धान खरीदी घोटाला में कोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल बाद 17 आरोपियों को सुनाई सजा

बलरामपुर  जिले में 20 वर्ष पूर्व धान खरीदी में हुई गड़बड़ी पर अब कोर्ट का बड़ा फैसला आया है, जिसमें कुल 17 दोषियों को कारावास की सजा सुनाने के साथ जुर्माना भी लगाया है. मामले में रामानुजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष रमन अग्रवाल के सगे भाई और चाचा भी शामिल हैं. कहते हैं देर है, पर अंधेर नहीं. ऐसा ही कुछ वर्ष 2003-04 में कामेश्वरपुर और रामचंद्रपुर के सहकारी समिति में हुई धान खरीदी घोटाले में हुई है. कोर्ट ने धान खरीदी में गड़बड़ी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ फैसला सुनाया है. किसानों ने धान बेचा था, और पैसा दोषियों के खाता में पैसा गया था. दरअसल, कागजों में ही धान खरीदी कर ली गई थी. आरोपियों को अदालत को तीन-तीन साल की सजा और 500-500 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई. कलेक्टर के आदेश पर फूड विभाग के अफसरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कोर्ट ने 2018 में भी सजा सुनाई थी, लेकिन आरोपियों ने ऊपरी अदालत में अपील की थी. अपील को खारिज करते हुए रामानुजगंज जिला न्यायालय ने आरोपियों को सजा सुनाई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

सवर्जनिक हैंडपंपों का अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध दर्ज कराए एफ.आई.आर :-कलेक्टर

सिंगरौली गर्मी के मौसम में सुगम पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के  दृष्टिकोण से कलेक्टर श्री चंद्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जल आपूर्ति के संबंध में कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठम में  कलेक्टर ने जनपदवार वर्तमान में जल आपूर्ति एवं पेयजल उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेने के पश्चात कहा  कि ऐसी जानकारी प्राप्त हो रही है कि कुछ लोगों के द्वारा सार्वजनिक हैंडपंपों को अतिक्रमण कर अपना निजी मोटर पंप चला रहे है जिस कारण मोहल्ले वासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है जो अत्यंत ही खेद जनक एवं गैरकानूनी की श्रेणी में आता है ।  उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों के भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार कर इनके विरुद्ध एफ.आई.आर दर्ज करते हुए इनके द्वारा लगाए गए मोटर पंप को जप्त करने की कार्यवाही करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि  अपने अधीनस्थ हल्का पटवारियों और उनकी अधीनस्थ फील्ड में कार्यरथ कर्मचारियों से भी अतिक्रमणकार्यों को भी चिन्हित करवा कर कठोर कार्यवाही करें । इसे तरह से जनपद पंचायतों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी सचिव रोजगार सहायकों से भी अतिक्रमणकार्यों चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए है कि अभियान चल कर बिगड़े हुए हैंडपंपों को तत्काल ठीक करवाएं अपने स्तर से भी पेयजल की समीक्षा करें। ऐसे स्थल जहां पेयजल की पूर्व से  समस्या रही हो उन्हें चिन्हित कर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराएं । पेयजल से संबंधित लापरवाही किसी भी सुरत में बर्दास्त नही की जायेंगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में उत्साह, आज से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन

  8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर उसे ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कार्यालयों में लगी समाधान पेटी में जमा कर रहे है।   जनसमान्य की समस्याओं से संबंधित आवेदनों को भरने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायो के कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी गई है, जहां लोग अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन डाल रहे है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुशासन तिहार-2025 का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। सुशासन तिहार-2025 के तहत सभी प्राप्त आवेदनों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा, और एक माह के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी एवं त्वरित समाधान, शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व में ही सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन तिहार के सुव्यवस्थित आयोजन और इसके अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्परता से निराकरण को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर निराकरण की स्थिति और गुणवत्ता की समीक्षा भी की जाएगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रत्येक जिले की 8 से 15 ग्राम पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित होंगे। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में आमजन को उनके आवेदन की स्थिति से अवगत कराया जाएगा, तथा यथासंभव आवेदन का त्वरित निराकरण भी वहीं किया जाएगा। शेष समस्याओं का निराकरण एक माह के भीतर कर सूचना दी जाएगी। समाधान शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शिविरों में उपस्थित रहकर आमजन से संवाद करेंगे, और विकास कार्यों व योजनाओं से मिल रहे लाभ का फीडबैक लेंगे। साथ ही औचक निरीक्षण के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति और गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

शादी से पहले जरूरी है ग्रह शांति पूजा, जाने क्यों ?

हिन्दू धर्म में ग्रह शांति पूजा एक वैदिक अनुष्ठान है जो कुंडली में ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति के कारण होने वाले नकारात्मक प्रभावों को कम करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि नवग्रहों (सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु) का हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है. जब ये ग्रह अनुकूल स्थिति में नहीं होते हैं, तो व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन, करियर, रिश्तों और अन्य क्षेत्रों में बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. ग्रह शांति पूजा में संबंधित ग्रहों के मंत्रों का जाप, हवन (अग्नि अनुष्ठान) और कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाता है. यह पूजा किसी योग्य पंडित या ज्योतिषी द्वारा शुभ मुहूर्त में संपन्न कराई जाती है. प्रत्येक ग्रह के लिए अलग-अलग मंत्र और पूजा विधियां होती हैं. शादी से पहले ग्रह शांति पूजा क्यों जरूरी? हिन्दू धर्म में शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराने का विशेष महत्व माना जाता है. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए विवाह दो अलग-अलग व्यक्तियों और परिवारों का मिलन होता है. कुंडली में ग्रहों की अनुकूलता वैवाहिक जीवन में प्रेम, तालमेल और सुख-शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ग्रह शांति पूजा से दोनों की कुंडलियों में ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है, जिससे भविष्य में होने वाले मतभेदों और परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है. बाधाओं का निवारण विवाह में कई तरह की अड़चनें आ सकती हैं, जैसे कि कुंडली मिलान में दोष, मांगलिक दोष या अन्य ग्रहों की अशुभ स्थितियां. ग्रह शांति पूजा इन बाधाओं को दूर करने और निर्विघ्न विवाह संपन्न कराने में सहायक मानी जाती है. स्वास्थ्य और समृद्धि ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति वर और वधू दोनों के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. ग्रह शांति पूजा से ग्रहों को शांत करके अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की जाती है. नकारात्मक ऊर्जा शादी की प्रक्रिया में कई तरह की रस्में और लोग शामिल होते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है. ग्रह शांति पूजा से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पारिवारिक सुख नवविवाहित जोड़े के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे, इसके लिए भी शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराई जाती है. यह न केवल जोड़े के लिए बल्कि दोनों परिवारों के लिए भी सकारात्मकता लाती है. कुल परंपरा कई परिवारों में शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराने की परंपरा होती है, जिसे वे अपने कुल और पूर्वजों के आशीर्वाद के रूप में मानते हैं. शादी से पहले ग्रह शांति पूजा कराना एक महत्वपूर्ण उपाय है जिससे वर और वधू का भविष्य सुखमय और खुशहाल बना रहे, और उनके जीवन में आने वाली संभावित बाधाओं को कम किया जा सके. यह ग्रहों के आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने का एक तरीका है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

निफ्टी कंज्‍यूमर ड्यूरेबल इंडेक्‍स 3 फीसदी, मेटल, रियल्‍टी और फाइनेशियल सेक्‍टर्स में 2 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई

मुंबई सोमवार को तगड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई है. BSE SENSEX 1700 से ज्‍यादा अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है, जबकि न‍िफ्टी में 500 अंकों की तेजी देखी जा रही है. 1:30 pm तक सेंसेक्‍स 74,800 और निफ्टी 22,650 पर थे. बाजार में यह तेजी आरबीआई के MPC बैठक के फैसले से पहले आई है. उम्‍मीद की जा रही है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है. बाजार में तेजी के साथ ही बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी उछाल आया है और यह 4.61 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 393.86 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. निफ्टी कंज्‍यूमर ड्यूरेबल इंडेक्‍स 3 फीसदी, मेटल, रियल्‍टी और फाइनेशियल सेक्‍टर्स में 2 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी आई है. इंडिया फीयर गेज (India VIX) 10.2% गिरकर 20.47 पर पहुंच चुका है. क्‍यों आई मार्केट में तूफानी तेजी?     अमेरिका और एशियाई बाजारों में भारी उछाल के कारण आज इंडियन मार्केट में भी तेजी देखी जा रही है. खासकर आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है. वहीं जापान का निक्केई 5.6 फीसदी चढ़ चुका है.     RBI की एमपीसी की बैठक के फैसले 9 अप्रैल को आने वाले हैं ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि रेपो रेट में 25 प्रतिशत की कमी आ सकती है. जिसे लेकर बाजार साकारात्‍मक बना हुआ है.     सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है, जिस कारण निफ्टी और सेंसेक्‍स में तेजी देखी जा रही है. बड़े निवेशक भी इस डिप पर अच्‍छे स्‍टॉक को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर रहे हैं.     क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट आई है. यह 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है. जो अगस्‍त 2021 का निचला स्‍तर है. ट्रंप के टैरिफ की वजह से बड़ी गिरावट आई है. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से सभी शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्‍यादा तेजी Zomato और Titan के शेयरों में 4 फीसदी से ज्‍यादा की आई है. वहीं SBI,LT और एशियन पेंट्स के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई है. आज के टॉप गेनर फाइव स्‍टार बिजनेस के शेयर में 7 फीसदी की तेजी आई है. पीजी इलेक्‍ट्रोपास्‍ट के शेयर में 6.36 फीसदी, Kaynes Technology के शेयर में 5 फीसदी, पॉलिसी बाजार के शेयर में 6 फीसदी, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में 6 फीसदी और बाइकॉन के शेयर में 5 फीसदी की तेजी आई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

ग्राम कुडेकेला के पास 29 हाथियों का झुंड, इलाके में डर का माहौल

रायगढ़ धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में इन दिनों हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है. सोमवार की रात 29 हाथियों का झुंड ग्राम कुडेकेला के पास सड़क किनारे पहुंच गया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है. ग्रामीणों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर भी खौफ में हैं. जानकारी के अनुसार, यह हाथियों का दल लंबे समय से छाल रेंज में विचरण कर रहा है और आज रात यह झुंड कुडेकेला के पास मुख्य मार्ग के किनारे दिखाई दिया. दो दर्जन से अधिक हाथियों को एक साथ देखकर गांववाले सहम गए. लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है. हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही धर्मजयगढ़ वन मंडल की टीम हरकत में आ गई और तत्काल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 27

ऊंची दुकान फीका पकवान बनकर रह गई सलमान खान की ‘सिकंदर’

मुंबई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद सलमान की सबसे कम ओपनिंग डे नंबर वाली फिल्म साबित हुई। 'किसी का भाई किसी की जान' भी ईद पर रिलीज हुई थी। हालांकि, 'सिकंदर' ने 26 करोड़ रुपये की कमाई की लेकिन ईद और उसके अगले दिन छुट्टी के कारण इसमें कुछ बढ़ोतरी देखी गई। इससे फिल्म को कुछ फायदा हुआ लेकिन उसके बाद से इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई। फिल्म ने अब अपने निराशाजनक नंबरों के कारण सभी को चौंका दिया है, जो सलमान खान के लिए बड़ी बात है। इस तरह की फिल्म को पहले तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेना चाहिए था लेकिन 'सिकंदर' ने 8वें दिन यानी रविवार को यह आंकड़ा पार कर लिया। बिजनेस ट्रैकर सैकनिक के अनुसार, 'सिकंदर' ने शनिवार और रविवार को 4 करोड़ रुपये और 4.84 करोड़ रुपये कमाए। इस बीच, अब 9वें दिन यानी दूसरे सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई है। इसने केवल 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब देखा जाए तो 9 दिनों में अब तक का कुल कलेक्शन 104.25 करोड़ रुपये है। 150 करोड़ तक पहुंचना है बहुत मुश्किल अगर ईद के बाद के दिनों में फिल्म का ट्रेंड देखें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक यह 'किसी का भाई किसी की जान' जैसा ही है। हालांकि, 'सिकंदर' का बजट इससे कहीं ज्यादा था, इसलिए यह संख्या कम मानी जा रही है। इसलिए, फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और इस तरह के नंबर्स के साथ यह संभावना कम है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नंबर भी बना पाएगी। 'छावा' को मात देने में पीछे रह गई 'सिकंदर' दूसरी तरफ, विक्की कौशल की 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसके बाद उम्मीद थी कि ईद पर सलमान की कोई बड़ी फिल्म भी ऐसे ही पैसे बनाएगी लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39