Sunday, July 5, 2026 7:03 am

सना खान ने पति और बच्चों के संग केक काटकर मनाई ईद

मुंबई 'बिग बॉस' से फेमस हुईं सना खान ने पांच साल पहले इंडस्ट्री छोड़ दी थी और धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। नवंबर, 2024 में उन्होंने दूसरे बेटे सैय्यद हसन जमील को जन्म दिया था। उसके आने से लेकर उसके नामकरण की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अब ईद के मौके पर उन्होंने उसकी झलक भी दिखाई है, जो कि पांच महीने का हो गया है। सना खान ने ग्लैमर वर्ल्ड से नाता भले तोड़ लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। गोद में दूसरा बेटा है, जो एकदम गोलू-मोलू-सा है। और पति अनस की गोद में बड़ा बेटा तारिक जमील है। सना खान ने दूसरे बेटे की दिखाई झलक सना खान ने हसन का चेहरा हाथ से छिपाया हुआ है लेकिन थोड़ा-बहुत भी जो दिखाई दे रहा है, उसमें ऐसा लग रहा है कि वह अपनी मां की तरह ही है। दोनों बच्चों ने एक पोशाक पहनी है, जिस पर उर्दु में कुछ लिखा हुआ है। दोनों इंजॉय कर रहे हैं। खेल रहे हैं। एक फोटो में तो एक्ट्रेस ने अपने हाथ की मेहंदी भी दिखाते हुए लोगों को 'ईद मुबारक' कहा है और छोटे बेटे का फेस कवर किया हुआ है। सना खान ने दी सभी को ईद की बधाई कैप्शन में सना ने लिखा, 'ईद मुबारक। अल्लाह हमसे और आपसे दुआएं कबूल करे। अल्लाह आपको इस मुबारक मौके पर शांति, अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि से नवाजे।' इन तस्वीरों में सना ने नीले रंग का अबाया पहना है और उसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। recent visitors 41

Ghibli मूमेंट के बीच Google ने जारी किया Gemini 2.5 Pro

नई दिल्ली Ghibli Style Image सोशल मीडिया पर तेजी से वायल हो रही हैं। इस बीच Google की तरफ से भी Gemini का नया वर्जन रोल आउट कर दिया है। AI को लेकर दोनों कंपनियों अभी तक आमने-सामने नजर आ रही हैं। यही वजह है कि Google ने भी Gemini 2.5 Pro को रोल आउट कर दिया है। नया मॉडल अभी तक एक्सपेरिमेंटल फेज में है। Gemini 2.5 Pro को यूजर्स के लिए फ्री लाया गया है। कैसे किया जा सकता है सलेक्ट Gemini 2.5 Pro के नए मॉडल को ड्रॉप डाउन मेन्यू की मदद से सलेक्ट किया जा सकता है। iOS और Android मोबाइल ऐप्स पर ये सपोर्ट जल्द मिल सकता है। Google ने Gemini 2.5 Pro को इस हफ्ते की शुरुआत में अनाउंस कर दिया था। ChatGPT अभी पूरी तरह लाइमलाइट में है क्योंकि नया इमेज जनरेशन फीचर हर तरफ चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी तक इसका यूज कर रहे हैं। यही वजह है कि गूगल को अचानक ये फैसले लेना पड़ा है। Google Gemini 2.5 Pro रीजनिंग मॉडल है। OpenAI के o3 Mini या DeepSeek R1 की तरफ ही ये वर्क करेगा। पहले के ट्रेंड या GPT की तरह, इस मॉडल का काम एक्युरेसी पर होगा। अगर इसकी मदद से किसी भी रीजनिंग को सुलझाया जाएगा तो वह मशीनी कम और मानव सपोर्ट वाली ज्यादा लगेगी। इसमें ऐसे फीचर्स को जगह दी गई है। Gemini 2.5 Pro के साथ नया क्या है ? Google दावा करता है कि Gemini 2.5 Pro मुश्किल रीजनिंग और कोडिंग संबंधी टास्क को पूरा करने में भी सक्षम है। लेटेस्ट लैंग्वेज मॉडल में कॉम कोडिंग, मैथ्स और साइंस संबंधी टास्क को भी पूरा किया जा सकेगा। ये बिल्कुल मानव के आखिरी एग्जाम और LMArea की तरह काम करेगा। Google के अभी तक AI सपोर्ट में कोडिंग कैपेबिलिटी कम देखने को मिल रही थी। यही वजह है कि कंपनी की तरफ से इसे लाने का फैसला किया गया है। Window के 1 मिलियन यूजर्स को Google Gemini 2.5 Pro को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। कॉन्टैक्स्ट विंडो एक प्रकार का अमाउंट ऑफ टेस्क्ट है जो चैटबॉट एक ही बार में रोलाउट हो सकता है। Google ने जारी किया वीडियो Google ने Gemini 2.5 Pro का एक नया वीडियो भी जारी किया है। इसमें सिंगल लाइन की मदद से बताया गया है कि ये कैसे काम करेगा। वीडियो से पता चलता है कि आपको महज एक लाइन लिखनी होगी। उदाहरण के तौर पर अगर आपको कोई गेम चाहिए तो आपको महज ये लिखना होगा- Create a new cricket game. ये लिखते ही आपको गेम बनकर मिल जाएगी। recent visitors 37

मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर को नियामक आयोग से मिली मंजूरी, 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये

जबलपुर  मध्य प्रदेश में बिजली की नई दर तय हो गई है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा बिजली की दर में 3.46 प्रतिशत की औसत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह दर अप्रैल 2025 से लागू होगी। शनिवार की देर शाम आयोग ने नई दर को लागू करने का आदेश जारी किया है। बिजली कंपनी ने अपनी याचिका में औसत 7.52 प्रतिशत बिजली की दर बढ़ाने की मांग की थी। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता को छूट आयोग ने निम्न दाब उपभोक्ताओं व मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मीटरिंग प्रभार भी नहीं देना होगा। जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगवाया है, उन्हें सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू व सामान्य जल प्रदाय व सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ता को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड उपभोक्ता की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपये की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 100 रुपये पर 24 रुपये बढ़ेंगे दाम घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक के बिल पर 24 रुपये तक बढ़ाये गये हैं, परंतु इन उपभोक्ताओं को अटल ग्रह ज्योति योजना के तहत पहले की तरह मात्र 100 रुपये का ही भुगतान करना है। बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में भुगतान की जाएगी। गैरघरेलू उपभोक्ताओं को छोड़कर अन्य सभी निम्न-दाब उपभोक्ता श्रेणी की न्यूनतम दर बिलिंग (टैरिफ मिनिमम बिलिंग) पहले ही समाप्त की जा चुकी है। recent visitors 77

प्रदेश में तेज धूप के चलते लोग हो रहे परेशान

लखनऊ प्रदेश में तापमान चढ़ने लगा है. दिन में तेज धूप के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है. दिन में चलती गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप गर्मी का बराबर एहसास करा रही है. तो वहीं अब में गर्मी से बेचैनी बढ़ने लगी है. वहीं तापमान भी 40 डिर्गी के पार जा चुका है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार अप्रैल महीने के पहले दिन से ही तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है. आगामी 5 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है. शुष्क मौसम के चलते तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. आज की बात करें तो आज भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को लखीमपुर खीरी में 20℃, बस्ती में 19℃, कानपुर ग्रामीण में 19.6℃, बाराबंकी में 17.5℃, हरदोई में 16.5℃, बुलंदशहर में 15℃, अलीगढ़ में 15.8℃, आगरा ताज में 16.6℃ और मुरादाबाद में 16℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. वहीं हमीरपुर में 17.2℃, बरेली में 15.1℃, झांसी में 17.5℃, गाजीपुर में 17℃, फतेहपुर में 17.2℃ और गोरखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। लखनऊ में 15.2℃ न्यूनतम और 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। बांदा में 37.2℃, प्रयागराज में 37.7℃, वाराणसी बीएचयू में 36.7℃, गोरखपुर में 35.8℃ और अयोध्या में 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. recent visitors 40

वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ :मंत्री सारंग

भोपाल वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी। इसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करता हैं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होता है और मुंबई में आतंकवादी हमले होते हैं, तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी। कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के समय भी पट्टी नहीं बांधी गई। सारंग ने कहा कि बिना वक्फ बोर्ड बिल को पढ़े इसका विरोध करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि यह केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ है। इसके अलावा, भोपाल में ईदगाह के बाहर फलस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर पहुंचने पर मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त विचारधारा को उन्माद फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रियंका गांधी द्वारा संसद में फिलीस्तीन के बैग को लेकर दिए गए बयान पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष के नेता तुष्टिकरण की राजनीति के लिए गिरने की हद तक जा रहे हैं। सारंग ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को उन हिंदुओं के समर्थन में कोई पहल करने का समय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि ईद के मौके पर इस तरह के बैनर लगाकर अराजकता फैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंग ने देशवासियों से कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहते हुए फिरकापरस्ती की मानसिकता रखते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे हिंदुस्तान की धरती पर हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान की सोच को समझना होगा।   recent visitors 42

राज्यपाल पटेल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास प्रयासों के बारे में बताया

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आयुर्वेद में सिकल सेल उपचार अनुसंधान प्रयासों में पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से सहयोग की अपेक्षा की है। राज्यपाल पटेल द्वारा पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव आचार्य बालकृष्ण से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन के दीक्षांत समारोह में चर्चा के दौरान इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। राज्यपाल पटेल ने आचार्य बालकृष्ण को राष्ट्रीय  सिकल सेल मिशन के तहत किए जा रहे उपचार और पुनर्वास  प्रयासों के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव बालकृष्ण को महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। recent visitors 22

​राजस्थान दिवस पर केंद्र सरकार ने खाटू श्याम मंदिर के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की दी स्वीकृति

जयपुर  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की राजस्थान पर्यटन को दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। राजस्थान में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने राजस्थान पर्यटन विभाग के प्रस्ताव स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत राजस्थान में 'श्री खाटू श्याम जी मंदिर (सीकर) में विकास कार्यों' के लिए 8 हजार 787 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है, जो कि राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए प्रथम किस्त 878.70 लाख रुपये अर्थात कुल परियोजना लागत का 10% आवंटित कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री का मानना है कि राजस्थान में खाटू श्याम जी जैसे मंदिर धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां विकास कार्यों से निश्चित ही प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्वदेश दर्शन योजना के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 31 दिसम्बर 2024 तक मंत्रालय को प्रस्तुत करने का निर्देश दिये गए थे। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत सीकर में "श्री खाटू श्याम जी मंदिर में विकास कार्यों" की डीपीआर मंत्रालय को विचारार्थ प्रस्तुत की गई थी। राजस्थान सरकार ने 12 मार्च 2025 को आयोजित मिशन निदेशालय की बैठक में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। मिशन निदेशालय ने टिप्पणियों और एनओसी/मंजूरी के अनुपालन के अधीन परियोजना की मंजूरी के लिए सीएसएमसी को प्रस्ताव की सिफारिश की। केंद्रीय मंजूरी और निगरानी समिति (सीएसएमसी) ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत परियोजना प्रस्ताव की समीक्षा की और 21 मार्च 2025 को आयोजित अपनी बैठक के दौरान इसे मंजूरी दे दी। recent visitors 45