120वीं कड़ी की ‘मन की बात’ सुनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम आज देश की जनता को जागरूक बनाने का सशक्त मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को कड़ी मेहनत, नवाचार और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं। यदि हम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें, तो समाज और जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है। भारतीय संस्कृति, नवाचार और सामाजिक समरसता का संवाहक मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला मंच है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनता से सीधे जुड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसमें देश के नवाचार, जन भागीदारी, प्रेरक कहानियाँ, जल संरक्षण, योग, आयुर्वेद और वीर सैनिकों सहित खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों के योगदान को उजागर किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने सपनों को आकार देने के लिए संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें। नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं से आत्मीय भेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके मेहनत और संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि आप सभी तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी बेटियाँ जीवन में अवश्य सफल होंगी। आप सबकी उपलब्धियों में सहभागी बनना मेरे लिए गर्व का विषय है। बालिकाओं ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री निवास में बिताए गए इन खास पलों को यादगार बताया। तकनीकी प्रशिक्षण और प्रशासनिक तैयारी की नई उड़ान नवगुरुकुल संस्था की छात्रावास अधीक्षिका सुश्री रेणुका चंदन ने जानकारी दी कि नवगुरुकुल से निकले कई छात्र-छात्राएं आज बैंगलोर और हैदराबाद की प्रमुख आईटी कंपनियों में कार्यरत हैं। इसी तरह नेतृत्व साधना केंद्र में सीजीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। यहाँ रहने वाले बच्चों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा दी गई है। इस वर्ष केंद्र के 11 बच्चों ने पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और वे अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि रायपुर जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित नवगुरुकुल संस्थान में बच्चों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग एवं डिकोडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। recent visitors 22

नव संवत्सर समिति द्वारा चैत्र प्रतिपदा भारतीय नववर्ष समारोह का आयोजन, कृषि मंत्री ने दी शुभकामनाएं

सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में नव संवत्सर समिति द्वारा भारतीय परंपराओं के अनुसार चैत्र प्रतिपदा नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में सैकड़ों लोग शामिल हुए और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। समारोह में राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री और सवाई माधोपुर विधायक डॉ. किरोड़ीलाल मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नन्हें कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। अपने संबोधन में डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही मायनों में यही भारतीय नववर्ष है, जबकि 1 जनवरी को मनाया जाने वाला नया साल हमारी परंपराओं के अनुरूप नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने देश की वर्तमान स्थिति पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की और राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस आयोजन की सराहना की। recent visitors 34

High-Paid Medical Course: दसवीं के बाद किन मेडिकल कोर्स में होती है बंपर कमाई

दसवीं पास करने के बाद अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो कई ऐसे कोर्स हैं जो अच्छी कमाई दे सकते हैं. ये कोर्स आपको हेल्थकेयर सेक्टर में एक मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. चलिए, ऐसे ही कुछ हाई-पेड कोर्स के बारे में जानते हैं. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT) MLT एक 2 साल का कोर्स है, जिसमें आप लैब टेक्नीशियन बनना सीखते हैं. इसमें ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट जैसे काम सिखाए जाते हैं. इसकी शुरुआती सैलरी 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन नर्सिंग नर्सिंग का डिप्लोमा कोर्स 2-3 साल का होता है, जिसमें आप मरीजों की देखभाल करना सीखते हैं. सरकारी अस्पतालों में नर्स की सैलरी 4-8 लाख सालाना होती है, और प्राइवेट में 3-6 लाख से शुरू हो सकती है. डिप्लोमा इन रेडियोलॉजी रेडियोलॉजी में आप X-रे, MRI जैसे टेस्ट करना सीखते हैं. ये 2 साल का कोर्स है, और इसमें शुरुआती सैलरी 3-7 लाख रुपये सालाना हो सकती है. अनुभव के साथ ये 12 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन इस कोर्स में आप दांतों की देखभाल और सफाई करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर 3-5 लाख सालाना कमा सकते हैं. बड़े शहरों में ये 8 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फार्मेसी फार्मेसी का डिप्लोमा 2 साल का होता है, जिसमें दवाइयों की जानकारी दी जाती है. फार्मासिस्ट बनकर आप 3-6 लाख सालाना कमा सकते हैं. दवा कंपनियों में ये सैलरी 10 लाख तक पहुंच सकती है. डिप्लोमा इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी इस कोर्स में आप सर्जरी के दौरान डॉक्टर की मदद करना सीखते हैं. 2 साल के इस कोर्स के बाद OT टेक्नीशियन की सैलरी 3-6 लाख सालाना होती है, जो बाद में 8-10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपी में आप मरीजों को व्यायाम और थेरेपी से ठीक करना सीखते हैं. 2 साल के कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी 3-5 लाख सालाना होती है, और अनुभव के साथ 10 लाख तक जा सकती है. डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी इस कोर्स में मरीजों के रिकॉर्ड मैनेज करना सिखाया जाता है. 1-2 साल के कोर्स के बाद मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन की सैलरी 2.5-5 लाख सालाना होती है, जो बाद में बढ़ती है. recent visitors 35

50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने  कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है। recent visitors 23

मुख्यमंत्री शर्मा ने चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास में विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा राज राजेश्वरी मंदिर में सपरिवार मां दुर्गा की आराधना की। श्री शर्मा ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। recent visitors 29

मनेंद्रगढ़ में अवैध खदान से कोयला निकाल रहे दो ग्रामीण दबे

मनेंद्रगढ़  अवैध खदान से कोयला निकालते समय मिट्टी के धसने से दो ग्रामीणों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी पांच दिन बाद पता चली, जिसके बाद रविवार सुबह से शवों को निकालने के लिए पुलिस खुदाई करवा रही है. घटना मनेन्द्रगढ़ से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत घुटरा की है. पास से बहने वाली धनोटी नदी से बीते कई वर्षों से अवैध खदान से कोयला निकाला जा रहा है. 25 मार्च को फाटपानी निवासी इंद्रपाल अगरिया (20 वर्ष) और राजेश अगरिया कोयला निकालने गए थे, इस दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब गए. चार दिन बाद जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरुआत की. पांचवें दिन जब अवैध खनन स्थल पहुंचे, तब चप्पल और टिफिन देखकर दबने का शक हुआ. परिजनों ने रात्रि में ही कोतवाली में सूचना दी. रविवार सुबह से पुलिस की मौजूदगी शव निकालने का खुदाई जारी है. बता दें कि बीते कई सालों से माफियाओं द्वारा ग्रामीणों को चंद पैसों की लालच में कोयला खनन कर मोटी रकम कमा रहे हैंं. जिन ग्रामीणों की दबने से मौत हुई है, बताया जा रहा है कि उन्हें सत्ताधारी दल का नेता ही कोयला खोदने के काम में लगाया था. अब पुलिस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर लोगों की निगाहें लगी हुई है. recent visitors 19

IPL 2025 : हैदराबाद के बल्लेबाजों की हवा निकली!, 37 रन पर 4 आउट

विशाखापत्तनम दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 10वां मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद ने जीशान को मौका दिया है। दिल्ली की टीम में भी एक बदलाव देखने को मिला है। समीर रिजवी बाहर कर दिए गए हैं और केएल राहुल मैदान में नजर आएंगे। धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैदराबाद के बल्लेबाज कुछ खास नहीं दिखा पाए हैं और टीम के 37 रन पर चार विकेट गिर गए हैं। recent visitors 38