मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी डॉ. आनंदी गोपाल जोशी की जयंती पर श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की जयंती पर उनका पुण्य-स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि नारी सशक्तिकरण, शिक्षा एवं समाजसेवा के प्रति डॉ. आनंदी गोपाल जोशी का समर्पण राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।   recent visitors 24

इंदौर से रायपुर होकर विशाखापटनम तक उड़ान जाएगी, यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा

 इंदौर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 मार्च से समर सीजन लागू हो गया। इसके साथ ही रायपुर, जबलपुर और पुणे की उड़ानों का संचालन भी शुरू हो गया। तीनों शहरों के लिए इंदौर से यह दूसरी उड़ान होगी। इसकी सुविधा मिलने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। 31 मार्च से इंदौर-रायपुर उड़ान की सुविधा विशाखापटनम तक मिलेगी। यह विमान यात्रियों को रायपुर छोड़ने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। एक दर्जन उड़ानों का समय बदला समर सीजन की शुरुआत के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदल गया। रनवे सुधार का समय एक अप्रैल से छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में रात 10.30 से 12 बजे और सुबह छह से 6.30 बजे तक संचालित होने वाली उड़ानों का समय बदला गया है। नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान मिलेगी एयरपोर्ट से 100 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी। इंदौर से पुणे उड़ान भी शुरू हो गई। यह उड़ान इंदौर से पुणे जाएगी, लेकिन वापसी में इंदौर नहीं आएगी। यह दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। समर सीजन में 15 अप्रैल से नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके साथ ही साउथ और नार्थ गोवा दोनों के लिए कनेक्टिविटी इंदौर से उपलब्ध होगी। रायपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट रुकेगा विमान इंदौर-रायपुर की सीधी उड़ान सोमवार से विशाखापटनम तक जाएगी। यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर दोनों तरफ से 20 मिनट रुकेगा। इस दौरान यात्री उतरने के अलावा विमान में सवार हो सकेंगे। यह रहेगा समय     इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।     विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।   recent visitors 21

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी गणगौर पर्व की बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में बाबा महादेव एवं मां पार्वती से प्रार्थना की है कि गणगौर सबके जीवन में संपन्नता, शुभत्व और मंगल की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आए। उन्होंने गणगौर पर कामना की है कि माता-बहनों और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।   recent visitors 33

3 माह के बंद हुआ मालवा मिल से पाटनीपुरा का मार्ग, परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

 इंदौर मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड तीन महीने के लिए बंद हो गया है। यहां 30 मीटर चौड़ा और 21 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। निर्माण एजेंसी ने रविवार से पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ यातायात रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नागरिकों को मालवा मिल से पाटनीपुरा जाने और पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा। नया पुल बनाया जाएगा मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच का पुल करीब 100 वर्ष पुराना होकर अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में था। नए पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आएगी। इस पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। पुल के संकरा होने की वजह से बार-बार लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पुराना पुल 40 फीट चौड़ा था जबकि नया पुल 100 फीट चौड़ा होगा। 3 प्रमुख वैकल्पिक मार्ग { मालवा मिल से जंजीरवाला होते लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल से अटल द्वार तक। { मालवा मिल से विश्रांति चौराहा होते सुभाष नगर से परदेशीपुरा तक। { मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा होते हुए इंडस्ट्री हाउस। 3 दुकानें पूरी तरह टूटेंगी मुआवजे को लेकर यहां विवाद की स्थिति बन रही है। दरअसल, पुल से सटी तीन दुकानें हैं। रविवार सुबह निगम के अफसर साइट पर पहुंचे तो इन तीनों व्यापारियों को बताया गया कि पूरी दुकान तोड़ी जाएगी। इस पर वे बोले कि दो बार जमीन को लेकर कोर्ट केस जीत चुके हैं। रजिस्ट्री भी है। संपत्ति कर दे रहे हैं। निगम ने नक्शा भी पास किया है। वैध दुकानों को कैसे तोड़ सकते हैं। चौराहों पर सूचना नहीं, वाहन चालक पुल तक पहुंच रहे वाहन चालक परेशान हुए। पुल तोड़ना शुरू किया। यहां पर पुलिया का काम चल रहा, इसलिए यह हिस्सा बंद है यह मार्ग खुला है वैकल्पिक मार्ग परदेशीपुरा चौराहा अटल द्वार पाटनीपुरा चौराहा सुभाष नगर चौराहा इंडस्ट्री हाउस एलआईजी चौराहा विजय नगर चौराहा जंजीरावाला चौराहा मालवा मिल चौराहा सूचना नहीं होने से परेशान हुए लोग पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच स्थित पुलिया को तोड़कर नया बनाने का काम रविवार से शुरू हुआ। पुलिया तोड़ने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के अभाव में कई वाहन चालक पुलिया तक पहुंच गए और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात पुलिस ने मालवा मिल और पाटनपुरा से वाहनों को डायवर्ट किया। मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की पुलिया को तोड़ने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से पुलिया तक आने के बाद वाहनों को पलटाकर अन्य रास्तों से लोगों को गुजरना पड़ा।इससे वाहनों की कतारे भी लग गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यातायात पुलिस ने बेरिकेटिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। मालवा मिल से आने वाले वाहन चालकों को जंजीरवाला चौराहा होते हुए अटल द्वार और परदेशीपुरा होते हुए पाटनीपुरा की ओर भेजा गया। यही स्थिति पाटनीपुरा की तरफ से रही। पुलिया तोड़ने की पूर्व सूचना न मिलने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हुई। recent visitors 22

डायरेक्टर सनोज मिश्रा अरेस्ट मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, रेप केस में एक्शन

मुंबई महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के एक मामले में गिरफ्तार किया है. दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने रविवार को उन्हें यूपी के गाजियाबाद से पकड़ा है. सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया, तीन बार जबरन गर्भपात कराया और धमकियां भी दीं. पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. उस समय वह झांसी में रहती थी. बातचीत के बाद 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया. मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी दी. अगले दिन, 18 जून 2021 को फिर धमकी देकर उसे बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता का कहना है कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी. FIR के अनुसार, सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. फिल्मों में काम का लालच देकर वह उसे मुंबई ले गया, जहां दोनों लिव-इन में रहे. वहां भी शोषण और मारपीट जारी रही. पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार उसका गर्भपात कराया. फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल कर देगा. डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि 6 मार्च 2024 को 28 साल की पीड़िता की शिकायत पर थाना नबी करीम में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई. पीड़िता ने आरोपों में कहा कि 18 फरवरी 2025 को सनोज उसे नबी करीम के होटल शिवा में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. उसने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपने बयान में भी आरोपों की पुष्टि की. जांच में मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज जुटाए गए. पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया. वह शादीशुदा है और मुंबई में परिवार के साथ रहता है.     recent visitors 39

मनरेगा मामला : मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई से होगी 10 लाख रुपये की रिकवरी

अमरोहा क्रिकेटर मोहम्मद शमी के बहन-बहनोई का पंजीकरण मनरेगा मजदूर के रूप में होने और उनके खाते में मजदूरी के पैसे आने के मामले में वसूली होगी। डीसी मनरेगा अमरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जोया ब्लॉक के पलौला गांव में मनरेगा में गड़बड़ी की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर नोटिस और रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लॉक के पलौला गांव निवासी गजनबी के साथ हुई है। शबीना की सास गुले आयशा गांव की प्रधान हैं। कुछ दिन पहले यह जानकारी सामने आई थी कि शबीना, उसके पति और दो देवर का नाम मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज है। इस मामले की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में यह जानकारी सामने आई कि मनरेगा में मजदूरी पाने को प्रधान के परिवार की और से फर्जीवाड़ा किया गया है। शबीना और गजनबी समेत परिवार के आठ लोगों ने मजदूरी हासिल की है। जांच में सामने आया है कि शबीना ने 71013, उनके पति गजनबी ने 66561, देवर शेखू ने 55312, नसरुद्दीन ने 71704, आमिर सुहेल ने 63851, ननद नेहा ने 55867, सरिया ने 54645 व सबा रानी ने 17020 रुपये की मनरेगा मजदूरी चार सालों में हासिल की है। इसके अलावा परिवार के दूसरे लोगों समेत करीब 12 से अधिक लोग इस फर्जीवाड़े का हिस्सा रहे हैं। जिनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो विदेश में रह रहे हैं। जिन्होंने करीब दस लाख रुपये की मजदूरी गलत तरीके से हासिल की। रविवार को भी खंगाले गए दस्तावेज क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन-बहनोई के खाते में मनरेगा की मजदूरी आने का मामला सामने आने बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने भी जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली है। रविवार को भी बीडीओ जोया विकास भवन में रिकॉर्ड का मिलान कर जांच के तथ्यों को मिलान करते रहे। जांच टीम पलौला गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में नोटिस और रिकवरी के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। 2021 में बनाए गए थे मनरेगा जॉब कार्ड अधिकारियों के मुताबिक प्रधान के परिवार के लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड जनवरी 2021 में मनाए गए थे। जिस समय जॉब कार्ड बनाए गए तब पंचायतों में प्रशासक की तैनाती थी। इसी दौरान ही जॉब कार्ड बनाए गए और तीन सालों तक मनरेगा में मजदूरी उनके खाते में आई। 2024 में परिजनों के जॉब कार्ड निरस्त कर दिए गए। लेकिन ग्राम प्रधान गुले आयशा की बेटियों तीनों ननद के कार्ड निरस्त नहीं किए गए। मामला सुर्खियों में आने के बाद अब उनके जॉब कार्ड भी निरस्त कर दिए गए हैं। recent visitors 42