प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यान्वयन हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 09 अप्रैल को होगी दस्तावेजों की जांच

जगदलपुर जिला पंचायत बस्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत प्रशिक्षण आवास समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति किये जाने हेतु अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों की जाचं एवं मिलान हेतु 09 अप्रैल 2025 को प्रातः 09.30 बजे लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय जगदलपुर में उपस्थित होने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत लिफाफा में अंकित पता पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र यथा सूचना-पत्र भेजा गया है। उक्त बुलावा पत्र प्रेषित किये जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट https://bastar.gov.in/ पर भी किया जा सकता है। recent visitors 28

मोबाइल बैकिंग और ATM कुछ भी नहीं कर रहे काम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सेवाएं अचानक ठप पड़ गई

नई दिल्ली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सेवाएं मंगलवार को अचानक ठप पड़ गई हैं और इस बैंक को बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा है। अचानक आई इस दिक्कत के चलते यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने, मोबाइल बैकिंग करने और ATM तक की सेवाएं यूज करने में दिक्कत आई। कंपनी ने इस मामले में बयान जारी किया है। SBI ने आधिकारिक बयान में इस दिक्कत का जिक्र किया है। बैंक ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर अपने अकाउंट पर बताया कि एनुअल क्लोजिंग ऐक्टिविटीज के चलते इसकी सेवाएं दोपहर 1 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक प्रभावित रहेंगी। SBI ने बताया है कि 1 अप्रैल को इसकी सेवाएं प्रभावित रहने के दौरान यूजर्स को UPI Lite और ATM यूज करने की सलाह दी जाती है। यूजर्स को कई सेवाओं में आई दिक्कत प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट्स के डाउनटाइम को मॉनीटर करने वाली सेवा Downderector ने बताया है कि सैकड़ों यूजर्स ने इस बारे में रिपोर्ट किया और कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा। रिपोर्ट करने वाले ज्यादातर यूजर्स को मोबाइल बैंकिंग के दौरान दिक्कत आई। वहीं, करीब 31 प्रतिशत को फंड्स ट्रांसफर करने में परेशानी हुई। साथ ही ATM सेवाएं भी कई यूजर्स के लिए प्रभावित हुई हैं। फिलहाल, बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक शाम के बाद सेवाएं पहले की तरह ठीक से काम करने लगेंगी। बता दें, NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) ने भी आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा कि वित्तीय वर्ष खत्म होने और क्लोजिंग के चलते कई बैंकों की वित्तीय सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, UPI सेवा अच्छे से काम कर रही है। recent visitors 45

ट्रंप के फैसलों से दुनिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हलचल है, दो तिहाई बोले हमेशा खबरों पर रखनी पड़ती है नजर

वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही कई बड़े फैसले लिए हैं। अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का फैसला सख्ती से लागू किया तो अब चीन, कनाडा, मेक्सिको, ब्राजील और भारत समेत तमाम देशों से टैरिफ वॉर छेड़ने की भी ट्रंप ने तैयारी की है। हालात ऐसे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा फैसला कर लें, इसे लेकर आशंकाओं का दौर जारी रहता है। टैरिफ वाले ऐलान ने तो दुनिया भर के बाजारों में गिरावट का दौर ला दिया है। अकेले भारत में ही शेयर बाजार में मंगलवार को 1352 अंकों की गिरावट आई है। ट्रंप के फैसलों से दुनिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी हलचल है। प्यू रिसर्च की ओर से किए गए सर्वे में पता चला है कि 10 में से 7 अमेरिकी यानी दो तिहाई से ज्यादा लोग हमेशा खबरों पर नजर रखते हैं। ऐसा इसलिए ताकि पता चल सके कि डोनाल्ड ट्रंप ने अब कौन सा फैसला ले लिया है। सर्वे के अनुसार 71 फीसदी लोगों का कहना है कि वे हमेशा खबरों पर नजर रखते हैं। इनमें से 31 फीसदी लोग गहनता से खबरें पढ़ते या देखते हैं। वहीं 40 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो सामान्य तौर पर खबरों पर नजर रखते हैं। इस सर्वे में ट्रंप से जुड़ी खबरों पर नजर रखने का कारण भी पूछा गया, जिसमें दिलचस्प जानकारी सामने आई। 66 फीसदी लोगों ने कहा कि हमें इस बात की चिंता रहती है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप ने अब कौन सा फैसला ले लिया है। ऐसे में अकसर खबरों पर नजर बनाए रखते हैं। वहीं 62 फीसदी लोगों ने कहा कि हमें इस बात की चिंता रहती है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का उनकी जिंदगी पर क्या असर होगा। वे यह जानना चाहते हैं और इसीलिए खबरों पर भी नजर रखते हैं। वहीं 43 फीसदी लोगों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए वे खबरों पर नजर रखते हैं। वहीं 36 फीसदी लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को सही करार दिया और कहा कि वे उन्हें सही मानते हैं। इसलिए खबरें देखते हैं। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि 25 फीसदी लोगों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप और उनके फैसले उन्हें मनोरंजन करने वाले दिखते हैं। इसलिए वह खबरों पर नजर रखते हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसलों ने हलचल मचा रखी है। 2 अप्रैल की रात को कयामत की रात तक कहा जा रहा है। चर्चा है कि यदि रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए गए तो दुनिया भर के बाजारों में गिरावट आएगी और मंदी का माहौल भी बन सकता है। यही कारण है कि फिलहाल पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप सबसे चर्चित शख्सियत हैं। recent visitors 33

पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ऋषभ पंत ब्रिगेड करेगी बल्लेबाजी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बटिंग का न्योता दिया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी मौजूदा सीजन में पहली बार होम ग्राउंड पर उतरी है। एलएसजी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के साथ अपना अभियान शुरू किया था लेकिन अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी। पंत की नजरें मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी होंगी। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत शुरुआती दो मैच में बल्लेबाज के तौर पर नाकाम रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब टीम दूसरा मैच खेल रही है। पीबीकेएस ने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। अय्यर एक बार फिर धमाल मचाने की फिराक में होंगे, जिन्होंने गुजरात के सामने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली। पंजाब किंग्स ने जीता टॉस पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। recent visitors 35

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया नियत

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने ग्रीष्मकाल में बच्चों को गर्मी से बचाव हेतु तथा स्वास्थ्य एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार 30 जून 2025 तक के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियत किया है। जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 8 बजे से, बच्चों के नास्ता का समय प्रातः 9 बजे से प्रातः 9ः30 बजे तक, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधि एवं स्वच्छता का समय प्रातः 9ः30 बजे से प्रातः 11 बजे तक, बाहरी खेल गतिविधियों के आयोजन का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, बच्चों के भोजन (थर्ड मील) एवं उनके गंतव्य अभिभावक तक पहुंचाने का समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा गृह भेंट एवं अभिलेखों के संधारण के साथ पूर्ववत् अन्य गतिविधियों का समय दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। recent visitors 30

दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे में कपिल मिश्रा की भूमिका की जांच की मांग पर अदालत ने दिया FIR-जांच का आदेश

नई दिल्ली दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली दंगे से जुड़े केस में अदालत ने कपिल मिश्रा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे में कपिल मिश्रा की भूमिका की जांच की मांग करते हुए दायर याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को यह आदेश दिया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 24 फरवरी, 2020 को दंगे हुए थे, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्रियों के आधार पर पता चलता है कि कपिल मिश्रा की मौजूदगी कर्दम पुरी इलाके में थी और एक संज्ञेय अपराध हुआ है जिसकी जांच की आवश्यकता है। कपिल मिश्रा अभी करावल नगर से विधायक हैं और दिल्ली की भाजपा सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया है। मिश्रा कानून और रोजगार समेत कई अहम मंत्रालय संभाल रहे हैं। अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने 'प्रथम दृष्टया' संज्ञेय अपराध पाया और आगे जांच की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, 'यह साफ है कि वह कथित अपराध के समय इलाके में मौजूद थे। आगे जांच की आवश्यकता है।' अदालत ने यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की याचिका पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मोहम्मद इलियास ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर यह याचिका दायर की थी। दिल्ली पुलिस ने यह कहकर याचिका का विरोध किया था कि कपिल मिश्रा की दंगों में कोई भूमिका नहीं थी। पुलिस ने अदालत को बताया कि प्राथमिकी में मिश्रा की भूमिका की जांच की गई थी। अभियोजन पक्ष ने अदालत से कहा था, 'डीपीएसजी (दिल्ली प्रोटेस्ट सपोर्ट) समूह की चैट से पता चलता है कि चक्का जाम की योजना पहले से ही बनाई गई थी, 15 और 17 फरवरी, 2020 की शुरुआत में। पुलिस जांच से पता चला है कि मिश्रा पर दोष मढ़ने की एक योजना बनाई गई थी।' recent visitors 36

प्रदेश के जनजातीय व दूरस्थ अंचलों तक संचालित होंगी परिवहन सेवा की बसें – श्री विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने का निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार ————————————————————  जन-जन को सुविधा उपलब्ध कराएगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा- श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश की जनता को सुगम परिवहन सेवा शुरू करने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई-श्री विष्णुदत्त शर्मा  प्रदेश के जनजातीय व दूरस्थ अंचलों तक संचालित होंगी परिवहन सेवा की बसें – श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में प्रदेश की जनता को सुगम परिवहन सेवा शुरू करने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का लाभ प्रदेश के जन-जन को मिलेगा और विशेषकर ग्रामीण, पिछड़े तथा दूरस्थ जनजातीय अंचल के लोगों को भी आवागमन सुविधा आसानी से मिल सकेगी, जहां अभी यात्रीं बसों की सुविधा कम है। उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूल का नाम सांदीपनि स्कूल करने तथा औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए होस्टल बनाने के निर्णय भी डॉ. मोहन यादव की सरकार के सराहनीय कदम हैं, जिनका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। प्रदेश की जनता का जीवन आसान बना रही भाजपा सरकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार प्रदेश की जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को मंजूरी इन्हीं प्रयासों की अगली कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप में शुरू हो रही इस परिवहन सेवा की शुरुआत से जहां बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं सेवा से जुड़ने वाले निजी बस ऑपरेटरों को भी काम मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के सलाहकार समिति होगी, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे, जो समय-समय पर होल्डिंग कंपनी को सलाह देंगे। यात्री बसों के संचालन की त्रि-स्तरीय मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए प्रदेश मुख्यालय स्तर पर एक राज्यस्तरीय होल्डिंग कंपनी गठित की जाएगी। प्रदेश के सात बड़े संभागों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और रीवा में 7 क्षेत्रीय सहायक कंपनियां भी गठित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नई योजना में सरकार अनुबंधित बसों को प्राथमिकता से परमिट देगी। बसों पर प्रभावी नियंत्रण सरकार का ही होगा, इसलिए यात्रियों के शोषण की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी आदिवासी इलाकों में सुगम यात्री परिवहन के लिए हर जरूरी प्रयास करेगी और इस बस सेवा के माध्यम से इन अंचलों के लोग भी विकास से जुड़ेंगे। recent visitors 46