Sunday, July 5, 2026 11:05 am

विराट कोहली के आउट होने पर क्यों अरशद वारसी को पड़ी गालियां?, कौन है ये लोग, कहां से आते हैं…

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का 14वां मुकाबला बुधवार, 2 अप्रैल की रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन आरसीबी फैंस अपने घरेलू मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से धूमधड़ाका देखने के लिए बेताब थे। हालांकि उनकी उम्मीदों पर पानी तब फिरा जब दूसरे ही ओवर में विराट पवेलियन लौट गए। फिर क्या था हुआ वही जो हर बार होता है, कोहली के आउट होने के बाद उनके फैंस गेंदबाज के सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स की बौछार कर देते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने गेंदबाज को नहीं बल्कि एक्टर अरशद वारसी को लपेट दिया। दरअसल, विराट कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज का नाम अरशद खान था, मगर नासमझ फैंस ने उनकी जगह एक्टर अरशद खान की प्रोफाइल पर अभद्र कमेंट करना शुरू कर दिए। कुछ देर बाद अरशद वारसी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे और फिर मजे लेने का सिलसिला शुरू हो गया। आप भी देखें मजेदार कमेंट्स- कुछ फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ऐ सर्किट तू कोहली का विकेट क्यों लिया…वहीं कुछ ने विराट कोहली के फैंस की इस हरकत के लिए अरशद वारसी से माफी भी मांगी। कैसा रहा आरसीबी वर्सेस जीटी मैच? आरसीबी को सीजन की पहली हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों ही करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली के फेल होने के बाद बेंगलुरु का टॉप ऑर्डर भी ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर टीम 169 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। हालांकि इस स्कोर को मेहमान टीम ने 13 गेंदें और 8 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। गुजरात के लिए जोस बटलर ने 73 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। recent visitors 40

रीवा गैंगरेप केस :नवविवाहित महिला से हुई थी हैवानियत; गैंगरेप के आठों दरिंदो को उम्रकैद

रीवा  रीवा जिला न्यायालय ने एक बहुचर्चित गैंगरेप के मामले में 8 आरोपियों को कठोर सजा से दंडित करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. 6 माह पहले नवदंपती को बंधक बनकर आरोपियों ने गैंगरेप की हैवानियत की थी. इस अपराध को अदालत ने जघन्य माना. सभी आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 2 लाख 30 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है. पूरा मामला नवदंपती से हुई हैवानियत से जुड़ा हुआ है. रीवा जिले के गुढ़ थाना इलाके में 21 अक्टूबर 2024 को एक नवदंपति भैरव बाबा की पहाड़ी स्थित मंदिर के दर्शन कर लौट रहा था. तभी आरोपियों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया. आरोपी घटनास्थल पर शराब पार्टी कर रहे थे. आरोपियों ने नवदंपती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात को अंजाम देने की बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. जानकारी मिलते ही पुलिस ने 8 आरोपियों पर BNS 70(1), 127(2), 115, 190, 351(3), 238 का मामला दर्ज किया. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई जगह दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया. लोक अभियोजक अधिवक्ता विकास द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को फास्ट ट्रैक में चलाया गया था. 6 महीने के अंदर जिला न्यायालय में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव की अदालत ने तथ्य प्रमाणित पाए जाने के बाद गैंगरेप के सभी 8 आरोपी रामकिशन, गरुड़ कोरी, राकेश गुप्ता, सुशील कोरी, रजनीश कोरी, दीपक कोरी, राजेंद्र कोरी और लवकुश कोरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही प्रत्येक आरोपियों को 2 लाख 30 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है. इन्हें आखिरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहना होगा. recent visitors 31

अब पछता रहे होंगे चैलेंजर्स, पिछले साल भी प्लेयर ऑफ द मैच थे सिराज, लेकिन इस बार बदल गई टीम

मुंबई मोहम्मद सिराज का 'मियां मैजिक' एक बार फिर चला है। इस बार शिकार हुई है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु। वही आरसीबी जिसका वह 7 साल तक हिस्सा रहे थे। वही आरसीबी जिसके इतिहास के सिराज तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए थे। बुधवार के मैच में गुजरात की तरफ से खेलते हुए सिराज ने बहुत ही किफायती गेंदबाजी की और आरसीबी के 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस जानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिलचस्प बात ये है कि पिछले सीजन में जब गुजरात और आरसीबी का पहला मुकाबला हुआ था तब भी मोहम्मद सिराज ही प्लेयर ऑफ द मैच थे। फर्क ये था कि तब वह आरसीबी का हिस्सा थे और गुजरात को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। अभी गुजरात का हिस्सा हैं और इस बार अपनी पूर्व टीम आरसीबी को घुटने टेकने को मजबूर किया। अब शायद आरसीबी को अपनी गलती का अहसास हो रहा होगा और सिराज को रीटेन नहीं करने पर शायद पछतावा भी हो रहा हो। आरसीबी ने इस बार सिराज को रिलीज कर दिया था। ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने 12.5 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। हैरानी वाली बात है कि आरसीबी ने नीलामी के दौरान न तो सिराज के लिए कोई बोली लगाई और न ही राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल किया। बुधवार के मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। गुजरात के लिए सिराज ने सबसे ज्यादा तीन, साई किशोर ने 2, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्ण और ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने जोस बटलर और साई सुदर्शन की विस्फोटक पारियों की बदौलत 18वें ओर में ही 8 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बटलर ने 39 गेंद में 73 तो सुदर्शन ने 36 गेंद में 49 रन की पारी खेली। मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अगर पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए पहले मुकाबले की बात करें तो उस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे। तब सिराज आरसीबी की तरफ से खेल रहे थे और उस मैच को आरसीबी ने 4 विकेट से जीता था। 4 मई 2024 को हुए उस मैच में गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जवाब में आरसीबी ने 14वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। विराट कोहली ने 42 और फाफ डु प्लेसिस ने 64 रनों की पारियां खेली थी। मोहम्मद सिराज शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। recent visitors 42

प्रधान पाठक के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकाले दो लाख , जांच में जुटी पुलिस

 रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक के बैग से अज्ञात शख्स ने चेक की चोरी करते हुए फर्जी हस्ताक्षर कर दो लाख रुपये निकाल लिये। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, उदयराम श्रीवास उम्र 50 साल निवासी  बाझीआमा ने धरमजयगढ थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह प्राथमिक शाला सजवारी में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थ है। उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा धरमजयगढ में हैं, जहां से उसे चेक बुक दिया गया है। 25 मार्च की दोपहर 1:19 बजे उसके मोबाइल में मैसेज आया कि चेक लगाकर उनके खाते से 2 लाख रूपये का निकाले गए हैं। पीड़ित प्रधान पाठक ने बताया कि उसके द्वारा बैंक में किसी प्रकार से कोई चेक से  नहीं लगाया गया था। इस दौरान उसने जब अपने बैग को देखा तो उसमें रखे चेकबुक के आखरी चेक का पन्ना नहीं था। पीड़ित प्रधान पाठक ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैग से चेकबुक के आखरी चेक को चोरी कर फर्जी तरीके से उसका हस्ताक्षर करते हुए उसके बचत खाते से दो लाख रूपये निकाले हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद धरमजयगढ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। recent visitors 22

आईपीएल 2025 में पहली जीत की राह तलाश रही KKR आज सनराइजर्स करेगी सामना

कोलकाता तीन में से दो मैच हार चुकी गत चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और पिछले साल फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद आज आईपीएल मैच में आमने सामने होंगी तो उनका लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सत्र के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से मिली हार के बाद कहा था कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन तीन मैचों में दो हार के बाद अब टीम का मनोबल थोड़ा गिरा होगा। पिछले सत्र में KKR ने सिर्फ तीन मैच गंवाए थे। अब फोकस एक बार फिर ईडन गार्डंस की पिच पर होगा चूंकि RCB से 7 विकेट से मिली हार के बाद इसकी काफी आलोचना हुई है। KKR के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 51 गेंद में 95 रन की साझेदारी करके RCB को जीत दिलाई थी। बंगाल क्रिकेट संघ पर दबाव है कि स्पिनरों से भरी KKR टीम के अनुकूल पिच बनवाई जाए। KKR के पास सुनील नारायण, मोईन अली और वरूण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनर हैं। पिछले महीने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आए स्पिनर चक्रवर्ती ने RCB के खिलाफ 10.75 प्रति ओवर की दर से रन दिए। रिपोर्ट की मानें तो ईडन गार्डंस के पिच क्यूरेटर सुजन मुखर्जी ने पहले मैच में स्पिनरों की मददगार पिच बनाने का KKR का अनुरोध खारिज कर दिया था और यह फैसला टीम पर भारी पड़ गया। चक्रवर्ती ने उस मैच में 45 रन दिए। मुखर्जी ने अपने फैसले को सही ठहराया लेकिन अब कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली खुद क्यूरेटर के साथ पिच का मुआयना कर रहे हैं जिससे आगामी मैचों में पिच में बदलाव देखा जा सकता है। पिच के अलावा KKR टीम संयोजन को लेकर भी काफी सवाल हैं। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में तालमेल नजर नहीं आ रहा और स्टार खिलाड़ी चल नहीं रहे हैं। KKR ने जिन चार खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिलीज किया था, उन सभी ने आईपीएल के पहले 10 दिन में शानदार प्रदर्शन किया है। इनमें पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), उपकप्तान नीतिश राणा (राजस्थान रॉयल्स), फिल साल्ट (RCB) और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल हैं। स्टार्क के जाने से KKR की तेज गेंदबाजी काफी कमजोर हुई है। वहीं स्टार्क ने दिल्ली के लिये सनराइजर्स के खिलाफ 35 रन देकर 5 विकेट लिए। स्टार्क की जगह आए स्पेंसर जॉनसन प्रभावित नहीं कर सके हैं जबकि एनरिच नॉर्किया चोट के कारण बाहर हैं। मोटे दाम पर खरीदे गए वेंकटेश अय्यर दो मैचों में 9 रन ही बना सके हैं। रिटेन किये गए खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह फॉर्म में नहीं हैं। वहीं पहले मैच में छह विकेट पर 286 रन बनाने वाली सनराइजर्स पिछले दो मैचों में 200 रन भी नहीं बना पाई। बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति नाकाम रही है और पिछले दो मैचों में लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे हराया। पैट कमिंस की टीम को पिछले आईपीएल फाइनल में मिली हार का बदला चुकता करने के लिए अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। ईडन गार्डंस पर कमिंस और मोहम्मद शमी खतरनाक हो सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिये खेलने वाले शमी का यह घरेलू मैदान है। संभावित प्लेइंग 11 : सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, वियान मुल्डर कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे समय : शाम 7:30 बजे। recent visitors 35

प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन में दक्षिणी यूपी व बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का डेरा रहा। अब मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार के बीच प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी और बुंदेलखंड के इलाकों में तेज हवा संग हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके असर से इन इलाकों में तात्कालिक तौर पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद प्रदेश में फिर से पारे में उछाल देखने को मिलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं। जहां बूंदाबांदी के संकेत हैं, वहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इन इलाकों में वज्रपात की चेतावनी बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर , मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। recent visitors 29

आज सर्राफा बाजारों में ट्रंप के टैरिफ से सोना नए शिखर पर, एक झटके में चांदी 2236 रुपये हुई सस्ती

नई दिल्ली आज सर्राफा बाजारों में बिना जीएसटी 24 कैरेट गोल्ड 209 रुपये महंगा हो गया। सोने ने आज नए ऑल टाइम हाई 91205 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर खुला। दूसरी ओर, चांदी के रेट में 2236 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 97300 रुपये प्रति किलो की दर से खुली। ये रेट बिना जीएसटी के हैं। अगर 3 पर्सेंट जीएसटी जोड़ लें तो आज सोने के भाव 93941 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के 100219 रुपये प्रति किलो पर पहुंच रहे हैं। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने जारी किए हैं, जिनमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। 14 से 23 कैरेट गोल्ड के रेट आईबीजेए रेट्स के मुताबिक 23 कैरेट गोल्ड भी आज 208 रुपये महंगा होकर 90840 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर 1 बजे के करीब 192 रुपये तेज होकर 83544 रुपये पर खुला। 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 157 रुपये महंगा होकर 68404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 122 रुपये बढ़कर 53355 रुपये पर पहुंच गई है। इस साल अबतक सोने के रेट में 15465 रुपये और चांदी के भाव में 11283 रुपये का उछाल आया है। ग्लोबल लेबल पर सोने की कीमतें सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। सत्र की शुरुआत में 3,167.57 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 3,145.93 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.1 प्रतिशत मजबूत होकर 3,170.70 डॉलर पर पहुंच गया। recent visitors 31