एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा, स्टार्क ने खोला पंजा

विशाखापट्टनम आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली को मिला 164 का टारगेट हैदराबाद ने दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। स्टार्क ने 19वें ओवर में हर्षल पटेल (5) और विलान मुल्डर (9) को आउट कर एसआरएच की पारी को समेटा। मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क ने पंजा खोला। recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम संवत् 2082 के आरंभ पर सूर्य को अर्ध्य देकर पूजन-अर्चन किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में प्रातः भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम नव संवत्सर 2082 के आरंभ के अवसर पर उदीयमान सूर्य देव को अर्ध्य दिया और हिंदू नव वर्ष पर विक्रम ध्वज, गुड़ी का दत्त अखाड़ा घाट पर पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को भारतीय नववर्ष की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अंतर्गत पर्व और त्योहारों का निर्धारण मंगल तिथियां के आधार पर होता है। खगोलीय गतिविधियों की दृष्टि से गुड़ी पड़वा अर्थात प्रतिपदा, वर्ष की पहली मंगल तिथि है। इस मंगल तिथि का अभिवादन कहीं चेटीचंड, कहीं वर्ष प्रतिपदा और कहीं गुड़ी पड़वा सहित अन्य अनेक नाम से किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया की यह प्राचीन सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है। इसी तिथि पर चंहुओर खुशियों, समृद्धि और हर्षोल्लास का वातावरण होता है। गुड़ी पड़वा पर घर-घर स्थापित होने वाला कलश हमारी पवित्र आत्मा को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्धि और विकास का नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख- समृद्धि और आनंद का भाव लाए, ईश्वर से यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजन-अर्चन उपरांत माँ क्षिप्रा की गोद में नौका विहार कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद देव दर्शन कर साधु-संतों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। उन्होंने दत्त अखाड़ा के पीठाधीश्वर संत श्री सुंदरपुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर सत्संग किया। दत्त अखाड़ा के पीठाधीश श्री संत श्री सुंदरपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री का शॉल पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद दिया। संत श्री ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि यह हिंदू नव वर्ष ही वास्तव मे प्रकृति का नव वर्ष है, जिसमें प्रकृति नव शृंगार करती है। पेड़ पौधों मे नवीन पत्ते आते है, प्रकृति में उत्साह और नव संचार का प्रवाह होता है। उज्जैन की इस प्राचीन, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक धरोहर को संभालने और संवारने के प्रयासों की संतश्री सुंदर पूरी महाराज ने प्रशंसा कर आशीर्वाद दिया। इस पावन अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला भाजपा अधक्ष्य श्री संजय अग्रवाल, साधु संत, जन प्रतिनिधि और हिंदू संस्कृति के ध्वज वाहक महिला, पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। recent visitors 25

रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में मिला लावारिस बैग, जापानी महिला का पासपोर्ट और वीजा समेत कई देशों की हवाई टिकटें

रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई. बैग की तलाशी लेने पर उसमें जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, 20 दिसंबर 2024 का टोक्यो से दिल्ली का एयर टिकट, भारत के विभिन्न शहरों की हवाई टिकटें, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए. वहीं इस बैग के मिलने से पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. यह बैग किसका है? क्या यह किसी विदेशी पर्यटक का खोया हुआ सामान है? या फिर किसी आपराधिक घटना से इसका कोई संबंध है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब ढूंढने होंगे. फिलहाल, पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग का असली मालिक कौन है और यह रायपुर में कैसे पहुंचा. recent visitors 23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिवादन, बहनें आत्मनिर्भरता के संकल्प को कर रही हैं साकार

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जाने का उल्लेख करने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बहनें अपने स्तर पर पहल कर आत्मनिर्भरता की नई मिसालें प्रस्तुत कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नारी शक्ति द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों का उल्लेख करने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी और बहनें अपने कौशल और परिश्रम से नऐ आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर होंगी। महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "मन की बात" में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा, हमारे गांवों और खासकर के जनजातीय समुदाय के लोग इसके महत्व से अच्छी तरह परिचित हैं। देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राजाखोह गांव की चार बहनों के प्रयास से ये कूकीज बहुत लोकप्रिय हो रही है। इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कम्पनी ने इन्हें फेक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी। इससे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं इनके साथ जुड़ गई हैं। इनके बनाए महुआ कूकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है।"   recent visitors 22

मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. सीएम साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण को सुना. मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे. recent visitors 25

सोन नदी में गिरी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो, दो की मौत, सात घायल

पेंड्रा पेंड्रा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ ताराबहरा के रहने वाले भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओ से भरी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सोन नदी से नीचे गिर गई। इस दौरान नदी के पुल से फूलों को विसर्जित कर रही एक महिला भी बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, बोलेरो में बैठे अन्य सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलासपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होने वाली है। बोलेरो सवार सभी लोग सभा में शामिल होने के लिए निकले थे। बोलेरो पेंड्रा के सोन नदी के पास पहुंची ही, तभी अचानक बोलरो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बोलेरो सीधे सोन नदी से नीचे जा गिरी। इस दौरान पास के गांव पंडरीखार की रहने वाली रमिता बाई, जो फूल विसर्जित करने के लिए नदी आईं थी और नदी के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जित कर रहीं थी, वह भी बोलेरो की चपेट में आ गईं। बोलोरो में सवार सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल 112, 108 की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित जिले के आलाधिकारियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। recent visitors 21

प्रधानमंत्री मोदी ने अभनपुर-रायपुर ट्रेन किया उद्घाटन, दिखाई हरी झंडी

रायपुर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अभनपुर-रायपुर रेल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. यह रेल सेवा यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद गाड़ी संख्या 08835 अभनपुर-रायपुर इनॉग्रल मेमू पैसेंजर स्पेशल आठ कोच के साथ अभनपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी.     केंद्री: 3:38 बजे     सीबीडी: 3:52 बजे     मंदिर हसौद: 4:10 बजे     रायपुर: 4:55 बजे 31 मार्च से शुरू होगी नियमित सेवा अगले दिन यानी 31 मार्च 2025 से रायपुर-अभनपुर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो मेमू पैसेंजर ट्रेनें (सुबह और शाम) चलाई जाएंगी. गाड़ी संख्या 68760/68761 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: सुबह 9:00 बजे मंदिर हसौद: 9:18 बजे सीबीडी: 9:32 बजे केंद्री: 9:50 बजे अभनपुर: 10:10 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68761) अभनपुर से प्रस्थान: 10:20 बजे केंद्री: 10:28 बजे सीबीडी: 10:42 बजे मंदिर हसौद: 11:00 बजे रायपुर: 11:45 बजे गाड़ी संख्या 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्टॉपेज: रायपुर से प्रस्थान: शाम 4:20 बजे मंदिर हसौद: 4:38 बजे सीबीडी: 4:52 बजे केंद्री: 5:10 बजे अभनपुर: 5:30 बजे वापसी (गाड़ी संख्या 68763) अभनपुर से प्रस्थान: 6:10 बजे केंद्री: 6:18 बजे सीबीडी: 6:32 बजे मंदिर हसौद: 6:45 बजे रायपुर: 7:20 बजे. recent visitors 23