वक्फ संशोधन बिल पर समर्थन की लहर, मंत्री सारंग बोले- गुमराह करने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब!

Wave of support on Waqf Amendment Bill

Wave of support on Waqf Amendment Bill, Minister Sarang said- People have given a befitting reply to those who mislead! भोपाल। वक्फ संशोधन बिल को लेकर चर्चाओं के बीच मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का आम मुसलमान से कोई विरोधाभास नहीं है, बल्कि कुछ अमीर मुस्लिम नेता, जो वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बेजा कब्जा किए बैठे हैं, वही इसका विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम समाज ने दिखाया समर्थन, झूठे प्रचार करने वालों को दिया जवाब : मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने कहा कि भोपाल में हजारों मुस्लिम भाइयों और बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वक्फ संशोधन बिल का खुलकर समर्थन किया है। यह उन नेताओं के लिए करारा तमाचा है, जो इस बिल को लेकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सही उपयोग और आम मुसलमान के हित में लाया गया है। वक्फ संपत्तियों पर बेजा कब्जा करने वालों में मचा हड़कंप : मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने कहा कि यह बिल केवल उन लोगों के पेट में दर्द पैदा कर रहा है, जिन्होंने अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। यह आम मुसलमान के खिलाफ नहीं, बल्कि पारदर्शिता लाने और गरीब मुस्लिम समुदाय को इसका सही लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है। राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को जनता का करारा तमाचा : मंत्री सारंग उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं, लेकिन भोपाल में मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए समर्थन ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया है। मंत्री सारंग ने जोर देकर कहा कि जो लोग इस बिल को पढ़ेंगे, वे इसका विरोध नहीं करेंगे। यह बिल पढ़ने के बाद विरोध नहीं करेगा कोई : मंत्री सारंग मंत्री सारंग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना आवश्यक है। यह कानून मुस्लिम समाज को मजबूत करने और उनकी संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि भोपाल के मुस्लिम समाज ने जिस तरह से इस बिल का समर्थन किया है, वह यह साबित करता है कि यह बिल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा करने वाला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

स्टेशन रोड सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान खुली, यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक

भोपाल भोपाल के अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे के साथ अब सेमरा साईंराम कॉलोनी में भी शराब दुकान खुलने का विरोध तेज हो गया है। यहां बुधवार सुबह 11 बजे से सुंदरकांड का पाठ शुरू हो गया। ताकि, दुकान दूसरी जगह शिफ्ट हो सके। रहवासियों का कहना है कि अभी जिस जगह दुकान है, वहां स्कूल-धार्मिक स्थल के साथ रहवासी इलाका भी है। ऐसे में हर रोज रहवासी परेशान हो रहे हैं। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। कलाली बंद कराने के लिए स्कूल बच्चे और महिलाएं भी मैदान में उतर गई हैं। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर इलाके में रैली भी निकाली और दुकान के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे जीतू मलोठिया ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित सांई राम कॉलोनी सेमरा गेट मुख्य मार्ग पर शराब दुकान है। यह धार्मिक स्थल और स्कूल के नजदीक है। इस दुकान के सभी दस्तावेज चांदबड़ के नाम से हैं। बावजूद इसके यह सांई राम कॉलोनी में है। इन दुकानों से विजय नगर, सांई राम कॉलोनी, बाबू कॉलोनी, लक्ष्मीपुरी, सेमरा के हजारों लोग हर रोज परेशान हैं। इसलिए दुकान को अन्य जगह पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

हॉलीवुड एक्टर ‘बैटमैन’ वैल किल्मर नहीं रहे, 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लॉस एंजिल्स 'बैटमैन' फेम हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने किया है। वह निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। कैलिफोर्निया में जन्में Val Kilmer ने एक्टिंग की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी। वे 1990 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। उन्हें साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह कैंसर से ठीक हो चुके थे। निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया। 'बैटमैन' और 'द डोर्स' से हुए फेमस वैल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो किल्मर को 'बैटमैन' और 'द डोर्स' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपने लंबे बाल और लुक्स के लिए भी खासा जाने जाते थे। किल्मर ने 1984 में आई फिल्म 'टॉप सीक्रेट' के साथ अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फिल्मी दुनिया में एक बेहतर मुकाम हासिल की। कई एक्शन फिल्मों में किया काम एक्टर 'टॉप सीक्रेट', 'रियल जीनियस' के साथ एक्शन फिल्म 'टॉप गन' और 'विलो', 'द घोस्ट एंड द डार्कनेस', 'द सेंट', 'द प्रिंस ऑफ इजिप्ट', 'अलेक्जेंडर' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह कॉमेडी शो 'रियल जीनियस' में दिखाई दिए थे। उन्हें 1986 की हिट 'टॉप गन' में अभिनेता टॉम क्रूज के सह-कलाकार के रूप में पहचान मिली। टॉम क्रूज संग आए थे नजर वैल किल्मर 1995 में आई 'बैटमैन फॉरेवर' से छा गए। उनकी अंतिम रिलीज साल 2022 में आई 'टॉप गन: मेवरिक' थी, जिसमें वह अभिनेता टॉम क्रूज के साथ दिखाई दिए थे। वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। 'टॉप सीक्रेट! ', 'रियल जीनियस' (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म 'टॉप गन' (1986) और 'विलो' (1988) में अपनी सधी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

FY 2025 में देश में कुल 43 लाख गाड़ियां बिकीं, वैगनआर की बिक्री 1.98 लाख यूनिट रही

नई दिल्ली  आजकल लोगों के बीच SUV गाड़ियां खरीदने का चलन बढ़ रहा है। लेकिन देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की पुरानी गाड़ी वैगनआर ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में वैगनआर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। उसने टाटा की पंच को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। पिछले वित्त वर्ष में देश में वैगनआर की बिक्री 1.98 लाख यूनिट रही जबकि टाटा की पंच 1.96 लाख यूनिट के साथ दूसरे नंबर पर रही। हुंडई की क्रेटा 1.94 लाख यूनिट के साथ तीसरे नंबर पर रही। वैगनआर की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि टॉप 5 में ये अकेली छोटी गाड़ी है। बाकी सब SUV या UV गाड़ियां हैं। मारुति की अर्टिगा 1.90 लाख यूनिट के साथ चौथे और ब्रेजा 1.89 लाख यूनिट के साथ पांचवें नंबर पर रही। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा कि कई लोगों को लगता था कि हैचबैक गाड़ियां अब नहीं चलेंगी। लेकिन वैगनआर की बिक्री ने दिखा दिया कि अभी भी इस कैटगरी में दम है। उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और यहां हर तरह के ग्राहक हैं। कुछ लोग हैचबैक गाड़ियों को पसंद करते हैं और उन्हें खरीदना चाहते हैं। बनर्जी ने यह भी कहा कि मारुति हर तरह की गाड़ियां बनाने और बेचने पर ध्यान दे रही है। इसमें SUV भी शामिल हैं, जो कंपनी के लिए एक अहम क्षेत्र है। एसयूवी की बिक्री उन्होंने कहा कि मारुति हर कैटगरी में गाड़ियां बेचती है। हम SUV या किसी और कैटगरी को कम नहीं आंकते। हम ग्राहकों को विकल्प देकर उनकी पसंद को सीमित नहीं करना चाहते। बाजार में SUV गाड़ियों की मांग बहुत ज्यादा है। पिछले कुछ साल में SUV की बिक्री दोगुनी हो गई है। अब ये सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं। FY25 में SUV की बिक्री 54% रहने का अनुमान है। इस दौरान कुल मिलाकर 43 लाख गाड़ियां बिकीं। मारुति की एक और हैचबैक गाड़ी स्विफ्ट 1.79 लाख यूनिट के साथ छठे नंबर पर रही। बलेनो की बिक्री 1.67 लाख यूनिट रही। मार्च में गाड़ियों की बिक्री मार्च में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर की थोक बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट आई। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स की होलसेल बिक्री एसयूवी मॉडलों की मांग के दम पर बढ़ गई। मारुति ने पिछले महीने घरेलू बाजार में डीलरों को 1,50,743 यात्री वाहन भेजे, जबकि एक साल पहले इसी महीने में 1,52,718 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में हुई थी। यह सालाना आधार पर 1% की गिरावट है। हुंडई की मार्च में उसकी घरेलू बिक्री 51,820 यूनिट रही, जो पिछले साल मार्च में 53,001 यूनिट रही थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 18% बढ़कर 48,048 यूनिट हो गई जबकि मार्च 2024 में यह 40,631 यूनिट रही थी। इसी तरह टाटा मोटर्स की मार्च में कुल यात्री वाहन बिक्री 3% बढ़कर 51,872 यूनिट हो गई, जो मार्च, 2024 में 50,297 यूनिट थी। किआ इंडिया की थोक बिक्री मार्च में 19% बढ़कर 25,525 यूनिट हो गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा कि उसने पिछले महीने 11 प्रतिशत वृद्धि के साथ 30,043 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल इसी महीने 27,180 यूनिट थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की थोक बिक्री इस साल मार्च में नौ प्रतिशत बढ़कर 5,500 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में उसने 5,050 गाड़ियां बेची थीं। होंडा कार्स इंडिया ने मंगलवार को कहा कि मार्च में उसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 7,228 यूनिट हो गई, जो पिछले साल मार्च में 7,071 यूनिट थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, 11 घायल, एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को दबोचा

सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र के गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी में कुख्यात बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर वहां मौजूद आरोपी और अन्य लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अजीतगढ़ थाने के एसएचओ मुकेश सेपट और खंडेला थाने के एसएचओ इंद्रजीत यादव सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस जब बदमाश महिपाल को पकड़ने डाला वाली ढाणी पहुंची तो वहां आरोपी के परिचित के यहां शादी समारोह चल रहा था, इसी दौरान समारोह में मौजूद आरोपी और अन्य लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, इसके बाद मौके पर पहुंची खंडेला पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद से पुलिस ने पूरे इलाके में दबिश देना शुरू कर दिया। रातभर चली कार्रवाई के बाद पुलिस बदमाशों को काबू करने में सफल रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भुवन भूषण यादव भी रातभर मोर्चा संभाले रहे और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी करते रहे। पुलिस ने इलाके में सख्त रुख अपनाया और एक दर्जन से अधिक बदमाशों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जुटी हुई है और अब मुख्य आरोपी महिपाल और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

बेंगलुरु-गुजरात होंगे आमने-सामने, बेंगलुरु जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला खेला जाएगा। बेंगलुरु की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। 4 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। बेंगलुरु ने कोलकाता और चेन्नई को हराया। वहीं गुजरात टाइटंस को पंजाब के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अगले मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ने मुंबई को हराया था। रजत पाटीदार के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जारी सीजन में काफी मजबूत नजर आ रही है। एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजों ने भी इस बार अच्छा साथ दिया है और दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। आरसीबी की टीम बदलाव के बिना उतर सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। गुजरात टाइटंस ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतकर विपक्षी टीमों को बता दिया है कि उन्हें हल्के में लेने की गलती ना करे। गुजरात टाइटन्स के लिए, साई सुदर्शन प्रमुख बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। उन्होंने इस सत्र में लगातार अर्धशतक जड़े हैं और टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। जोस बटलर और गिल से बड़ी पारी की उम्मीद है। कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा आरसीबी की बल्लेबाजी को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं। गुजरात भी अपनी प्लेइंग इलेवन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा।   गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

दूसरे ODI में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया, न्यूजीलैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

नई दिल्ली न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इस सीरीज को भी गंवा बैठी। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 84 रनों के अंतर से हराया है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को 75 रनों से हार मिली थी। पाकिस्तान का कोई भी मुख्य बल्लेबाज इस मुकाबले में नहीं चला। पुछल्ले बल्लेबाजों में फहीम अशरफ और नसीम शाह ने अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल हे ने 99 रनों की पारी खेली और बेन सियर्स ने 35विकेट निकाले। इस मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान रिजवान का फैसला उस समय गलत साबित हो गया, जब पहली विकेट के लिए उनको 50 से ज्यादा रनों का इंतजार करना पड़ा। पाकिस्तानी गेंदबाजों को इस मैच में 8 विकेट जरूर मिले, लेकिन छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर मेजबान कीवी टीम 300 के करीब पहुंचने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 292 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से मिलेच हे 99 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे, जबकि 41 रनों की पारी मुहम्मद अब्बास ने खेली। 31 रन निक केली ने भी बनाए। पाकिस्तान की ओर से 2-2 विकेट सूफियान मुकीम और मुहम्मद वसीम जूनियर को मिलीं। इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 6 रन के कुल स्कोर पर अब्दुल्लाह शफीक का विकेट गिरा। सात पर बाबर आजम चलते बने। 9 रन पर इमाम उल हक पवेलियन लौट गए। इसके बाद जिम्मेदारी कप्तान मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान सलमान अली आगा पर थी, लेकिन दोनों के बीच 22 रनों की साझेदारी हुए। 31 रनों के कुल स्कोर पर सलमान अली आउट हो गए। एक रन के बाद मोहम्मद रिजवान भी चलते बने। इस तरह स्कोर 32 रन पर 5 विकेट हो गया था। यहां से हार तय हो गई थी, क्योंकि आने वाले बल्लेबाजों को ना तो उतना अनुभव था और ना ही उनमें वो दमखम कि 300 के पास पहुंच पाएं। फहीम अशरफ (73) और नसीम शाह (51) ने अर्धशतक जड़कर शर्मनाक हार के अंतर को कम करने की कोशिश की। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 208 रनों पर ढेर हो गई और मैच 84 रनों से हार गई। 3 मैचों की सीरीज भी पाकिस्तान हार गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31