Sunday, July 5, 2026 9:32 am

कैदियों तक नशीला पदार्थ पहुंचाने वाले 2 जेलकर्मी बर्खास्त, 1 सस्पेंड

जयपुर राजस्थान में कैदियों को प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। जेल विभाग ने दो जेल प्रहरियों को बर्खास्त कर दिया, जबकि एक को निलंबित कर दिया गया। डीआईजी जेल मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी प्रभनलाल और जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी संजय कुमार को बर्खास्त किया गया है। वहीं, जोधपुर जेल के प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया है। जेल में बरामद हुए मोबाइल और नशीला पदार्थ     30 अगस्त 2024: जयपुर सेंट्रल जेल की दीवार के पास तीन पैकेट में 22 मोबाइल फेंके गए थे। इस मामले में प्रहरी संजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।     12 जुलाई 2024: उदयपुर सेंट्रल जेल में प्रहरी भजनलाल ने एक पार्सल जेल में फेंका था, जिसमें 4 मोबाइल, 3 बैटरियां और 10 तंबाकू की पुड़िया मिलीं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब बर्खास्त किया गया है।     31 मार्च 2024: जोधपुर सेंट्रल जेल में 16 मोबाइल बरामद हुए थे। जांच के बाद प्रहरी राजेश बिश्नोई को निलंबित कर दिया गया। जेलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश डीजी जेल गोविंद गुप्ता ने बताया कि कैदियों तक मोबाइल, सिम, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वालों पर सख्ती होगी। सभी जेल अधीक्षकों को निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। जोधपुर जेल प्रहरी 29 मार्च को गिरफ्तार जोधपुर के रातानाडा पुलिस ने 29 मार्च को जेल प्रहरी राजेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। दो अन्य युवकों को भी पकड़ा गया है, जो सिम और मोबाइल जेल में पहुंचाने में शामिल थे। एक युवक ने 40-50 सिम जेल तक पहुंचाने की बात कबूली। सीएम को धमकी के बाद जेलों में कड़ी कार्रवाई 28 मार्च को बीकानेर सेंट्रल जेल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने तुरंत जांच कर जेल में छापा मारा और वार्ड नंबर 10 की बैरक संख्या 39 से विचाराधीन बंदी आदिल के पास से मोबाइल बरामद किया। इसके बाद राज्य की सभी जेलों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। recent visitors 34

पेंड्रा सड़क हादसा : सीएम साय ने जताया गहरा दुख, 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पेंड्रा सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 8 ग्रमीण घायल हुए थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया. उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 50 हजार रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने आधिकारिक एक्स एकाउंट पर लिखा कि उनकी संतप्त परिजनों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. वे ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.     गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 ग्रामीणों की मृत्यु और 8 ग्रामीणों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है।     जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायल 4 ग्रामीणों को 1 लाख रूपये और आंशिक रूप से घायल 4…     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 30, 2025 बता दें कि गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के कोटमी थाना चौकी अंतर्गत पुल पार कर रही महिला से टक्कर होने के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी थी. घटना में टक्कर से महिला की मौत हुई थी. वहीं कार सवार मृतक बाबूराम चौधरी और रमिता बाई की मौत हो गई. ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर सभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. recent visitors 20

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 19 अप्रैल को होगा, पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे, घाटी के लिए स्पेशल डिजाइन की गई है ट्रेन

श्रीनगर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे कश्मीर घाटी देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जम्मू रेलवे स्टेशन पर काम चल रहा है। इसलिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कटरा से होगी। यह व्यवस्था कुछ समय के लिए ही है। 23 जनवरी को भारतीय रेलवे ने ट्रायल वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया था। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन तक चलाई गई थी। यह भारत के पहले केबल पुल अंजी खाद ब्रिज से होकर गुजरेगी। साथ ही यह चेनाब ब्रिज से भी गुजरेगी जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल है। यह ट्रेन कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखकर बनाई गई है। देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। अभी देश में 50 से अधिक वंदे भारत चल रही हैं। जम्मू से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत से 272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो जाएगी। इस ट्रेन से जम्मू और श्रीनगर के बीच का सफर आसान हो जाएगा और लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। इस ट्रेन सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय बहुत कम हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट 1997 में शुरू हुआ था और पिछले महीने ही पूरा हुआ है। इसे पूरा करने में कई मुश्किलें आईं। इसमें भूगर्भीय और भौगोलिक दिक्कतें भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को उधमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे। फिर वे कटरा पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से भी चलेगी। कटरा- श्रीनगर पर ट्रेन का ट्रायल 25 जनवरी को किया गया था, जो सफल रहा था। ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया। जम्मू-कश्मीर में चलने वाली यह ट्रेन खास तौर पर कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है। बर्फबारी में भी यह आसानी से चलेगी। ट्रेन में लगा हीटिंग सिस्टम पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकेगा। ड्राइवर का विंडशील्ड और एयर ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी काम करेगा। 11 जनवरी को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपना सच होने जैसा है। वंदे भारत एक्सप्रेस को कश्मीर के मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस ट्रेन में एंटी-फ्रीजिंग फीचर हैं। मतलब यह ट्रेन -20°C तक के तापमान में भी चल सकती है। इससे यह ट्रेन पूरे साल बिना किसी परेशानी के हर मौसम में चलेगी। यह ट्रेन भूकंप को मापने वाले यंत्रों से भी लैस है। यह बहुत जरूरी है क्योंकि यह इलाका भूकंप के लिए संवेदनशील है। ये यंत्र हिमालय के इलाके में होने वाले झटकों को कम करते हैं। इससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा. इसके अलावा ड्राइवर के केबिन में गर्म विंडशील्ड है। इससे विंडशील्ड पर कोहरा या बर्फ नहीं जमेगी। ट्रेन के पाइप और बायो-टॉयलेट में हीटिंग एलिमेंट लगे हैं। इससे वे ठंड में भी ठीक से काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट में 38 सुरंगें हैं। इनमें 12.75 किलोमीटर लंबी सुरंग T-49 भी शामिल है जो भारत की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल है। इस रूट पर 927 पुल भी हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। इनमें चिनाब ब्रिज सबसे खास है। यह पुल नदी के तल से 359 मीटर ऊपर है और दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल है। यह एफिल टॉवर से भी 35 मीटर ऊंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से तक चलने वाली पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन रियासी जिले के कटरा कस्बे से चलेगी और पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला को पार करते हुए श्रीनगर पहुंचेगी और फिर उत्तरी कश्मीर के बारामूला में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचेगी. अधिकारियों के अनुसार, रेल लिंक परियोजना पिछले महीने पूरी हो गई थी. कटरा-बारामुल्ला मार्ग पर ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में कटरा और कश्मीर के बीच ट्रेन सेवा को मंजूरी दी थी. उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र के लिए एक आधुनिक और कुशल रेल सेवा उपलब्ध होगी.  इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। है। जम्मू से नहीं, कटरा से क्यों शुरू होगी सेवा? जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद, अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से भी चलेगी। PM मोदी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री 19 अप्रैल को सबसे पहले उधमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का निरीक्षण और उद्घाटन करेंगे। फिर वे कटरा पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। recent visitors 31

टैक्स का भुगतान ऑनलाइन करने पर सरकार देगी 100% छूट, जानें पूरी जानकारी

भोपाल  एमपी में भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे वित्तीय वर्ष 2024-25 का सपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करें। 31 मार्च तक भुगतान नहीं किया तो 1 अप्रेल से करदाताओं को दोगुना राशि चुकानी पड़ेगी। सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभार की ऑनलाइन राशि जमा करने पर 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी है। जुर्माने से बचने के लिए करें भुगतान सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों के ऑनलाइन भुगतान पर 100 प्रतिशत की विशेष छूट देने का ऐलान किया है। यह योजना उन सभी करदाताओं के लिए एक बड़ा लाभ लेकर आई है, जो ऑनलाइन माध्यम से कर का भुगतान करना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम ने इसे लेकर करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक इन करों का भुगतान अनिवार्य रूप से कर दें, ताकि किसी भी प्रकार के जुर्माने से बचा जा सके। 100 प्रतिशत छूट की योजना सरकार ने इस योजना के तहत उन नागरिकों को 100 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। अगर कोई करदाता 31 मार्च तक अपनी देय राशि का भुगतान नहीं करता है, तो 1 अप्रैल से उसे दोगुनी राशि चुकानी पड़ेगी। यह विशेष छूट नागरिकों को राहत देने के लिए है, ताकि वे समय पर अपना कर चुकता कर सकें और किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि से बच सकें। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर भुगतान के लिए नगर निगम ने एक आसान प्रक्रिया तैयार की है। करदाता नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.bhopalmunicipal.com पर जाकर सीधे संपत्तिकर भुगतान सेक्शन में जा सकते हैं। यहां पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी दर्ज करने के बाद वे अपनी देय राशि की जांच कर सकते हैं। भुगतान के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। भुगतान पूरा होने के बाद करदाता को एक रसीद मिलेगी, जिसे उन्हें डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा। ऑफलाइन भुगतान की सुविधा जो लोग ऑफलाइन तरीके से कर जमा करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भोपाल नगर निगम के सभी जोन और वार्ड कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे। करदाता सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाते हैं या ऑफलाइन भुगतान की सुविधा लेना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम की अपील भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से यह अपील की है कि वे समय पर अपना कर जमा कर दें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का जुर्माना न चुकाना पड़े। निगम ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च के बाद सभी करों में दोगुना शुल्क लिया जाएगा। इसीलिए नगर निगम ने करदाताओं से 31 मार्च तक भुगतान करने की अपील की है, ताकि कोई भी नागरिक अतिरिक्त शुल्क से बच सके। recent visitors 51

हिंदू नववर्ष पर निकाली भव्य झांकी, अघोरी टोली के साथ जमकर झूमे मंत्री टंकराम वर्मा

बलौदाबाजार चैत्र प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई. इस अवसर पर शहर में भव्य झांकी निकाली गई, कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा अघोरी टोली के साथ जमकर नृत्य किया। हिंदू नववर्ष पर नगर के सिविल लाइन स्थित माँ षष्ठी मंदिर से सर्व हिन्दू समाज ने पारंपरिक वेषभूषा मे रैली निकाली गई तथा नवदुर्गा की वेशभूषा में बच्चियों ने झांकी की प्रस्तुति दी. इस रैली का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आए अघोरी टोली रही, जिन्होंने बाबा भूतनाथ को लेकर आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों की वाहवाही लूटी. वहीं अघोरी टोली के करतबों को देखने हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे. सर्व हिन्दू समाज व सोनचंद वर्मा फाउंडेशन द्वारा दशहरा मैदान में नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देश के विभिन्न राज्यों में नववर्ष मनाने को लेकर आकर्षित प्रस्तुति दी. इन सबके बीच बलौदाबाजार विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा भी स्वयं को नहीं रोक पाये और जमकर अघोरी टोली के साथ झूमकर नगरवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई शुभकामनाएँ दी. बच्चों में हो धर्म के प्रति आस्था, संस्कार कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी और कहा कि आज से सनातनी हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो गया है. सभी बच्चों में धर्म के प्रति आस्था हो, संस्कार हो, और हमारी संस्कृति को हम अपनाकर चले. वहीं अघोरी प्रस्तुति में स्वयं के नृत्य करने पर कहा कि वे कलाकार भी है, और यह उत्साह से हिन्दू नववर्ष का स्वागत कार्यक्रम है. जहाँ कला की बात आती है, तो वैसे ही आगे बढ़ जाते हैं. कार्यक्रम में बड़ी हजारों की संख्या में नगरवासियों के साथ कलेक्टर दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, चितावर जायसवाल, सहित जनप्रतिनिधि सहित अधिकारीगण व बलौदाबाजार सहित आसपास के नागरिक सपरिवार उपस्थित रहे. recent visitors 24

जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है: अखिलेश यादव

लखनऊ ईद का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई और सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ स्थित ईदगाह पर पहुंचे और सभी को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं हर साल ईद के अवसर पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को ईद की मुबारकबाद देता हूं। ईद की सेवइयां भी खाता हूं। इसका स्वाद मुझे साल भर याद रहता है। अभी कुछ दिनों पहले होली का त्योहार था। हम लोग गले मिले। ईद पर हम आप लोगों के गले मिले। हमारी धरती हमें धैर्य रखना सिखाती है। जो सभी को साथ लेकर चलता है वही तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता है। इस दौरान ईदगाह पर मौजूद लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी को प्रदेश सरकार की तरफ से ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व डिप्टी सीएम बोले- 27 साल से लगातार ईदगाह पर आता हूं इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं बीते 27 साल से लगतार ईद के मौके पर ईदगाह पर आता हूं और सभी को बधाई देता हूं। आप सभी को ईद की बहुत-बहुत बधाई। recent visitors 38

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर विकास की नई रोशनी फैली है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की बहुआयामी परियोजनाओं की सौगात दी है।  उन्होंने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। जनकल्याण और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाएं रेल, सड़क, ऊर्जा, ईंधन, आवास और शिक्षा से जुड़ी हैं, जो न केवल लोगों के जीवन में खुशहाली और सुविधा का नया सूर्याेदय लाएंगी, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव भी मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर लोगों ने भरोसा किया जिससे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में डबल इंजन की सरकार बनी और अब स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरा इंजन भी जुड़ गया है। 2047 के विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का मजबूत कदम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावी पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ इसमें ऊर्जा, खनिज और कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम छोर तक लाभ पहुंचा है। साथ ही रेल, सड़क, एयर कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। आदिवासी विकास में विशेष योगदान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-मन, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जनजातीय बहुल छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा और दशा दी है। भारत अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीरामलला का भव्य मंदिर बना और प्रयागराज महाकुंभ में भारत की संस्कृति की भव्यता को दुनिया ने देखा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी शक्ति से जुटी है।   मुख्यमंत्री साय ने अंत में प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि जब-जब छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमने मांग की, आपने अपेक्षा से अधिक दिया। इसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। recent visitors 38