Sunday, July 5, 2026 2:35 pm

लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए बजट आवंटन में देरी, पात्र बालिकाओं को अभी नहीं मिली योजना की किश्त

ग्वालियर मध्य प्रदेश सरकार ने कई जिलों की पात्र बालिकाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना की पिछली वित्तीय वर्ष की राशि अभी तक आवंटित नहीं की है। इसके पीछे सरकार के पास बजट की कमी बताई जा रही है। असल में, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बजट का मद अलग है, शासन स्तर पर इसका एक पूल बना हुआ है, जिसमें जिलों को राशि का आवंटन हर वर्ष शासन से किया जाता है। आमतौर पर प्रत्येक वर्ष 20 से 31 मार्च के बीच इसका बजट शासन से पूल में जारी कर दिया जाता रहा है लेकिन अप्रैल माह का प्रथम सप्ताह आ जाने के बावजूद ग्वालियर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, झाबुआ सहित कई जिले बजट आवंटित होने से वंचित रह गए हैं। 36 हजार से ज्यादा बालिकाओं को नहीं मिली किश्त ग्वालियर में 36 हजार से ज्यादा पात्र बालिकाओं को बीते वित्तीय वर्ष की किश्त नहीं मिल पाई है। यहां योजना के मद में 22 करोड़ से ज्यादा का भुगतान होना है। ग्वालियर के जिला कार्यक्रम अधिकारी डीएस जादौन का कहना है कि शासन स्तर से बताया गया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी। बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर व स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अभिभावक को बच्ची के जन्म के समय पंजीकरण कराना होता है। पात्र बच्चियों के खाते में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये लगातार पांच वर्ष तक जमा किए जाते हैं। 21 वर्ष की आयु होने पर ब्याज की राशि मिलाकर प्रत्येक बालिका को कुल एक लाख 43 हजार रुपए मिलते हैं। संबल में भी ली गई थी लाड़ली योजना की राशि पूर्व में जब प्रदेश में संबल योजना शुरू की गई थी तो इसके लिए लाडली लक्ष्मी योजना के मद से राशि ली गई थी, यह राशि इसके बाद वापस नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि लाडली लक्ष्मी योजना के मद से इसलिए भी राशि लिया जाना संभव हो जाता है, क्योंकि इसमें बड़ी राशि पूल में होती है। recent visitors 25

बैगेज की टेंशन खत्‍म, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में जोड़ा ऐपल एयर टैग

नई दिल्ली विमान से सफर करने वालों टेंशन रहती है कि कहीं उनका सामान खो ना जाए। बैगेज पॉइंट पर भी लोग इंतजार में रहते हैं कि उनका बैग कब आएगा या कहां पहुंचा है। यह प्रॉब्‍लम काफी हद तक सॉल्‍व हो सकती है। एयर इंडिया ने एक नया फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से खोये हुए सामान को या अपने बैगेज को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया ने अपने सिस्‍टम में ऐपल एयर टैग (Apple AirTag) को जोड़ लिया है। अब जो भी यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर करेंगे और उनके पास आईफोन, आईपैड या आईमैक है तो वह अपने सामान को ट्रैक कर पाएंगे। एयर इंडिया का दावा है कि वह इस सुविधा को पेश करने वाली एशिया की पहली एयरलाइन कंपनी है। कंपनी के मुताबिक वह हर साल 10 करोड़ से ज्‍यादा सामान को जिम्‍मेदारी के साथ यात्रियों तक पहुंचाती है। 99.6 फीसदी सामान यात्रियों को टाइम पर मिल जाता है, लेकिन कुछ सामान एयरपोर्ट पर फ्लाइट छूटने की वजह से लेट हो जाता है। अब एयरटैग की मदद से उस सामान की ढूंढने में मदद ली जा सकेगी। कहां ढूंढ पाएंगे लोग अपना सामान     एयर इंडिया ने बताया है कि लोग अपना खोया हुआ सामान वेबसाइट पर "Track My Bags" टैब में देख पाएंगे। अगर आप ऐपल यूजर हैं और आपका सामान एयर इंडिया की फ्लाइट में खो जाए, तो जानते हैं कि AirTag कैसे काम करेगा।     अगर एयर टैग लगा हुआ सामान खो गया है, तो यात्रियों को एयर इंडिया के बैगेज काउंटर में इसकी जानकारी देनी होगी। वहां मौजूद कर्मचारी एक फॉर्म भरने में मदद करेंगे।     उसके बाद यात्री को एयरटैग की लोकेशन शेयर करनी होगी। इसके लिए अपने आईफोन में फाइंड माई ऐप में जाकर शेयर आइटम लोकेशन का लिंक एयर इंडिया को भेजना है।     अब यह लिंक भेजना कैसे है, वह भी जानते हैं। अगर आप एयर इंडिया का मोबाइल ऐप यूज करते हैं तो कस्‍टमर सपोर्ट पोर्टल में जाएं। वहां बैगेज सिलेक्‍ट करें। फ‍िर लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाकर लिंक ऐड कर दें।     इसी तरह वेबसाइट पर लिंक ऐड करने के लिए भी आपको लॉस्‍ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज पर जाना होगा। वहां लिंक सबमिट करके पीआईआर नंबर डालना होगा। यह वही नंबर है, जो फॉर्म भरते वक्‍त आपको मिला होगा।     इसके बाद आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकते हैं। एयर इंडिया की ओर से भेजे गए ई-मेल लिंक में स्‍टेटस देखा जा सकेगा।     जैसे ही एयर इंडिया की टीम को आपका सामान मिलेगा, वह आपको हैंडओवर कर देगी। ध्‍यान देने वाली बात है कि ऐपल एयरटैग का फायदा उन यात्रियों को ही मिलेगा, जो ऐपल डिवाइसेज जैसे-आईफोन, आईपैड आदि यूज करते हैं। recent visitors 40

गरियाबंद में ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही : 12वीं के बजाए 10वीं का थमाया पेपर, 3 जिम्मेदारों पर कार्रवाई

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है. कक्षा 12वीं की परीक्षा में 10वीं कक्षा के पेपर बच्चों में बांट दिए गए. इस लापरवाही से कल आयोजित होने वाले 10 वीं का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला लोहरसी परीक्षा केंद्र का है. पेपर बांटने में गड़बड़ी को लेकर केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि आज 12 वीं का गृह विज्ञान का पेपर था, लेकिन गलती से 10 वीं का गृह विज्ञान पर्चा दे दिया गया था. हालांकि गलती का पता चलते ही केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पेपर बदल दिया. लेकिन परीक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष समेत 3 जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की है. DEO सारस्वत ने अब दसवीं के खुल चुके पर्चे को बदलने के अलावा परीक्षा की तारीख निरस्त करने के लिए राज्य ओपन परीक्षा को पत्र भेजा है. डीईओ सारस्वत ने बताया कि लापरवाही के चलते ड्यूटी में तैनात केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह,सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव,और ऑब्जर्वर नितू साह को हटाया गया है. recent visitors 28

‘अदृश्यम 2 -द इनविज़िबल हीरोज’ में दुर्गा की भूमिका के लिए पूजा गोर ने की खास तैयारी

मुंबई, अभिनेत्री पूजा गोरी ने सोनी लिव के जासूसी थ्रिलर शो ‘अदृश्यम 2 – द इनविज़िबल हीरोज’ के लिये खास तैयारी की। पूजा गोर ने अदृश्यम 2- द इनविज़िबल हीरोज में दुर्गा का किरदार निभाया है। पूजा गोर ने हाल ही में इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए अपनी तैयारी के अनुभव साझा किए। पूजा ने बताया, “एक्शन सीन मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था और इसमें सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन की भी सख्त जरूरत थी। मैंने हथियार चलाना सीखा, जो मज़ेदार तो था, लेकिन साँसों को नियंत्रित करना एक ऐसा पहलू था, जिसने मुझे चौंका दिया। जटिल दृश्यों में यह सबसे ज्यादा कारगर साबित हुआ।” पूजा ने बताया,“दुर्गा के किरदार में नैतिक उलझन है। वह न तो पूरी तरह अच्छी है और न ही बुरी। उसकी रहस्यमयता मुझे बहुत आकर्षक लगी। इस किरदार को निभाने के लिए मैंने पहले उसकी आंतरिक दुनिया रची, उसके डर, विश्वास और अविश्वास को समझा। इसके बाद मैंने खुद को उसकी मानसिकता के हवाले कर दिया। शारीरिक ट्रेनिंग तो बाद में आई, असली तैयारी उसके भीतर की जिम्मेदारियों और मनोस्थिति को महसूस करना था।” ‘अदृश्यम 2-द इनविज़िबल हीरोज’ जासूसी थ्रिलर है, जो पहचान छुपाकर देश के लिए काम करने वाले जांबाज़ हीरोज की टीम पर आधारित है। इस टीम की अगुवाई ऐजाज़ खान द्वारा निभाए गए रवि वर्मा करते हैं और इस सीजन में पूजा गोर का दमदार किरदार भी टीम का हिस्सा बनता है। यह नया सीजन रोमांच और रहस्य को नए मुकाम तक ले जाने का वादा करता है, जहां हर मिशन बड़ा और हर एक्शन सीन दिल की धड़कनों को तेज करने वाला है। यह शो सोनी लिव के लिए अंशुमन सिन्हा द्वारा डेवलप किया गया है, जिसका निर्माण सचिन पांडे और आदित्य पांडे ने किया है। इसके शो रनर अंशुमन सिन्हा और कुमार चाणक्य हैं।   recent visitors 34

सीबीआई की टीम पहुंची विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर

दुर्ग महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई की टीम फिर भिलाई पहुंची. यहां विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश के घर टीम वारंट लेकर छानबीन करना चाहती थी. लेकिन राकेश (भोलू) के घर ताला लटका मिला. इसके बाद सीबीआई को खाली हाथ लौटना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (3 अप्रैल) को विधायक के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव के घर पहुंची तब टीम में सुरक्षा कर्मी और 5 अधिकारी मौजूद थे. टीम ने 10 से 15 मिनट में घर की तस्वीरें ली पड़ोसी से राकेश श्रीवास्तव का मोबाइल नंबर लिया और कुछ जानकारी ली. इस दौरान अधिकारियों ने नही घर को सील किया और न ही कोई नोटिस चस्पा किया. छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सीबीआई की टीम भोलू श्रीवास्तव के घर आई थी. वे भी वहां पहुंचे थे. टीम ने राकेश के घर का फोटो-वीडियो लिया और फिर लौट गई. बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की ओर से भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में राकेश श्रीवास्तव विधायक के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते हैं. यह सर्च महादेव सट्टा एप  के लिए माना जा रहा है क्योंकि पिछले बार भिलाई विधायक के निवास पर सीबीआई की टीम ने महादेव एप के मामले में दबिश दी थी. recent visitors 28

‘घोस्‍ट राइडर’ फेम निकोलस केज के बेटे को कोर्ट ने सुनाई सजा

लॉस एंजिल्स हॉलीवुड सुपरस्‍टार और 'घोस्‍ट राइडर' फेम निकोलस केज के बेटे वेस्टन केज को कोर्ट ने गुंडागर्दी के मामले में सजा सुनाई है। वेस्‍टन पर अपनी मां क्रिस्टीना फुल्टन पर हमला करने के आरोप लगे थे। हालांकि, 34 साल के वेस्‍टन जेल जाने से बच गए हैं। लॉस एंजिल्स की एक अदालत ने वेस्‍टन केज को जैसे ही दोषी करार दिया, उन्‍होंने दो साल के मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन प्रोग्राम की अनुमति का हवाला दिया और जेल की सजा से बच गए। म्‍यूजिश‍ियन वेस्‍टन केज पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने अपनी मां और 57 साल की एक्‍ट्रेस क्रिस्‍टीना पर अपार्टमेंट के बाहर 'झपट्टा मारा' और उन पर हिंसक हमला किया। 'रोलिंग स्‍टोन' की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्‍स काउंटी के जज एनरिक मोंगुइया ने माना कि वेस्‍ट केज को मेंटल हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍या है। वह पीड़‍ित हैं और उन पर जो आरोप लगे हैं वह उनके मानसिक विकार के ब्रेकडाउन की वजह से ही हुए। वकील ने कहा- वेस्‍टन पहले से ही मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज मांग रहे कोर्ट में सजा सुनाए जाने से पहले, वेस्टन केज के वकील ने दावा किया कि उनका मुवक्‍किल पहले से ही अपने मेंटल हेल्‍थ के लिए इलाज की मांग कर रहे थे। वकील माइकल ए. गोल्डस्टीन ने कहा, 'उसने कई साल से अच्छा महसूस नहीं किया है। वह अच्छे मूड में है, शादी करने वाला है। वह उस जगह से दूर चला गया है, जहां वह पहले रहता था और निश्चित रूप से बेहतरी के लिए प्रयास कर रहा है।' क्रिस्‍टीना फुल्‍टन बोलीं- वो उस रात मैनिएक जैसे बर्ताव कर रहा था अदालत की सुनवाई में शामिल क्रिस्‍टीना फुल्टन ने कथित हमले के बारे में बताने से पहले जज के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा, '28 अप्रैल, 2024 की रात को जो हुआ, उसके लिए मैं तैयार नहीं थी। उस रात मेरे बेटे ने लगभग मेरी जान ले ली थी।' सुपरहिट फिल्‍म 'हार्ड ड्राइव' की एक्‍ट्रेस ने दावा किया कि वह वेस्टन के पास पहुंची, तो वह 'गुस्से में' था और मैनिएक जैसा बर्ताव कर रहा था। मां बोली- उसने मुझे लिफ्ट की फर्श पर धकेला, दम घोंटने की कोश‍िश की क्रिस्‍टीना ने बताया कि वेस्‍टन ने उन पर हमला करते हुए पहले उन्‍हें लिफ्ट के फर्श पर धकेला के बाद अपने शरीर के वजन से दम घोंटने की कोश‍िश की। एक्‍ट्रेस ने कहा, 'उसने अपना अंगूठा मेरी आंख के सॉकेट में घुसा दिया। दर्द असहनीय था। मुझे कुछ नजर नहीं आ रहा था। मैं बेहोश हो रही थी।' वेस्‍टन ने रीहैब में भेजे जाने की अनुमति देने पर कोर्ट का किया शुक्रिया इस बीच, वेस्‍टन केज के वकील गोल्डस्टीन ने 'पीपुल मैगजीन' को बताया, 'वेस्टन इस बात की सराहना करता है कि अदालत ने उसके रीहैब के प्रयासों पर विचार किया है और कानूनन उसे मेंटल हेल्‍थ डायवर्जन की अनुमति दी। यह घटना साफ तौर पर मेंटल हेल्‍थ के कारण हुई। मुझे भरोसा है कि वेस्‍टन केज सही रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। 2024 में गिरफ्तार भी हुए थे वेस्‍टन केज, कई लोगों पर किया था हमला हॉलीवुड सुपरस्‍टार निकोलस केज ने पांच बार शादी की है और उनके तीन बच्चे हैं। हालांकि, निकोलस ने वेस्‍टन की मां क्रिस्‍टीना से शादी नहीं की है। 1988 में निकोलस केज ने एक्‍ट्रेस क्रिस्टीना फुल्टन को डेट करना शुरू किया, जिनसे उनका बेटा वेस्टन कोपोला केज 26 दिसंबर, 1990 को पैदा हुआ। है। वेस्टन दो ब्लैक मेटल बैंड में शामिल रहे हैं, और अपने पिता की फिल्म 'लॉर्ड ऑफ वॉर' में एक हेलीकॉप्टर मैकेनिक के रूप में और 2014 की फिल्म 'रेज' में निकोलस के किरदार के यंग एज वाले रोल में नजर आ चुके हैं। जुलाई 2024 में, वेस्टन केज को अपनी मां सहित कई लोगों पर घातक हथियार से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें $150,000 (1.27 करोड़) के बॉन्ड पर रिहा किया गया था। recent visitors 32

भारतीय शेयर बाजार के कारोबार सत्र में लाल निशान में बंद हुआ, सेंसेक्स 930 अंक गिरा

मुंबई भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबार सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 930 अंक या 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,364 और निफ्टी 345 अंक या 1.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,904 पर था। गिरावट का असर लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप पर अधिक दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,516 अंक या 2.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,645 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 579 अंक या 3.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,675 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। केवल फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी इंडेक्स ही हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील , टाटा मोटर्स, एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एचसीएल टेक टॉप लूजर्स थे। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा अनुमान से अधिक टैरिफ लागू किए जाने का वैश्विक बाजारों पर काफी असर हुआ है और निवेशक इससे हुए नुकसान की स्थिति का आकलन कर रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की संभावना ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है। इससे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, जो संभावित आर्थिक मंदी और मंदी के बढ़ते जोखिम को लेकर चिंताओं को दर्शाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से रेसिप्रोकल टैरिफ के बाद यूएस के बाजारों में गुरुवार को भारी बिकवाली हुई। डाओ करीब 4 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक करीब 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 अप्रैल को लगातार चौथे सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 2,806 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार पांचवें दिन शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। recent visitors 37