चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने पेपर में पूछा ऐसा सवाल की मचा बवाल , RSS को आतंकी संगठनों से जोड़ा

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) में एमए राजनीति विज्ञान के पेपर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठनों के साथ जोड़ने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवादास्पद प्रश्न पर संघ और छात्र संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वविद्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पेपर तैयार करने वाली प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार को आजीवन डिबार कर दिया है। एमए राजनीति विज्ञान द्वितीय वर्ष के एक प्रश्न पत्र में आरएसएस की धार्मिक एवं जातीय पहचान को राजनीति से जोड़ते हुए उसे आतंकी संगठनों की श्रेणी में रखा गया। यह सवाल सामने आने के बाद छात्रों और संगठनों में रोष फैल गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसे संघ की छवि को धूमिल करने वाला बताते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय स्तर पर नहीं हुई जांच प्रश्न पत्र बनाने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पेपर को किसी उच्चस्तरीय समिति द्वारा पहले से जांचा नहीं गया था। यह प्रश्न पत्र मेरठ कॉलेज की राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा पंवार द्वारा तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच समिति गठित की और स्पष्टीकरण मांगा। प्रोफेसर ने बताया- मंशा गलत नहीं थी विवाद बढ़ने पर प्रो. सीमा पंवार ने विश्वविद्यालय को लिखित में माफी दी और कहा कि उनकी मंशा किसी की भावना आहत करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह गलती अनजाने में हुई और वह सवाल के लिए क्षमा मांगती हैं। बावजूद इसके विश्वविद्यालय ने उन्हें भविष्य में किसी भी परीक्षा संबंधी कार्य से पूरी तरह वंचित कर दिया है। भविष्य में सतर्कता का आश्वासन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पेपर बनाने वाली प्रोफेसर को आजीवन डिबार कर दिया गया है और उनसे भविष्य में कोई भी शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार और निगरानी बढ़ाई जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

अजमेर में जैन आचार्य श्री वसुंनंदीजी महा मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश

अजमेर धार्मिक नगरी अजमेर शनिवार को एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन की साक्षी बनी, जब दिगंबर जैन समाज के प्रख्यात आचार्य श्री वसुंनंदीजी महामुनिराज का ससंघ शहर में मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। लगभग 11 साधु-साध्वियों का तपस्वी संघ भी उनके साथ था। यह ऐतिहासिक क्षण गुरु-शिष्य के मिलन के साथ रोडवेज बस स्टैंड के समीप आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंगल प्रवेश यात्रा केंद्रीय बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कचहरी रोड, गांधी भवन, नया बाजार चौपड़ होते हुए सोनीजी की नासिया तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पग पछालकर आचार्य संघ का भव्य स्वागत किया। जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। सोनीजी की नासिया में आयोजित विशेष धर्मसभा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धर्मसभा में आचार्य श्री ने शांत, सरल और प्रभावशाली वाणी में प्रवचन देते हुए संयम, अहिंसा और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और ऐतिहासिक बना दिया। आचार्य श्री वसुंनंदीजी ससंघ का यह आगमन आगामी 20 से 25 अप्रैल तक नाका मदार स्थित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत हुआ है। यह तीर्थ उत्तर भारत में दिगंबर जैन समाज का एक प्रमुख और भव्य तीर्थक्षेत्र बनने जा रहा है, जहां हर वर्ष देशभर से श्रद्धालु जुटेंगे। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दो से तीन दिनों में आचार्य संघ के अन्य साधु-साध्वियां भी अजमेर पहुंचेंगे। विशेष रूप से 11 अप्रैल को 41 से अधिक साधु-साध्वियों का श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र पर मंगल प्रवेश प्रस्तावित है, जो एक और भव्य आध्यात्मिक क्षण होगा। पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और तैयारियों का माहौल है। यह आयोजन समाज में संयम, श्रद्धा और अध्यात्म का संदेश फैलाने का एक प्रेरणादायक अवसर सिद्ध हो रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण एवं व्यवसायिक अवसरों पर राहुल गांधी जी से महत्वपूर्ण बैठक

भोपाल आज कांग्रेस नेता  राहुल गांधी  से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ओबीसी सशक्तिकरण, आरक्षण, व्यवसायिक अवसरों एवं सरकारी नीतियों में ओबीसी समुदाय की भागीदारी जैसे प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक न्याय एवं आर्थिक उत्थान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। BICCI ओबीसी उद्यमियों को संगठित कर व्यापार, उद्योग एवं सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस संदर्भ में, ओबीसी समाज के आर्थिक विकास को गति देने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए अवसर उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार किया गया।  राहुल गांधी ने ओबीसी समाज की प्रगति और BICCI द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी उद्यमियों एवं व्यवसायियों के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी ! इस बैठक के सकारात्मक परिणामस्वरूप, यह उम्मीद की जा रही है कि ओबीसी समाज के उत्थान से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीतिक एजेंडे में प्राथमिकता के साथ शामिल किया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग को न्याय एवं समान अवसर प्राप्त हो सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 14

मध्य प्रदेश के कई जिलों का तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में बारिश के बाद बदलाव देखने को मिलने लगा है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में पारा 2 से 5 डिग्री तक बढ़ेने का अनुमान है। वहीं महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे तेज धूप पड़ेगी।    गर्मी के इस सीजन में पहली बार मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि शुक्रवार को दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे। यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो जाएगा। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अनुमान है। दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में गर्मी का असर देखा गया। कई जगहों पर तो पारा 7 डिग्री तक बढ़ गया। नर्मदापुरम-रतलाम में 40 डिग्री, खजुराहो में 39.2 डिग्री, धार में 39.1 डिग्री, गुना-टीकमगढ़ में 39 डिग्री, नौगांव में 38.4 डिग्री, खरगोन में 38.2 डिग्री और सतना में पारा 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में लू का अलर्ट मध्यप्रदेश में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा। दिल्ली में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल दिल्ली में गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को दिल्ली में तेज हवा और लू की स्थिति का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। उत्तर प्रदेश में गर्मी, 8 से होगी बारिश उत्तर प्रदेश में गर्मी है। तेज धूप से लोग परेशान हैं। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।  मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम फिर बदलेगा। 8 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से आठ से लेकर 10 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 3 दिन तक बदरा बरसेंगे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजस्थान में अगले चार दिन चलेगी हीटवेव राजस्थान में शनिवार (5 अप्रैल) से तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर जिले में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। शुक्रवार को जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और वनस्थली (टोंक) एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। छत्तीसगढ़ में 8 से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम ड्राई रहेगा। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा। झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट झारखंड में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। तेज गर्मी लगेगी। दोपहर में हवा के गर्म रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को यलो अलर्ट तथा 8 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संथाल परगना के इलाके में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। हालांकि वेदर एक्सपर्ट अभिषेक आनंद के मुताबिक, 9 अप्रैल से दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की उम्मीद है। बिहार में गर्मी, 7  से बदलेगा मौसम बिहार में गर्मी है। अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू जैसे हालात हैं। मौसम विभाग के मुताबिक,  राजधानी पटना समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 7 और 8 तारीख को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट हरियाणा में तापमान के साथ-साथ गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में तेज गर्मी की संभावना जताई है।  9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभव है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब में लू का अलर्ट पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और बरनाला में लू का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 9 अप्रैल से मौसम बदलेगा। 9 अप्रैल से पंजाब में बारिश के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस … Read more

युवती को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की एफआईआर

जोधपुर सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है यह जोधपुर में एक मामले में सामने आया है, जहां एक युवती को इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने इलाज का बहाना बनाकर युवती को जोधपुर बुलाया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर बाद में उसे ब्लैकमेल किया और बार-बार शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। युवती जोधपुर से सटे जिले की रहने वाली है और इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी युवक से पहचान हुई थी। युवक ने पहले सोशल मीडिया पर नजदीकियां बढ़ाईं फिर इलाज के बहाने जोधपुर बुलाकर एक होटल में ठहराया और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर उन्हें दिखाकर धमकाता रहा। बार-बार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस से संपर्क किया। थानाधिकारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है, साथ ही होटल की सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

शहडोल में नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया

 शहडोल  वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रेल से जिले में भूमि संबंधी नई गाइड लाइन लागू हो गई है। नई गाइड लाइन जारी होने के तीन दिन बाद भी रजिस्ट्री का कार्य प्रभावी ढ़ंग से शुरु नहीं हो पाया है। इसकी प्रमुख वजह सर्वर व भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने को बताया जा रहा है। गुरुवार दोपहर से सर्वर तो चालू हो गया है, लेकिन भू-अभिलेख संबंधी समस्या अभी बनी हुई है। ऐसे में पंजीयन विभाग में तीन दिन से सभी काम प्रभावित हैं। विभागीय अधिकारी कर्मचारियों का कहना है कि भू- अभिलेख संबंधी पोर्टल शुरु होने के साथ ही दस्तावेज का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य 1 अप्रेल से प्रभावी रूप से संपदा 2.0 साफ्टवेयर में होना है। इसके लिए नई गाइड लाइन अपडेट करने के साथ ही मेंटेनेंस सहित अन्य कार्य की वजह से समस्या बनी हुई है। पुर्व में जो नक्शा खसरा निकाले गए थे उनके आधार पर दस्तावेज हो रहे हैं। नहीं हो पा रही स्लॉट बुकिंग स्लॉट बुकिंग के बाद ही भूमि संबंधी दस्तावेज के कार्य होने है। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने से सर्विस प्रोवाइडर स्लॉट बुक नही कर पा रहे हैं। इससे रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित हैं। भूमि संबंधी सभी जानकारी अपडेट करने के बाद ही स्लॉट बुकिंग होगी। ऑनलाइनहोगी सभी प्रक्रिया जिले में 1 अप्रेल से संपदा 2.0 साफ्टवेयर पूरी तरह से प्रभावी हो गया है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से भूमि दस्तावेज संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन होने हैं। नए साफ्टवेयर में खसरा नंबर डालते ही भूमि संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए अलग से दस्तावेज खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रजिस्ट्री होने के बाद इसकी पीडीएफ तुरंत संबंधित व्यक्ति को मेल या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएगी। संपदा 2.0 से दस्तावेज संबंधी कार्य आसान हो जाएंगे। इससे विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही दस्तावेज कराने वालों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित पिछले तीन दिन से विभाग में रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है। 31 मार्च के पूर्व जिन लोगों के नक्शा खसरा निकल गए थे उनके दस्तावेज हो रहे हैं। तीन दिन में दो रजिस्ट्री ही हुई हैं। कार्यालय में दस्तावेज संबंधी काम के लिए लोग पहुंचे भी, लेकिन कार्य न होने की वजह से वह वापस लौट गए। गुरुवार की दोपहर पंजीयन विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। दो तीन लोग ही बाहर बैठे रहे और कुछ देर बाद वापस लौट गए। इनका कहना है सर्वर शुरु हो गया है, नक्शा खसरा पहले निकाल लिए गए थे, उनके दस्तावेज शुरु हो गए हैं। भू-अभिलेख संबंधी पोर्टल लिंक न होने की वजह से रजिस्ट्री संबंधी कार्य प्रभावित है। अभिषेक सिंह बघेल, प्रभारी जिला पंजीयक शहडोल Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

फाफामऊ के पास ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

प्रयागराज उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग से ऊंचाहार रेलखंड स्थित फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के मध्य शनिवार सुबह  लगभग 04:15 बजे रेलवे ट्रैक पर एक लोहे का पोल मिला। गनीमत रही कि समय रहते रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के पोल को वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने देख लिया। बताया जा रहा है कि  ऊंचाहार की तरफ सुबह एक मालगाड़ी जा रही थी। मालगाड़ी के लोको पायलट संयोग शर्मा ने रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल देखा तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।  ट्रेन मैनेजर प्रवीण की मौजूदगी में वहां से पोल को हटा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ मंडल के कंट्रोल रूम को दी गई। बाद मे सहायक उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल फाफामऊ मौके पर पहुंचे। रेलवे अफसरों को कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। रेलवे महकमे में मची खलबली फाफामऊ और अटरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के पुल मिलने के बाद रेलवे महकमे में खलबली मच गई। आरपीएफ के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ की टीम छानबीन में जुट गई है। रेलवे ट्रैक के आसपास स्थित घरों में रहने वालों से आरपीएफ पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 25