वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप, राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा : मंत्री विश्वास सारंग

भोपाल  केंद्र सरकार ने लोकसभा में बुधवार को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को पेश कर दिया। इसके समर्थन में राजधानी में मुस्लिम समाज ने जमकर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ कर समर्थन दिखाया। वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का आम मुसलमान से कोई विरोधाभास नहीं है, बल्कि कुछ अमीर मुस्लिम नेता, जो वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बेजा कब्जा किए बैठे हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम समाज ने दिखाया समर्थन, झूठे प्रचार करने वालों को दिया जवाब   मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में हजारों मुस्लिम भाइयों और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ संशोधन बिल का खुलकर समर्थन किया है। यह उन नेताओं के लिए करारा तमाचा है, जो इस बिल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सही उपयोग और आम मुसलमान के हित में लाया गया है। वक्फ संपत्तियों पर बेजा कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप मंत्री सारंग ने कहा कि यह बिल केवल उन लोगों के पेट में दर्द पैदा कर रहा है, जिन्होंने अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। यह आम मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता लाने और गरीब मुस्लिम समुदाय को इसका सही लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है। राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं, लेकिन भोपाल में मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए समर्थन ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंत्री सारंग ने जोर देकर कहा कि जो लोग इस बिल को पढ़ेंगे, वे इसका विरोध नहीं करेंगे। यह बिल पढ़ने के बाद विरोध नहीं करेगा कोई मंत्री सारंग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना आवश्यक है। यह कानून मुस्लिम समाज को मजबूत करने और उनकी संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के मुस्लिम समाज ने जिस तरह से इस बिल का समर्थन किया है, वह यह साबित करता है कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा करने वाला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर गहन शोक व्यक्त किया प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों की कर रही है मदद भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि दुर्घटना में मध्यप्रदेश के कई श्रमिकों की मृत्यु तथा कुछ श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि इस विकट घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गुजरात सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। घायलों के समुचित उपचार एवं मृतकों के परिजनों की हरसंभव सहायता के लिये हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 12

10 मजदूरों के शव गुजरात से प्रदेश लाए जा रहे , मरने वालों में एक ही परिवार के 6 लोग भी

 देवास / हरदा गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास एक अवैध पटाखा गोदाम में मंगलवार सुबह हुए भीषण विस्फोट में मारे गए 21 लोगों के शव बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के उनके गांवों के लिए रवाना कर दिए गए. मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर और हंडिया गांवों के रहने वाले थे. विस्फोट दीपक ट्रेडर्स के गोदाम में हुआ, जिसके पास पटाखे रखने का वैध लाइसेंस नहीं था. अहमदाबाद के ढोलका में प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस त्रासदी में अपनी बेटी, दामाद, नाती राधा (3), अभिषेक (10) और दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया. नायक ने बताया, "मेरी बेटी और दामाद ने हाल ही में यहां काम शुरू किया था, जबकि मेरी सास पहले से काम कर रही थीं. मृतकों में दस संदलपुर और ग्यारह हंडिया के थे." जीवित बचे राजेश नायक ने कहा कि विस्फोट सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब मजदूर काम पर पहुंचे ही थे. उन्होंने अपनी चाची, छोटे भाई और तीन बच्चों को खो दिया. डीसा ग्रामीण थाने के इंस्पेक्टर वीजी प्रजापति ने बताया, "शवों को ले जाने वाली दस एंबुलेंस, प्रत्येक में दो-दो ताबूत, पुलिस वाहनों के साथ गांवों के लिए रवाना हो गई हैं." 8 शव हरदा के, 10 देवास जिले के परिवार के 8 शव हरदा के परिवार के जबकि 10 देवास जिले के हैं। दो शव ज्यादा जले हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि ये हरदा के ही हैं। पहले हादसे में 21 मजदूरों की मौत की बात सामने आई थी। एम्बुलेंस के जरिए एमपी लाए जा रहे सभी शव 8 मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनमें 3 की हालत गंभीर है। ठेकेदार और हरदा परिवार का एक सदस्य लापता है। शव लेने पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मंत्री नागर सिंह भी गुजरात गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने बताया कि देवास के 10 मजदूरों के शव उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किए जा चुके हैं। बाकी शव भी पोस्टमॉर्टम के बाद भिजवाए जाएंगे। शवों को लेकर निकलीं एम्बुलेंस और प्रशासनिक अधिकारी गोधरा से आगे निकल चुके हैं। रास्ते में भारी ट्रैफिक, देर रात तक पहुंचेंगे शव हालांकि कहा जा रहा है कि भारी ट्रैफिक के चलते शव आज देर रात तक एमपी पहुंच पाएंगे। परिजन ने कहा कि ऐसी स्थिति में सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकेगा। कल नेमावर में नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार देवास जिले में एक साथ इतने शवों को आइस बॉक्स में रखने की सुविधा नहीं है। इसलिए सभी शवों को इंदौर एमवाय अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा जाएगा। गुरुवार सुबह इंदौर से शवों को संदलपुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार नेमावर में नर्मदा तट पर किया जाएग। मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान और गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत डीसा पहुंचे. चौहान ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है. दोनों सरकारें पीड़ितों के परिवारों को राहत दे रही हैं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा." बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल से चर्चा के बाद उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. विस्फोट इतना जोरदार था कि गोदाम तहस-नहस हो गया और शरीर के अंग 200-300 मीटर दूर तक बिखर गए. कलेक्टर पटेल ने बताया कि परिसर में रहने वाले कुछ श्रमिकों के परिवार स्लैब के मलबे में दबकर मर गए. राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF डीसा की उप-विभागीय मजिस्ट्रेट नेहा पंचाल ने कहा, "गोदाम का लाइसेंस 31 दिसंबर को खत्म हो गया था और खामियों के कारण नवीनीकृत नहीं हुआ. यह केवल भंडारण के लिए था, लेकिन अवैध निर्माण भी हो रहा था." पुलिस ने गोदाम मालिक दीपक मोहनानी और उनके पिता खूबचंद मोहनानी को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया. राजेश नायक ने बताया कि गोदाम में करीब दो दर्जन लोग काम कर रहे थे. यह त्रासदी मध्य प्रदेश और गुजरात के मजदूरों के लिए दर्दनाक साबित हुई, जिसने कई परिवारों को उजाड़ दिया.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

LOC पर पाक की नापाक हरकत, सुरक्षाबलों ने 4-5 घुसपैठिए किए ढेर

जम्मू कश्मीर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिलें में घुसपैठ करने की कोशिश की है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. मंगलवार को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सेना की जवाबी फायरिंग में 4-5 घुसपैठिए मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पूंछ के कृष्णा घाटी में भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया. सेना ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई है. भारतीय सेना ने कहा कि हमारी तरफ से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूरे दिन रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही और भारतीय सेना कृष्णा घाटी क्षेत्र में पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी साइड को भारी नुकसान हुआ है. हाल के महीनों में यह पहली बार है जब सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की पुष्टि की है. इस साल फरवरी की शुरुआत में कृष्णा घाटी सेक्टर में इसी तरह की क्रॉस-फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं. रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 1 अप्रैल को एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ. इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की गई और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया. स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

PMMY: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना? इससे कैसे बदल रही है महिलाओं की तकदीर? जानिए

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) में महिलाओं की भागीदारी 52 करोड़ खाताधारकों में से 68 प्रतिशत है। महिलाओं की इस बढ़ती भागीदारी ने पिछले 10 वर्षों में महिला उधारकर्ताओं की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाया है। यह जानकारी बुधवार को एक रिपोर्ट में दी गई। पीएमएमवाई जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले नौ वित्त वर्षों वित्त वर्ष 2016 से वित्त वर्ष 2025 में, प्रति महिला पीएमएमवाई वितरण राशि 13 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 62,679 रुपये हो गई, प्रति महिला वृद्धिशील जमा राशि 14 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़कर 95,269 रुपये हो गई, जो दर्शाता है कि पीएमएमवाई जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रभावी साधन बन गया। उद्यमशीलता से वंचित सामाजिक समूहों को जोड़ने में पीएमएमवाई कारगर रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्यमशीलता से वंचित सामाजिक समूहों को जोड़ने में पीएमएमवाई का प्रभाव काबिले-तारीफ रहा है। 52 करोड़ पीएमएमवाई खातों में से लगभग आधे एससी/एसटी और ओबीसी सामाजिक वर्गों के हैं। वहीं, एक कदम आगे बढ़ते हुए, कुल खाताधारकों में से 68 प्रतिशत महिला उद्यमी हैं जबकि 11 प्रतिशत अल्पसंख्यक समूहों से हैं। बिहार में पीएमएमवाई महिला उद्यमियों की संख्या 4.2 करोड़ पहुंचा एसबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पीएमएमवाई महिला उद्यमियों की संख्या 4.2 करोड़ है, जो कि सबसे अधिक है। इसके बाद 4.0 करोड़ महिला उद्यमियों के साथ तमिलनाडु, 3.7 करोड़ महिला उद्यमियों के साथ पश्चिम बंगाल का स्थान आता है। महाराष्ट्र में कुल महिला खाताधारकों की 79 प्रतिशत सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, उसके बाद झारखंड में 75 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 73 प्रतिशत है।” लोन का औसत टिकट साइज लगभग तीन गुना पहुंचा लोन का औसत टिकट साइज लगभग तीन गुना हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2016 में 38,000 रुपये से वित्त वर्ष 2023 में 72,000 रुपये और वित्त वर्ष 2025 में 1.02 लाख रुपये हो गया। लेटेस्ट सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पीएमएमवाई के तहत, योजना की शुरुआत से लेकर 28 फरवरी, 2025 तक 33.19 लाख करोड़ रुपये के 52.07 करोड़ लोन स्वीकृत किए गए हैं। माइक्रो फाइनेंस संस्थानों द्वारा 20 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री संस्थागत ऋण प्रदान किया जाए माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंसिंग एजेंसी (एमयूडीआरए) के तहत पीएमएमवाई की स्थापना माइक्रो यूनिट्स से संबंधित विकास और पुनर्वित्त गतिविधियों के लिए की गई थी। पीएमएमवाई यह सुनिश्चित करता है कि सदस्य ऋण देने वाली संस्थाओं (एमएलआई) – अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) द्वारा 20 लाख रुपये तक का कोलेटरल फ्री संस्थागत ऋण प्रदान किया जाए। एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिशु की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 93 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 51.7 प्रतिशत हो गई है एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिशु की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 93 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025 में 51.7 प्रतिशत हो गई है, जबकि किशोर खाते की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 में 5.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 44.7 प्रतिशत हो गई है।रिपोर्ट में कहा गया है, “इससे साफ पता चलता है कि कुछ शिशु खातों में वृद्धि हुई है और किशोर ऋण की उच्च सीमा का लाभ उठाया गया है। साथ ही एमएसएमई इकाइयां बड़ी हो रही हैं।” क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना योजना? प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) को सशक्त बनाना है। माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंसिंग एजेंसी (MUDRA) के तहत, यह योजना अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (SCB), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) और माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (MFI) के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी वाला ऋण प्रदान करती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

आज गेंदबाजों की आएगी शामत, बल्लेबाज दिखाएंगे अपना बाहुबल, बेंगलुरू में चौके और छक्कों की होगी बारिश

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां आज यानी बुधवार 2 अप्रैल को बेंगलुरू पहुंचने वाला है। यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। बेंगलुरू में चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिलती है। ऐसे में अगर बेंगलुरू में फिर से हाई स्कोरिंग मुकाबला हो तो हैरान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां अक्सर 200 प्लस के स्कोर बनते हैं। एक सीजन में आधे से ज्यादा बार भी ऐसा होता रहता है। यहां हमेशा बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले होती रही है। गेंदबाजों के लिए इस मैदान को कब्रगाह माना जाता है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां हमेशा से बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। अब तक यहां आईपीएल के 96 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 41 मैचों में जीत उस टीम को मिली है, जिसने पहले बल्लेबाजी की, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 49 मुकाबले जीती है। पहली पारी का औसत स्कोर यहां 171 रन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हाई स्कोरिंग वेन्यू है, क्योंकि इसकी बाउंड्री भी छोटी हैं। वहीं, अगर गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो 69 फीसदी के करीब विकेट तेज गेंदबाजों को मिलते हैं और स्पिनरों को 31 फीसदी विकेट मिलते हैं। स्पिनरों ने यहां 300 से ज्यादा विकेट निकाले हैं, जबकि पेसर्स को 700 के करीब विकेट मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेसर्स को विकेट तो मिलते हैं, लेकिन स्पिनर भी मैच में अपना थोड़ा बहुत योगदान जरूर देते हैं। आरसीबी और जीटी के अब तक के आईपीएल अभियान की बात करें तो बेंगलुरू की टीम ने दो मुकाबले घर के बाहर जीते हैं, जबकि गुजरात ने अब तक घर पर दो मैच खेले हैं। इनमें से एक मैच में टीम को हार मिली, जबकि एक मैच में जीत मिली। ऐसे में यहां मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक पर होगी और गुजरात जीत की लय बरकरार रखना पसंद करेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

राजस्थान में बीपीएल परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने सरकार की नई योजना

जयपुर राजस्थान में बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना लेकर आई है। पहले चरण में यह योजना प्रदेश के सर्वाधिक वंचित 5 हजार गांवों में लागू होगी, जिस पर इस साल 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार की 102 योजनाओं के जरिए बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन कर रहे परिवारों को एपीएल यानी गरीबी रेखा से ऊपर लाया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस बार वित्त और विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। पंचायत राज व ग्रामीण विकास विभाग ने इस योजना को लागू करने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और एक अप्रैल यानी मंगलवार से यह योजना प्रदेश भर में लागू कर दी गई है। योजना में सबसे पहले उन गांवों का चुना जाएगा, जहां बीपीएल परिवारों की संख्या कम है। बीपीएल जनगणना के अनुसार प्रदेश में अभी करीब 22 लाख परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। राज्य सरकार गरीबी मुक्त गांव योजना के जरिए इन परिवारों को गरीबी से ऊपर लेकर आएगी। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार की आजीविका सृजन व रोजगार की 14, महिला सशिक्तकरण की 16, वित्तीय समावेशन की 13 और सामाजिक सुरक्षा की 49 योजनाओं का सहारा लिया जाएगा। हर परिवार पर लाख रुपए होंगे खर्च योजना के तहत राज्य सरकार चिन्हित गांवों के बीपीएल परिवारों पर एक-एक लाख रुपए खर्च कर उन्हें स्वरोजगार और आजीविका उपार्जन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी। ऐसे परिवारों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को 15 हजार रुपए तक की वर्किंग कैपिटल भी दी जाएगी, ताकि ये परिवार खुद का कोई रोजगार कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का मकान, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्तियां आदि योजनाओं से इन परिवारों को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कोशिश यह रहेगी कि केन्द्र व राज्य सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना से बीपीएल परिवार वंचित ना रहे। हर तीन महीने में लेंगे फीडबैक योजना का हर तीन महीने में फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही यह देखा जाएगा कि धरातल पर इस योजना का कितना असर आ रहा है। प्राथमिकता के आधार पर सरकारी योजनाओं से जोड़े गए बीपीएल परिवारों के जीवन में इससे क्या परिवर्तन आया है। इस इम्पेक्ट स्टडी के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि इस परिवार को आगे और किस तरह की जरूरत है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। 21 हजार रुपये के साथ मिलेगा आत्मनिर्भर परिवार कार्ड बीपीएल परिवार के लिए तय किए सामजिक और आर्थिक पैरामीटर्स में 15 पैरामीटर्स पूरे कर गरीबी रेखा से ऊपर आए परिवारों को सरकार की ओर से आत्मनिर्भर परिवार कार्ड दिया जाएगा और साथ में 21 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। हालांकि इन परिवारों को सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाएगा और जिन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा था, वह जारी रहेगा। परियोजना निदेशक और पदेन उपसचिव ओमकारेश्वर शर्मा का कहना है कि जिला कलेक्टरों द्वारा गांवों और परिवारों के सर्वे का काम इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। योजना का उद्देश्य बीपीएल परिवारों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और यदि वे किसी भी सरकारी योजना से वंचित हैं, उन्हें  प्राथमिकता से उस योजना से जोड़ना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28