हैं। पीएम मोदी 30 मार्च को नागपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी अक्टूबर, 2001 में सीएम बने थे, लेकिन वह इसके बाद से कभी संघ मुख्यालय नहीं गए हैं। वह 1972 में प्रचारक बने थे। 1987 में वह भाजपा में शामिल हुए। बाद में वरिष्ठ नेताओं की ओर से मोदी को पार्टी में बड़ी जिम्‍मेदारी मिली थी। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार पीएम मोदी ने संघ मुख्यालय का आखिरी दौरा बतौर प्रचारक ही किया था। जानें क्या है पूरा कार्यक्रम आधिकारिक कार्यक्रम के हिंदू नववर्ष के शुभारम्भ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिपदा कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे और आरएसएस के संस्थापकों को श्रद्धांजलि देंगे। वह सुबह करीब 9 बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, फिर दीक्षाभूमि जाएंगे। सुबह करीब 10 बजे वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का नया विस्तार भवन है। 2014 में स्थापित यह संस्थान नागपुर में स्थित एक प्रमुख सुपर-स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सा केंद्र है। संस्थान की स्थापना गुरुजी श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की स्मृति में की गई थी। आगामी परियोजना में 250 बिस्तरों वाला अस्पताल, 14 बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे, जिसका उद्देश्य लोगों को सस्ती और विश्व स्तरीय नेत्र उपचार सेवाएं प्रदान करना है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे नागपुर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इसके बाद छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। 2007 में आए थे बाजपेयी गुढ़ीपाड़वा के मौके पर प्रधानमंत्री के नागपुर आगमन को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट है। बीजेपी की तरफ से उनके स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी के एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर स्मृति मंदिर रेशिमबाग, दीक्षाभूमि, माधव नेत्रालय कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुढ़ीपाड़वा को महाराष्ट्र में नए साल के तौर पर मनाया जाता है। 2007 में अटल बिहारी बाजपेयी ने डॉ. हेडगेवार स्मारक स्मृति मंदिर का दौरा किया था। तब वे प्रधानमंत्री नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचारक के तौर पर रेशिमबाग आ चुके हैं लेकिन बतौर प्रधानमंत्री पहली बार वह संघ मुख्यालय जाएंगे। इसको लेकर राजनीतिक तौर पर अटकलों का बाजार गर्म और कौतूहल है। उनके इस दौरे को काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है, क्योंकि वह पहली बार बतौर पीएम रेशिमबाग में प्रवेश करेंगे। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ संघ का शीष नेतृत्व मौजूद रहेगा। प्रधानमंत्री की सुरक्षा संभालने वाली एसपीपी ने तमाम प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को पूरा कर लिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

सोशल मीडिया पर दोस्ती,शादी में बदली…छतरपुर में दो लड़कियों ने किया विवाह

छतरपुर  किसी ने सच कहा कि प्यार अंधा होता है, जब किसी से हो जाए तो फिर उसकी बुराई, कमियां या उससे जुड़ी बातें नजर नहीं आती, लेकिन अब तो प्यार में लोगों को जेंडर भी नजर नहीं आ रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की. यहां दो लड़कियों को आपस में प्यार हो गया और प्यार परवान भी चढ़ गया. हालांकि एक जेंडर में प्यार और शादी को समाज में अभी भी उतनी मान्यता नहीं मिली है, लेकिन छतरपुर में इन दोनों लड़कियों की शादी को उनके परिवार वालों ने माना भी और शादी के बाद घर आने पर उनका भव्य स्वागत भी किया. छतरपुर में दो लड़कियों की शादी बनी चर्चा छतरपुर जिले में एक अनूठी प्रेमी कहानी इस समय चर्चाओं में बनी हुई है. यहां दो सहेलियों ने समाजिक परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपनी मोहब्बत को शादी के बंधन में बदल दिया है. दोनों युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं. दरअसल, नौगांव की रहने वाली नेहा उम्र 24 (बदला हुआ नाम) 21 मार्च को घर से लापता हो गई थी. जिसके बाद नेहा का घरवालों ने घबराकर नौगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर नेहा की तलाश शुरू की. मंदिर प्रशासन ने किया इंकार, थाने में हुई शादी इस दौरान नौगांव पुलिस को नेहा की लोकेशन कानपुर में मिली. पुलिस ने नेहा से संपर्क किया तो नेहा ने खुद थाने आने की बात कही. लिहाजा कुछ दिनों के बाद नेहा एक और लड़की काजल (बदला हुआ नाम) के साथ वापस लौट आई. दोनों लड़कियां नेहा के घर पहुंची. उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए शादी की इच्छा जताई. हालांकि बिना किसी रोकटोक के परिवार वाले मान गए. जब दोनों लड़कियां स्थानीय मंदिर में शादी करने गईं, तो मंदिर प्रशासन ने समलैंगिक विवाह कराने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों लड़कियां परिवार के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची. फिर वहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी और शादी के बंधन में बंधे. नेहा बना लड़का, काजल बनी लड़की इस रिश्ते में नेहा लड़का बनी थी और काजल लड़की थी. शादी के बाद जब दोनों वापस घर आईं, तो वहां नेहा के घरवालों ने रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया. नेहा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी जिसे पसंद करती है, उसके साथ खुश रहना चाहती है, तो हमें कोई समस्या नहीं है. उसकी खुशी में हमारी खुशी है. सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती आपको बता दें छतरपुर के नौगांव की रहने वाली नेहा की दोस्ती काजल से सोशल मीडिया पर हुई थी. काजल असम की रहने वाली है. सोशल मीडिया पर इनकी जान-पहचान बढ़ी, फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया. जिसके लिए नेहा 21 मार्च को घर से भाग गई थी. बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद नेहा और काजल असम जाएंगी. वहां कुछ काम सीखने के बाद दोनों वापस नौगांव लौट आएंगी. छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव की लड़की द्वारा समलैंगिक शादी किए जाने की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई है. शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई इस शादी को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई इसके विरोध में भी है. गुमशुदगी की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई वहीं नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया "बीते दिनों नौगांव थाने में एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान दोनों युवतियां घर पहुंच गईं. पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की. दोनों आपसी सहमति से शादी करने की बात कही, तो थाने में दोनों की शादी कराके उन्हें भेज दिया गया. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया

जींद जॉर्डन के ओमान में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के जींद की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में मानसी की इस उपलब्धि से खुशी का माहौल है। मानसी के वापस लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। मानसी ने इससे पहले अंडर-17 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता था। मानसी के ताऊ सतीश पहलवान के अनुसार उनके दादा फूला नंबरदार का सपना था कि उनकी बेटी विदेश में खेलकर परिवार का नाम रोशन करे। इस सपने को पूरा करने के लिए पूरे परिवार ने कड़ी मेहनत की। मानसी के परिवार ने देश को 4 राष्ट्रीय और 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। मानसी एक खेल प्रेमी परिवार से हैं। उनके परिवार में तीन कुश्ती कोच हैं। उनके पिता जयभगवान लाठर साई के कोच हैं। वे 20 बार इंडिया पुलिस के मेडलिस्ट और कई बार अंतरराष्ट्रीय पहलवान रहे हैं। उन्होंने सीआरपीएफ में एएएसपी के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और अब साई में कोच के रूप में कार्यरत हैं। मानसी की माता सीमा लाठर भी एक कोच हैं, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

मप्र में अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

भोपाल अप्रैल से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लू के साथ फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले 31 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज 29 मार्च को पारे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अप्रैल में बादल बारिश, लू भी चलेगी     एमपी मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।     अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है। एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी स्थिति बनेगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

MP में 30 मार्च से शुरु होगा जल गंगा संवर्धन अभियान, बोले CM डॉ. मोहन यादव, अभियान बनेगा जन आंदोलन

उज्जैन 'जल गंगा संवर्धन' अभियान का शुभारंभ आगामी 30 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के दिन शिप्रा नदी के तट पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन से किया जाएगा। 30 मार्च को अन्य जिलों में भी नदी अथवा जल स्त्रोत के समीप कार्यक्रम का आयोजन कर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के व्यापक आगाज हेतु 30 मार्च को प्रत्येक नगरीय निकाय और प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन समुदाय की उपस्थिति में जल संरक्षण और संवर्धन के एक कार्य का क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाएगा। अभियान की अवधि 30 मार्च से 30 जून होगी। अभियान के अंतर्गत जलाशयों की सफाई, पौधरोपण, छोटी नदियों, तालाबों और अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्य किए जाएंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। उनकी अध्यक्षता में जिला जल गंगा संवर्धन अभियान समिति द्वारा अभियान की आयोजन, क्रियान्वयन तथा मॉनिटरिंग की जाएगी। इस समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जयति सिंह तथा सहभागी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सदस्य होंगे। 90 दिन से अधिक समय तक चलेगा अभियान पानी दे, गुरुबाणी दे। जल बिन सब सूना है। जो सबको जीवन दे, वो है जल। जल ही जीवन है। इससे हम आज सुरक्षित हैं, इसी से हमारा कल भी सुरक्षित है। जल बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जल संरक्षण के लिए सिर्फ सरकार ही नहीं, समाज को भी आगे आना होगा। इसी मंशा के साथ मध्यप्रदेश सरकार 'जल गंगा संवर्धन' महाअभियान प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच के साथ मध्यप्रदेश में वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का महाअभियान गुड़ी पड़वा के दिन 30 मार्च से शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित शिप्रा तट पर वरुण (जल देवता) पूजन और जलाभिषेक के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेशव्यापी अभियान ग्रीष्म ऋतु में 30 जून तक 90 दिन से अधिक समय तक लगातार चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर दिन एक छोटी-बड़ी जल संरचना को लोकार्पित करेंगे। 'जल गंगा संवर्धन' अभियान में होंगे कई महत्वपूर्ण कार्य पंचायत स्तर पर तालाबों के निर्माण, वन्य जीवों के लिए वन क्षेत्र और प्राणी उद्यानों में जल संरचनाओं के पुनर्विकास के कार्य किए जाएंगे। अभियान के 90 दिनों में प्रदेश की 90 लघु और मध्यम सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। नदियों में जलीय जीवों को पुनर्स्थापित करने की संभावनाएं तलाशेंगे। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए 50 हजार नये खेत-तालाब बनाए जाएंगे। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व के तालाबों, जल स्त्रोतों और देवालयों में कार्य किए जाएंगे। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग 1000 नए तालाबों का निर्माण करेगा। प्रदेश की 50 से अधिक नदियों के वॉटर शेड क्षेत्र में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य होंगे। नदियों की जल धाराओं को जीवित रखने के लिए गेबियन संरचना, ट्रेंच, पौध-रोपण, चेकडैम और तालाब निर्माण पर जोर दिया जायेगा। नर्मदा परिक्रमा पथ का चिन्हांकन कर जल संरक्षण एवं पौध-रोपण की कार्य योजना तैयार होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी चौपाल आयोजित होंगी। स्थानीय लोगों को जल संरचनाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रत्येक गांव से 2 से 3 महिला-पुरुष का चयन कर प्रदेश में 1 लाख जलदूत तैयार किए जाएंगे। सीवेज का गंदा पानी जल स्त्रोतों में न मिले, इसके लिए सोख पिट निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। नहरों के संरक्षण, जलाशयों से रिसाव रोकने, तालाबों की पिचिंग, बैराज मरम्मत कार्य होंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग 54 जल संरचनाओं के संवर्धन का कार्य करेगा। नहरों को मार्क कर विलेज-मेप पर शासकीय नहर के रूप में अंकित किया जाएगा। बांध तथा नहरों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। करीब 40 हजार किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली के सफाई कार्य। फ्लशबार की मरम्मत कार्य किए जाएंगे। स्लूस-वैल की सफाई कार्य भी इसी अभियान के दौरान होंगे। सदानीरा फिल्म समारोह, जल सम्मेलन, प्रदेश की जल परंपराओं पर आख्यान, चित्र प्रदर्शनी समेत विभिन्न आयोजन किये जाएंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23