हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर, सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं आईपीएल, फूटा फैंस का गुस्सा

नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की चेपॉक में 15 साल बाद मिली पहली जीत है। इस हार के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माही अब सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं। धोनी इस मैच में 12वें ओवर में बल्लेबाजी करन आए और फिर भी मैच नहीं जिता सके। वह 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। recent visitors 43

किडनी को सेहतमंद रखना के लिए करें ये काम

खाने की चीजों में नमक का अहम रोल होता है। आप कुछ भी अच्‍छा क्‍यों न बना लें, अगर उसमें नमक न डाला जाए तो खाना बेस्‍वाद ही हो जाता है। नमक हमारे शरीर के ल‍िए भी जरूरी होता है। हालांक‍ि कई लोग इसे सीमि‍त मात्रा में ही खाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग ज्‍यादा नमक खाते हैं। ये बात आपको मालूम होनी चाह‍िए क‍ि क‍िसी भी चीज की अत‍ि होना, हमेशा नुकसानदाय‍क ही होता है। दरअसल, अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते ह‍ैं तो इससे आपकी सेहत पर नकारात्‍मक असर देखने काे म‍िल सकता है। ये हमारी क‍िडनी पर बुरा प्रभाव डालता है। अगर आप भी अभी तक इस बात से अनजान थे क‍ि ज्‍यादा नमक खाने से क‍िडनी खराब हो सकती है तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें क‍ि ज्यादा नमक खाने से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िससे आप अपनी डाइट से नमक को कम कर सकते हैं। पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें ज्‍यादातर प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स और पैक्ड स्नैक्स में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होती है। इन्हें कम करने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा घटेगी और किडनी को बढ़ा दबाव भी कम होगा। कुक‍िंग करें तो ज्‍यादा नमक न डालें अगर आप खुद कुक‍िंग करते हैं तो खाना बनाते समय कम नमक का ही इस्‍तेमाल करें। स्वाद के लिए नींबू, धनिया, हरी मिर्च या हल्के मसाले डाल सकते हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही, ये सेहत के ल‍िहाज से भी सही रहेगा। बाहर के खाने से बचें होटल या रेस्टोरेंट का खाना स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रोजाना बाहर खाने की आदत आपकी किडनी के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में आप हमेशा घर का बना खाना ही खाएं। नमक का वि‍कल्‍प तलाशें आप खाने में सफेद नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें सोडियम की मात्रा कम होती है और ये पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। घर का ताजा खाना खाएं आपकाे अपनी डाइट में हमेशा ताजे फल, सब्जियां, दाल और रोटी जैसी घरेलू चीजें ही शाम‍िल करनी चाह‍िए। इससे शरीर को सही पोषण मिलता है और नमक की मात्रा भी कंट्रोल होती है। ज्यादा पानी पिएं पानी ज्यादा पीने से शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त नमक आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। आप द‍िनभर में कम से कम चार लीटर पानी प‍िएं। अगर आपकाे पहले से ही क‍िडनी में कोई समस्‍या है तो डाॅक्‍टर की सलाह से पानी प‍िएं। recent visitors 47

दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त किया, चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स ने चेपॉक का किला ध्वस्त कर दिया है। आईपीएल 2025 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया। दिल्ली की यह इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। वहीं, दिल्ली ने 15 साल बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी। एमएस धोनी 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी टॉस जीतकर पहले अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फॉफ डु प्लेसिस की गैर मौजूदगी में केएल राहुल और जैक फ्रेजर मैक गर्ग ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि, खलील ने पहले ही ओवर में जैक का विकेट लेकर दिल्ली की शुरुआत खराब करने की कोशिश की। हालांकि, इसके बाद अभिषेक पोरेल और राहुल के बीच 36 गेंद पर 54 रन की साझेदारी की। पोरेल 20 गेंद पर 33 रन की कैमियों पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 21 रन की पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ा और समीर रिजवी के साथ 33 गेंद पर 56 रन की साझेदारी की। केएल राहुल 51 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंद पर 24 रन की तेज फारी खेली। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। शुरुआत से ही लड़खड़ाई चेन्नई 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। टीम ने 14 के स्कोर पर रचिन रविंद्र (3) का विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार ने फॉलो थ्रू में कैच लपका। अभी स्कोर में 6 रन और ही जुड़े थे कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (5) अपना विकेट गंवा बैठे। कॉनवे भी 13 रन बनाकर चलते बने। 15 साल बाद चेन्नई में जीती दिल्ली शिवम दुबे ने 15 गेंद पर 18 रन की पारी खेली, लेकिन विप्रज निगम ने उन्हें अपनी स्पिन के जाल में फंसाया। जडेजा मात्र दो रन की पारी खेल सके। विजय शंकर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और एमएस धोनी के बीच 57 गेंद पर नाबाद 84 रन की साझेदारी की। हालांकि, यह जोड़ी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला सकी। साल 2010 के बाद दिल्ली ने पहली बार चेपॉक पर जीत दर्ज की है। इससे पहले आरसीबी ने 17 साल के बाद पहली बार चेपॉक में जीत दर्ज की थी। recent visitors 38

आशुतोष को बिजली की रफ्तार से किया रन आउट, धोनी-जडेजा की जोड़ी ने चेन्नई में किया कमाल

चेन्नई विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान धोनी का पूरा परिवार मैच देखने के लिए आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी के माता-पिता पहली बार स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने के लिए आए हैं। धोनी विकेट के पीछे हमेशा की तरह इस मैच में भी काफी एक्टिव दिखे। उन्होंने पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को रन आउट करवाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में आशुतोष राणा दो रन चुराने का प्रयास कर रहे थे। पाथिराना की यार्कर गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई, जहां जडेजा ने दौड़ लगाकर गेंद को पकड़ा और तेज थ्रो धोनी की ओर फेंका। धोनी ने गेंद को कलेक्ट किया और बिजली की रफ्तार से स्टंप उड़ा दिया। आशुतोष ने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव भी मारी लेकिन पहुंच नहीं सके। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 183 रन बनाए। राहुल ने एक छोर संभालते हुए अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े। ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए लेकिन बाद मथीश पथिराना (31 रन पर एक विकट) ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को और बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। recent visitors 36

श्रीलंका ने दूर की चीन वाली टेंशन, पहली बार भारत के साथ किया रक्षा समझौता, ऐसा कभी नहीं होने देंगे

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक ऐतिहासिक रक्षा सहयोग समझौता भी शामिल है। यह पहली बार है जब भारत और श्रीलंका ने रक्षा क्षेत्र में ऐसा कोई औपचारिक समझौता किया है। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी भारत की सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देगी। यह बयान चीन के बढ़ते प्रभाव और निवेशों को लेकर भारत की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नई दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। विदेश मंत्री विजीथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नालिंदा जयतिसा और मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने मोदी का स्वागत किया। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर’ पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ राष्ट्रीय दिवस समारोहों का स्थल है। इसका नाम स्वतंत्रता स्मारक सभागार से लिया गया है जिसे 1948 में ब्रिटिश शासन से श्रीलंका की आजादी के उपलक्ष्य में बनाया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोलंबो के ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ पर भव्य स्वागत किया।’’ अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर’ पर इस तरह से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में यह यात्रा की है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका तीन साल पहले बड़े आर्थिक संकट में घिर गया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ प्रदान किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत हर कठिन समय में श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है – चाहे 2019 का आतंकी हमला रहा हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट। हमारी मित्रता भरोसे पर टिकी है।” महत्वपूर्ण समझौते: रक्षा सहयोग समझौता: यह समझौता दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। त्रिंकोमाली को ऊर्जा हब के रूप में विकसित करना: दोनों देशों ने इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत की पूर्वी श्रीलंका में बहु-क्षेत्रीय सहायता: एक और समझौते के तहत भारत श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु अनुदान सहायता देगा। संपूर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डिसानायके ने संयुक्त रूप से इस परियोजना की शुरुआत की, जो दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग का प्रतीक है। यह दौरा भारत-श्रीलंका संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गहराने में जुटा है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई सहायता दुनिया के किसी भी देश को दी गई भारतीय सहायता के संदर्भ में ‘‘अभूतपूर्व’’ है। झा ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी यहां बहुत सराहना की जाती है।’’ recent visitors 34

कन्या पूजन के बाद नवरात्रि का व्रत होता है पूरा, ऐसे करें महानवमी कन्या पूजन

कल चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है. नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप में सिद्धिदात्रि की पूजा का विधान हैं. साथ ही इस दिन व्रत करने वाले कन्या पूजन करते हैं. कहते हैं कन्या पूजन करने से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और भक्तों आशीर्वाद प्रदान करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ मुहूर्त और पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन करना शुभ होता है. ऐसा करने से मां आदिशक्ति की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही तमाम कष्टों से मुक्ति मिलती है. महानवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, महानवमी तिथि का शुरुआत हो जाएगी जो कि 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में महानवमी 6 अप्रैल को है. वहीं कन्या पूजन के लिए शुभ अभिजित मुहूर्त सुबह11बजकर 58 से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कन्या पूजन कर सकते हैं. कन्या पूजन की सामग्री कन्याओं का पैर धोने के लिए साफ जल, और कपड़ा, बैठना के लिए आसन, गाय के गोबर से बने उपले, पूजा की थाली, घी का दीपक, रोली, महावर, कलावा ,चावल, फूल, चुन्नी, फल, मिठाई, हलवा-पूरी और चना, भेंट और उपहार. कन्या पूजन मंत्र स्तोत्र मंत्र: या देवी सर्वभूतेषु कन्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ ऊं श्री दुं दुर्गायै नम: ।। कन्या पूजन विधि महा नवमी के दिन कन्या पूजन करने के लिए सुबह जल्दी उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. फिर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद भगवान गणेश और मां सिद्धिदात्रि की पूजा करें. कन्या पूजन के लिए 1 से 10 साल तक की नौ कन्याओं को और एक बालक को आमंत्रित करें. माता के जयकारे के साथ कन्याओं का स्वगत करें. उसके बाद सभी कन्याओं का पैर खुद अपने हाथों से धुलें और पोछें. इसके बाद उनके माथे पर कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं. फिर उनके हाथ में मौली या कलावा बाधें. एक थाली में घी का दीपक जलाकर सभी कन्याओं की आरती उतारें. आरती के बाद सभी कन्याओं हलवा-पूरी, चना का भोग लगाएं. भोजन के बात अपनी सामर्थ अनुसार कन्याओं को कुछ न कुछ भेंट जरूर दें. आखिरी में कन्याओं का पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें. recent visitors 39

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 18वां मुकाबला शनिवार को महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के संजू सैमसन पहली बार कप्तानी करते हुए दिखेंगे। पंजाब किंग्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स के तुषार देशपांडे हल्की चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे, जिससे उनकी जगह अंतिम एकादश में युद्धवीर सिंह को शामिल किया गया। राजस्थान की बल्लेबाजी शुरू राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर पहुंच गए हैं। पंजाब की ओर से अर्शदीप पहला ओवर कर रहे हैं। बतौर कप्तान पहली बार खेलेंगे संजू सैमसन राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा “ पहले बैटिंग करने और एक अच्छा टोटल बनाने को लेकर काफी खुश हूं। पिछले मैच में हमने लगभग परफेक्ट गेम खेला। तुषार देशपांडे को छोटी सी चोट है, इसलिए वह आज के मैच में नहीं खेलेंगे और उनके स्थान पर युधवीर आएंगे।” संजू सैमसन पहली बार आईपीएल 2025 में कप्तानी करते हुए दिखेंगे। recent visitors 40