Sunday, July 5, 2026 6:29 pm

अब वनडे में भी पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन जारी, घर लौट आओ, कोई कुछ नहीं कहेगा, टीम का उड़ा मजाक

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर भी उसके साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा। पहले टी-20 सिरीज में हार के बाद अब वनडे में भी पाकिस्तान टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। हालत यह हो गई है कि पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अपनी टीम से गुहार लगा रहे हैं कि वह वापस लौट आएं। बता दें कि पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड में 1-4 से टी-20 सिरीज हार गई थी। अब वह वनडे खेल रहे हैं। इस सिरीज में न्यूजीलैंड की सी टीम मैदान में उतरी है। न्यूजीलैंड के सभी दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों भारत में आईपीएल खेल रहे हैं। इसके बावजूद पाकिस्तान की टीम बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। पाकिस्तान के लोगों के साथ धोखा पाकिस्तान की टीम वनडे सिरीज के पहले दोनों मैच गंवा चुकी है। इसके बाद वहां के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपनी निराशा जाहिर की है। बासित ने कहाकि इस टीम ने पाकिस्तान के लोगों को धोखा दिया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान टीम द्वारा पुराने जमाने की क्रिकेट खेलने पर भी सवाल उठाया है। बासित ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहाकि हम बस यही कह सकते हैं कि यह पाकिस्तान टीम है ही नहीं। गौरतलब है कि पहले वनडे में हार के बाद दूसरे वनडे में भी पाकिस्तान का बुरा हाल हुआ। पहले तो मिचेल हे के शानदार 99 रनों की बदौलत कीवी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद बेन सियर्स की शानदार गेंदबाजी के चलते एक बार न्यूजीलैंड का स्कोर 65 पर छह था। हालांकि फहीम अशरफ ने 73 और नसीम शाह के 51 रनों की पारियों की बदौलत उसने वापसी कर ली। मजाक में कहा ब्रैडमैन इस मैच में पाकिस्तानी टीम के सभी बड़े नाम, बाबर आजम, अब्दुल्ला शफीक, सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक फ्लॉप रहे। केवल तैयब ताहिर ने 13 रन बनाए और दोहरे अंकों में पहुंचने में सफल हुए। बासित अली ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर का मजाक उड़ाते हुए कहाकि टीम को बिना अंतिम वनडे खेले ही वापस लौट आना चाहिए। उन्होंने कहाकि कम से कम और जलालत तो नहीं झेलनी होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में टीम के बल्लेबाजों को ब्रैडमैन कह डाला। बासित ने कहाकि यह न्यूजीलैंड की सी टीम है। मुझे हैरानी है कि अगर नसीम शाह ने नहीं खेला होता तो क्या होता। हम 200 के पार भी नहीं पहुंच पाते। recent visitors 42

राज्यपाल को पहली बार अपने क्षेत्र में देखकर अभिभूत हुए ग्रामीण

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नगर पालिका परिषद् सुकमा के वार्ड क्रमांक 01 सुभाषचंद्र बोस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित परिवार के घर पहुंचकर उनसे भेंट की। यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश के राज्यपाल इस क्षेत्र में आए है। उन्हें देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई । राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री समीर विश्वास के घर पहुचे और उनसे बातचीत कर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उनके आगमन से ग्रामीण अभिभूत हुए और उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया। recent visitors 35

इजरायली हमलों ने बढ़ाई तुर्की की मुश्किल, तिलमिलाया तुर्की, यहूदी देश को बताया सबसे बड़ा खतरा

अंकारा  तुर्की को इस्लामिक खिलाफत का उत्तराधिकारी समझने वाले राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन अब यहूदी देश इजरायल पर हमलावर हैं। उन्होंने इजरायल को क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। तुर्की ने कहा कि इजरायल को सीरिया से हट जाना चाहिए और वहां स्थिरीकरण के प्रयासों को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, इजरायल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यह रणनीतिक अस्थिरता पैदा करने वाला, अराजकता पैदा करने वाला और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला है। तुर्की का बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल ने सीरिया में अपने हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली अधिकारियों ने तुर्की को सीरिया से दूर रहने को कहा है। इजरायल ने तुर्की पर सीरिया को अंकारा संरक्षित क्षेत्र में बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है। इजरायली वायु सेना ने  सीरिया में हवाई ठिकानों पर हमले किए थे, जिन्हें मध्य सीरिया का हवाई क्षेत्र भी शामिल है। तुर्की की नजर इस हवाई अड्डे पर थी। इजरायली हमलों ने बढ़ाई तुर्की की मुश्किल इजरायली हमलों से अंकारा के लिए सैनिकों, हवाई सुरक्षा और अन्य उपकरणों को सीरिया में पहुंचाना और सामान्य रूप से सुविधाओं को संचालित करना कठिन हो जाएगा। रिपोर्ट बताती हैं कि सीरिया के टी4 हवाई क्षेत्र में सेट अप स्थापित कर रहा है। यह इजरायली हवाई संचालन के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर बताया कि पिछले कुछ घंटों में इसने सीरियाई ठिकानों हमा और टी4 पर बची हुई सैन्य क्षमता के साथ ही दमिश्क में सैन्य संरचना स्थलों पर हमला किया। आईडीएफ इजरायली नागरिकों के लिए किसी भी खतरे को दूर करने का काम जारी रखेगा। एस-400 की तैनाती की योजना यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की का इरादा T4 बेस को ड्रोन सुविधा में बदलने का है। मिडिल ईस्ट आई की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया में पुनर्निर्माण प्रयासों के दौरान 'हवाई क्षेत्र को सुरक्षित के लिए टी4 या पाल्मेरा में एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की अस्थायी तैनाती पर विचार हो रहा है।' हालांकि, इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है और तुर्की को इसके लिए रूस से मंजूरी लेनी होगी। recent visitors 37

रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका पहुंचे हेलिपैड सुकमा

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका के सुखमा पहंुचने पर हेलीपैड में उनका स्वागत सुश्री दीपिका सोरी सदस्य राज्य महिला आयोग छत्तीसगढ़, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण,  सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों  आत्मीय स्वागत किया। recent visitors 29

थाना रामनगर पलिस तथा औषधि निरीक्षक अनूपपुर की संयुक्त टीम द्वारा मेडिकल दुकानों का किया गया निरीक्षण

अनूपपुर श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला अनूपपुर (म.प्र.) एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन में थाना रामनगर अन्तर्गत मेडिकल दुकानों में प्रतिबंधित मादक पदार्थ युक्त दवाईयों की निरीक्षण थाना रामनगर पुलिस एवं औषधि निरीक्षक अनूपपुर की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 04.04.25 को किया गया है ।श्रीराम मेडिकल स्टोर एवं कुमार मेडिकल स्टोर में की गई निरीक्षण के दौरान श्रीराम मेडिकल स्टोर में नार्कोटिक्स सम्बन्धित दवाईयां पायी गई जिसे खरीदी विक्री बिल के साथ ड्रग लायसेंसी व्यक्ति द्वारा बेंचा जा सकता हे उक्त दवाईयों के खरीदी विक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर चेक किये गये है ।     ▪️  क्या है नियम?            औषधि प्रशाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के तहत प्रत्येक नार्कोटिक दवाओं की बिक्री के लिए लाइसेंस धारी को इनकी ख़रीदी बिक्री का विवरण रखना अनिवार्य होता है ।               इस प्रकार के निरीक्षण नार्कोंटिक्स सम्बन्ध में निरंतर किया जावेगा तथा कमी पाये जाने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जायेगी ।        उक्त चेंकिंग कार्यवाही में औषधि निरीक्षक (ड्रग इंस्पेक्टर) प्रमोद कुमार कुलेश एवं थाना प्रभारी सुमित कौशिक, प्रआर० 84 सनत द्विवेदी, आर० ५47 अनुरांग भार्गव के शामिल रहे हैं । recent visitors 22

स्वसहायता समूहों के सीएलएफ की बैठकों का हुआ आयोजन

अनूपपुर  मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों के संकुल स्तरीय संगठनों (सीएलएफ) की बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमे निर्धारित एजेन्डे पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लिया गया। बैठकों में जिला कार्यालय तथा विकासखंड कार्यालय के मिशन टीम के सभी सदस्य आवंटित/संबंधित ब्लॉक के सीएलएफ की बैठक में उपस्थित हुए एवं राज्य कार्यालय द्वारा जारी एजेन्डा अनुसार चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये।    जिले में समस्त सीएलएफ की बैठक एक नियत एजेंडे पर आयोजित की गई, जिसमे सामाजिक समावेशन, वित्तीय समावेशन, ऋण वापसी, लखपति दीदी इनिशिएटिव, कृषि एवं गैर कृषि आजीविका गतिविधि चयन, साक्षरता, जेंडर आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। आयोजित बैठकों में सीएलएफ की दीदियों को साक्षर बनाने का संकल्प भी लिया गया। recent visitors 17

रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका का कराली हैलीपेड में आत्मीय स्वागत

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका के आज दंतेवाड़ा आगमन पर कारली हैलीपेड में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ सी.आर. प्रसन्ना एवं दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 32