पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से दो देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान मनीष, निवासी घुघरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। मामले में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध हथियारों के खिलाफ सभी थानों को सतर्क किया गया था। इसी क्रम में अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में नसीराबाद सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियारों के साथ इलाके में मौजूद है। इस पर डीएसटी के हैड कांस्टेबल सीताराम और कांस्टेबल रामनिवास को भेजा गया। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आरोपी मनीष ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में मनीष ने बताया कि वह ये हथियार मध्यप्रदेश से लाया था। कार्रवाई की सराहना करते हुए एसपी वंदिता राणा ने कहा कि पुलिस अवैध हथियारों को लेकर गंभीर है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्कता के साथ काम कर रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

सहेली के घर जाकर लड़कियों के गैंग ने जमकर की पिटाई

रायपुर राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने घर पर नहाने गई थी. पीड़िता, जो मूलतः ओडिशा के बोलांगीर जिले की रहने वाली है और पिछले सात वर्षों से रायपुर में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही है, ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसने बताया कि पिछले एक माह से वह ईशा जांगड़े के मकान में किराए पर रह रही है. शिकायत के अनुसार, घटना के दिन पीड़िता की सहेली कोमल जैन ने फोन कर कपड़े लेने की बात कही. उस समय पीड़िता पार्लर में थी, इसलिए उसने कोमल को घर आने से मना कर दिया और शाम करीब 6 बजे वह घर लौटी. नहाने से पहले उसने अपनी पांच सोने की अंगूठियां टी-टेबल पर रख दी थीं. इसी दौरान उसकी एक अन्य सहेली चंचल आहूजा घर पर मौजूद थी. नहाने के दौरान अचानक दरवाजे पर दस्तक हुई. चंचल ने दरवाजा खोला, तो अलिशा राजपूत, अलिशा मेहता, दिव्या धुरेजा, मंजू द्विवेदी, कोमल जैन और रानी साहू घर में घुस आईं. पूछताछ के बाद दिव्या धुरेजा ने बाथरूम का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और पीड़िता से उसकी एक अन्य सहेली आएशा राव के बारे में सवाल करने लगी. इसी बीच आरोपितों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उसके बाल खींचते हुए बाथरूम से बाहर लाकर मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान पीड़िता की गले की सोने की चैन गिर गई और शरीर पर चोट के निशान आए. चंचल आहूजा द्वारा विरोध करने पर उसे भी धक्का दिया गया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने घर का जायजा लिया तो उसकी पांच अंगूठियां, एक सोने की चैन, दराज में रखे 30,000 रुपए नकद और एक iPhone भी गायब मिला. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

गुमास्ता पंजीयन में रिश्वतखोरी, दो कर्मचारी बर्खास्त, निरीक्षक निलंबित, श्रम अधिकारी पर भी गिरी गाज

कोण्डागांव जिले में गुमास्ता लाइसेंस पंजीयन के नाम पर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है. जिला प्रशासन ने इस प्रकरण में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ जिला श्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग के संविदा कर्मचारी सिंधु नाथ मंडल और उमा शंकर साहू पर आरोप था कि वे गुमास्ता पंजीयन के लिए आए आवेदकों से 5,000 रुपए की रिश्वत मांग रहे थे. इस मामले की शिकायत सीधे जिला कलेक्टर कोण्डागांव को प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत जांच के आदेश दिए गए. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दोनों संविदा कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया. इसके साथ ही, श्रम उप निरीक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. श्रम अधिकारी पर भी गिरी गाज इस मामले में जिला श्रम अधिकारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई है. प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है. यदि उनके जवाब से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलता, तो आगे की कठोर कार्रवाई की जा सकती है. प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी. गुमास्ता पंजीयन से जुड़े अन्य आवेदकों को भी यदि किसी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत हो, तो वे सीधे उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. बहरहाल, इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने का प्रशासन का संदेश स्पष्ट हो गया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

पीएम मोदी श्रीलंका के प्रतिष्ठित मित्र विभूषण पदक से किया सम्मानित, पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने के उनके असाधारण प्रयासों के सम्मान में श्रीलंका सरकार द्वारा प्रतिष्ठित मिथ्रा विभूषण पदक प्रदान किया गया। यह किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। आज शनिवार को पीएम मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को करते हुए कहा, राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भी कहा कि यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र का कर्तव्य निभाया है. 2019 का आतंकी हमला, कोविड महामारी, श्रीलंका आर्थिक संकट का जिक्र करते हुए कहा, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है. बता दें कि पीएम मोदी को किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा प्रदान किया गया 22वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए विशेष रूप से स्थापित यह पदक भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'आज राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण से सम्मानित किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है. ये सम्मान केवल मेरा सम्मान नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता का सम्मान है. भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि हमने एक सच्चे पड़ोसी मित्र के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है. चाहे 2019 का आतंकी हमला हो, कोविड महामारी हो, या हाल में आया आर्थिक संकट, भारत हर कठिन परिस्थिति में श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा रहा है.' भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने संबंध: PM मोदी पीएम मोदी ने कहा- हमारी 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' और विजन 'महासागर', दोनों में श्रीलंका का विशेष स्थान है. भारत ने 'सबका साथ सबका विकास' के विजन को अपनाया है. हम अपने पार्टनर देशों की प्राथमिकताओं को भी महत्व देते हैं. पिछले 6 महीनों में ही हमने 100 मिलियन डॉलर से अधिक राशि के लोन को ग्रांट में बदला है. हमारे ऋण पुनर्गठन समझौते से श्रीलंका के लोगों को तत्काल राहत मिलेगी और हमने ब्याज दरों को कम करने का भी फैसला किया है. यह दर्शाता है कि आज भी भारत श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं. मुझे यह बताते हुए अत्यन्त खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के अवशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है. त्रिंकोमाली के थिरुकोनेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार में भारत सहयोग देगा. अनुराधापुरा महाबोधी मंदिर परिसर में पवित्र शहर, और नुरेलिया में ‘सीता एलिया’ मंदिर के निर्माण में भी भारत सहयोग करेगा. भारत-श्रीलंका के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हैं: PM मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बैठक में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी बात की. हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किये जाने और उनकी बोट्स को वापस भेजने पर भी बल दिया. भारत और श्रीलंका का संबंध आपसी विश्वास और सद्भावना पर आधारित है. श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय के लिए 10,000 घरों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा. इसके अलावा, 700 श्रीलंकाई कर्मचारियों को भारत में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनमें सांसद, उद्यमी और युवा नेता शामिल हैं. भारत का मानना ​​है कि दोनों देशों के सुरक्षा हित एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. हमारी सुरक्षा एक दूसरे पर निर्भर है. श्रीलंका में भी आधार जैसा प्रोजेक्ट, भारत ने दिए 300 करोड़ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री मोदी से श्रीलंका के इस रुख की पुष्टि की कि वह अपने क्षेत्र का उपयोग भारत की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किसी भी तरह से हानिकारक तरीके से नहीं होने देगा. श्रीलंका विकास, नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देने के लिए एक डिजिटल अर्थव्यवस्था विकसित करने के महत्व को पहचानता है. इस नीतिगत पहल को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने कई क्षेत्रों में डिजिटलीकरण में संभावित सहयोग पर चर्चा की. मैं श्रीलंका की यूनिक डिजिटल आइडेंटिटी प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 300 करोड़ रुपये के वित्तीय अनुदान के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं.' बौद्ध धर्म भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार: दिसानायके श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, 'बौद्ध धर्म हमें भारत से मिला सबसे अनमोल उपहार है…मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि भारत का समर्थन निश्चित रूप से हमारे लिए महत्वपूर्ण रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की सबका साथ सबका विकास की अवधारणा समय की महत्ता की अवधारणा है. उन्होंने हमेशा श्रीलंका और देश के लोगों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. हमें आज श्रीलंका और भारत के बीच ऊर्जा, रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य क्षेत्र, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और ऋण पुनर्गठन के क्षेत्रों से संबंधित द्विपक्षीय समझौते के आदान-प्रदान से प्रसन्नता हो रही है.' मोदी शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी कल शुक्रवार शाम थाईलैंड की दो दिन की यात्रा पूरी कर श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो के भंडारनायके हवाई अड्डे पर श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर और दो अन्य ने उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी यह 2019 के बाद पहली श्रीलंका यात्रा है. कोलंबो के इंडिपेंडेंस स्क्वायर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने यहां राष्ट्रपति अनुरा … Read more

चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स होंगे आमने- सामने

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 17वां लीग मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार है, जबकि चेन्नई जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा, लेकिन पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है, ये हर कोई जानना चाहता है। अगर आप भी चेन्नई की पिच के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं। यहां आप जानेंगे कि चेन्नई की पिच पर गेंदबाज हावी होंगे या फिर बल्लेबाज अपना दमखम दिखाएंगे और मैच में रोमांच पैदा करेंगे? चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां आईपीएल के अब तक 87 मैच खेले गए हैं। इनमें से 48 मैच उस टीम ने जीते हैं, जिसने पहले बल्लेबाजी की है, जबकि 37 मैचों में उस टीम को जीत मिली है, जिसने रन चेज किया है। ऐसे में फायदा यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को होने वाला है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स मैच डे गेम है तो इसमें ओस कोई फैक्टर पैदा नहीं करेगी, लेकिन एक बात तय है कि इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। चेन्नई में पहली पारी की औसत स्कोर 164 है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 150 है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रन चेज मुश्किल है। गेंदबाजों के नजरिए से देखें तो गेंदबाजों को यहां मदद मिलती है। तेज गेंदबाज 61 फीसदी से ज्यादा विकेट निकालते हैं, जबकि स्पिनरों को विकेट मिलने के चांस 39 फीसदी के करीब होते हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना मुश्किल होता है। ये डे गेम है तो विकेट भी ड्राई होगा और रन बनाने में शुरुआत में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन बाद में स्पिनर हावी हो सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन हुआ अनाउंस

मुंबई दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 16 पिछले महीने की 11 मार्च को खत्म हो गया है. वहीं, अब मेकर्स ने 17वें सीजन का एक्साइटिंग नया प्रोमो जारी कर एक बड़ा अपडेट दिया है. केबीसी 17 के लिए इस महीने से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो रहे हैं. बता दें कि सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शुक्रवार को ऑफिशियली प्रोमो वीडियो पोस्ट किया है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन को पेट दर्द का मजाक करते दिखाया गया है. एक डॉक्टर उनकी जांच करने के लिए आता है, लेकिन मजाक में कहता है कि बिग बी कुछ छिपा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. तभी मेगास्टार ने आखिरकार बड़ी खबर का खुलासा किया, कौन बनेगा करोड़पति 17 (के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होंगे. सोनी टीवी ने प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा – “तैयार हो जाएं 14 अप्रैल से हॉट सीट पर आने के लिए. केबीसी के रजिस्ट्रेशन और हमारे एबी के सवाल शुरू होने ही वाले हैं.” इस शो का पिछले सीजन एक स्टार-स्टडेड शो रहा है. इसमें आमिर खान, जुनैद खान, विद्या बालन, फराह खान और अभिषेक बच्चन जैसी हस्तियां अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए हॉट सीट पर नजर आई थीं. केबीसी 17 की प्रीमियर डेट क्या है? बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 17 के रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं. फैंस एक्साइटमेंट के साथ आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने सरकारी दस्तावेज में जीवित महिला को किया मृत घोषित

शाहडोल मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढार जनपद पंचायत के एक गांव में एक जीवित विधवा महिला खुद को जीवित साबित करने की जद्दोजहद कर रही है। दरअसल, उसे पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने सरकारी दस्तावेज में मृत घोषित कर दिया है, जिसका परिणाम ये हुआ कि, महिला को लाड़ली बहना योजना समेत सभी सरकारी सहायताएं मिलना तो दूर सरकारी राशन तक मिलना बंद हो गया है। सचिव और रोजगार सहायक की इस गंभीर लापरवाही का खामियाजा एक विधवा महिला को भुगतना पड़ रहा है। अब महिला स्वयं को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के जिम्मेदारों के सामने न्याय की गुहार लगा रही है।  दरअसल, ग्राम पंचायत खामीडोल की विधवा महिला उमा कुशवाहा को ग्राम रोजगार सहायक शिवराम सिंह कंवर ने परिवार समग्र आईडी क्रमांक 64593444 पर साल भर पहले मृत घोषित कर नाम विलोपित कर दिया है। रोजगार सहायक की इस लापरवाही के चलते महिला भूखे मरने की कगार पर है। महिला कार्यालय जाकर अधिकारियों से स्वयं को जीवित होने का प्रमाण के साथ गुहार लगा रही है, लेकिन उसे जीवित नहीं किया जा रहा है। महिला को न्याय की आस यही नहीं, पीड़िता ने मामले की जैतपुर थाने में भी शिकायत की, लेकिन उसकी वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला सिस्टम के आगे लाचार हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा महिला को अब तक उसे सरकारी रिकॉर्ड में जिंदा नहीं किया गया है। अब देखने वाली बात है कि, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद महिला को न्याय मिलेगा या नहीं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14