Google ने रिलीज किया Android 16 का Beta 3.2 वर्जन

नई दिल्ली गूगल ने बीटा टेस्टर और डेवलपर्स के लिए Android 16 का बीटा 3.2 वर्जन लॉन्च किया है। इस वर्जन में कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिससे फोन की पर्फॉर्मेंस बेहतर और बैट्री ड्रेन की शिकायत दूर होगी। इसके अलावा भी सिस्टम से जुड़े कई सुधार इस बीटा वर्जन में शामिल किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल पिक्सल 9 लाइनअप के साथ गूगल ने Android वर्जन 15 लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी ने Android 16 पर काम शुरू कर दिया था। Android 16 के बीटा वर्जन पिक्सल डिवाइस पर चलाए जा सकते हैं। हालांकि अगर आप पिक्सल यूजर हैं, तो Android 16 का स्टेबल वर्जन रिलीज होने तक इसे इंस्टॉल करने से बचें। क्या कुछ होगा नया? Android के पिछले वर्जन के बाद से टेस्टर्स ने पेश आ रही दिक्कतों को गूगल को रिपोर्ट किया था। उन्हीं से जुड़े सुधार इस वर्जन में किए गए हैं। यह आपको बिल्ड नंबर BP22.250221.015 के साथ मिलेगा और Google Play Service को 25.07.33 वर्जन पर अपडेट कर देगा। चेंजलॉग के अनुसार इस वर्जन में हैप्टिक्स से जुड़े सुधार किए गए हैं। यूजर्स ने रिपोर्ट किया था कि उन्हें UI में कई जगह हैप्टिक्स का फीडबैक सही नहीं मिल रहा था। इसके अलावा Pixel 6 और 6 pro में फोटो या वीडियो बनाते समय फ्लिकर की समस्या आ रही थी। उसे भी इस अपडेट में सही किया गया है। यानी अगर आप Pixel 6 और 6 pro यूजर हैं, तो आपके फोन की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। मार्च का सिक्योरिटी पैच भी शामिल इस बीटा वर्जन में बताए गए सुधारों के अलावा मार्च महीने का सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। जो भी यूजर इस बीटा वर्जन को इंस्टॉल करेंगे उनका फोन मार्च महीने के सिक्योरिटी पैच पर अपडेट हो जाएगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि Android के बीटा वर्जन में कई तरह के बग्स होना आम बाता है। ऐसे में आम यूजर्स के पास भले इसे कम्पैटिबल डिवाइस पर अपडेट करने का ऑप्शन हो लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती है। बेहतर होगा कि अपने डिवाइस के लिए इसके स्टेबल वर्जन के आने का इंतज़ार करें। Android 16 साथ लाएगा कुछ कमाल के फीचर्स Android 16 के आने के बाद कुछ कमाल के फीचर्स आपके फोन का हिस्सा बन जाएंगे। जैसे कि फोन के लॉक होने पर भी आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर पाएंगे। स्क्रीन लॉक होने पर फिंगरप्रिंट लॉक इस्तेमाल करने का फीचर सैमसंग डिवाइसेज पर पहले ही उपलब्ध है लेकिन Android 16 आ जाने के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध होगा। recent visitors 48

बस्तर अब बंदूक नहीं, विकास की आवाज से जाना जायेगा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रायपुर जनजातीय परंपराओं, लोक कला और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक बस्तर पंडुम 2025 आज दंतेवाड़ा में भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। बस्तर पण्डुम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का संकल्प केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने उद्बोधन में बस्तर पण्डुम को अगले वर्ष से राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के आदिवासी जिलों के कलाकारों को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा, और बस्तर की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम उत्सव में अपने उद्बोधन में जनजातीय आराध्य देवताओं को नमन किया। साथ ही महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। केंद्रीय गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित कर दिया। 47000 कलाकारों की भागीदारी, 5 अप्रैल तक चला आयोजन उन्होंने कहा कि बस्तर पण्डुम में 1850 ग्राम पंचायतों, 12 नगर पंचायतों, 8 नगर परिषदों, और एक नगर पालिका के कुल 47000 कलाकारों ने भाग लिया। यह उत्सव 12 मार्च से 5 अप्रैल तक चला और इस वर्ष 7 श्रेणियों में आयोजित किया गया। अगले वर्ष इसे 12 श्रेणियों में विस्तारित किया जाएगा। संस्कृति, भाषा और परंपराओं को संजोने का आह्वान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की बोलियां, वाद्य यंत्र, भजन और परंपराएं केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें संरक्षित रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। विकास की नई योजना: नक्सलमुक्त गांवों को मिलेगा 1 करोड़ रुपये केंद्रीय गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें "नक्सली मुक्त गांव" घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि ग्राम सभा कर गांवों को सरेंडर की प्रक्रिया में आगे लाएं। 5500 रुपये में सीधे तेंदूपत्ता की खरीदी, बिचौलियों का अंत केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तेंदूपत्ता 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से सीधे सरकार खरीद रही है, और राशि सीधे आदिवासियों के खाते में जा रही है। इससे लाल आतंक से जुड़े लोगों का नियंत्रण समाप्त होगा। आत्मसमर्पण  करने वाले नक्सलियों को मिलेगा पुनर्वास केंद्रीय गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि जो नक्सली हथियार छोड़ देंगे, उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लाया जाएगा। लेकिन जो हथियार नहीं डालेंगे, उनके विरुद्ध सुरक्षाबल कड़ी कार्रवाई करेगी। हर गांव में स्कूल, दवाखाना, आधार और राशन कार्ड की व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि हर गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए छोटे अस्पताल, स्कूल, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ‘वोकल फॉर लोकल’ के अंतर्गत बस्तर के उत्पादों को बाजार उपलब्ध केंद्रीय गृह मंत्री ने बस्तर के बेल मेटल, टेराकोटा, लकड़ी शिल्प, गोदना और चित्रकला को वैश्विक मंच देने की योजना बताई। ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत इन उत्पादों को दिल्ली तक के बाजारों में पहुंचाया जाएगा। आदिवासी नायकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज को ऐतिहासिक सम्मान देने का कार्य हमारी सरकार में किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए, 11 करोड़ को गैस सिलेंडर, 12 करोड़ घरों में शौचालय, 15 करोड़ घरों में नल से जल, और 70 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया है। बस्तर का नया सपना: सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, कांकेर से कलेक्टर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असली विकास तब होगा जब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि अब बस्तर को हथियार नहीं, कलम और कंप्यूटर की शक्ति से आगे ले जाना है। recent visitors 28

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 200 रुपए से शुरू होने वाली आरामदायक और किफायती ठहरने की सुविधा का शुभारंभ हो गया

भोपल मध्य प्रदेश के पहले पॉड होटल की शुरुआत भोपाल रेलवे स्टेशन में की गई है। स्टेशन पर यात्रियों को मात्र 200 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से आरामदायक और किफायती सुविधा मिलेगी। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर इसे बनाया गया है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसका शुभारंभ किया है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा।इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। पॉड होटल यह रहेगा किराया फैमिली पॉड (20 बेड): 3 घंटे- 400, 6 घंटे- 700, 12 घंटे – 1100, 24 घंटे- 1500, 48 घंटे-3000 मल्टी बेड पॉड (जेंट्स, 40 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे-350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे-900, 48 घंटे- 1800 मल्टी बेड पॉड (लेडीज, 18 बेड): 3 घंटे – 200, 6 घंटे- 350, 12 घंटे – 700, 24 घंटे- 900, 48 घंटे- 1800 क्या है पॉड होटल? पॉड होटल, जिसे कैप्सूल होटल भी कहा जाता है, जापान से प्रेरित एक अनोखी अवधारणा है। इसमें छोटी-छोटी कैप्सूल इकाइयों में यात्रियों को ठहरने की सुविधा दी जाती है, जो कम जगह में उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करती हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की जा रही है, जिसकी योजना 20 अक्टूबर 2019 को शुरू हुई थी और लगभग 6 साल बाद यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो रही है। इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अलावा मैनुअली भी की जा सकती है, इसके लिए पीएनआर अनिवार्य रहेगा। देश का दूसरा  पॉड होटल यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा। यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह सुविधा किन यात्रियों के लिए है उपयोगी? – कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों के लिए। – ट्रेन बदलने या लेट ट्रेन की स्थिति में। – परिवार सहित यात्रा कर रहे लोगों के लिए। पॉड होटल में मिलेगी यह सुविधा 1-    एसी: हर पॉड में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्री गर्मी से राहत पा सकेंगे। 2-    वाइ-फाइ: यात्रियों को इंटरनेट का सुचारु रूप से उपयोग करने के लिए हाई-स्पीड वाइ-फाइ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 3-    बिस्तर और तकिया: पॉड्स में आरामदायक बिस्तर और तकिए की व्यवस्था की गई है। 4-    टॉयलेट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग): स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की सुविधा प्रदान की गई है। 5-   गर्म पानी के लिए गीजर: ठंड के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए गीजर लगाए गए हैं। 6-   लॉकर और लगेज रूम: यात्रियों के सामान की सुरक्षा के लिए लॉकर और लगेज रूम की सुविधा है। 7-   चार्जिंग पॉइंट: मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने के लिए प्रत्येक पॉड में चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध है। 8-  फायरफाइटिंग सिस्टम: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पॉड होटल में फायरफाइटिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 9–   टीवी: मनोरंजन के लिए प्रत्येक पॉड में टीवी की सुविधा दी गई है। 10-  मेकअप मिरर: यात्रियों की सुविधा के लिए पॉड्स में मेकअप मिरर उपलब्ध कराया गया है। 11-   सीसीटीवी कैमरे: सुरक्षा के लिए होटल परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था है। 12-. सिंगल पॉड  58 पॉड बनाए गए हैं। 13– फैमिली 20 पॉड  इसमें दो बच्चे और दो वयस्क आराम से ठहर सकते हैं।  मुंबई सेंट्रल में 2021 में शुरू हुआ था पहला पॉड होटल यह पॉड होटल उन यात्रियों के लिए लाभदायक होगा, जो कम खर्च में आरामदायक ठहराव चाहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह सुविधा भोपाल स्टेशन पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगी। उद्घाटन से पहले रेलवे ने इसे पूरी तरह तैयार कर लिया है और किराया भी तय कर दिया गया है। यह देश में मुंबई सेंट्रल के बाद दूसरा प्रमुख पॉड होटल होगा, जो 2021 में शुरू हुआ था। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आरामदायक ठहराव के लिए प्रदेश का पहला पॉड होटल पूरी तरह तैयार हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्घाटन 3 या 4 अप्रैल को होने की संभावना है। इस अवसर पर रेलवे के जीएम शोभना बंदोपाध्याय, डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर यह पॉड होटल बनाया गया है, जिसमें दो तरह के पॉड उपलब्ध हैं, इसमें सिंगल और फैमिली पॉड शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किराया तय नहीं हुआ है, अगले दो दिन में इसका किराया तय हो जाएगा   recent visitors 24

अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता है. लूट-खसोट नहीं हो सकती है: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन नहीं लूट सकेगा और सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या गरीबों के लिए आवास बनाने के लिए होगा. उन्होंने कहा, 'पिछली सरकारों के पास अपने परिवार का पेट भरने के अलावा किसी चीज के लिए फुर्सत ही नहीं थी. जमीन लुटवाने से फुर्सत मिलती तब तो विकास करते. देश की संसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया है. अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता है. लूट-खसोट नहीं हो सकती है.' योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'अब चौराहे की जमीनों पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है. अब जो भी सार्वजनिक जमीन होगी, राजस्व की जमीन होगी, उसका उपयोग विद्यालय बनाने में, चिकित्सालय बनाने में, महाविद्यालय बनाने में गरीबों के लिए आवास बनाने में होगा. केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के नाम पर होने वाली लूट-खसोट पर हमेशा के लिए लगाम लगाने का काम किया है.' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ लैंड पर नाजायज कब्जा करने का काम किया गया था. इसमें किसी गरीब का कल्याण नहीं हो रहा था बल्कि चंद लोगों के लिए लूट का एक माध्यम बन गया था. इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उपरोक्त टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है. दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल-जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. यूपी के सीएम ने कहा कि महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है. विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं. महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई. सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है. नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है. रोहिन बैराज इसका उदाहरण है, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.   recent visitors 56

जीवन में सफलता पानी है तो सही दिशा में करें प्रयास

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी 'करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान' इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है। recent visitors 36

iPhone की बैटरी क्यों हो जाती है इतनी जल्दी ख़त्म, करें ये स‍ेटिंग्‍स ऑन

नई दिल्ली अगर आप भी अपने iPhone के आइडल बैटरी ड्रेन से परेशान हैं, तो आप सही खबर पढ़ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आपके iPhone का आइडल बैटरी ड्रेन न के बराबर रह जाएगा। इस ट्रिक के बारे में जानने से पहले बताते हैं कि आइडल बैटरी ड्रेन होता क्या है? मान लीजिए कि रात को सोते समय आपके फोन की बैटरी 100% चार्ज थी और सुबह उठने पर वह 95% रह जाती है, तो यहां 5% के बैटरी ड्रेन को आइडल बैटरी ड्रेन माना जाएगा। कहने का मतलब है कि जब आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते उस समय ड्रॉप होने वाली बैटरी को आइडल बैटरी ड्रेन कहते हैं। तो चलिए जानते हैं उस ट्रिक के बारे में जिससे आपकी यह समस्या बिल्कुल ठीक हो जाएगी। Shortcuts ऐप डाउनलोड या अपडेट करें हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बता रहे हैं उसके लिए पहले अपने iPhone में Apple का Shortcuts ऐप का होना जरूरी है। वैसे तो यह ऐप हर iPhone में प्री इंस्टॉल्ड आता है लेकिन अगर किसी वजह से यह आपके iPhone में न हो, तो ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड और अपडेट कर लें। इसके बाद Shortcuts ऐप को खोलें। नया ऑटोमेशन बनाएं इसके बाद Automations के ऑप्शन पर जाएं और New Automation पर टैप करें। बता दें कि इस फीचर की मदद से आप अपने iPhone में कुछ सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से चालू करवा सकते हैं। सिर्फ कुछ कंडीशन सेट करके और लगभग कुछ भी अपने iPhone से ऑटोमैटिक तरीके से करवा सकते हैं। टाइम सेट करें इसके बाद कई ऑप्शन्स की एक लिस्ट आपको दिखाई देगी। उसमें से Time of Day पर टैप करें। हर रात के लिए इस ऑप्शन को चुनें इसके बाद आपको वह समय सेट करना है जिस वक्त आप अमूमन सो जाते हैं। हमने यहां 12.30 बजे का समय चुना है। साथ ही Daily के ऑप्शन पर भी टैप कर दें। इसका मतलब है कि यह ऑटोमेशन हर रात 12.30 बजे चलेगा। ऑप्शन को चालू करना न भूलें यहीं पर आपको थोड़ा नीचे Run Immediately का ऑप्शन चुनना होगा। ऐसा करने से आपके iPhone को ऑटोमेशन को चलाने के लिए आपकी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। रात 12.30 बजे यह खुद-ब-खुद चल जाएगा। ब्लैंक ऑटोमेशन को चुनें इसके बाद ग्रे रंग के New Blank Automation को चुनें। इसका मतलब है कि रात 12.30 बजे के लिए आप एक नया ऑटोमेशन बनाना चाहते हैं। बैटरी खाने वाली सेटिंग्स को ऐड करें अगले स्टेप में सर्च बार में Wifi, Bluetooth, Mobile data और Low Power Mode को सर्च करके ऐ़ड करते जाएंं। बताए गए तरीके से सेटिंग्स को सेट करें अब आपको Wifi, Bluetooth, Mobile Plan के लिए Off और Low Power Mode के लिए On को सेट करना है। अब हर रात बचाएं बैटरी ड्रेन अंत में आपका ऑटोमेशन तैयार होकर कुछ इस तरह का दिखेगा। अब हर रात 12.30 बजे आपके iPhone का wifi, bluetooth और mobile data खुद ऑफ हो जाएगा। इससे आपके फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस रुक जाएंगे। इससे रात को जब आप सो रहे होंगे तो एक तरह से आपका फोन भी आराम करेगा। बैट्री बेकार खर्च नहीं होगी और Low Power Mode के On होने से आइडल बैट्री ड्रेन और कम हो जाएगा। recent visitors 51

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 6 मई तक रद्द कर दिया गयाम 6 के रूट बदले

भोपाल  छत्तीसगढ़ में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर है. बता दें कि रेल्वे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को 23 अप्रैल से 6 मई तक रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है. रेलवे प्रशासन ने बताया है कि राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें रद्द की गई हैं. ट्रेनें क्यों रद्द की गईं रेलवे प्रशासन ने बताया कि राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है. इस कारण ट्रेनें रद्द की गई हैं. इससे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ये ट्रेनें हुई कैंसिल-     25 अप्रैल से 6 मई तक 78803 गोंदिया-कटंगी मेमू स्पेशल     25 अप्रैल से 6 मई तक 78804 कटंगी-गोंदिया मेमू स्पेशल     4 मई को 58205 रायपुर-नैनपुर पैसेंजर     5 मई को 58206 नैनपुर-रायपुर पैसेंजर     5 मई को 68743 गोंदिया-नैनपुर मेमू पैसेंजर     5 मई को 68744 नैनपुर-गोंदिया मेमू पैसेंजर     2 मई से 6 मई तक 68861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू पैसेंजर     3 मई से 7 मई तक 68862 झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर     23, 26, 28, 30 अप्रैल और 03, 05 मई तक 11754 रीवा-नैनपुर एक्सप्रेस     24, 27, 29 अप्रैल और 01, 04, 06 मई तक 11753 नैनपुर-रीवा एक्सप्रेस     4 मई को  22905 ओखा-हावड़ा एक्सप्रेस     6 मई को 22906 हावड़ा-ओखा एक्सप्रेस     4 मई को 12145 लोकमान्य तिलक-पुरी एक्सप्रेस     6 मई को 12146 पुरी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस     2 मई को 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस     4 मई को 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस     2 एवं 4 मई को 12810 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मेल एक्सप्रेस     4 एवं 6 मई को 12809 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-हावड़ा मेल एक्सप्रेस     2 से 6 मई 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस     3 से 7 मई तक 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस     3 मई को 12410 हज़रत निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस     5 मई को 12409 रायगढ़-हज़रत निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस     4 से 6 मई तक 12070 गोंदिया-रायगढ़ एक्सप्रेस     5 से 7 मई तक 12069 रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस     5 मई को 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत     5 मई को 20826 नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत     4 मई को 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस     6 मई को 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस     1 मई को 22648 थिरुवनंथपुरम-कोरबा एक्सप्रेस     3 मई को 22647 कोरबा-थिरुवनंथपुरम एक्सप्रेस     5 मई को 22815 बिलासपुर-इरनाकुलम एक्सप्रेस     7 मई को 22816 इरनाकुलम-बिलासपुर एक्सप्रेस     4 मई को  22620 तिरुनेलवेली-बिलासपुर एक्सप्रेस     6 मई को 22619 बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस     4 मई को 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस     5 मई को 12852 चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस     1 मई को 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस     4 मई को 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस     29 अप्रैल एवं 3 मई को 17007 सिकंदरबाद-दरभंगा एक्सप्रेस     2 मई एवं 6 मई को 17008 दरभंगा-सिकंदरबाद एक्सप्रेस     2 मई को 17321 वास्कोडिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस     5 मई को 17322 जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस     2 मई को 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस     4 मई को 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस.     30 अप्रैल तथा 1, 3, 4 एवं 6 मई को 12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस     2, 3, 5, 6 एवं 8 मई को 12808 हज़रत निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस     3 मई को 22512 कामाख्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस     6 मई को  22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस     3 मई को 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस     5 मई को 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां 01. दिनांक 05 मई 2025 को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर एवं इटारसी होकर चलेगी. 02. दिनांक 03 मई 2025 को शालीमार से चलने वाली 12152 शालीमार- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी, जबलपुर, इटारसी एवं भुसावल होकर चलेगी. 03. दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई 2025 को कन्याकुमारी से चलने वाली 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलहारशाह, नागपुर, इटारसी एवं जबलपुर होकर चलेगी. 04. दिनांक 27 अप्रैल एवं 04 मई 2025 को बनारस से चलने वाली 16368 बनारस-कन्याकुमारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं बलहारशाह होकर चलेगी. 05. दिनांक 04 मई 2025 को गया से चलने वाली 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जबलपुर, इटारसी, नागपुर एवं बलहारशाह होकर चलेगी. 06. दिनांक 06 मई 2025 को चेन्नई से चलने वाली 12390 चेन्नई- गया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलहारशाह, नागपुर, इटारसी एवं जबलपुर होकर चलेगी. बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां 01. दिनांक 25,29 अप्रैल एवं 01,02 एवं 06 मई 2025 को जबलपुर से चलने वाली 22174 जबलपुर- चांदाफोर्ट एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी. 02. दिनांक 25,29 अप्रैल एवं 01,02 एवं 06 मई 2025 को चांदाफोर्ट से चलने वाली 22173 चांदाफोर्ट- जबलपुर एक्सप्रेस बालाघाट जंक्शन में समाप्त होगी. 03. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक टाटा से चलने वाली 18109 टाटा- नैनपुर एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 04. दिनांक 03 से 07 मई 2025 तक नैनपुर से चलने वाली 18110 नैनपुर-टाटा एक्सप्रेस बिलासपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 05. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 12105 गोंदिया-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 06. दिनांक 02 से 06 मई 2025 तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली 12106 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल- गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 07. दिनांक 01 से 05 मई 2025 तक कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर-गोंदिया एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 08. दिनांक 03 से 07 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस नागपुर जंक्शन में समाप्त होगी. 09. दिनांक 23 अप्रैल से 05 मई 2025 तक गरहा से चलने वाली 68818 गरहा- गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 10. दिनांक 24 अप्रैल से 06 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 68817 गोंदिया-गरहा एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 11. दिनांक 25 अप्रैल से 06 मई 2025 तक जबलपुर से चलने वाली 51707 जबलपुर- गोंदिया एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 12. दिनांक 25 अप्रैल से 06 मई 2025 तक गोंदिया से चलने वाली 51708 गोंदिया-जबलपुर एक्सप्रेस बिरसोला में समाप्त होगी. 13. … Read more