अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं, हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए

अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीराम जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं। हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कई जगह कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अयोध्यावासी भी हमारी सुरक्षा का हिस्सा हैं। मल्लाह और वेंडर सभी की सुरक्षा के पहलुओं को देख रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आते हैं। उनके प्रबंधन का इंतजाम किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ तालमेल करके सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी लोग मिलकर टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामपथ तक जोन में बंटे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इंटरनल डायवर्जन भी किए जाएंगे। अयोध्या में जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व को लेकर बेहद खास तैयारियां की हैं। रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रामनवमी के दिन मंदिर में होने वाले 'सूर्य तिलक' अनुष्ठान की विशेष महिमा होगी, जिसे विश्व भर के श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वैज्ञानिक परंपराओं का अद्वितीय उदाहरण है। रामनवमी के दिन सुबह 6 बजे श्रीरामलला का पवित्र जल, पंचामृत और औषधियों से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद, 9:30 से 10:30 बजे तक विशेष श्रृंगार और भोग अर्पण होगा। दोपहर 12 बजे, जब श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, विशेष आरती और छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। recent visitors 45

हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई, समंदर में भारत ने बढ़ा दी दुश्मनों की टेंशन!

नई दिल्ली   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मुक्त नौवहन, नियम आधारित व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करना भारत का सबसे बड़ा उद्देश्य है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण करवार नौसैनिक अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की तैनाती सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मित्र देशों के लिए भी है.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का प्रयास हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाना है. राजनाथ सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर इससे पहले सिंह ने नौसैनिक अड्डे पर विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री दोपहर लगभग एक बजे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें परेड ग्राउंड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रक्षा मंत्री एक सैन्य हेलीकॉप्टर से प्रमुख अड्डे पर उतरे और वह यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. नौसेना परियोजना ‘सीबर्ड’ के तहत महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का विस्तार कर रही है. रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के रूप में आईएनएस ‘सुनयना’ को हरी झंडी दिखाएंगे जिस पर 44 कर्मी सवार हैं.’’ इसने इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें इस मिशन के तहत जमीन और समुद्र दोनों पर आयोजित प्रशिक्षण चरणों को दर्शाया गया है. समंदर में बढ़ेगी भारत के दुश्मनों की टेंशन रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘‘आईओएस ‘सागर’ हिंद महासागर क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंध बनाने और हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक सुरक्षित एवं समावेशी समुद्री वातावरण की दिशा में काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा.’’ हिंद महासागर पोत (आईओएस) ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) आईओआर देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है. recent visitors 36

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन

महाराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहिन बैराज के लोकार्पण सहित 654 करोड़ रुपए की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में यूपी से गरीबी खत्म कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया गया है, जिससे वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी। अब कोई चौराहों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेगा। सरकारी संपत्ति का उपयोग विद्यालय, चिकित्सालय, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैराज और आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में होगा। सीएम योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लाखों एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जाई गई थी, जिससे गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा था। अब इस मनमानेपन पर लगाम लगेगी। मुख्यमंत्री ने वासंती नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मां बनैलिया देवी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन नदी पर बैराज के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बैराज से 16 हजार अन्नदाता किसानों और 54 सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह बैराज मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा। रोहिन नदी का पानी मीठा है और यह नेपाल से गोरखपुर तक बहती है। इस बैराज से किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। 25 साल से इसकी मांग थी, लेकिन पहले की सरकारें अपने परिवार की जेब भरने और जमीन की लूट में व्यस्त थीं। अब यह बैराज बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। इसके आसपास वाटर बॉडी, पर्यटन, नौकायन और रेस्टोरेंट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम योगी ने बताया कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। 2017 में यूपी देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों के गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास और विरासत का अनूठा समन्वय है। उन्होंने सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1972 में बनी परियोजना को पूरा होने में 49 साल लग गए, वो भी तब पूरा हुआ, जब भाजपा की सरकार आई। प्रदेश में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। गोरखपुर-नौतनवा-सोनौली मार्ग और फरेंदा-नौतनवा मार्ग फोरलेन बन रहे हैं। गांवों के 3 मीटर के रास्ते अब 7 से 10 मीटर चौड़े हो रहे हैं। सिंचाई के क्षेत्र में अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि को लाभ मिला है। पिछले 8 साल में प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय और हर विकासखंड में 'मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय' बनाए जा रहे हैं। पहले की सरकारों में 'एक जनपद, एक माफिया' का दौर था, अब 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' दिया जा रहा है। 2017 से पहले त्योहारों पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया। एक ओर किसानों का विकास, नौजवानों को रोजगार, बेटी को सुरक्षा और स्वावलंबी बनाने का कार्य हो रहा है तो वहीं इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां नियंत्रित हो गई हैं। मधवलिया में गोशाला और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा। उन्होंने बताया कि महाराजगंज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। 1,000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। काला नमक चावल, श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन काम करेगा। यह नया भारत है, जहां बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो साल में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। हाईवे, एक्सप्रेसवे, ड्राईपोर्ट, रेलवे, वॉटरवे, मेट्रो और रोपवे जैसी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। सोनौली में ड्राईपोर्ट बन रहा है। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल योजना भी पूरी हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। साथ ही चिकित्सकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। recent visitors 45

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में शुरू हुई नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अहम बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक अहम बैठक नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में शुरू हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. बैठक में विशेष रूप से कांकेर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों पर फोकस किया जा रहा है, जहां नक्सल गतिविधियां अब भी सक्रिय हैं. इन चारों जिलों के कलेक्टर और एसपी भी बैठक में शामिल हैं. इस बैठक में पंचायत विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देंगी. इस बैठक में नक्सलियों के शांति प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी. बस्तर पंडुम 2025 के ऐतिहासिक समापन समारोह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे. उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा. लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी. विकास की नई योजना: नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सली मुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी. उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं. recent visitors 40

थर्ड एसी टिकट होने पर आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है, बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए

नई दिल्ली भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है और वो भी बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए। क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम? रेलवे की इस खास योजना को "Auto Upgradation Scheme" कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है। किन यात्रियों को मिलता है फायदा? यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है। क्या करना होगा बुकिंग के समय? जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो एक विकल्प आता है – "Consider for Auto Upgradation"….अगर आप इस ऑप्शन को टिक करते हैं, तभी रेलवे आपको अपग्रेड करने पर विचार करता है। एक उदाहरण से समझिए मान लीजिए आपने थर्ड एसी में टिकट बुक करवाई है और वह RAC में है। ट्रेन चलने से पहले अगर थर्ड एसी फुल है, लेकिन फर्स्ट एसी में कुछ सीटें खाली हैं, तो रेलवे आपको फर्स्ट एसी में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।   recent visitors 50

भारतीय रेल महिला हैंडबॉल टीम ने जीता राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक

बिलासपुर 53वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय रेल महिला टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत यांत्रिकी विभाग की पाँच महिला खिलाड़ियों, पंकज, मीनू, निकी, गौरव और काजल का विशेष योगदान रहा. टेक्नीशियन-3 पद पर कार्यरत इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और कौशल से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, प्रशिक्षकों के साथ सहायक स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश भर की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है. recent visitors 41

योगासन कर पाए दमकती त्‍वचा

खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय आजमाते हैं, लेकिन अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो योग सबसे अच्छा उपाय है। योग करने से न सिर्फ वजन और फैट कम होता है, बल्कि इसके निरंतर अभ्यास से आप लंबे समय तक हेल्दी लाइफ जी सकते हैं। कई सारी छोटी-मोटी समस्याओं का इलाज योग से संभव है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ खास योगासनों के अभ्यास से आप चेहरे की चमक भी बढ़ा सकते हैं? अगर आप हेल्दी, ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो इसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि इन आसनों को अपने रूटीन में शामिल कर लें। आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क मालूम पड़ने लगेगा। आपको खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए क्रीम पाउडर और लाली ल‍िपस्‍ट‍िक भी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिंहासन इसे करने के ल‍िए सबसे पहले जमीन पर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को घुटने पर रखें और कमर सीधी रखें। अब गहरी सांस लें और मुंह खोलकर हा की आवाज निकालते हुए छोड़ें। इस प्रक्रिया को लगभग 5 बार दोहराएं। इससे चेहरे की मसल्‍स में खिंचाव आता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे प्राकृतिक रूप से चेहरे पर चमक आती है। सर्वांगासन यह योगासन शरीर के रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है और त्वचा को पोषण देता है। इसे करने के ल‍िए पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों की मदद से कमर को सहारा दें। सिर और कंधों को जमीन पर टिकाकर शरीर को सीधा रखें। कुछ सेकंड इसी मुद्रा में रहें और धीरे-धीरे वापस आएं। भुजंगासन यह आसन त्वचा में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। सिर को पीछे झुकाकर कुछ सेकंड रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। उष्ट्रासन उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए घुटनों के बल पर खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए पीछे की ओर झुकें। इसके बाद दाईं हथेली को दाईं एड़ी पर और बाईं हथेली को बाईं एड़ी पर रखने की कोशिश करें। इसमें कम से कम एक-दो मिनट रहने के बाद धीरे-धीरे वापस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं और कुछ मिनट विश्राम करें। इससे भी ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही चेहरे पर गजब का नि‍खार आता है। उत्तानासन इस योगासन से भी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर गहरी सांस लें। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकंड इस मुद्रा में रहें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। recent visitors 58