प्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों में 66 करोड़ से अधिक की लागत से करवाए जाएंगे विभिन्न विकास कार्य: भजनलाल शर्मा

जयपुर प्रदेश की कृषि मंडियों में आधारभूत सुविधाएं सुदृ़ढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडी समितियों के मंडी यार्ड में विद्युत, मरम्मत, नवीन निर्माण कार्यों एवं संपर्क रोड के निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के इस निर्णय से भादरा, टिब्बी, रावतसर, गोलूवाला, इटावा, जैतसर, सादुलशहर एवं श्रीकरणपुर कृषि उपज मंडियों में लगभग 12 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से विभिन्न यार्ड विकास के कार्य किए जाएंगे। कोटपूतली, सुमेरपुर, सूरतगढ़, कोटा (अनाज), श्रीगंगानगर (अनाज), नागौर और गोलूवाला मंडियों में लगभग 39 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से संपर्क सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। इसी प्रकार सादुलपुर, सुमेरपुर, श्रीगंगानगर (अनाज) मंडियों के कृषि यार्ड में लगभग 7 करोड़ 80 लाख रुपये से विद्युत संबंधी कार्य, उदयपुर (अनाज) और हनुमानगढ़ मंडियों में लगभग 6 करोड़ 11 लाख के निर्माण एवं विद्युत संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त खेरली मंडी में एक ऑयल टेस्टिंग मशीन की खरीद पर 16 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इन कार्यों से मंडी प्रांगण में आधारभूत संरचनाएं सुदृढ़ होने के साथ ही, किसानों एवं मजदूरों के लिए सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

न्यूजीलैंड को लगा झटका, सलामी बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर

हैमिल्टन न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्क चैपमैन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से बाहर हो गये हैं। उनकी जगह टिम सीफटर् को टीम में शामिल किया गया है। चैपमैन ने नेपियर में सीरीज के पहले मैच में शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को 73 रनो से जीत दिलाई थी। लेकिन क्षेत्ररक्षरण के दौरान चैपमैन ने मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत की और बाद किये स्कैन में प्रभावित क्षेत्र में ग्रेड वन टियर का पता चला। चैपमैन अपने स्वास्थलाभ की शुरुआत करने के लिए ऑकलैंड लौटेंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का मानना है कि माकर् शनिवार को माउंट माउंगानुई में सीरीज के तीसरे मैच के लिए समय पर वापस लौट आएंगे। स्टीड ने कहा, ‘नेपियर में पहले एकदिवसीय में एक बहुत ही खास पारी खेलने के बाद यह माकर् के लिए निश्चित रूप से निराशाजनक खबर है। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट मामूली है, इसलिए हमें उम्मीद है कि मार्क अपना पुनर्वास पूरा कर पाएंगे और माउंट में गर्मियों के अंतिम मैच के लिए उपलब्ध होंगे।' उन्होंने कहा, ‘इस टीम में कई नए चेहरे होने के कारण अनुभव वाले टिम को मौका मिलना शानदार है। एक बेहतरीन टी-20 सीरीज के बाद वह अच्छी फॉर्म में हैं और कल होने वाले अहम मैच से पहले वह शीर्ष क्रम में एक और मजबूत बल्लेबाजी विकल्प प्रदान करते हैं।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

भारत के मेट्रो सिस्टम को ‘बहुत अच्छा’ बताते हुए दिल्ली की मेट्रो को एक बेहद अच्छे मेट्रो सिस्टम के रूप में वर्णित किया: जर्मन ट्रैवलर

नई दिल्ली एक जर्मन ट्रैवलर, एलेक्स वेल्डर ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत के सार्वजनिक परिवहन, विशेष रूप से दिल्ली और आगरा मेट्रो सिस्टम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में यह भी लिखा कि भारत का मेट्रो सिस्टम पश्चिमी यूरोप से बेहतर है। वेल्डर ने कहा कि वह दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते समय 90 प्रतिशत समय में अपनी सीट पाकर बहुत खुश थे। उन्होंने भारत के मेट्रो सिस्टम को 'बहुत अच्छा' बताते हुए आगरा और दिल्ली की मेट्रो को एक बेहद अच्छे मेट्रो सिस्टम के रूप में वर्णित किया। वेल्डर ने भारत की मेट्रो सुविधाओं की तुलना जापान, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशों से की। उन्होंने प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, फोन चार्जिंग स्टेशन, महिलाओं और वृद्धों के लिए निर्धारित सीटों का भी जिक्र किया, जो उन्होंने इन देशों में देखी थीं। इसके साथ ही, वह मेट्रो स्टेशनों पर खाने-पीने और शॉपिंग के विकल्पों से भी संतुष्ट दिखे। अपने ब्लॉग में वेल्डर ने कहा कि पहले उन्हें केवल भारत की सड़क यातायात के बारे में ही जानकारी थी, लेकिन मेट्रो के बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था। एलेक्स वेल्डर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि "क्या आपने भारत में ऐसे मेट्रो सिस्टम की उम्मीद की थी?" वेल्डर ने लिखा "मुझे नहीं पता था कि भारत के कुछ शहरों जैसे आगरा और दिल्ली में वास्तव में बहुत अच्छा मेट्रो सिस्टम है। दिल्ली में तो कुछ लाइनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर भी हैं, फोन चार्ज करने के लिए प्लग और महिलाओं और वृद्धों के लिए निर्धारित सीटें हैं। ये सभी चीजें मैंने दक्षिण कोरिया, जापान और चीन में देखी हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे भारत में इन्हें देखकर हैरानी हुई"। वेल्डर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मैं दक्षिण दिल्ली में रहा और मुझे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मुझे 80-90 प्रतिशत समय में बैठने की जगह मिल गई, जब तक कि मैं पीक आवर्स में मेट्रो में नहीं चढ़ा और शहर के केंद्र और पर्यटन स्थल से दूर रहा। हर मेट्रो स्टेशन पर खाने-पीने और शॉपिंग के ढेर सारे विकल्प होते हैं । वेल्डर ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह मेट्रो के एक स्पेशियस कोच में आराम से बैठे हुए नजर आए और एक मेट्रो स्टेशन पर खाने-पीने की जगह को भी दिखाया। वेल्डर का वीडियो वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने वीडियो देख कहा "वह इतनी साफ-सुथरी और एसी वाली थी।" दूसरे ने कहा "सच में, जितना मैं यात्रा करता हूं, उतना मुझे लगता है कि पश्चिमी दुनिया खुद को झूठा बता रही है।" तीसरे ने कहा कि "नशेड़ी नहीं, शराबी नहीं, कोई गंदगी नहीं, कोई चूहा नहीं, साफ-सुथरी और थोड़ा भीड़-भाड़, सबसे बेहतरीन कनेक्टिविटी! किसी भी दूसरे सबवे सिस्टम से बेहतर।" एक अन्य ने कहा कि "भारत चुपचाप विकास कर रहा है और विनम्रता से आगे बढ़ रहा है।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

वक्फ बिल पर वोटिंग के लिए भाजपा ने जारी की व्हिप, लोकसभा में सभी सांसद हाजिर रहें

नई दिल्ली लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन विधेयक पर वोटिंग होनी है। इसके लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने कमर कस ली है। यहां तक कि भाजपा ने मंगलवार को ही व्हिप जारी कर दी है और अपने सभी सांसदों से लोकसभा में मौजूद रहने को कहा है। पार्टी की ओर से जारी व्हिप में कहा गया कि बुधवार को सदन में अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य है। उन्हें पारित करने के लिए सभी लोग पार्टी का समर्थन करें और वोटिंग करें। व्हिप में सभी सांसदों से पूरे दिन सदन में ही मौजूद रहने को कहा गया है। भाजपा के पास लोकसभा में 240 सांसद ही हैं। सरकार जेडीयू और टीडीपी पर निर्भर है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस विधेयक को लेकर किस दल का क्या रुख रहेगा। अब तक चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर ने खुलकर समर्थन नहीं किया है, लेकिन विपक्ष को मुसलमानों को डराने से बचने की नसीहत दी है। इसी तरह जेडीयू का स्टैंड भी क्लियर नहीं है। ललन सिंह ने कहा कि हम लोकसभा में ही अपना रुख स्पष्ट करेंगे। इसके चलते सस्पेंस भी बढ़ गया है कि आखिर क्या होगा। वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि सरकार को अपने सहयोगी दलों के अलावा विपक्ष के भी कुछ सांसदों का समर्थन हासिल है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विधेयक पर सदन में आठ घंटे की प्रस्तावित चर्चा के बाद अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू जवाब देंगे। इस विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की मंजूरी लेंगे। सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। पिछले साल विधेयक पेश करते समय सरकार ने इसे दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव किया था। समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के बाद उसकी सिफारिश के आधार पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मूल विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी थी। बहस के बाद मीटिंग छोड़ आए विपक्ष के नेता कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय आवंटित करने की मांग की, जबकि सरकार ने कम समय रखने पर जोर दिया ताकि अन्य विधायी कामकाज निपटाया जा सके। इस मुद्दे पर बीएसी बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई और विपक्षी दलों के नेता बैठक छोड़कर बाहर आ गए। हालांकि बाद में रीजिजू ने संसद परिसर में मीडिया से कहा कि कुछ दल चार से छह घंटे की चर्चा चाहते थे, वहीं विपक्ष 12 घंटे की चर्चा कराने पर अड़ा रहा। चर्चा के लिए स्पीकर ने तय किया 8 घंटे का वक्त उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने चर्चा के लिए आठ घंटे निर्धारित किए हैं और सदन की भावना के अनुरूप इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। रीजिजू ने इस बात पर हैरानी जताई कि विपक्ष ने बीएसी की बैठक से वॉकआउट क्यों किया? रीजिजू ने कहा कि वह बुधवार को 12 बजे निचले सदन में प्रश्नकाल समाप्त होते ही विधेयक को चर्चा और पारित कराने के लिए रखेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कुछ दल चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

4 अप्रैल तक विभिन्न राज्यों में तेज हवाएं 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, गरज-बिजली के साथ भारी बारिश

नई दिल्ली देशभर में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 1 से 4 अप्रैल के बीच विभिन्न राज्यों में तेज हवाएं 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, और कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है।  मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस बारे में अपना अलर्ट जारी किया है। 1 से 4 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जो उत्तरी तमिलनाडु और कर्नाटक से गुजरते हुए प्रभाव दिखाएगा। इसके कारण 1 से 4 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, गोवा, और महाराष्ट्र में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं 30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गुजरात में 1-2 अप्रैल और ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 1 से 4 अप्रैल तक और पश्चिम बंगाल, झारखंड में 2 से 4 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है और ओले गिरने की भी संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का अलर्ट: आईएमडी ने पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और गरज-बिजली के साथ बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में वृद्धि: पूर्वी भारत में 1 से 2 अप्रैल के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मध्य और दक्षिणी भारत में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन बाद में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। हीट वेव और लू का अलर्ट: मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, असम, त्रिपुरा और अन्य क्षेत्रों में लू और हीट वेव की स्थिति के लिए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 1 से 4 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है और भीषण गर्मी पड़ेगी। देशभर का तापमान: रविवार को महाराष्ट्र के अकोला में सबसे अधिक तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहा। दिल्ली एनसीआर का मौसम: दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। 1-2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल को बादल छा सकते हैं और अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री तक पहुंच सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

बांग्लादेश-चीन की बढ़ती नजदीकियां: अंतरिम PM यूनुस ने चीन की यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ विवादित दिया बयान

ढाका बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार व अंतरिम प्रधानमंत्री प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने चीन की यात्रा के दौरान भारत के खिलाफ विवादित बयान  दिया, जिससे कूटनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को "लैंडलॉक्ड" (स्थलरुद्ध) बताया और दावा किया कि बांग्लादेश इस क्षेत्र के लिए समुद्र तक पहुंच का एकमात्र संरक्षक है। यूनुस ने अपने भाषण में चीन को  बांग्लादेश में निवेश बढ़ाने  का निमंत्रण देते हुए कहा कि बांग्लादेश  चीनी अर्थव्यवस्था का "विस्तार"  बन सकता है। उन्होंने कहा,  "भारत के सात राज्य, जिन्हें 'सात बहनें' कहा जाता है, वे स्थलरुद्ध हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई तरीका नहीं है। हम इस पूरे क्षेत्र के लिए समुद्र के एकमात्र संरक्षक हैं। इससे नई संभावनाएं खुलती हैं। यह चीनी अर्थव्यवस्था का विस्तार हो सकता है।" बांग्लादेश-चीन की बढ़ती नजदीकियां यूनुस की इस यात्रा के दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और  बांग्लादेश की कमजोर अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अधिक निवेश  की मांग की। उन्होंने कहा,  "यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम चीन को अपने अच्छे मित्र के रूप में देखें। हमें आर्थिक स्थिरता और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चीन के सहयोग की आवश्यकता है।" यह बयान ऐसे समय में आया है जब  चीन बांग्लादेश में अपनी रणनीतिक उपस्थिति बढ़ाने की कोशिश कर रहा है  और भारत-बांग्लादेश के संबंधों में बदलाव देखने को मिल रहा है।  विशेषज्ञों का मानना है कि **बांग्लादेश की चीन पर बढ़ती निर्भरता भारत के लिए सुरक्षा और कूटनीतिक मोर्चे पर एक नई चुनौती बन सकती है। नेपाल और भूटान का जिक्र भी किया यूनुस ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल और भूटान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "नेपाल और भूटान के पास असीमित जलविद्युत (Hydropower) क्षमता है, जो हमारे लिए एक वरदान है। हम इसका उपयोग कर सकते हैं। बांग्लादेश से आप कहीं भी जा सकते हैं। यह क्षेत्र के लिए समुद्र का एकमात्र प्रवेश द्वार है।" भारत की कड़ी प्रतिक्रियाएं यूनुस के इस बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं।  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे "अपमानजनक और निंदनीय"  बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान  भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' कॉरिडोर की संवेदनशीलता को उजागर करता है। उन्होंने भारत सरकार से  पूर्वोत्तर को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करने की अपील की।  भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा,  "अगर चीन बांग्लादेश में निवेश करना चाहता है तो करे, लेकिन भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के स्थलरुद्ध होने का इससे क्या संबंध?"   सुरक्षा विश्लेषक ने भी आपत्ति जताई रक्षा विशेषज्ञ ध्रुव काटोच ने इसे भारत के लिए चेतावनी  करार दिया और कहा कि यूनुस चीन को यह संदेश दे रहे हैं कि बांग्लादेश चीन को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, नेपाल और भूटान तक पहुँचाने का मार्ग दे सकता है।   राजनीतिक और सुरक्षा विश्लेषक क्रिस ब्लैकबर्न ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई और कहा,"यह बहुत ही परेशान करने वाला बयान है। क्या यूनुस खुलेआम चीन को भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों में हस्तक्षेप करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं?" रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यूनुस का बयान भारत के लिए एक चेतावनी हो सकता है क्योंकि चीन पहले ही अरुणाचल प्रदेश के पास महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, बांध और गांवों का निर्माण कर चुका है। भारत के लिए बढ़ती चुनौती चीन भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में लगातार अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत कर रहा है। उसने पहले ही अरुणाचल प्रदेश के पास कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं और इसे "दक्षिण तिब्बत" का हिस्सा बताता है।भारत भी इस चुनौती का मुकाबला करने के लिए अरुणाचल फ्रंटियर हाईवे (NH-913) का निर्माण कर रहा है, जिसे देश की सबसे महत्वपूर्ण सीमा परियोजना माना जा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड है जरूरी:कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

          मोहला अपार आईडी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें विद्यार्थी की पूरी शैक्षिक रिकॉर्ड दर्ज होगा। यह विद्यार्थियों के लिए बनाया जाना अति आवश्यक है, क्योंकि अपार आईडी विद्यार्थियों के सम्पूर्ण शैक्षणिक जीवन के लिए महत्वाकांक्षी दस्तावेज होगा। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी अभिभावकों और पालकों को अपने स्कूली बच्चों का अपार आईडी बनाने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि ऐसे बच्चें जिनका अपार आईडी अब तक नहीं बना है, पालकगण अपने बच्चों का अपार आईडी अवश्य बनाएं। कलेक्टर ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के तीनों विकास खंड के अंतर्गत अब तक अपार आईडी बनाने से छूटे हुए विद्यार्थियों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जन्मतिथि अथवा नाम में त्रुटि के चलते कई विद्यार्थियों का अपार आईडी नहीं बन रहा है। कलेक्टर ने इसके लिए शिक्षक और पालकों को आगे आकर आवश्यक संशोधन कर अपार आईडी बनाने निर्देशित की है। कलेक्टर ने वर्तमान में अपार आईडी बनाने में कमी पर जिला शिक्षा अधिकारी और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। माह अप्रैल तक निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने पर कार्यवाही करने कहा गया है।       अपार आईडी बनाने के लिए आधार कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। आधार कार्ड में त्रुटि के कारण बहुत से विद्यार्थियों का अपार आईडी नही बन पा रहा है। इसके लिए कलेक्टर ने आधार कार्ड में संशोधन, सुधार व अन्य अपडेट करने के लिए पालकों से अपील की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36