भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल की वकालत करते हुए बताया कि ‘बाबा साहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं’

नई दिल्ली लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 (Waqf Amendment Bill) पेश हो गया है। बिल पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने वक्फ बिल की वकालत करते हुए बताया कि आखिर सरकार की ओर से ये बिल क्यों लाया गया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह विधेयक नहीं बल्कि उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) है। इस उम्मीद में सशक्तिकरण, दक्षता और विकास है। इसे देखते हुए देश के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जैसे कई संगठनों ने इसका समर्थन किया है। मैं इन सभी संस्थानों को धन्यवाद देता हूं। वक्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है: अनुराग ठाकुर अनुराग ठाकुर ने आगे कहा," वक्फ में संशोधन करने का समय आ गया है क्योंकि यह अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। इसे खत्म करने और संशोधित करने का समय आ गया है। भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के शासन में बने वक्फ कानून का मतलब था 'खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही"। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपको तय करना है कि वक्फ के साथ रहना है या बाबा साहब के संविधान के साथ। ये वक्फ बिल इस बात का साफ संदेश है कि यहां बाबा साहब का संविधान चलेगा, मुगलिया फरमान नहीं। ये बिल तुष्टिकरण की राजनीति का अंतिम संस्कार करने वाला है। ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं: ललन सिंह बता दें कि एनडीए के सभी सांसदों ने इस बिल की पैरवी की है। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा कि ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। ऐसा नैरेटिव बनाने की कोशिश की जा रही है। मोदीजी को कोस रहे हैं, उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिए उनकी तरफ। 2013 में आपने जो पाप किया था, उसे समाप्त करके पारदर्शिता लाने का काम किया है। recent visitors 38

गर्मी के मौसम में खरबूजा खाना बेहद फायदेमंद

खरबूजा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, जिसे गर्मियों में खाना बहुत फायदेमंद   माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खरबूजे के बीज भी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं? अक्सर लोग इन बीजों को फेंक देते हैं, लेकिन इनमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं खरबूजे के बीज खाने के फायदे। पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीज प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-ए, सी और ई, मिनरल्स (जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक और आयरन) और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं खरबूजे के बीज में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इन बीजों को भूनकर या पीसकर खाने से पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं। इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार खरबूजे के बीज में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इन्हें खाने से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद इन बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटैशियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। वजन घटाने में सहायक खरबूजे के बीज में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो भूख को कंट्रोल करते हैं। इससे ज्यादा खाने की इच्छा कम होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद इन बीजों में मौजूद विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही, इनमें जिंक और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में मदद करता है। डायबिटीज में फायदेमंद खरबूजे के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद फाइबर और हेल्दी फैट्स शुगर के अब्जॉर्प्शन को स्लो करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। एनर्जी बूस्टर इन बीजों में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन होता है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। थकान और कमजोरी महसूस होने पर इन्हें खाना फायदेमंद हो सकता है। खरबूजे के बीज को डाइट में कैसे शामिल करें?     बीजों को धूप में सुखाकर भून लें और नमक के साथ स्नैक्स की तरह खाएं।     इन्हें पीसकर स्मूदी या दही में मिलाकर लें।     बीजों को पानी में भिगोकर उनका छिलका निकालकर भी खाया जा सकता है।   recent visitors 42

बलौदाबाजार-भाटापारा में नाबालिग की लाश, इलाके में सनसनी,, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार-भाटापारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ दिन पहले दर्ज की गई गुमशुदगी की रिपोर्ट से मामला जुड़ा हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरीडीह स्थित महानदी पुल के पास ग्रामीणों को रेत में दफन एक लाश दिखाई दी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लवन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि यह लाश उसी नाबालिग की हो सकती है, जिसकी कुछ दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह शव उसी नाबालिग का है या कोई और मामला है। लवन थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की संभावना है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है।   recent visitors 24

RBI को मिल गया चौथा डिप्टी गवर्नर, इकोनॉमिस्ट पूनम गुप्ता को किया नियुक्त, तीन साल का रहेगा कार्यकाल

नई दिल्ली सरकार ने प्रतिष्ठित शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लॉयड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की महानिदेशक पूनम गुप्ता को तीन साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। माइकल देबव्रत पात्रा के जनवरी में पद छोड़ने के बाद आरबीआई में डिप्टी गवर्नर का पद खाली हो गया था। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुप्ता की आरबीआई में डिप्टी गवर्नर पद पर नियुक्ति को उनके कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए मंजूरी दी है। वर्तमान में, गुप्ता एनसीएईआर की महानिदेशक हैं। वह प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य और 16वें वित्त आयोग की सलाहकार परिषद की संयोजक भी हैं। वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक में लगभग दो दशक तक वरिष्ठ पदों पर काम करने के बाद वह 2021 में एनसीएईआर में शामिल हुईं। गुप्ता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड (अमेरिका) में पढ़ाया और आईएसआई (भारतीय सांख्यिकी संस्थान), दिल्ली में ‘विजिटिंग फैकल्टी' के रूप में काम किया। वह राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (एनआईपीएफपी) में आरबीआई चेयर प्रोफेसर और आईसीआरआईईआर में प्रोफेसर भी रही हैं। गुप्ता के पास अमेरिका के मैरीलैंड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नात्कोत्तर डिग्री और पीएचडी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पर पीएचडी के लिए 1998 में एक्जिम बैंक पुरस्कार जीता था। recent visitors 58

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली आईपीएल में आज भारतीय क्रिकेट के वर्तमान और भविष्य का मुकाबला है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अपने घर में भारत का भविष्य माने जाने वाले शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से टकराएगी। विराट कोहली को किंग कहा जाता है तो गिल को प्रिंस। आज प्रिंस अपने किंग के घर में जंग जीतने के इरादे से उतरेंगे। गुजरात ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को मात दी थी। वहीं आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े अंतर से हराया था। इस सीजन आरसीबी की टीम शानदार लय में नजर आ रही है और गुजरात भी अच्छा खेल दिखा रही है। नजरें इस बात पर होंगी कि किंग के घर में प्रिंस हावी हो पाते हैं या नहीं। गुजरात टाइटंस की प्‍लेइंग 11 शुभमन गिल (कप्‍तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अर्शद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्‍मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्‍णा और ईशांत शर्मा। बेंच – शेरफेन रदरफोर्ड, ग्‍लेन फिलिप्‍स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वॉशिंगटन सुंदर। आरसीबी की पहले बैटिंग गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने एक बदलाव किया है। कगिसो रबाडा बाहर गए हैं और अरशद खान की टीम में एंट्री हुई है। आरसीबी बिना बदलाव के साथ उतरी है। चिन्नास्वामी में किंग के सामने प्रिंस बेंगलुरू के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में आज मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इस मैच को किंग बनाम प्रिंस के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल के सामने होंगे। इस मैच में किसका बल्ला ज्यादा रन उगलता है और किस टीम को जीत मिलती है, इस पर सभी की नजरें हैं। recent visitors 41

घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ेंगे यशस्वी, अब मुंबई के बजाए गोवा के लिए खेलने की इच्छा जताई

मुंबई मुंबई क्रिकेट संघ ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। यशस्वी आखिरी बार मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23-25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी के लीग मैच में खेले थे। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। यशस्वी इसी टीम की बदौलत राष्ट्रीय टीम में अपनी पहचान स्थापित कर सके हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुंबई टीम छोड़ने का फैसला लिया है। यशस्वी ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ को पत्र लिखा और मुंबई के बजाए गोवा के लिए खेलने की इच्छा जताई। मुंबई क्रिकेट संघ ने मांग स्वीकार की मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी अब 2025-26 सीजन में गोवा के लिए खेलेंगे। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, हां, यह आश्चर्यजनक है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उसने हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाए और हमने उसका अनुरोध मान लिया।   जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले आखिरी मैच यशस्वी आखिरी बार मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ 23-25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी के लीग मैच में खेले थे। उन्होंने चार और 26 रन बनाए, जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट से हराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी भारतीय खिलाड़ियों से राष्ट्रीय जिम्मेदारी से मुक्त रहने पर घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा था जिसके बाद यशस्वी मुंबई के लिए खेले थे। यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और तभी से वह ओपनर के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं। यशस्वी ने डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 19 मैच खेले हैं और बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया है। टेस्ट में उनका 52 से ज्यादा का है और उन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए खेलते हुए चार शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं।   recent visitors 39

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती 2025 हेतु वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, ट्रेड्समैन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस बार अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा तथा परीक्षा आगामी जून में होने की संभावना है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। recent visitors 25