‘जाट’ का नया गाना ‘Touch Kiya’ हुआ रिलीज, उर्वशी रौतेला के आइटम सॉन्ग पर मिले नकारात्मक रिएक्शन

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि 'दबिड़ी दबिड़ी' फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'जाट' को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का 'टच किया' गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, 'छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।' एक ने लिखा, 'ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।' एक ने लिखा, 'क्या घटियापन है।' एक ने लिखा, 'इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।' फिल्म 'जाट' के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म 'जाट' का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 102

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक महिला की मौत, वन विभाग ने ग्रामीण जंगल के ज्यादा अंदर ना जाएं

उमरिया  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पंपदा रेंज अंतर्गत कुशवाहा कोठिया गांव के पास बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। सुबह 9 हुई इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं। बताया गया है कि बाघ ने उस समय महिला पर हमला किया जब वह महुआ बीन रही थी। बाघ के हमले में मरने वाली महिला का नाम रानी सिंह पति ओमप्रकाश सिंह गोड़ उम्र 27 साल निवासी कुशमाहा कोठिया बताया गया है। घटना के समय महिला घर के बगल में सुबह 9 बजे महुआ बीन रही थी। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई। गांव के नजदीक बाघ बताया गया है कि जंगल के बीच बसे इस गांव के काफी नजदीक बाघ घूम रहा है। बाघ झाड़ियां में छिपा हुआ था और उसकी नजर आसपास थी। जब रानी महुआ बीनने के लिए झुकी तो बाघ ने उसे भी जानवर समझ लिया और उसके ऊपर हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन दबोच ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला को चीखने चिल्लाने का भी अवसर नहीं मिल पाया। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने महिला पर बाघ को हमला करते हुए देख लिया था, जिससे उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिणाम स्वरूप बाघ महिला को मारने के बाद वहां से भाग गया। ग्रामीणों में दहशत गांव के इतने नजदीक बाघ के होने की वजह से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की व्यवस्था करने की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि बाघ को यहां से हटाया जाए अन्यथा वह फिर किसी पर हमला कर सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि इन दिनों महुआ गिर रहा है और ग्रामीण महुआ बीनने जाएंगे ही। क्योंकि वे वनोपज पर वह निर्भर हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया है कि वह जंगल के ज्यादा अंदर ना जाएं। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए बाघ को जंगल के अंदर हांकने का आश्वासन भी दिया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के करीब विराट कोहली, 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जारी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज टूर्नामेंट के आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 13 हजार या उससे अधिक रन सिर्फ चार बल्लेबाजों ने बनाए हैं, इस लिस्ट में आज विराट कोहली का नाम भी जुड़ सकता है। कोहली को टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2007 से अभी तक 401 मैचों में 12976 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके आगे कीरोन पोलार्ड (13537), शोएब मलिक (13557), एलेक्स हेल्स (13610) और क्रिस गेल (14562) हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 और टेस्ट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने पिछले साल खेल के सबसे छोट प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। विराट आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टी20 लीग में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

सुपेला से सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक अंडरब्रिज में पलटा, चालक घायल

दुर्ग दुर्ग के सुपेला स्थित अंडर ब्रिज में देर रात एक ऑयल से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने अंडरब्रिज का आवजाही को बंद कराया गया। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव कर आग लगाने से बचाया गया। सुपेला के नवनिर्मित रेलवे अंडरब्रिज में 1 अप्रैल की देर रात सुपेला से सेक्टर की ओर जा रहा ट्रक अचानक अंडरब्रिज में जाकर पलटा गया। इस ट्रक में हजारों लीटर ऑयल भरा हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ऑयल का अंडरब्रिज में फैल चुका था। दमकल कर्मियों ने ट्रक पर फोम का छिड़काव किया गया। जिससे आग लगने से बचाया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है। जिससे अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर यातायात पुलिस भी पहुंची और अंडरब्रिज से आवाजाही करने वाले का रूट परिवर्तन किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ का पहला गाना रिलीज़

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि 'दबिड़ी दबिड़ी' फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म 'जाट' को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का 'टच किया' गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, 'छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।' एक ने लिखा, 'ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।' एक ने लिखा, 'क्या घटियापन है।' एक ने लिखा, 'इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।' फिल्म 'जाट' के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म 'जाट' का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर  मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदू क्रांति अभियान चलाने की घोषणा की है. इसे लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा. अभियान इसी महीने से शुरू होगा. इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो गई हैं. सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "जहां बरसात नहीं होती है, वहां की फसलें खराब हो जाती हैं. जहां सनातन के संस्कार नहीं होते हैं, वो नस्लें खराब हो जाती हैं. इस वीडियो के माध्यम से देश में नई क्रांति खड़ी होने वाली है. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि हम कट्टर हिंदू बनाने का काम करेंगे. सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक प्रभारी नियुक्त क्या जाएगा. 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा एक मंडल उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्टिंग मंडल प्रभारी को होगी. एक मंडल 10 गांवों को मिलाकर बनाया जाएगा. ये जिला अध्यक्ष को रिपोर्ट करेगा. सभी प्रभारियों को तीन-चार महीने में बागेश्वरधाम आना होगा. यहां कार्य की प्रगति के बारे में बताना होगा. इससे पहले भी धीरेंद्र शास्त्री लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही कहा था कि पूरे देश में हिंदुओं को जगाना है. जब तक पूरे भारत के हिंदू जाग नहीं जाते तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा था कि तुम मेरा साथ दो हम मिलकर हिंदू राष्ट्र देंगे. राम के हृदय में बाबा भोलेनाथ बैठे हैं और भोलेनाथ के हृदय में राम हैं. उन्होंने कहा था कि भारत का बच्चा अब जय श्रीराम बोलेगा. बाबा आएगा, सनातन धर्म का परचम लहराएगा, लेकिन हमारे हनुमान जी को कोई रोके, भगवान राम को रोके, हमें अच्छा नहीं लगता है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई

प्रदेश में हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में करियर काउंसलिंग की सुविधा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाये, अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उसी कक्षा में प्रवेश के लिये काउंसलिंग प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई कौशल विकास की प्रमुख दो योजना भोपाल प्रदेश में शासकीय हाई एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिये करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उचित चयन श्रेष्ठ करियर कार्यक्रम में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाये हैं। उनके अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर उसी कक्षा में प्रवेश के लिये काउंसलिंग की जा रही है। ऐसे विद्यार्थी जो आगे की पढ़ाई निरंतर नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें हार के आगे जीत कार्यक्रम में आईटीआई पाठ्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी देकर उन्हें व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस कार्य के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर और करियर काउंसलर की सेवा लेने के लिये कहा गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना इस योजना में आवेदकों को अपनी ग्राम पंचायत ग्राम रोजगार सेवक के साथ दाखिला लेने की आवश्यकता है। आवेदक को ट्रेनिंग सेंटर के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके लिये आवेदक को आवश्यक पहचान-पत्र, इनमें मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य जानकारी रोजगार सेवक को देनी होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण के बाद ऋण उपलब्ध कराने में आवेदक को पूरी मदद दी जायेगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देशभर में एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई है। इस योजना में 3 माह, 6 माह और एक साल के लिये युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। कौशल संबंधी कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट दिये जाने का प्रावधान है। यह सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होता है। इस योजना में भी प्रशिक्षण के बाद ऋण प्राप्त करने की सुविधा है। इस योजना में केन्द्र सरकार ने कई टेलिकॉम कंपनियों को इस कार्य के लिये अपने साथ जोड़ रखा है। मोबाइल कंपनियां इस कार्यक्रम से जुड़े लोगों को मेसेज करके एक फ्री टोल नंबर देंगी, जिस पर केंडिडेट को मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल के तुरंत बाद आवेदक के पास एक नंबर से कॉल आयेगा, जिससे बाद आवेदक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) सुविधा से जुड़ जायेगा। इस प्रक्रिया के बाद आवेदक को उसके निवास के आस-पास ट्रेनिंग सेंटर से जोड़ा जायेगा। केन्द्र सरकार का कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय अब तक एक करोड़ 50 लाख से अधिक युवाओं का कौशल उन्नयन कर चुका है। इस योजना में युवाओं को कन्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फुड प्रोसेसिंग, फर्नीचर, हेन्ड्रीक्रॉफ्ट, जेम्स और जूलरी समेत 40 क्षेत्र की ट्रेनिंग दिये जाने की सुविधा है। स्कूल शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के लिये जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिये गये हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30