आईपीएल: हार्दिक नहीं, इस शख्स ने किया तिलक वर्मा को रिटायर, क्या बोला मुंबई इंडियंस की हार का ‘विलेन’

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस मुंबई इंडियंस के मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट तिलक वर्मा रहे। तिलक वर्मा को रिटायर आउट कर दिया गया था। उस वक्त मुंबई इंडियंस को सात गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी। तिलक की जगह बल्लेबाजी करने आए मिचेल सैंटनर। हालांकि सैंटनर भी कुछ खास नहीं कर सके और मुंबई की टीम यह मैच हार गई। अब तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने के फैसले की खूब आलोचना हो रही है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर सोशल मीडिया पर यह मुद्दा खूब छाया हुआ है। माना जा रहा था कि तिलक वर्मा को रिटायर करने के पीछे कप्तान हार्दिक पांड्या की भूमिका है। लेकिन अब वह शख्स सामने आया, जिसने तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला लिया। खुद किया स्वीकार तिलक वर्मा को रिटायर करने का फैसला मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने लिया था। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जयवर्धने ने खुद यह बात स्वीकार की है। इसके साथ ही जयवर्धने ने तिलक की तारीफ की है। उन्होंने कहाकि तिलक ने बीच के ओवरों में सूर्यकुमार यादव को सेटल होने का मौका दिया। मुंबई इंडियंस के कोच ने कहाकि तिलक ने हमारे लिए शानदार बैटिंग की। सूर्या के साथ तिलक की भागीदारी ने सुनिश्चित किया कि हम मैच में बने रहें। उन्होंने यह कहकर अपने फैसले का बचाव किया यह मन-मुताबिक फैसला पाने के लिए लिया गया एक टैक्टिकल डिसीजन था। हालांकि सबकुछ हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसलिए लिया फैसला इसके साथ ही जयवर्धने ने वह वजह भी बताई, जिसके चलते उन्होंने तिलक को रिटायर करने का फैसला किया। महेला ने कहाकि मैंने करीब आखिरी ओवर तक इंतजार किया। मुझे लग रहा था कि वह लंबे समय से बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन तिलक बड़े शॉट्स लगाने के लिए स्ट्रगल करते नजर आ रहे थे। ऐसे में मुझे लगा कि कोई नया बल्लेबाज जाएगा तो आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकेगा। मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 22 रनों की जरूरत थी। हार्दिक ने आवेश खान की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर मुंबई के लिए उम्मीदें बढ़ाईं। लेकिन लखनऊ की टीम वापसी करने में कायमाब रही। उसने अंतिम पांच गेंदों में मात्र तीन रन ही खर्च किए। ऐसा रहा मैच का हाल गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को आईपीएल में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

विवेकानंद नीडम रेलवे ओवर ब्रिज आम जनता के लिए नहीं खुला, हाई कोर्ट में याचिका दायर

ग्वालियर जनता के वोट से चुनकर “माननीय” बनने वाले जनप्रतिनिधि जनता के कितने फिक्रमंद हैं इसकी चर्चा इन दिनों ग्वालियर में जोरों पर है, बड़ी बात ये है कि ये चर्चा भाजपा की अंदरूनी सियासत को बाहर ला रही है, मामला सिर्फ एक रेलवे ओवर ब्रिज को जनता के लिए खोलने का है यानि उसके लोकार्पण का है, अब कौन माननीय इसका उद्घाटन करेगा ये अभी तय नहीं है लेकिन जनता का सब्र टूट गया है क्योंकि पुल तैयार है, जनता अब और परेशान होना नहीं चाहती इसलिए उसने 12 अप्रैल तक का समय दे दिया है वर्ना 13 को जनता खुद उदघाटन कर देगी इस मामले में हाई कोर्ट में भी एक जनहित याचिका दाखिल कर दी गई है। ग्वालियर शहर में बनकर तैयार एक रेलवे ओवर ब्रिज पिछले लंबे समय से उद्घाटन की बाट जोह रहा है, भाजपा की अंदरूनी सियासत के चलते ये तय नहीं हो पा रहा कि पुल का फीता काटने का श्रेय किसके खाते में जाए, दर असल ये ROB यानि विवेकानंद नीड़म रेलवे ओवर ब्रिज का कम 2017 में शुरू हुआ था इसे दो साल में बन जाना था लेकिन कभी रेलवे की आपत्ति कभी चुनाव कभी कोई और कारण के चलते ये आठ साल बाद तैयार हो पाया लेकिन कई महीनों से तैयार ब्रिज अभी भी जनता के लिए नहीं खोला जा रहा। जनता ने निकलना शुरू किया, प्रशासन ने बंद कराया पिछले दिनों शहर के लोगों ने इसपर से निकलना शुरू कर दिया था, जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को लगी तत्काल इसपर बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया, आदेश जारी किया गया कि पुल पर स्ट्रीट लाईट का काम जारी है इसलिए अभी इसपर यातायात संभव नहीं है इसका उपयोग न किया जाए। शहर की जनता ने खोला मोर्चा अब जिन करीब 15 कॉलोनियों और कई गांवों के हजारों लोगों को इस पुल का लाभ मिलने वाला था और उनका करीब 4 किलोमीटर का चक्कर बचने वाला था वो आक्रोशित हो गए, उनको साथ मिला सामाजिक संस्थाओं का , शहर के प्रबुद्ध लोगों का और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राज चड्ढा का , इन सभी ने मिलकर विरोध में मोर्चा खोल दिया। BJP नेता ने जनता के साथ मिलकर दिया अल्टीमेटम राज चड्ढा ने अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट लिखी जिसमें शहर के सभी बड़े भाजपा नेताओं के नाम लिखे जिसमें सांसद, मंत्री , वरिष्ठ नेता शामिल हैं और उन्हें अल्टीमेटम दिया कों 12 अप्रैल तक जिसे श्रेय लेना है ले ले वर्ना किसी बुजुर्ग से 13 अप्रैल को नारियल फुडवा कर पुल क उद्घाटन करवा दिया जायेगा। हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर इतना ही नहीं आज शुक्रवार को इस मामले में एडवोकेट अवधेश तोमर ने ग्वालियर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर दी और अर्जेंट हियरिंग की मांग कर दी , याचिका में कहा गया है कि जब ROB बनकर तैयार है तो सिर्फ नेता जी से उदघाटन का समय नहीं मिल पाने के कारण जनता परेशानी क्यों झेले? BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष ने दिखाया आइना   बहरहाल भाजपा के एक पूर्व  जिला अध्यक्ष ने जनता का पक्ष रखते हुए अपनी ही पार्टी के नेताओं को आइना दिखा दिया है और ये बताने की कोशिश की है कि उन्हें जनता के वोटों ने ही माननीय बनाया है इसलिए उन्हें जनता की परेशानी पहले समझने की जरुरत है ना कि श्रेय लेने की सियासत करने की। अब देखना होगा कि 13 अप्रैल को इस ROB पर क्या होता है ? Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

कोरिया जिले में अंडर-16 डेज क्रिकेट टीम का चयन संपन्न, 8 अप्रैल को रायपुर में खेलेगी पहला मैच

एमसीबी/कोरिया छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 2025 अंडर-16 डेज मैच के लिए पूरे प्रदेश में सिलेक्शन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिला क्रिकेट संघ कोरिया द्वारा 3 एवं 4 अप्रैल को हाई स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें फिटनेस, गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आधार पर 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रैना, सचिव आशीष अग्रवाल, सह सचिव शारदा मरावी, गोलू रैना, किशन केवट और हाफिज मेमन की उपस्थिति रही। चयनित टीम 6 अप्रैल को मनेंद्रगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होगी। टीम का पहला मुकाबला 8 अप्रैल को रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा। जिला क्रिकेट संघ ने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

मनेन्द्रगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न

मनेन्द्रगढ़ में रेडक्रॉस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक हुई संपन्न रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में चेयरमेन, वाइस चेयरमेन सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध नव-निर्वाचित हुए मनेंद्रगढ़  जिले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा की साधारण सभा का आयोजन आज अमृत सदन, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट ने की, जिसका मुख्य उद्देश्य 2025-2028 के कार्यकाल के लिए जिला प्रबंध समिति का गठन करना था। बैठक में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष, आजीवन सदस्य और राज्य प्रबंध समिति के पदों पर निर्विरोध चयन किया गया। इस अवसर पर रायपुर से श्री सत्यभान तिवारी और श्री चन्द्र कुमार पनका विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति में 6 शासकीय और 22 अशासकीय सदस्य निर्विरोध रूप से नव-निर्वाचित हुए। चेयरमैन पद पर शैलेष कुमार जैन, वाइस चेयरमैन पद पर विवेक कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रिंकेश खन्ना और राज्य प्रबंध समिति के प्रतिनिधि पद पर रामनरेश पटेल को निर्विरोध चुना गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने नए कार्यकाल में संस्था के मिशन और सामाजिक सेवाओं के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के भविष्य के लिए दिशा-निर्देश तय किए। उन्होंने एमसीबी जिले में रेडक्रॉस सोसायटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने, सहायता राशि प्रदान करने तथा सभी सदस्यों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से जिले के प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जाएगी और समाज सेवा में सभी की भागीदारी आवश्यक होगी। इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे ने 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करने की घोषणा की और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह््वान किया। साथ ही, अन्य सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने हेतु विशेष योजनाओं पर चर्चा की गई। नवनिर्वाचित चेयरमैन विवेक, शैलेष जैन ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करेंगे।       बैठक में एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला चिकित्सा अधिकारी अविनाश खरे, जिला नोडल अधिकारी सोमेन्द्र मंडल, टी. विजय गोपाल राव (जिला संगठन रेडक्रॉस), जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान, जनपद सीईओ वैशाली सिंह, खाद्य अधिकारी जतिन देवांगन, पर्यटन नोडल अधिकारी डॉ. विनोद पांडे, सीएमओ झगराखांड बसंत राम, एलडीएम संजीव पाटिल, गोपाल सिंह, एसडीओ एनएच एम.एस. नागरे, डॉ. एस.के आचार्य, राज कुमार पाण्डेय, आनंद अग्रवाल, नरोत्तम शर्मा, नीरज कुमार अग्रवाल, राशिद अली, राजेश कुमार गोयल, इन्द्रजीत सिंह कालरा, प्रवीन निशी, जितेश कुमार चावड़ा, श्रीकांत सिंह, अजय जायसवाल, पियूष चावड़ा, देवेंद्र कुमार वर्मा, कृष्णा, पियूष अग्रवाल, आनंद जैन, जसपाल सिंह कालरा, आनंद जैन सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

धोनी के बारे में कोई शब्द नहीं है, वास्तव में भगवान की तरह, मथीशा, जिस तरह से वह अपने पिता का सम्मान करता है

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को टीम के ही एक खिलाड़ी ने अपना क्रिकेटिंग फादर बताया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के पेसर मथीशा पथिराना हैं। मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था। वे एडम मिल्ने के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े थे और इसके बाद से लगातार सीएसके के लिए खेल रहे हैं। मथीशा पथिराना उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। सीएसके द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री में, पथिराना की मां ने 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से सीएसके के दिग्गज धोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "धोनी के बारे में कोई शब्द नहीं है। वास्तव में भगवान की तरह। मथीशा, जिस तरह से वह अपने पिता का सम्मान करता है, उसी तरह से वह धोनी का भी सम्मान करता है।" यह कोई अतिशयोक्ति नहीं है। पथिराना परिवार के लिए धोनी पिता की तरह हैं। 2022 में जब वे सीएसके का हिस्सा बने तब तक उन्हें अपने देश में भी ज्यादा लोग नहीं जानते थे। अब वे बड़ा नाम और पैसा कमा चुके हैं। पथिराना इस डॉक्यूमेंट्री में कहते हैं, "धोनी मेरे पिता की तरह हैं, क्योंकि जब मैं CSK में होता हूं तो वे मुझे बहुत समर्थन, मार्गदर्शन और सलाह देते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे पिता ने मेरे घर में किया था। इसलिए मैं धोनी को अपना क्रिकेट पिता मानता हूं।" पथिराना ने वह समय भी याद किया जब वह पहली बार धोनी से मिले थे और धोनी ने उनकी ओर मुड़कर पूछा था, "हाय, माली। आप कैसे हैं?" "माली" शब्द पथिराना के क्रिकेट उपनाम यानी बेबी मलिंगा से आया है, क्योंकि उनका अपना गेंदबाजी एक्शन श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा जैसा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

अगले सप्ताह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा

भोपाल    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द किया जा सकता है। संसद का सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की घोषणा की जा सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा की योजना इसी माह के पहले पखवाड़े में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है और इससे पहले मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होना है। ऐसे में अब चर्चा है कि अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम घोषित किया जा सकता है। मध्य प्रदेश में दो महीने पहले जिला अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्षों के चुनाव के तुरंत बाद किया जाना था, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव समेत कई कारणों से इसे टाल दिया गया। अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द होने की बात कही जा रही है। ऐसे में दावेदारों के नामों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी समेत अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं। आदिवासी नेता को मिल सकता है मौका भाजपा संगठन आदिवासी चेहरे को भी मौका दे सकता है, क्योंकि लंबे समय से आदिवासी नेता को प्रदेश भाजपा की कमान नहीं सौंपी गई है। एससी वर्ग से सत्यनारायण जटिया प्रदेश अध्यक्ष बने, लेकिन आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। इसका एक कारण जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए आदिवासी वर्ग को मौका देना भी माना जा रहा है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग से मुख्यमंत्री होने के अलावा डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ब्राह्मण और जगदीश देवड़ा एससी वर्ग से आते हैं। वीडी शर्मा सामान्य वर्ग से आते हैं। इस बार आदिवासी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अटकलें है। इसमें राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल, मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के नाम चर्चा में है। हेमंत खंडेलवाल- बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का नाम भी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। वह प्रदेश संगठन में लंबे समय से काम कर रहे है। संगठन के ही वरिष्ठ नेताओं ने उनका नाम बढ़ाया है। खंडेलवाल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और संघ की पसंद भी बताया जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा- पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही है। वे सवर्ण वर्ग से आते हैं और राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। उनकी केंद्रीय नेतृत्व से भी अच्छी ट्यूनिंग मानी जाती है। वीडी शर्मा– वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम भी रेस में हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी एक बार फिर उनके नाम पर विचार कर सकती है। अरविंद भदौरिया– पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया संगठन के एक कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। हालांकि, वह 2023 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन पार्टी उन्हें एक बार फिर सक्रिय करना चाहती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 36

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज एक्टर मनोज कुमार

मुंबई हिंदी सिनेमा के मशहूर दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार गया है. दिग्गज एक्टर अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दे दी है. 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का निधन हो गया है. एक्टिंग के अलावा, वह एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और संपादक भी थे. वह 2-3 हफ्ते से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस नामक बीमार से जूझ रहे थे और कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. यहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है. बता दें कि विले पार्ले के नानावटी अस्पताल के सामने पवन हंस श्मशान घाट में मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूरा हुआ है. राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सभी ने अलवीदा कह दिया है. करीब 10 बजे के आस-पास मनोज कुमार का पार्थिव शरीर मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके घर लाया गया था. वैसे आपको बता दें कि मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी और उनका जन्म 1937 में हुआ था. एक्टर की देशभक्ति वाली इतनी फिल्में इतनी हिट रहीं कि उनका नाम ही ‘भारत कुमार’ पड़ गया. अब उनके निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34