जब छात्र ने रसोइया लक्ष्मी से पूछा कि उसे अंडा क्यों नहीं दिया गया, तो रसोइया ने बेरहमी से कर दी पिटाई

तिरुवन्नामलाई तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी गई क्योंकि उसने मिड-डे मील (दोपहर भोजन) के दौरान अंडा न मिलने को लेकर पूछ लिया था। इस घटना का वीडियो चौथी कक्षा के छात्र ने अपनी टीचर के मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 अप्रैल की बताई जा रही है, जब छात्र ने रसोइया लक्ष्मी से पूछा कि उसे अंडा क्यों नहीं दिया गया। लक्ष्मी और सहायक रसोइया मुनियम्मल ने दावा किया कि 43 उबले अंडों में से तीन अंडे छीलते समय टूट गए थे और उन्होंने अगले दिन अंडा देने का आश्वासन दिया। छात्र द्वारा नाराजगी जताने पर रसोइया लक्ष्मी ने अपना आपा खो दिया और झाड़ू से उसकी पिटाई कर दी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो छात्र के माता-पिता तक पहुंचा, जो स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हैं। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर फैल गया, और जिला प्रशासन हरकत में आया। सामाजिक कल्याण आयुक्त आर. लिली ने खुद स्कूल का दौरा किया और छात्र, उसके अभिभावकों, शिक्षकों, रसोइयों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 43 छात्र हैं और दो शिक्षक, एक रसोइया तथा एक सहायक रसोइया तैनात हैं। जांच के बाद, पोलूर खंड विकास अधिकारी ने तत्काल रसोइया लक्ष्मी और सहायक मुनियम्मल को निलंबित कर दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 131 (गंभीर उकसावे के बिना हमला) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बाल क्रूरता की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की शिकायत स्कूल की शिक्षिका फ्लोरा द्वारा की गई, जिन्हें अब एडापीरी पंचायत संघ मध्य विद्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। राज्य की सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण मंत्री पी. गीता जीवन ने कहा कि "द्रविड़ मॉडल सरकार" बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर शुक्रवार को जानकारी दी कि दोषी रसोइयों को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया। अब विद्यालय में नए रसोइया और सहायक रसोइया की नियुक्ति की गई है ताकि छात्रों को अंडे सहित पौष्टिक भोजन मिल सके। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17

विवेकानंद महाविद्यालय में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़  महाविद्यालय में राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी सम्पन हुई। उच्च शिक्षा में शोध केवल एक अकादमिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय विकास का एक प्रभावशाली माध्यम भी है। यह न केवल वर्तमान चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत आधार भी तैयार करता है। इसीलिए, उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध कार्य को प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे आत्मनिर्भर और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में ‘शोध पद्धतिः मात्रात्मक और गुणात्मक  दृष्टिकोण’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेब संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्राबनी चक्रवर्ती के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा तथा प्रो. रिजवान उल्लाह अपर संचालक, उच्च शिक्षा, सरगुजा संभाग के मुख्य संरक्षण तथा डॉ. सुशील कुमार तिवारी के संयोजन एवं डॉ. प्रभा राज और डॉ. अरूणिमा दत्ता (आइक्यूएसी प्रभारी) के सह-संयोजन में संपन्न हुई।      संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता डॉ. शुभाशीष बनर्जी, सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, नागालैंड केंद्रीय विश्वविद्यालय कोहिमा और डॉ. पुष्पिता रजावत, सहायक प्राध्यापक शिक्षा, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर मध्यप्रदेश उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. चक्रवर्ती ने अपने उद्बोेधन में वेब पटल पर उपस्थित समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा् उन्होंने संगोष्ठी के आयोजन एवं उद्देश्य से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शोध पद्धति किसी भी अध्ययन की नींव होती है तथा यह शोध को व्यवस्थित, विश्वसनीय और प्रभावी बनाती है, जिससे समाज, विज्ञान और उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में नवीनतम खोज और समाधान संभव हो पाते हैं। यह किसी समस्या का गहन विश्लेषण कर उचित समाधान खोजने में सहायक होती है तथा अध्ययन को तार्किक और प्रामाणिक बनाकर सटीक निष्कर्ष प्रदान करती है, जिससे शोध की विश्वसनीयता और गुणवत्ता में वृद्धि होती है। उच्च शिक्षा में शोध शिक्षकों और छात्रों को अपने विषय में गहराई से जानकारी प्राप्त करने में सहायक होता है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावशाली और गुणवत्तापूर्ण बनती है। तत्पश्चात् उद्बोधन के क्रम में प्रथम वक्ता डॉ. शुभाशीष बनर्जी ने विशद विश्लेषण के द्वारा शोध की दोनों विधाओं- मात्रात्मक एवं गुणात्मक के मूलभूत अंतर, उपयोगिता तथा प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। मात्रात्मक शोध की वैज्ञानिक विधियों, सांख्यिकीय उपकरणों और वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण के साथ ही, गुणात्मक शोध की अंतर्दृष्टिपूर्ण, संदर्भ आधारित तथा अनुभवजन्य प्रवृत्तियों पर उनका व्याख्यान अत्यंत प्रभावशाली रहा। दूसरे वक्ता डॉ. पुष्पिता रजावत ने अपने व्याख्यान में बताया कि मात्रात्मक शोध पद्धति संख्यात्मक डेटा, सांख्यिकीय विश्लेषण और गणितीय मॉडल पर आधारित होती है। इसमें डेटा को संख्याओं के रूप में एकत्र कर उनके बीच संबंधों का विश्लेषण किया जाता है। वहीं, गुणात्मक शोध पद्धति वर्णनात्मक और व्याख्यात्मक होती है, जो शब्दों, भावनाओं, धारणाओं और अनुभवों पर केंद्रित होती है। दोनों पद्धतियाँ अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण हैं और शोध के उद्देश्यों के अनुसार इनका चयन किया जाता है। इस प्रकार शोधकर्ताओं को उपयुक्त विधा चयन करने में सहायक उनका यह व्याख्यान न केवल अनुसंधान की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है, बल्कि एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाने हेतु प्रेरित भी करता है। गूगल मीट एवं यू-ट्यूब लाइव इस वेब संगोष्ठी में देशभर से पाँच सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।      आज के आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं महाविद्यालयीन समिति के प्राध्यापक गण डॉ. सरोजबाला श्याग बिश्नोई, डॉ. रश्मि तिवारी, भीमसेन भगत, डॉ. नसीमा बेगम अंसारी, स्मृति अग्रवाल, अनूपा तिग्गा, कमलेश पटेल, सुनील कुमार गुप्ता, सुशील कुमार छात्रे, डॉ. रेनू प्रजापति एवं कार्यालयीन स्टॉफ यशवंत शाक्या, मनीष श्रीवास्तव, सुनीत जॉनसन बाड़ा, पीएल पटेल, बीएल शुक्ला, आर.के. गुप्ता मीना त्रिपाठी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रंजीतमनी सतनामी, अभिषेक सिंह, थनेन्द्र कश्यप एवं शुभम गोयल ने तकनीकि सहयोग प्रदान किया। संगोष्ठी का संचालन संगोष्ठी संयोजक डॉ. सुशील कुमार तिवारी एवं सह संयोजक डॉ. प्रभा राज के द्वारा किय गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डॉ अरूणिमा दत्ता, प्रभारी आईक्यूएसी के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन चीन में होगा लॉन्च

नई दिल्ली चीनी टेक कंपनी Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन हाल ही में 3C डेटाबेस पर देखा गया है। यहां इस फोन का मॉडल नंबर 2505APX7BC और 2505APX7BG दिखाई दे रहा है। इसमें पहला मॉडल चीन के लिए है, जबकि दूसरा मॉडल Mix Flip 2 को ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है। इस सर्टिफिकेशन में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Mix Flip 2 में MDY-15-EQ पावर ब्रिक दिया गया है, जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को लेकर किया गया था दावा फरवरी 2025 में एक टिप्सटर ने Xiaomi के इस नए फ्लैगशिप फ्लिप फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लीक की थीं। कहा गया कि Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। साथ ही कंपनी इसके कवर डिस्प्ले में भी कुछ बड़े बदलाव ला सकती है। इस डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी जा सकती है जो इसे वाटर-रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा, इसमें 5,050mAh की बैटरी और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल हो सकता है। OLED डिस्प्ले के साथ मिलती है 120Hz रिफ्रेश रेट कैमरे की बात करें तो Mix Flip 2 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। अन्य खास फीचर्स में 6.85 इंच का LTPO फोल्डेबल OLED डिस्प्ले शामिल है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें NFC सपोर्ट, स्लिम 7.6mm बॉडी, और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Mix Flip 2 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जाएगा। फोल्ड को लेकर पहले आई थी रिपोर्ट पिछले साल शाओमी ने फोल्ड और फ्लिप को मार्केट में उतारा था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्ड को कंपनी फिलहाल चीनी मार्केट तक ही सीमित रखने का प्लान बना रही है। जबकि फ्लिप के साथ ऐसा नहीं है। नए वैरिएंट्स के साथ फोन को ग्लोबल मार्केट में लाने पर भी विचार किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi की तरफ से 15 सीरीज को मार्केट में उतारा गया है। फोल्ड के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए से शुरू होती है। ये फोन 4 कलर वैरिएंट में आता है। अब ये देखना होगा कि नई सीरीज को लेकर कंपनी क्या प्लान बनाती है। साथ ही इन्हें कब लाया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

भाजपा ने गिनाए वक्फ बिल के फायदे, मस्जिद या कब्रिस्तान को नहीं होगा कोई नुकसान

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) बिल पर चल रही तीव्र बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और पूर्व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक मस्जिदों या कब्रिस्तानों पर कोई असर नहीं डालेगा। उन्होंने एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि यह विधेयक वक्फ बोर्डों के कामकाज में अधिक पारदर्शिता लाएगा। रवि शंकर प्रसाद ने इंटरव्यू में कहा, "कोई मस्जिद, पूजा स्थल या कब्रिस्तान को कोई नुकसान नहीं होगा।" उनका कहना था कि यह बिल वक्फ बोर्डों में अधिक पारदर्शिता लाएगा और वक्फ की संपत्तियों के उपयोग को लेकर बेहतर निगरानी प्रदान करेगा। रविशंकर प्रसाद आगे कहते हैं, "वक्फ एक धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि एक वैधानिक संस्था है। मुद्दा बहुत सीधा है। वक्फ बनाने वाले 'वकिफ' (वह व्यक्ति जो वक्फ की स्थापना करता है) का उद्देश्य ठीक से कार्यान्वित किया जा रहा है या नहीं? क्या मुतव्वली (जो वक्फ का प्रबंधक है) सही तरीके से इसका प्रबंधन कर रहा है?" रविशंकर प्रसाद ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ के संपत्तियों पर किसी का व्यक्तिगत अधिकार नहीं होता, क्योंकि वक्फ बनाने के बाद वह संपत्ति 'अल्लाह' के पास जाती है। मुतव्वाली सिर्फ एक पर्यवेक्षक या प्रबंधक है, उसके पास संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता है। पूर्व कानून मंत्री ने कहा कि इस विधेयक के जरिए मुस्लिम महिलाओं और समुदाय के हाशिए पर पड़े समूहों को सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह बिल मुस्लिम महिलाओं को सशक्त करेगा और समुदाय की विधवाओं और हाशिए पर पड़े लोगों की मदद करेगा।" रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब वक्फ बोर्ड की सभी संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा, "सभी चीजें अब पूरी तरह से पारदर्शी होंगी, सबकुछ ऑनलाइन होगा। आप देख सकते हैं कि कौन सी संपत्ति कहां है, कौन सा मुतव्वाली है और विशेष संपत्ति का उपयोग वकिफ के उद्देश्य के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं?" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद फैन से भिड़ गए, हुई भयंकर लड़ाई

नई दिल्ली पाकिस्तान के क्रिकेटर खुशदिल शाह शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद फैन से भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लड़ाई और गाली गलौच हुई। नौबत यहां तक आ गई की दोनों हाथापाई पर उतर आए। मैदान पर मौजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों ने दोनों को अलग किया और लड़ाई शांत की, लेकिन इस हैरान करने वाले वीडियो को वायरल होने में देर नहीं लगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगनुई में तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान को 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के बाद खुशदिल शाह और फैंस के बीच हाथापाई हो गई। पाकिस्तान को इस सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है।   सिक्योरिटी गार्ड को देना पड़ा दखल इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खुशदिल शाह और फैन के बीच जुबानी जंगो हो रही है। फैन काफी दूर से खुशदिल शाह को कुछ कह रहा है। वहीं खुशदिल उनको मारने तो दौड़ रहे हैं। तभी सिक्योरिटी गार्ड खुशदिल को रोकते हैं। वहीं फैन को दो लोग दूर ले जाते हैं और मैदान के बाहर भी। इसी बीच पाकिस्तान टीम का सदस्य उस फैन को बुलाता है और कहता है कि, 'बात क्या है'। हालांकि, लोग उस फैन को बाहर ले जाते हैं और फिर लड़ाई शांत होती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

एक अस्पताल में एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 10 नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया, डॉक्टर भी परेशान

वाशिंगटन अमेरिका के मासुचूसट्स से एक बेहद हैरान करने वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 10 नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। न्यूटन वेलेसली अस्पताल में 1 अप्रैल को जब एक ही फ्लोर पर काम करने वाली कम से कम 11 नर्सों का इंटरव्यू लिया गया तो कई बातें सामने आईं। पांचवीं मंजिल पर मैटरनिटी केयर सेंटर चलता है। पता चला कि इस फ्लोर पर काम करने वाली पांच नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हो गया है। इससे पहले भी 6नर्सों को ब्रेन ट्यूमर हुआ था। हाल ही में एक नर्स को ब्रेन ट्यूमर हुआ है। उसने कहा कि पहले भी कई नर्सों के साथ यह दिक्कत हो चुकी है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले भी कई नर्स ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्हें अस्पताल की तरफ से ज्यादा मदद भी नहीं दी जाती है। एक नर्स ने कहा कि अस्पताल का प्रशासन इस बात पर गौर नहीं कर रहा है और कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। यह चिंता की बात है कि यहां के स्टाफ में ब्रेन ट्यूमर के मामले बढ़ रहे हैं। यह केवल संयोग नहीं हो सकता है। इसके पीछे की वजह पता लगाना जरूरी हो गया है। सीडीसी की गाइडलाइन्स का पालने करते हुए अस्पताल ने रेडिएशन और आसपास के माहौल की जांच करवाई। इसके बाद अस्पताल ने कहा कि यहां के पर्यावरण में किसी तरह की दिक्कत नहीं है जिससे कि ब्रेन ट्यूमर हो जाए। जानकारों का कहना है कि रेडिएशन के आयनाइजेशन की वजह से इस तरह के ट्यूमर हो सकते हैं। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर इस तरह का रेडिएशन होता है तो पूरे शरीर को प्रभावित करता है। कई तरह के कैंसर हो सकते हैं। यह केवल ब्रेन को प्रभावित नहीं करता। अगर रेडिएशन सीधा सिर पर लगता है तो ब्रेन ट्यूमर का ही खतरा रहता है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि पांचवीं मंजिल पर किसी तरह का अतिरिक्त रेडिएशन नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल के पीने के पानी की भी नियमित जांच होती है। अस्पताल ने कहा कि लंबे समय तक मास्क पहनने से भी ब्रेन ट्यूमर होने का कोई खतरा अब तक पता नहीं चला है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

बस्तर के लोग अब विकास की ओर: नक्सलवाद के खात्मे के साथ लौटेंगे बस्तर के सुनहरे दिन : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर पंडुम उत्सव को संबोधित करते हुए  कहा कि बस्तर अब बदल रहा है, और यह बदलाव स्थायी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर के लोग अब नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन इस जनभावना के प्रतीक हैं। नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई: केंद्र और राज्य की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों की मजबूत कार्रवाई के कारण निरंतर सफलता मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने आशा जताई कि मां दंतेश्वरी की कृपा से यह संकल्प अवश्य पूरा होगा। बस्तर: प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का संगम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर एक प्राकृतिक स्वर्ग है – यहां अनेक जलप्रपात और अबूझमाड़ के घने जंगल हैं। यहां फिर से देश-दुनिया के पर्यटक आएँगे और बस्तर को उसका गौरवमय स्थान मिलेगा। बस्तर पंडुम में 47 हजार कलाकारों और बस्तर ओलंपिक में 1.65 लाख युवाओं की भागीदारी इस परिवर्तन की सबसे बड़ी गवाही है। 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक बना बस्तर पंडुम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर पंडुम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार किया है। इस आयोजन में ओड़िशा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे 6 पड़ोसी राज्यों के 47 हजार कलाकारों ने भाग लिया। इस उत्सव में आदिवासी संस्कृति, वेशभूषा, खानपान और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन हुआ। डबल इंजन सरकार की योजनाएँ बदल रही हैं ज़िंदगी मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 15 महीनों से राज्य में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों से जुड़ी योजनाएँ, और 70 लाख माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपए देने वाली महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से मोदी की गारंटी को पूरा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से आदिवासी समुदायों को नया जीवन मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा शुरू की गई पीएम जनमन योजना के माध्यम से अबुझमाड़िया, कोरवा, बिरहोर, पंडो जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं पहुँचाई जा रही हैं। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना: 80,000 करोड़ की ऐतिहासिक पहल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना  के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 6,500 जनजातीय गांवों में सर्वांगीण विकास होगा। यह योजना ग्रामीण समृद्धि और सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ा कदम है। नियद नेल्लानार योजना: सुरक्षा से सेवा तक का सफर मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 100 से अधिक गांवों में सुरक्षा कैंप खोले जा चुके हैं। इन कैंपों के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, और स्कूल-अस्पताल जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां पहले गोलियों की आवाज आती थी, अब वहां स्कूल की घंटी बज रही है। छत्तीसगढ़ का भविष्य: समृद्धि, शिक्षा और शांति मुख्यमंत्री साय ने विश्वास जताया कि जल्द ही छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त होगा और एक विकसित, खुशहाल राज्य के रूप में प्रतिष्ठित होगा। हर घर में खुशहाली और समृद्धि आएगी। बस्तर पंडुम: सांस्कृतिक समरसता का महोत्सव मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर पंडुम आयोजन 45 दिन चला और ब्लॉक से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने इस आयोजन में शामिल सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर बदल रहा है, और यह बदलाव  सरकार के प्रयासों के साथ ही जनता के विश्वास का परिणाम है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह केवल दिल्ली से नीतियाँ नहीं बनाते, वे बस्तर की पीड़ा को महसूस करने स्वयं यहां आते हैं, पीड़ितों से मिलते हैं, उनके साथ भोजन करते हैं। यह बस्तर के प्रति सच्ची संवेदना और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में बस्तर की मिट्टी से जुड़ा हुआ बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में आज सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल टावर, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सिंचाई जैसी सुविधाएं तीव्र गति से गांव-गांव पहुँच रही हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर पंडुम में जनजातीय समाज की वस्त्र, वाद्ययंत्र, भोजन, लोकगीत, पारंपरिक जीवनशैली की जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान भी प्राप्त हुआ है। यह पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।   कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह दिन बस्तर के लिए इतिहास रचने का दिन है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही जनघोषणा पत्र के वादों को वास्तविकता में बदला जा रहा है और जनजातीय समाज को मुख्यधारा में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20