एमपी में 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावनामध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर समेत आठ जिलों में बुधवार को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में तेज आंधी चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में आंधी-बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम की वर्तमान स्थितिमंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक और तेज आंधी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन-टर्फ की वजह से प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे तो कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे। जबलपुर, नीमच, मंदसौर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया और कटनी में गरज-चमक, तेज आंधी का असर भी देखने को मिला। दूसरी ओर, कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई है। सिवनी में पारा 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री, सीधी में 34.8 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री रहा। वहीं, धार सबसे गर्म रहा। यहां दिन का पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री, गुना-दमोह में 38.5 डिग्री, छतरपुर के खजुराहो में 38.2 डिग्री, शिवपुरी-शाजापुर में 38 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 38.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई गिरावट बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान गिरा है। सिवनी में तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, मलाजखंड में 32.3 डिग्री, पचमढ़ी में 32.4 डिग्री, मंडला में 34.5 डिग्री और बैतूल में 35 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहर धार रहा, जहां दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रतलाम में 39.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.2 डिग्री और गुना-दमोह में 38.5 डिग्री तापमान रहा। अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, एक टर्फ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ-मराठवाड़ा के पास से गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 2 अप्रैल: खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, जबलपुर, रीवा, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला और अन्य जिलों में तेज आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। 3 अप्रैल: खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया और छतरपुर में भी आंधी चल सकती है। 4 अप्रैल: सिवनी और मंडला में ओले गिरने की संभावना है, जबकि बालाघाट में तेज आंधी का अनुमान है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण   घरों से शत-प्रतिशत सुखा-गीला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें…आयुक्त एमसीबी/चिरमिरी  छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला के द्वारा मंगलवार को शहर में डोर टू डोर सफाई कार्य, सुलभ शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ निर्माण कार्य के स्थल का निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन व स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक के साथ नगर के भरकुंडी निर्माण कार्य, शहीद राजेश पटेल के चौक निर्माण कार्य, आकांक्षी शौचालय छोटा बाजार, एस.एल.आर.एम. सेन्टर एवं बरतुंगा सती मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ नगर की सफाई व्यवस्था के कार्यों का जायजा लिया।       आयुक्त ने शहर में हो रहे निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ करके समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्वच्छता विभाग को कहा की लोगों के घरों से शत-प्रतिशत सूखा-गिला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त होगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

Realme मार्केट में उतारने जा रहा Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80x 5G

नई दिल्ली Realme की तरफ से नए स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारा जा सकता है। नार्जो सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स को थोड़ी राहत मिलने वाली है। क्योंकि नई नार्जो सीरीज 9 अप्रैल 2025 को दस्तक देने वाली है। इन स्मार्टफोन सीरीज में Realme Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G होंगे, जो Realme Narzo 70 Pro और Narzo 70x के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। कंपनी ने 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की है। Realme Narzo सीरीज को 9 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे (IST) लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की कीमत 20 हजार रुपए से कम होने वाली है। साथ ही इन्हें अमेजन से ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। Realme Narzo 80 Pro 5G की कीमत 20,000 से कम हो सकती है। वहीं, Realme Narzo 80x 5G की कीमत 13,000 रुपए से कम हो सकती है। प्रोसेसर और बैटरी की बात करें तो Narzo 80x 5G में MediaTek Dimensity 6400 SoC, Narzo 80 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 SoC मिलने वाला है। बैटरी बैकअप भी अच्छा मिल रहा बैटरी बैकअप का भी कंपनी की तरफ से पूरा ध्यान रखा गया है। फोन में 6000 mAh बैटरी दी जाती है। साथ ही Narzo 80 Pro 5G में 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है। जबकि Narzo 80x 5G में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाती है। Narzo 80 Pro 5G में 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। साथ ही इसमें BGMI के लिए 90fps सपोर्ट दिया जा सकता है। Realme Narzo सीरीज डिमांड में रहती है। क्योंकि फोन का डिजाइन काफी अच्छा दिया जाता है। साथ ही खास बात है कि इसकी कीमत काफी कम होती है। यानी कम बजट में आपको सभी फीचर्स मिलने वाले हैं। Realme P3 सीरीज पर सेल Realme P3 सीरीज की बात करें तो इसकी सेल की शुरुआत हो गई है। यूजर्स को पहली सेल के दौरान अच्छा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इस सीरीज में realme P3 Ultra 5G, realme P3 Pro 5G, realme P3 5G और realme P3x 5G को लाया गया है। पहली सेल में स्मार्टफोन्स पर यूजर्स को 4 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सीरीज के बेस वैरिएंट की शुरुआत 19,999 रुपए से शुरू होती है। इसके बाद आने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत अलग-अलग होती है। EMI ऑप्शन भी यूजर्स को दिया जा रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

वेस्टइंडीज की टीम ने लॉर्ड्स ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, अब 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये क्रिकेट की दुनिया में पहला वैश्विक टूर्नामेंट था। वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में क्लाइव लॉयड ने शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में टीम को 17 रनों से जीत मिली थी। क्रिकबज को क्रिकेट वेस्टइंडीज ये सीईओ क्रिस डेहरिंग ने बताया, "हां, यह (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सच है, लेकिन निश्चित रूप से हम सेलिब्रेशन की विशिष्ट तिथि और विवरण की घोषणा आने वाले समय में करेंगे।" स्मृति समारोह बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ मनाया जा सकता है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 जून से किंग्स्टन ओवल में मुकाबला शुरू होगा। इस पर माइकल होल्डिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है। मुझे स्पष्ट रूप से समारोह का विवरण नहीं पता है, लेकिन हमारी उपलब्धियों को सम्मानित करना एक बढ़िया विचार है।" होल्डिंग 1975 की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बाद के विश्व कप में वे शामिल रहे। 1979 में जब वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो वे टीम का हिस्सा थे। 1983 में भी वे खेल, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. विश्व कप की जीत कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक थी, जो विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के वर्चस्व के चरम पर थी। उनका दबदबा एक और दशक तक जारी रहा, उसके बाद उनका पतन शुरू हो गया और तब से वे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। बाद में दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, लेकिन बावजूद इसके टीम उस दर्जे की नजर नहीं आती, जो पहले हुआ करती थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

पर्यावरण के अनुकूल पत्तल में खाने के फायदे, पत्तल और कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह प्राचीन ग्रंथों में भी है जिक्र

पर्यावरण के अनुकूल पत्तल में खाने के फायदे, पत्तल और कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह प्राचीन ग्रंथों में भी है जिक्र मनेन्द्रगढ़ शादी का सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान प्लास्टिक के डिस्पोजल बर्तनों के बजाय पत्तल और मिट्टी के कुल्हड़ का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। यह प्रकृति के अनुकूल भी है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। भारत में 2000 से ज्यादा वनस्पतियों की पत्तियों से पत्तल बनाए जाते हैं। इनके चिकित्सकीय फायदे भी हैं। हालांकि, वर्तमान में सिर्फ 5 तरह की वनस्पतियों का इस्तेमाल हो रहा है। प्राचीन ग्रंथों में केले के पत्तों में खाने का जिक्र केले के पत्तों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। प्राचीन ग्रंथों के मुताबिक, केले के पत्तों पर खाना खाने से सेहत को फायदा होता है। आजकल बड़े होटल और रिसॉर्ट भी केले के पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न पत्तों के अलग-अलग फायदे हैं। पलाश के पत्तल में खाना खाने को स्वर्ण पात्र में भोजन के बराबर माना जाता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं में फायदेमंद है। सफेद फूल वाले पलाश से बने पत्तल बवासीर के मरीजों के लिए लाभदायक हैं। करंज की पत्तियों से बने पत्तल जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं। इसमें पुरानी पत्तियां नई पत्तियों से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं। लकवा के मरीजों के लिए अमलतास की पत्तियों से बने पत्तल फायदेमंद माने जाते हैं। पत्तल में खाना खाने के लाभ 1. सबसे पहले तो उसे धोना नहीं पड़ेगा, इसको हम सीधा मिटटी में दबा सकते है। 2. न पानी नष्ट होगा। 3. न ही कामवाली रखनी पड़ेगी, मासिक खर्च भी बचेगा। 4. न केमिकल उपयोग करने पड़ेंगे। 5. न केमिकल द्वारा शरीर को आंतरिक हानि पहुंचेगी। 6. अधिक से अधिक पेड़ उगाए जायेंगे, जिससे कि अधिक ऑक्सीजन भी मिलेगी। 7. प्रदूषण भी घटेगा। 8. सबसे महत्वपूर्ण : झूठे पत्तलों को एक जगह गाड़ने पर, खाद का निर्माण किया जा सकता है एवं मिटटी की उपजाऊ क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है। 9. पत्तल बनाने वालों को भी रोजगार प्राप्त होगा। 10. सबसे मुख्य लाभ-नदियों को दूषित होने से बहुत बड़े स्तर पर बचा सकते हैं, जैसे कि आप जानते ही हैं कि जो पानी आप बर्तन धोने में उपयोग कर रहे हो, वो केमिकल वाला पानी, पहले नाले में जायेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ, मेवाड़ राजपरिवार की परंपरा जारी

उदयपुर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज उदयपुर के सिटी पैलेस में हो रहा है। यह परंपरा उनके पिता, अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद निभाई जा रही है। इस आयोजन में हवन, अश्व पूजन और मंदिर दर्शन जैसी धार्मिक रस्में पूरी की जा रही हैं। मेवाड़ राजपरिवार की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के गद्दी उत्सव का आयोजन आज (बुधवार) उदयपुर के सिटी पैलेस में किया जा रहा है। यह परंपरा उनके पिता, अरविंद सिंह मेवाड़ के 16 मार्च 2025 को हुए निधन के बाद निभाई जा रही है। सुबह 9:30 बजे इस पवित्र आयोजन की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसका नेतृत्व कुलगुरु डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी कर रहे हैं। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री और लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के ससुर कनकवर्धन सिंह, प्रसिद्ध कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने।   परंपरा और रीति-रिवाजों का सम्मान यह समारोह सिटी पैलेस स्थित नौ चौकी महल के राय आंगन में हो रहा है। परंपरा के अनुसार, सभी उपस्थित लोग सफेद वस्त्र धारण किए हुए हैं, जिसमें डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी शामिल हैं। इस दौरान उनके पुत्र हरितराज सिंह मेवाड़ ने संतों का आशीर्वाद लिया। दोपहर 3 बजे अश्व पूजन की रस्म दोपहर 3 बजे परंपरागत अश्व पूजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 4:20 बजे लक्ष्यराज सिंह कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथजी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन होगा और रात 8:15 बजे भाईपा व सरदारों की रंगपलटाई रस्म निभाई जाएगी।   रात 9 बजे जगदीश मंदिर के दर्शन रात 9 बजे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ जगदीश मंदिर में दर्शन करेंगे और परंपराओं का निर्वहन करेंगे। मेवाड़ राजपरिवार की शाही विरासत गौरतलब है कि अरविंद सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का 10 नवंबर 2024 को निधन हो गया था। इसके बाद उनके पुत्र और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का राजतिलक चित्तौड़गढ़ किले में संपन्न हुआ था। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव केवल एक रस्म नहीं, बल्कि मेवाड़ की शाही परंपराओं और गौरवशाली विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जेलर ने अपराधियों के साथ खिंचवाई फोटो

विदिशा  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में जेल के अंदर का एक वीडियो (Video From Inside the Prison) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के अंदर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग किया जा रहा है और इसी दौरान जेलर के साथ अपराधियों की फोटो भी खिंचवाई गई है। जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इफ्तार पार्टी के दौरान वहां जमकर वीडियो बनाई गई और फिर वह वायरल हो गई। जेल प्रशासन की मिलीभगत के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा उल्लंघन हुआ है। जेल की चार दीवारी के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना सख्त मना है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन जवाब देने से भाग रहा है। मामले को लेकर विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं जेल में हुई इस तरह की सुरक्षा में चूक से हर कोई हैरान है, क्योंकि जेल के अंदर रिकॉर्डिंग करना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए गंभीर दंड का प्रावधान है। आपराधिक संहिता की धारा 183 (भाग VI) गुप्त रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित करती है। अवैध रिकॉर्डिंग करने वालों को पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29