नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की करें पूजा और कन्या पूजन

हिंदू धर्म नवरात्रि को बहुत ही पवित्र माना जाता है. कहते हैं कि इस दौरान मां अपने भक्तों का उद्धार करने धरती पर आती हैं. नवरात्रि के दौरान सभी लोग मां भगवती के नौ रूपों आराधना तथा व्रत का पालन करते हैं. नवरात्रि के आठवे दिन मां महागौरी की अराधना की जाती है. मान्यता है कि मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं साथ ही सभी प्रकार के रोगों से भी मुक्ति मिलती है. कहते हैं कन्या पूजन के बाद ही नवरात्रि का व्रत पूरा होता है. कुछ लोग नवरात्रि के आठवे दिन यानी अष्टमी तिथि को भी कन्या पूजन करते हैं. वहीं अगर कन्या पूजन शुभ मुहूर्त और सही विधि से किया जाए. तो व्यक्ति को माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है. अष्टमी और नवमी की तिथि कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि के शुरुआत 4 अप्रैल को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं तिथि के समापन 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी, जिसके बाद महानवमी तिथि का शुरुआत हो जाएगी जो कि 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में अष्टमी तिथि का कन्या पूजन 5 अप्रैल और महानवमी 6 अप्रैल को होगी. मां महागौरी की पूजा विधि मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा करने के लिए सुबह स्नान कर सफेद रंग के वस्त्र धारण करें. उसके बाद पूजा स्थल की साफ सफाई कर मां महागौरी की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से साफ कर लें. मां महागौरी को सफेद रंग अतिप्रिय है और इसलिए पूजा में सफेद रंग के पुष्प भी अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है. इसके बाद मां को रोली व कुमकुम का तिलक लगाएं, फिर मिष्ठान, पंच मेवा और फल अर्पित करें. अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करते समय उन्हें काले चने का भोग लगाना चाहिए. अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन भी शुभ माना जाता है. इसके बाद आरती व मंत्रों का जाप करें. महाअष्टमी कन्या पूजन शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रह सकता है. इस दौरान कन्या पूजन कर मां आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. कन्या पूजन की सामग्री कन्याओं का पैर धोने के लिए साफ जल, और कपड़ा, बैठना के लिए आसन, गाय के गोबर से बने उपले, पूजा की थाली, घी का दीपक, रोली, महावर, कलावा ,चावल, फूल, चुन्नी, फल, मिठाई, हलवा-पूरी और चना, भेंट और उपहार. कन्या पूजन विधि कंजक पूजन के लिए अष्टमी या नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. फिर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें. कन्या पूजन के लिए कन्याओं को और एक बालक को आमंत्रित करें. जब कन्याएं घर में आए तो माता का जयकारा लगाएं. उसके बाद सभी कन्याओं का पैर खुद अपने हाथों से धुलें और पोछें. इसके बाद उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं. फिर उनके हाथ में मौली या कलावा बाधें. एक थाली में घी का दीपक जलाकर सभी कन्याओं की आरती उतारें. आरती के बाद सभी कन्याओं हलवा-पूरी, चना का भोग लगाएं. भोजन के बात अपनी सामर्थ अनुसार कन्याओं को कुछ न कुछ भेंट जरूर दें. आखिरी में कन्याओं का पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें. recent visitors 36

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर, निकोलस पूरन के लिए खतरा बने ये 2 भारतीय, एक का तो डेब्यू भी नहीं हुआ

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 286 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, वहीं अभी तक खेले गए 15 मुकाबलों में कुल 7 बार टीमें 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। इस सीजन रन इतने बन रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि छक्कों की भी खूब बरसात हुई होगी। बात आईपीएल 2025 में अभी तक लगे छक्कों की करें तो, 15 मैचों में कुल 291 बार गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा गिरी है। इस दौरान वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि उनके लिए खतरा दो भारतीय बने हुए हैं। आईपीएल 2025 के सिक्सर किंग की लिस्ट में पूरन 15 छक्कों के साथ टॉप पर चल रहे हैं। उन्होंने यह छक्के तीन मैचों में जड़े। वहीं उनके अलावा अभी तक पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर, सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ है। श्रेयस अय्यर ने अभी तक खेले 2 मैचों में 13 छक्के जड़े हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में ही 9 छक्के जड़े थे। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाला नाम अनिकेत वर्मा का है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस 23 साल के खिलाड़ी ने मात्र 4 मैचों में महफिल लूट ली है। वह अभी तक 12 छक्के जड़ चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जब पूरी टीम ने घुटने टेक दिए थे तो इस युवा बल्लेबाज ने 74 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे लिस्ट में चौथे पायदान पर है, उन्होंने अभी तक 10 छक्के जड़े हैं। सीएसके में जाने के बाद उनके टी20 गेम में काफी सुधार देखने को मिला है। अब वह केकेआर के लिए धमाल मचा रहे हैं। recent visitors 50

स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा : कंवर ढिल्लों

मुंबई, अभिनेता कंवर ढिल्लों का कहना है कि स्टार प्लस के शो उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। स्टार प्लस के शो 'उड़ने की आशा' के नये प्रोमो ने फैंस को पूरी तरह से चौंका दिया है! जब दर्शकों को लगने लगा था कि सचिन और साइली की कहानी अब समझ आ रही है, तभी देशमुख परिवार की अचानक आई अमीरी ने सबकुछ उलटा-पुलटा कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ जो एक पल में उनकी किस्मत बदल गई, जो परिवार अब तक पैसों की तंगी से जूझ रहा था, वो अचानक शाही अंदाज में एंट्री कैसे ले रहा है। ये बदलाव सिर्फ चौंकाने वाला नहीं, बल्कि कई सवाल भी खड़े कर रहा है। उनके इस अचानक से अमीर बनने के पीछे का राज़ क्या है। शो में सचिन का किरदार निभा रहे कन्वर ढिल्लों आने वाले एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा,दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा।पूरे शो में लोग यह सोचते रहेंगे कि आगे क्या होगा। मैं ज्यादा कुछ रिवील नहीं करना चाहता, लेकिन यह पूरा सीन पागलपन से भरपूर होने वाला है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक ये एपिसोड्स देखें।   recent visitors 44

इंटरव्यू में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये सामान्य सवाल, जानें क्या पूछे जाएंगे

किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया में साक्षात्कार सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। यह एक दो-तरफा प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवार और कंपनी, दोनो एक-दूसरे का मूल्यांकन करते हैं। अगर आप आए दिन इंटरव्यू देते रहते हैं, तो ध्यान रखें कि भले ही आप किसी भूमिका के लिए आदर्श उम्मीदवार हों, लेकिन बगैर ठोस तैयारी के इंटरव्यू में शामिल होने से आपको फायदा कम नुकसान ज्यादा झेलना पड़ सकता है। ऐसे में, आपका प्रदर्शन पूर्व में की गई आपकी तैयारी पर निर्भर करता है। इंटरव्यू में किसी भी जोखिम से बचने के लिए आपको पहले से ही उसकी एक ऐसी सुनियोजित योजना बनानी चाहिए, जो भूमिका, जिम्मेदारियों और कंपनी से आपकी अपेक्षाओं पर आधारित हो। जॉब डिस्क्रिशन की तैयारी इंटरव्यू में जाने से पहले जॉब डिस्क्रिप्शन (जेडी) के बारे में अच्छे से जान लें। इससे आपको उस पद से जुड़ी, जिसके लिए आप आवेदन कर रहे हैं, जिम्मेदारियों और उन्हें अच्छी तरह से निभाने के लिए जरूरी कौशल की जानकारी मिलती है। एक उम्मीदवार के पास भूमिका से जुड़ी जो जानकारियां होनी चाहिए, उन्हें लिख लेना बेहतर तरीका है। वार्मअप प्रश्नों का अभ्यास इंटरव्यू लेने वाले सीधे आपसे कठिन सवाल नहीं पूछेंगे। आपसे सबसे पहले आपके व्यक्तित्व, अनुभव, पृष्ठभूमि या अनुभव से जुड़े वार्मअप सवाल पूछे जाते हैं, जिनका जवाब आप सहजता से और अच्छी तरह से दे सकते हैं। ऐसे प्रश्नों की एक सूची बना लें और उन पर काम करें। क्या, कैसे और क्यों इंटरव्यू चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, एक संरचित प्रारूप का पालन करके ही आप उसमें सफल हो सकते हैं। इसके लिए आपको प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता के सवालों को ध्यान से सुनने और उनका आकलन करके उत्तर देने का अभ्यास करना चाहिए। ऐसा आप तभी कर सकते हैं, जब आप प्रश्न में छिपे क्या, कैसे और क्यों जैसे कारकों की पहचान कर पाएं। पिछले इंटरव्यू के सवालों या किसी पेशेवर की मदद लेकर आप ऐसा कर सकते हैं। योग्यता और डिग्री से जुड़ें सवाल योग्यता से जुड़ें सवाल आपको यह पता लगाने का मौका देते हैं कि आप किन क्षेत्रों में अच्छे हैं और किनमें सुधार करने की जरूरत है। इससे जुड़ें सवालों का अभ्यास करके आप आकलन कर पाएंगे कि नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कौन-से कौशल होने जरूरी हैं। जोखिम और उच्च दबाव साक्षात्कार में आपसे ऐसे अनुभवों के बारे में भी पूछा जा सकता है, जिनमें कुछ नया करने के लिए आपने जोखिम उठाया हो या जब आपको उच्च दबाव वाली स्थिति में कठिन निर्णय लेने पड़ें हों। ऐसे प्रश्नों के लिए भी तैयार रहें।   recent visitors 43

ड्रैगन-अमेरिका में ट्रेड वार शुरू, ट्रंप के टैरिफ के बाद चिनफिंग ने भी लगाया 34% जवाबी टैक्स

बीजिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 2 अप्रैल को दुनिया के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा के साथ ही वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका जताई जाने लगी. अब यह व्यापार युद्ध शुरू होता दिख रहा है क्योंकि चीन भी अमेरिका पर बराबरी का टैरिफ लगाने जा रहा है. चीन के वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका से आयातित सभी सामानों पर 10 अप्रैल से 34% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा. मंत्रालय ने कहा कि चीन का यह टैरिफ अमेरिका के हालिया टैरिफ का जवाब है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '2 अप्रैल 2025 को अमेरिकी सरकार ने देश में आयातित सभी चीनी सामानों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दिया. अमेरिका का यह कदम अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के खिलाफ है जो कि चीन के वैध अधिकारों को नुकसान पहुंचाता है. यह दादागिरी है जो न केवल अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाएगा बल्कि वैश्विक आर्थिक विकास, उत्पादन की स्थिरता और सप्लाई चेन को भी खतरे में डालेगा.' चीनी मंत्रालय ने अमेरिका से टैरिफ हटाने का आग्रह कहते हुए कहा, 'चीन अमेरिका से आग्रह कहता है वो बातचीत के जरिए तुरंत अपने एकतरफा टैरिफ उपायों को हटा ले ताकि व्यापार को लेकर जो भी मतभेद हैं उन्हें सुलझाया जा सके.' अमेरिका को रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाएगा चीन अमेरिकी टैरिफ से नाराज चीन न केवल अमेरिका पर बराबरी का टैरिफ लगा रहा है बल्कि उसने यह भी कहा है कि वो अमेरिका को अब रेयर अर्थ मेटल्स के निर्यात पर भी नियंत्रण लगाएगा. चीन ने कहा है कि वो अमेरिका को मध्यम और भारी रेयर अर्थ मेटल्स यानी दुर्लभ-पृथ्वी धातुओं के निर्यात पर नियंत्रण लगा रहा है. इन धातुओं में समारियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और यिट्रियम शामिल हैं. यह नियंत्रण 4 अप्रैल से ही लागू भी हो गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'चीनी सरकार कानून के अनुसार प्रासंगिक वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण लागू कर रही है. इसका मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा और हितों की बेहतर सुरक्षा करना और परमाणु अप्रसार जैसे अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना है.' चीन ने पहले ही दी थी जवाबी टैरिफ की धमकी ट्रंप ने पहले ही अमेरिका में आयात होने वाले चीनी सामानों पर 20% का टैरिफ लगाया था.  2 अप्रैल को फिर उन्होंने चीन पर 34% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जिसके बाद चीनी सामानों पर अमेरिका का टैरिफ 54% हो गया. चीन ने गुरुवार को अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ की निंदा करते हुए कहा था कि वो इन तरीकों का 'दृढ़ता से विरोध करता है और अपने अधिकारों, हितों की रक्षा के लिए जवाबी उपाय' लागू करेगा. गुरुवार को एक बयान में, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने टैरिफ की आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मानदंडों का उल्लंघन बताया और तर्क दिया था कि इससे प्रभावित देशों के वैध अधिकारों को काफी नुकसान पहुंचता है. क्या है टैरिफ? टैरिफ एक तरह का टैक्स है, जो वस्तुओं के आयात पर लगाया जाता है। इसे आयात शुल्क भी कहते हैं। वस्तुओं का आयात करने वाले को यह टैक्स सरकार को देना पड़ता है। आम तौर पर कंपनियां टैरिफ का बोझ ग्राहकों पर डालती हैं। क्या है पारस्परिक टैरिफ? पारस्परिक टैरिफ का मतलब है कि कोई देश दूसरे देश पर उतना ही टैरिफ लगाएगा, जितना टैरिफ दूसरा देश उस पर लगा रहा है। ट्रंप ने भी दूसरे देशों को पारस्परिक टैरिफ की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि हम दूसरे देशों पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे, जितना वे हमारे उत्पादों पर लगाते हैं। अमेरिका भारत पर कितना टैरिफ लगाता है? भारत से अमेरिका निर्यात किए जा रहे उत्पाद जैसे स्टील, एल्युमिनियम और ऑटो पर पहले से ही 25 प्रतिशत टैरिफ लग रहा है। बाकी उत्पादों पर 5-8 अप्रैल के बीच 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। इसके बाद 9 अप्रैल से भारत के उत्पादों पर 27 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। अमेरिका के टैरिफ वार से 60 से अधिक देश प्रभावित होंगे। अमेरिका ने क्यों किया है टैरिफ का एलान? अमेरिका का दावा है कि टैरिफ से अमेरिका में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार घाटा कम होगा। अमेरिका कई देशों के साथ बड़े पैमाने पर व्यापार असंतुलन का सामना कर रहा है। खा कर चीन के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा काफी अधिक है। वस्तुओं के व्यापार में भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा 2023-24 में 35.31 अरब डॉलर रहा था। किन सेक्टर्स को टैरिफ से छूट मिली है? थिंक टैंक जीटीआरआइ के अनुसार, आवश्यक और रणनीतिक वस्तुओं को टैरिफ से छूट मिली है। जैसे फार्मा, सेमीकंडक्टर, तांबा और ऊर्जा उत्पाद जैसे तेल, गैस, कोयला और एलएनजी। टैरिफ का भारत पर क्या होगा असर? भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार, वाणिज्य मंत्रालय अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 27 प्रतिशत टैरिफ के प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है। हालांकि, इसका असर मिला-जुला होगा और यह भारत के लिए बड़ा झटका नहीं है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर क्या चल रहा है? फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे। उस समय दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने के लिए एक व्यापार समझौते की बात कही थी। दोनों देश समझौते के पहले चरण को इस वर्ष सितंबर-अक्टूबर तक अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। क्या है व्यापार समझौता? व्यापार समझौते में दो व्यापारिक साझीदार देश या तो आयात या निर्यात शुल्क बड़े पैमाने पर घटाते हैं या ज्यादातर उत्पादों पर शुल्क खत्म कर देते हैं। इसके अलावा वे सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नियमों को आसान बनाते हैं। क्या अमेरिका के टैरिफ डब्ल्यूटीओ के नियमों के हिसाब से हैं? अंतरराष्ट्रीय व्यापार मामलों के विशेषज्ञ अभिजीत दास के अनुसार ये टैरिफ विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ)  के नियमों का उल्लंघन करते हैं। सदस्य देश के पास अधिकार है वह इनके खिलाफ डब्ल्यूटीओ में जाकर अपील करें।   recent visitors 40

मोहम्मद यूनुस से पीएम मोदी ने की बेमन से मुलाकात? तस्वीरों और वीडियो में दिखी तल्‍खी, पहले किया था मिलने से मना

बैंकॉक  बैंकॉक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के बीच मुलाकात हुई है। पहले संभावना जताई गई थी मुलाकात नहीं हो सकती है, लेकिन बांग्लादेश ने बार बार इस द्विपक्षीय बैठक के लिए आग्रह किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शेख हसीना, चिकन नेक, चीन से दोस्‍ती को लेकर बातचीत की गई है। ये मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली है। दोनों नेताओं की मुलाकात उस वक्त हुई है जब बांग्लादेश और भारत के बीच के संबंध तनावपूर्ण हो चुके हैं। वहीं मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में चीन का दौरा किया था, जहां बीजिंग में उन्होंने बांग्लादेश को 'समंदर का गार्जियन' बताया था। जिसका जवाब देते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी में सबसे ज्यादा तटरेखा भारत की है। बैंकॉक में छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। क्योंकि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर होने वाले लगातार हमलों और शेख हसीना के भारत में रहने को लेकर ढाका और दिल्ली के बीच महीनों से तनाव बना हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के अनुरोध पर प्रधानमंत्री मोदी, मोहम्मद यूनुस से मिलने के लिए तैयार हुए थे। इससे पहले मोहम्मद यूनुस ने पिछले साल दिसंबर में नई दिल्ली आने के लिए अनुरोध भेजा था, लेकिन भारत की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी और मोहम्मद यूनुस में मुलाकात बीजिंग की यात्रा के दौरान मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र और भूटान, नेपाल और बांग्लादेश में “चीनी अर्थव्यवस्था के विस्तार” की बात की थी, जिसने दिल्ली को आक्रोश में भर दिया है। नई दिल्ली को बांग्लादेश के एंटी इंडिया रूख से चिंता है और भारत को मोहम्मद यूनुस के रवैये पर गहरा शक है। इस मुलाकात के दौरान आई तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि द्विपक्षीय वार्ता के लिए बैठने से पहले दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। गुरुवार रात बिम्सटेक नेताओं के रात्रिभोज में भी मोदी और यूनुस एक दूसरे के बगल में बैठे देखे गए थे, जिससे दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। इस मुलाकात को भारत और बांग्लादेश संबंधों में मौजूदा तनावपूर्ण दौर के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक कदम माना जा रहा है. इससे पहले दोनों नेताओं को थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनवात्रा की ओर से आयोजित डिनर में एक-साथ देखा गया था. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है, जब मोहम्मद यूनुस अपने चीन दौरे के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वार्ता को लेकर विवादों में रहे हैं. चीन दौरे पर गए बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने चीन की धरती पर कहा था कि इस क्षेत्र के समंदर का एक मात्र गार्जियन ढाका है. चीन को अपने देश में निवेश करने का न्योता देते हुए यूनुस ने कथित तौर पर भारत की मजबूरियां गिनाई थी और चीन को लुभाते हुए कहा था कि उसके पास बांग्लादेश में बिजनेस का बड़ा मौका है. मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों, जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है. वे चारों ओर से भूमि से घिरे हुए देश हैं, भारत का लैंड लॉक्ड क्षेत्र हैं. उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है. इस पूरे क्षेत्र में जो समंदर है उसका एक मात्र गार्जियन बांग्लादेश है. हालांकि, पीएम मोदी और मोहम्मद यूनुस के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता को लेकर दोनों ही देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ब्योरा जारी नहीं किया गया है. अगस्त 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ा. भारत ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर बार-बार चिंता जताई है. बता दें कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात  पिछले साल पांच अगस्त को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद पहली बार हुई है. बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद शेख हसीना तभी से भारत में रह रही हैं. recent visitors 37

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में इस हफ्ते मनाया जाएगा राम नवमी का जश्न

मुंबई कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में इस हफ्त राम नवमी का जश्न मनाया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स कुछ खास पकवान बनाएंगे। हालांकि उस दौरान हमेशा की तरह हंसी-ठिठोली देखने को मिलेगी। शो के तीन प्रोमो जारी हुए हैं। एक में जहां एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के बीच कुछ अलग ही कनेक्शन देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ की बताई डिश सुनकर सबके होश ही उड़ गए। 'लाफ्टर शेफ्स 2' के पहले प्रोमो में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा के स्टेशन पर भारती आती हैं। वहां कॉमेडियन उन्हें एक सफेद रंग का कुछ पाउडर टेस्ट कराते हैं। ये जांचने के लिए कि वह क्या है। हालांकि कश्मीरा उसे शक्कर बताती हैं लेकिन जैसे ही भारती और कृष्णा उसे एक चुटकी टेस्ट करते हैं, फौरन थूक देते हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन, सुदेश लहरी, अंकिता लोखंडे, राहुल वैद्य, सबको वह चखाते हैं और उस कड़वाहट से सबका मुंह खराब हो जाता है। सुदेश तो कहते हैं कि- जहर है ये। कश्मीरा भी जोर से पूछती हैं कि फिर क्या है ये? अभिषेक-समर्थ के खाने पर कृष्णा की पंच लाइन वहीं, दूसरे प्रोमो में शेफ हरपाल सिंह सभी को जेवर बनाने के लिए कहते हैं, जो खाने की चीज से बनी होती है। इसमें मुकुट, कान के दो कुंडल और गले का एक हार शामिल होता है। कृष्णा कहते हैं कि ये बना तो लेंगे लेकिन इसे पहनेगा कौन? इधर अंकिता आंटा गूथ रही होती हैं और वह थाली गिर जाती है। इधर कश्मीरा मास्क बनाती हैं, जिसका मजाक भारती उड़ाती हैं। अभिषेक और समर्थ अपना पकवान फ्राई कर रहे होतें हैं कि टूट जाता है, जिस पर कृष्णा कहते हैं, 'दिल हो या खाना हो.. इनका टूट ही जाती है।' एल्विश यादव मार रहे हैं अभिषेक कुमार को लाइन? इसके बाद तीसरे प्रोमो में एल्विश यादव आटे के लिए समर्थ और अभिषेक के स्टेशन पर जाते हैं और कहते हैं कि वो आटा उनका है। उन्होंने बहुत मुश्किल से गूथा है। लेकिन अभिषेक कहते हैं कि ये वाला हमारा है। लेकिन एल्विश बोलते हैं कि उन्हें दोनों ही उन्हें अपना लग रहा है। अभिषेक जवाब देते हैं कि दोनों कैसे उनके हो जाएंगे। तब एल्विश कहते हैं- तुम भी तो मेरे हो। अभिषेक ने कहा- एल्विश भाई तू मेरे पर लाइनें मारने लग गया है। ये अच्छी बात नहीं। मौके पर चौका मारते हुए राहुल वैद्य 'मां का लाडला बिगड़ गया' गाना गाकर चिढ़ाते हैं। फिर अभिषेक, राव साहब को बुलाते हैं और आंख मारते हैं और एल्विश भी वैसा ही रिएक्शन देते हैं और ये देख सब हंस पड़ते हैं। recent visitors 35