L2 Empuraan 2025 ने 5 दिन में निकाला फिल्म का पूरा बजट

नई दिल्ली मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल2 एम्पुरान सलमान खान की सिकंदर से 3 दिन पहले रिलीज हुई थी. ऐसा माना जा रहा था कि भाईजान की फिल्म आते ही इसे देखने वाले दर्शकों की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. फिल्म को रिलीज हुए आज 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े जो शुरुआती आंकड़े सामने आए हैं उन्हें देखकर लग रहा है की मोहनलाल के फैंस अपने सुपरस्टार को ईद के मौके पर ईदी देने की फुल मूड में हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. एल2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की कमाई से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की धाकड़ ओपनिंग ली. इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी आई और ये 11.1 करोड़ और 13.25 करोड़ पर आकर सिमट गई. हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई में फिर से इजाफा हुआ और फिल्म ने 13.65 करोड़ कमाए. एल2 एम्पुरान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन एल2 एम्पुरान का आज का वर्ल्डवाइड डेटा कल तक आएगा, लेकिन पिछले 4 दिनों के सैक्निल्क के डेटा के मुताबिक फिल्म ने 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 174.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के इस कलेक्शन में आज की घरेलू कमाई का डेटा जोड़ दें तो ये 180 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पूरा बजट निकाल चुकी है एल2 की स्टार कास्ट एल2 का बजट करीब 180 करोड़ रुपये है. ऐसे में फिल्म अपना 100 प्रतिशत बजट निकाल चुकी है. फिल्म को पृथ्वीराज सुकुमारन ने इसके पहले पार्ट की ही तरह डायरेक्ट भी किया है और फिल्म में एक्टिंग भी की है. लीड रोल में मोहनलाल हैं, जो मुरली गोपी की लिखी ट्रायलॉजी सीरीज की इस दूसरी फिल्म के तीसरे पार्ट में भी दिखेंगे. recent visitors 48

नवीन जल संरचनाओं के निर्माण के साथ पुरानी जल संरचनाओं का हो जीर्णोद्धार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संवर्धन के साथ उसका संरक्षण आज की महती आवश्यकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल संवर्धन अभियान में अधिक से अधिक हो जन-भागीदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवीन जल संरचनाओं के निर्माण के साथ पुरानी जल संरचनाओं का हो जीर्णोद्धार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जनता को साथ लेकर प्रदेश के चहुँमुखी विकास की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण में भी प्रदेश की जनता को जोड़ते हुए उनसे सुझाव आमंत्रित किये गये। प्रदेश में सभी प्रमुख त्यौहार भी प्रदेशवासियों को साथ लेकर मनाने की शुरूआत की गई है। अब 30 मार्च से प्रारंभ हुए राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जन-भागीदारी को प्राथमिकता के साथ जोड़ा गया है। जल संकट को दूर करने बारिश के जल को अधिक से अधिक संग्रहण करने 30 मार्च से प्रांत व्यापी “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान की शुरूआत की गई है। यह अभियान 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन’’ अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ महाकाल की नगरी उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट से किया गया। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री डॉ. अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्षा जल की बूंद-बूंद बचाने का "जल गंगा संवर्धन" महा अभियान ग्रीष्म ऋतु में 30 जून तक 90 दिन से अधिक समय तक लगातार चलेगा। इस दौरान प्रति दिन छोटी-बड़ी जल संरचनाएं निर्मित कर लोकार्पित की जाएंगी। जल संरक्षण के इस अभियान से प्रदेश के भू-जल स्तर में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से मानवता ही नहीं समूची प्रकृति का जीवन अस्तित्व बचाए रखने के लिए पानी की बूंद-बूंद बचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन, जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जल संरक्षण अभियान देशभर में एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। राज्य सरकार भी 'खेत का पानी खेत में-गांव का पानी गांव में' के सिद्धांत पर जल संरक्षण की दिशा में अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि "जल गंगा संवर्धन अभियान" में जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि "जल गंगा संवर्धन अभियान", प्रदेश में जल की प्रचुर उपलब्धता और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।   recent visitors 51

रायपुर : संजय तिवारी बने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति

 रायपुर राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने डॉ. संजय तिवारी को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान समय में श्री तिवारी, मध्यप्रदेश भोज (ओपन) विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति है। डॉ. तिवारी का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। recent visitors 29

रायपुर : भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के स्कूल के समय परिवर्तित

रायपुर राज्य में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश आज यहां लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन से जारी किया गया है। जारी आदेश राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सोमवार से शनिवार तक शाला का संचालन जहां एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक खुलेगी। इसी प्रकार ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक तथा हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होगी। यह आदेश 2 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा। recent visitors 38

इन 6 आदतों को बनाएं अपनी डेली लाइफ का हिस्सा, मिलेगी सफलता

हर इंसान अपने करियर में सफल होना चाहता है। खुश रहना चाहता है और अपने सारे लक्ष्यों को पूरा करना चाहता है। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने का रास्ता कहां से शुरू होगा। इसके बारे में नहीं जानता। अगर आपको लाइफ में सक्सेज, हैप्पीनेस चाहिए। तो सबसे पहले इन 6 आदतों को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं। ये आपको आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन करेंगे। खुद का आंकलन करें सबसे पहले अपना आंकलन करें। खुद के विचारों, भावनाओं और अनुभवों की मदद से सीखें और पर्सनल ग्रोथ करें। जब आप अपने एक्सपीरिएंस से सीखते हैं तो दिमाग में अपने लक्ष्यों के प्रति ज्यादा क्लियर हो जाते हैं। आपको अपनी कमियों और खूबियों के बारे में पता चलता है। इसके साथ ही आप उन कमियों को दूर करने की कोशिश में लग जाएं। किताबें पढ़ें किताबें पढ़ना अच्छी हैबिट के साथ ही पर्सनल ग्रोथ के लिए भी जरूरी है। सेल्फ हेल्प, मोटिवेशन, गाइडेंस से जुड़ी बुक्स पढ़ें या फिर कोई नॉवेल। डेली रूटीन में बुक्स पढ़ने से स्ट्रेस कम होता है बल्कि आपकी नॉलेज भी दिन पर दिन ज्यादा होती जाती है। बुक रीडिंग की आदत आपके पर्सनल ग्रोथ में मदद करती है। भगवान को धन्यवाद देना ना भूलें प्रैक्टिस ग्रैटीट्यूड मतलब जो कुछ भी आपके पास अभी है। उसके लिए भगवान को थैंक्स कहना ना भूलें। जब आप अपने आसपास की अच्छी चीजों पर फोकस करते हैं तो माइंड में पॉजिटिव वाइब्स बनती है और आप खुश रहते हैं। ऐसा करने से स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्या भी खत्म होने लगती है। मेडिटेशन करें मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से ना केवल फिजिकल हेल्थ अच्छी होती है। बल्कि ये मेंटल हेल्थ पर भी असर डालती है। साथ ही आपकी मेमोरी और ब्रेन पावर बूस्ट होती है। जिससे आपकी समझने की क्षमता भी बढ़ती है। लक्ष्य तय करें और टाइम मैनेजमेंट इन सारी आदतों को अपनाने के बाद आप अपने लक्ष्यों को जब सेट करते हैं तो उन्हें पूरा करना आसान होता है। साथ ही अपने गोल्स को पूरा करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करें। हॉबी जरूर पूरी करें अपने गोल्स को पूरा करने के बीच खुद के लिए टाइम निकालें और अपनी हॉबी को पूरा करें। इससे आपको खुशी मिलती है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं। recent visitors 51

राज्यपाल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ‘सदाकाल गुजरात’ कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुजराती में कहा कि गुजराती संस्कृति में समरसता का अद्भुत भाव है। गुजरातियों में मेलजोल और आपसी भाईचारे का व्यवहार होता है। राज्यपाल पटेल रवीन्द्र भवन में अखिल भारतीय गुजराती समाज के कार्यक्रम ‘सदाकाल गुजरात’ को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे।     राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि “जहां बसे गुजराती, वहां बसे सदाकाल गुजरात” कहावत को गुजरातियों ने हमेशा चरितार्थ किया है। मध्यप्रदेश की संस्कृति में भी गुजराती समाज रच, बस गया है। गुजराती समाज का मध्यप्रदेश के विकास में विशेष योगदान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत को बनाने में मध्यप्रदेश की जनता के साथ गुजराती समाज लगातार सहयोग और सहभागिता कर रहा है। राज्यपाल पटेल ने केंद्र और राज्य सरकार के सामाजिक सहभागिता पर आधारित कार्यक्रमों को सफल बनाने में अखिल भारतीय गुजराती समाज संस्था के सहयोग और सक्रियता की सराहना की। गुजरात देश का ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल ने गुजराती में कहा कि गुजराती संस्कृति गर्व का प्रतीक है। आजादी के आन्दोलन में देश को गुजरात ने ही महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के रूप में मजबूत नेतृत्व दिया है। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने गुजरात राज्य की भौगोलिक चुनौतियों को अवसरों में बदल कर गुजरात को देश का ग्रोथ इंजन बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी की कार्यकुशलता, नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति की सराहना की। मुख्यमंत्री पटेल ने मध्यप्रदेश के गुजराती समाज को प्रदेश के विकास में हमेशा योगदान देने और “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” निर्माण में बढ़-चढकर भाग लेने का आव्हान किया। गुजरात पर ईश्वर की विशेष कृपा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गुजरात राज्य पर ईश्वर की विशेष कृपा और आशीर्वाद है। आजादी से लेकर देश के विकास और अर्थव्यवस्था में आज गुजरात का अहम योगदान है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। गुजरात-मध्यप्रदेश की रीति-नीति-संस्कृति एक जैसी: गृह राज्य मंत्री संघवी गुजरात राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गुजराती में कहा कि गुजरात और मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल और संस्कृति एक समान है। दोनों राज्य के लोगों का व्यवहार, रीति-नीति और संस्कृति एक जैसी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में रहने वाला प्रत्येक गुजराती, गुजरात की संस्कृति का ब्रांड एम्बेसडर है। संघवी ने कहा कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को गुजरात दर्शन जरूर कराए। कोरोना काल में गुजराती समाज ने की मानवता की सराहनीय सेवा : सांसद शर्मा खजुराहो सांसद वी. डी. शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश के गुजराती समाज ने पीड़ित मानवता की सराहनीय सेवा की है। अनेक अवसरों पर भी गुजराती समाज द्वारा मानव सेवा के उत्कृष्ट और अनुकरणीय उदाहरण मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती में गुजराती समाज की सक्रिय भागीदारी कर रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर, कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उनका गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल और अखिल भारतीय गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गुजरात के विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अध्यक्ष संजय पटेल ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एन.आर.जी. विभाग गुजरात के चेयरमेन हरीश शुक्ला, प्रदेश और अन्य राज्यों के गुजराती समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।         recent visitors 35

राजगीर में होगा Asia Cup 2025, हॉकी इंडिया और BSSA के बीच MoU साइन

राजगीर बिहार के राजगीर में हॉकी एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है. हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा. इस आयोजन से बिहार के खेल बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी. यह राजगीर में आयोजित होने वाला दूसरा अंतरराष्ट्रीय खेल होगा. इससे पहले नवंबर 2024 में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय महिला टीम विजेता बनी थी. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 12वें संस्करण में आठ टीमें भाग लेंगी. प्रमुख टीमें इस प्रकार हैं, भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, अन्य दो टीमें क्वालीफाइंग टूर्नामेंट एएचएफ कप के माध्यम से अपनी जगह सुनिश्चित करेंगी. भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अपने नाम किया टूर्नामेंट पुरुषों के हॉकी एशिया कप के इतिहास में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है. उसने अब तक पांच बार (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) खिताब जीता है. इसके बाद भारत (2003, 2007, 2017) और पाकिस्तान (1982, 1985, 1989) ने तीन-तीन बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है. बिहार के खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने कहा कि राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है. हम टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. यह आयोजन न केवल बिहार की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाएगा बल्कि क्षेत्र में हॉकी के नए खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने बताया कि राजगीर में एशिया कप 2025 की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. यह टूर्नामेंट विश्व कप क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा इसलिए हमें रोमांचक और उच्च-स्तरीय मुकाबले देखने को मिलेंगे. recent visitors 37