1 साल में सोने की कीमत 50 बार ऑल टाइम हाई पर पहुंची, 12 साल में सोने की कीमत में तेजी का सबसे लंबा दौर

नई दिल्ली  सोने की कीमत नए रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले 12 महीने में सोने की कीमत 50 बार ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी है। पिछले 12 साल में यह इसमें तेजी का सबसे लंबा दौर है। साथ ही यह सोने के इतिहास में तेजी का तीसरा सबसे लंबा दौर है। इससे पहले 1970 के दशक में महंगाई, आर्थिक विकास में ठहराव और बेरोजगारी के कारण सोने की कीमत कई महीनों तक चढ़ी थी। उस दौरान सोने की कीमत में लगातार चार साल तक तेजी आई थी। इस बार सोने की कीमत पिछले एक साल में 39 फीसदी और इस साल 16 फीसदी चढ़ चुकी हैं। यह लगातार तीसरे साल पॉजिटिव परफॉरमेंस की तरफ बढ़ रहा है। सोने की कीमत में तेजी के कई कारण हैं। लोगों को डर है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ लगाने से दुनिया में व्यापार युद्ध गहरा हो सकता है। यही वजह है कि निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर इसमें पैसा लगा रहे हैं। सोने को हमेशा से ही आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के खिलाफ एक बचाव के रूप में देखा जाता है। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो सोने की कीमत बढ़ने लगती है। जानकारों का कहना है कि लगातार अनिश्चितता लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण सोने की मांग बढ़ रही है। इसका मतलब है कि लोग सोने को इसलिए खरीद रहे हैं क्योंकि उन्हें लग रहा है कि दुनिया में कुछ गड़बड़ होने वाली है। कहां तक जा सकती है कीमत ICICI Bank Global Markets की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की दूसरी तिमाही में सोने की कीमत 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत दिसंबर तक $3,200 से $3,400 प्रति औंस तक जा सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में  सोने की कीमत 1,100 रुपये के उछाल के साथ 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 91,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में 1,300 रुपये की तेजी आई और यह बृहस्पतिवार के बंद स्तर 1,01,700 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब पहुंच गई। recent visitors 50

CG में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 अप्रैल से 4 फीसदी सस्ती होगी शराब…

रायपुर  छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई शराब दरों की घोषणा कर दी है। विभाग का दावा है कि 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी आएगी, जिससे ग्राहकों को राहत मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि, 1000 रुपये की बोतल पर 40 रुपये तक कीमत कम हो जाएगी। नए निर्णय के मुताबिक, मैकडॉवेल नंबर वन का पौव्वा प्रदेश में नहीं बिकेगा। हालांकि, यह राहत सीमित होगी, क्योंकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें अब भी अधिक रहेंगी। नए सत्र में 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि, आबकारी विभाग ने नए सत्र में 67 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इस समय छत्तीसगढ़ में 674 शराब दुकान संचालित हैं। इनमें प्रीमियम शॉप भी शामिल हैं। आबकारी विभाग के मुताबिक रीटेल वाइन शॉप में अधिक बिकने वाली बोतलों में 20, 40, 150, 200 और 300 रुपए तक की कमी आई है। बार में भी शराब के दाम घटेंगे। हालांकि वहां मिलने वाले रेस्तरां सर्विस की वजह से कीमत में कोई खास फर्क महसूस होने के आसार कम ही हैं। नई दरें लागू होने से सबसे सस्ती व्हिस्की प्रदेश में 480 रुपए से शुरू हो जाएगी। वहीं कुछ फैक्ट्स की बात करें तो प्रदेश में 8 हजार करोड़ से ज्यादा की शराब लोग पी रहे हैं, जिसमें 35.9 पुरुष और 2.8 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे सस्ती शराब कौन सी ? छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के मुताबिक नई रेट लिस्ट अगर जस की तस जारी होती है तो प्रदेश में बीयर, व्हिस्की, रम की कीमतें घटने के बाद सस्ते दामों पर शराब उपलब्ध होगी। हालांकि पीने वालों की चुनौती उन ब्रांड को हासिल करना होगा, जिनके रेट सबसे कम हैं। अक्सर दुकानों में वो प्रोडक्ट न मिलकर महंगे प्रोडक्ट ही मिलते हैं।     नाइंथ एक्स्ट्रा बीयर स्ट्रॉन्ग 190 रुपए में 650 ML     आइकाॅन प्रीमियम व्हिस्की 480 रुपए में 750 ML     मेडॉफ प्रीमियम वोदका 640 रुपए में 750 ML     ट्वेंटी ट्वेंटी स्पेशल रम 480 रुपए में 750 ML रेट कम करने के पीछे सरकार का लॉजिक शराब सस्ती करने का फैसला 3 मार्च को हुई छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया था, तब सरकार ने कहा था कि विदेशी मदिरा पर लगने वाला "अतिरिक्त आबकारी शुल्क", जो की छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के मदिरा क्रय के दर पर 9.5% राशि के बराबर होता है, इसे समाप्त किया गया है। इससे विदेशी मदिरा, विशेष कर मीडियम रेंज और हाई रेंज की शराब का रीटेल दाम कम होगा, जिससे दूसरे प्रांतों से शराब की स्मगलिंग पर रोक लगेगी। इस अतिरिक्त शुल्क में कमी से विभिन्न रेंज की विदेशी मदिरा के फुटकर विक्रय दरों में लगभग 40/- से 3000/- रुपए प्रति बोतल तक की कमी आएगी। कालाबाजारी पर रोक लगाने दाम घटाया गया विभागीय सूत्रों के अनुसार, जो शराब प्रदेश में 280 रुपए में मिलती थी, उसे एमपी से अवैध रूप से लाकर यहां 200 रुपए में बेचा जा रहा था। अब सरकार ने उन बोतलों की कीमत घटाकर 280 रुपए कर दी है, जो 200 रुपए में मिलती थीं। ऐसे में प्रदेश में कालाबाजारी कर शराब बेचने वालों का धंधा मंदा पड़ने की संभावना है। शराब से सरकार की कमाई कितनी 2019-2024 तक की ताजा स्थिति के अनुसार आबकारी विभाग ने इन वर्षों में शराब से कुल करीब 29 हजार 911 करोड़ की कमाई की है। अगर 5 वर्षों का औसत माना जाए तो पीने वालों ने 5 हजार 982 करोड़ की शराब पी ली। आबकारी विभाग ने ताजा रिपोर्ट में अपना राजस्व 8 हजार करोड़ से अधिक बताया है। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में 4 से 6 हजार करोड़ की शराब बिक्री बताई गई है। हालांकि इसी बीच 2161 करोड़ के शराब घोटाले का विवाद सामने आया। इसकी जांच ED और EOW कर रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के आबकारी मंत्री कवासी लखमा जेल में हैं, जिस समय आबकारी विभाग ने 2023-24 में 8 हजार करोड़ से अधिक की आय बताई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले ही अस्तित्व में आ चुकी थी। छत्तीसगढ़ में कितने पीने वालों की जानकारी     फरवरी 2025 में राज्य सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सर्वे की जानकारी दी     मंत्रालय राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS) करवाता है। ये सर्वे 15 से 49 आयु वर्ग की महिलाओं और पुरुषों पर होता है।     राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 35.9 पुरुष और 2.8 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं।     भारत का राष्ट्रीय औसत शराब पीने वाले पुरुषों का 22.4 और महिलाओं का 0.7 प्रतिशत है। recent visitors 52

कलश यात्रा के साथ संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल दिनांक 29 शनिवार की सुबह जवाहर चौक संत नामदेव महाराज के नारों से गूंज उठा। मौका था नामदेव समाज विकास म.प्र. भोपाल द्वारा जवाहर चौक स्थित संत नामदेव सामुदायिक भवन में दो दिवसीय (29-30 मार्च 2025) को संत नामदेव की प्रतिमा स्थापना और आश्रय स्थल के लोकार्पण के शुभारंभ का। इस दौरान कलश यात्रा को संत नामदेव सामुदायिक भवन से जवाहर चौक हनुमान मंदिर से होकर संत नामदेव सामुदायिक भवन तक निकाली गई। जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर संत नामदेव जी के नारे लगाए और नृत्य किया। साथ ही सामुदायिक भवन में संत नामदेव महाराज के कैलेंडर, नामदेव चालीसा और नामदेव आरती का विमोचन भी किया गया। यह संत नामदेव मंदिर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश नामदेव इंदौर (आर्शीवाद ग्रुप) द्वारा अपने स्व. भाई महेंद्र सिंह नामदेव की स्मृति में बनवाया गया है, जिसमें भगवान विठ्ठल और संत नामदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है। साथ ही परिषद उपाध्यक्ष संजय नामदेव ( छतरपुर ) ने अपने स्व. पिता बालेन्द्र नामदेव की याद में भवन के प्रथम तल पर तीन कमरे बनवाए है, जिसका उपयोग समाज बंधु निःशुल्क कर सकेंगे। इस मौके पर नामदेव समाज विकास मप्र के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव, संरक्षक अवधनारायण नामदेव, कोषाध्यक्ष ओ.पी. नामदेव, महामंत्री तरूण चूड़ामणी, संयोजक गिरीश वर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश नामदेव, उपाध्यक्ष संजय नामदेव, भवन प्रभारी ऊषा नामदेव, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रकांता नामदेव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि नामदेव, युवा प्रकोष्ठ भोपाल जिला अध्यक्ष आशीष नामदेव अनेक समाज बंधु परिवार सहित उपस्थित रहे। नामदेव समाज के लोगों का काले धन में नहीं आता नामः यति संत नामदेव सामुदायिक भवन में समाज बंधुओं से मिलने के लिए भाजपा भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने समाज को अपनी ओर से सभी तरह से मदद का आश्वासन दिया। रविंद्र यति ने कहा कि नामदेव समाज एक ऐसी समाज है जिनका नाम काले धन में नहीं आता है ये समाज मेहनत और पसीने से पैसा कमाती है और आगे बढ़ रही है।   संत नामदेव जी की गाथा सुन लोग हुए मोहित इस मौके पर महिलाओं ने संत नामदेव जी के भजन सुनाकर लोगों को संत नामदेव जी की गाथा से मोहित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को संत नामदेव जी के बारे में भी लोगों को बताया कि किस तरह उनकी वाणी से लोग मोहित होते आए थे। साथ ही विट्ठल भगवान की गीतों के साथ जय माता की नारे भी लगाए और संत नामदेव जी के चालीसा सुनाया और आरती कर संत नामदेव जी की पूजा की। साथ ही दौरान संत नामदेव जी पर बनी फिल्म को भी दिखाया गया और बच्चों के बीच में नृत्य, गायन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी हुआ इस खास मौके का फायदा लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अरुण नामदेव ने कहा कि समाज में युवक-युवती द्वारा सही उम्र में शादी नहीं करने से हमें कई तरह के केस देखने को मिलते है, इसलिए हम ऐसे कपल का सम्मान करेंगे जो सही उम्र में शादी करते है और सही उम्र में उनके बच्चे जन्म लेते है, जिससे बच्चों को भी सही शिक्षा मिल पाती है recent visitors 42

UP के इस जिले में 363 दिन में बिकी 866 करोड़ रुपए की शराब, मुफ्त बोतल पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़

अलीगढ़ वित्तीय वर्ष 2024-25 के 363 दिनों में उत्तर प्रदेश के इस जिले में 866 करोड़ रुपए की शराब बिक गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले 40 करोड़ रुपए ज्यादा है। सबसे ज्यादा शराब की बिक्री दीपावली, होली और नववर्ष के दौरान हुई है। शहरी क्षेत्रों में शराब की बिक्री सबसे अधिक रही है। यूपी जिले में 1 साल में 866 करोड़ रुपए की बिक गई शराब मिली जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में रिकॉर्ड बिक्री देखी गई, जब दुकानदारों ने स्टॉक खत्म करने के लिए 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बेची। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च को रात 10 बजे के बाद दुकानदारों से पॉश मशीनें जब्त कर ली जाएंगी और नए अनुज्ञापियों को एक अप्रैल से ये मशीनें मिलेंगी। जिले में 471 शराब की दुकानें हैं, जिनमें 265 देशी, 181 कंपोजिट, 12 मॉडल शॉप और 15 भांग की दुकानें शामिल हैं। मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की बिकी शराब बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस साल 40 करोड़ रुपए अधिक की आय हुई है। यदि हम पूरे वर्ष की बात करें तो मार्च तक 798 करोड़ रुपए की शराब बेची गई, जबकि पिछले साल फरवरी तक यह आंकड़ा 755 करोड़ था। मार्च के अंतिम महीने में ही करीब 68 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई।  ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त का ऑफर दे रहे हैं दुकानदार अब, वित्तीय वर्ष के अंत में शराब के दुकानदार स्टॉक खत्म करने के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर दे रहे हैं। कुछ दुकानदार एक बोतल के साथ एक मुफ्त दे रहे हैं, तो कुछ दुकानदार टी-शर्ट, गिलास और बोतल भी बांट रहे हैं। हाल ही में सासनी गेट क्षेत्र में एक ऐसी दुकान का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ग्राहकों को यह ऑफर मिल रहा था। आबकारी विभाग ने 2025-26 के लिए सभी दुकानों का आवंटन कर दिया है और नए वित्तीय वर्ष में शराब बिक्री का लक्ष्य एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रखा गया है। recent visitors 41

1 अप्रैल से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है, 70% तक का इजाफा

नई दिल्ली अगर आप नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस समय को एक अच्छा अवसर माना जा सकता है। बढ़ती कीमतों के साथ-साथ इन शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में भी लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन इस बीच आपको यह जानकर हैरानी होगी कि  नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में यहां की प्रॉपर्टी की कीमतें 20% से लेकर 70% तक बढ़ने की संभावना है, जो कि लगभग 9 सालों के बाद हो रही इस तरह की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। यह बढ़ोत्तरी मुख्यतः बढ़ती हुई डिमांड और जमीन के बाजार में निरंतर हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण हो सकती है। बता दें कि यह 9 साल बाद इतनी बड़ी बढ़ोतरी हो रही है।   नोएडा में हाई-राइज अपार्टमेंट की कीमतें लगभग 20% तक बढ़ने की संभावना है, जबकि ग्रेटर नोएडा में यह बढ़ोत्तरी 30% तक हो सकती है। इसके अलावा, नोएडा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के खुलने से भी प्रॉपर्टी की कीमतों में 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। ANAROCK रिसर्च रिपोर्ट ANAROCK रिसर्च के अनुसार, 2019 से लेकर अब तक नोएडा की आवासीय प्रॉपर्टी की कीमतों में लगभग 92% की बढ़ोतरी देखी गई है। ग्रेटर नोएडा में यह बढ़ोतरी 97% तक पहुंच चुकी है। 2019 में प्रति वर्ग फीट ₹4,795 से शुरू होकर अब ये कीमतें ₹9,200 प्रति वर्ग फीट तक पहुंच गई हैं। ग्रेटर नोएडा में भी यही ट्रेंड देखा गया है, जहां कीमतें ₹3,340 से ₹6,600 प्रति वर्ग फीट तक बढ़ गई हैं।   recent visitors 47

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विक्रमोत्सव-2025 का भव्य आयोजन 30 मार्च को गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि विक्रमोत्सव का आयोजन युवा पीढ़ी को सम्राट विक्रमादित्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की सीख देगा। इसी दिन से जल गंगा अभियान भी प्रदेशभर में शुरू होगा, जो 3 महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विक्रमादित्य के आदर्शों को आत्मसात करने की स्वर्णिम पहल है।   recent visitors 34

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंद और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विक्रमोत्सव-2025 का भव्य आयोजन 30 मार्च को गुड़ी पड़वा से प्रारंभ होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विक्रमोत्सव का आयोजन युवा पीढ़ी को सम्राट विक्रमादित्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की सीख देगा। इसी दिन से जल गंगा अभियान भी प्रदेशभर में शुरू होगा, जो 3 महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव का यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विक्रमादित्य के आदर्शों को आत्मसात करने की स्वर्णिम पहल है।   recent visitors 32