मुख्यमंत्री साय से एसईसीएल के नवनियुक्त सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट, नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया, पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं

नई दिल्ली दो सगे भाई। दो अलग-अलग टीमें। एक दूसरे के खिलाफ मैच। दोनों ही अपने फन के माहिर। बात हो रही है पांड्या ब्रदर्स की। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी का मैच। एक मुंबई का कप्तान तो दूसरा आरसीबी का ट्रंप कार्ड। दोनों ने अपनी-अपनी टीमों से शानदार प्रदर्शन किया लेकिन जीतना तो किसी एक को ही था। क्रुणाल की टीम जीत गई। जीत की खुशी थी लेकिन भाई की हार का रंज भी। वो भी तब जब उसने जानदार खेल दिखाई हो। क्रुणाल में शब्दों में ये दर्द दिखा। मैच के बाद दोनों भाइयों ने एक दूसरे को किस किया, गले लगाया। पांड्या ब्रदर्स के ब्रोमांस की ये तस्वीरें कितनी प्यारी हैं। आरसीबी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा करती है। हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी कर 2 विकेट भी चटखाया। जब बैटिंग की बारी आई तो गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल किया। सिर्फ 280 के स्ट्राइक रेट से 15 गेंदों में 42 रन ठोक डाले। इस दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। लेकिन हार्दिक पांड्या के आउट होते ही मुंबई की जीत की उम्मीदें भी धूमिल हो गई। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने उसे 12 रनों से शिकस्त दी। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी और अभी 4 विकेट हाथ में थे। लेकिन क्रुणाल पांड्या ने उस ओवर में 3 विकेट लेकर 10 साल बाद मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी की जीत की इबारत लिख दी। क्रुणाल पांड्या को टीम की जीत और उसमें अपने अहम योगदान की खुशी तो थी लेकिन हार्दिक पांड्या के लिए उन्हें बुरा भी लगा। मैच के बाद क्रुणाल पांड्या के शब्दों में ये दर्द छलका भी। भाई से लिए छलका क्रुणाल पांड्या का दर्द क्रुणाल पांड्या ने ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बातचीत में भाई हार्दिक के लिए कहा, 'हमारे बीच तगड़ा बॉन्ड है। हम जानते थे कि आखिर में कोई एक ही (पांड्या) जीतेगा। लेकिन हम दोनों का एक दूसरे के लिए जो प्यार और स्नेह है वह बहुत ही नेचुरल है। उसने अच्छी बैटिंग की। हम जीते, और मैं भी जीत चाहता था, वह भी जीत चाहता था। मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।' मैदान पर दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता की दिखी झलक मैदान पर दोनों भाई की प्रतिद्वंद्विता देखिए। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई 222 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी के लिए आए हैं। स्ट्राइक पर तिलक वर्मा हैं और नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल की पहली गेंद पर तिलक सिंगल लेते हैं और स्ट्राइक पर आते हैं हार्दिक पांड्या। क्रुणाल ओवर की दूसरी गेंद डालते हैं और विश्वंसक मूड में खेल रहे हार्दिक उस पर छक्का जड़ देते हैं। अगली गेंद और फिर वही अंजाम। हार्दिक ने भाई की गेंद पर फिर छक्का जड़ा। कॉमेंट्री बॉक्स में नवजोत सिंह सिद्धू और जतिन सप्रू का दो भाइयों की प्रतिद्वंद्विता पर अंदाजे-बयां भी देखिए। जानदार, शानदार, जबरदस्त…। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

जयपुर : नाहरगढ़ में हुए हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई

जयपुर  राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले सोमवार को लालदास का बाड़ा निवासी अवधेश पारीक (35 वर्ष) और शास्त्री नगर निवासी ममता कंवर (50 वर्ष) की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, जयपुर हिट एंड रन हादसे में घायल कई लोग अस्पताल में इलाजरत हैं। जयपुर में हो रहा प्रदर्शन, छोटी चौपड़ पर पुलिस बल तैनात आरोपी चालक उस्मान खान की पहचान हो गई है और जानकारी के अनुसार वह विश्वकर्मा इलाके में लोहे की फैक्ट्री संचालित करता है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इधर, छोटी चौपड़ पर इस घटना को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है और विरोध प्रदर्शन जारी है। देर रादत से ही पूरे इलाके में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए छोटी चौपड़ पर भी भारी पुलिस मौजूद है। हाजी उस्मान खान? जिसने जयपुर की सड़कों पर 3 लोगों को रौंदा; कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम राजधानी जयपुर में नशे में धुत कांग्रेस नेता और फैक्ट्री चालक ने सोमवार रात तेज रफ्तार में एसयूवी कार दौड़ाते हुए पैदल चलते और गाड़ी सवार 9 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हैं। कांग्रेस नेता उस्मान खान ने शहर के भीड़भाड़ इलाके में 7 किलोमीटर तक तेज रफ्तार में एसयूवी को दौड़ाया, जिससे कोहराम मच गया।  गौरतलब है कि कल रात तेज रफ्तार से एसयूवी कार दौड़ाने वाले ने 62 साल के नाहरी का नाका निवासी उस्मान खान बिजनेस के साथ जयपुर जिले की राजनीति में 20 सालों से सक्रिय हैं। उस्मान खान वार्ड 135 से पार्षद के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग रहे थे। उस्मान खान विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में एडेक्यूएट इलेक्ट्रो मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री चलाते हैं, वो इस कंपनी के CEO हैं। उनकी कंपनी हॉस्पिटल बेड्स, चेयर, एंबुलेंस स्ट्रेचर आदि बनाती है। उस्मान खान को बीते दिनों 6वीं बार जयपुर शहर कांग्रेस में नियुक्ति मिली थी। हालांकि इस मामले के बाद जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने उस्मान खान को बर्खास्त कर दिया है। उनको तुरंत प्रभाव से जिला उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। कड़ी से कड़ी सजा मिले- आरआर तिवाड़ी इस मामले को लेकर जयपुर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी ने कहा कि अपराध करने वाला चाहे किसी भी पार्टी का हो। कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उस्मान खान ने बड़ा अपराध किया है, ऐसे में बिना राजीतिक भेदभाव के कानूनी कार्रवाई की जाएं और सख्त सजा मिले। ताकि लोगों को ये पता रहे कि आप गाड़ी कैसे चला रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि जयपुर कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन देखकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करेंगे।     जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।      अपराधी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए- डोटासरा वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘जयपुर में एक कार चालक द्वारा तेज़ रफ़्तार में कई लोगों को कुचलने की घटना अत्यंत दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण है, दुर्घटना में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। नशे की हालत में ऐसे कुकृत्य करने वाले अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।’ पूरा घटनाक्रम… जयपुर परकोटा में नाहरगढ़ थाने के सामने से आधा किमी दूर तक तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को कुचला, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों व कई दोपहिया वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बाद में कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए और गलियों में तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने की बात को लेकर आक्रोशित हो गए। पुलिस कार को थाने ला रही थी, तभी भीड़ ने कार में तोड़-फोड़ कर दी। भीड़ को उग्र होते देख आस-पास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। अशोक गहलोत, सचिन पायलट ने जताई संवेदना, की कड़ी कार्रवाई की मांग राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'जयपुर में देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना में एक बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दोषी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।' पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, “मैं इस हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व … Read more

मध्य प्रदेश में एक रुपए में 25 एकड़ जमीन निजी मेडिकल कालेज को मिलेगी

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में 11 बजे अहम कैबिनेट सम्पन्न हुई। बैठक में गायों के आहार के लिए 20 रुपये की जगह 40 रुपये प्रति गाय अनुदान देने का प्रस्ताव समेत एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। मोहन सरकार ने फैसला किया है कि आने वाले 5 वर्षों में गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक किया जाएगा। चना और मसूर की फसलों की सरकारी खरीदी भी शुरू हो गई है।कैबिनेट ने यह भी तय किया कि 12 से 14 अप्रैल तक दिल्ली के लाल किले पर विक्रम महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें मध्य प्रदेश के सभी मंत्री शामिल होंगे। सम्राट विक्रमादित्य की उपलब्धियों को नाटक और एक्सपो के माध्यम से पेश किया जाएगा। एक रुपए में 25 एकड़ जमीन निजी मेडिकल काॅलेज को देंगे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में तय हुआ है कि एक रुपए में 25 एकड़ सरकारी जमीन निजी मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराएंगे। अब तक निजी मेडिकल कालेज के लिए निवेशक को खुद जमीन अरेंज करनी पड़ती है। इसके लिए टेंडर डाक्यूमेंट नियम में संशोधन किया गया था। इससे पीपीपी मोड पर मेडिकल काॅलेज तेजी से खोले जाएंगे। निजी मेडिकल काॅलेज को डेवलपर से संबद्ध करेंगे डिप्टी सीएम शुक्ल ने बताया कि कैबिनेट ने जिला अस्पतालों को प्राइवेट डेवलपर को ट्रांसफर करने का पुरानी सरकार का फैसला पलट दिया है। पहले इसमें डेवलपर को अस्पताल सौंपने का प्रावधान किया गया था। अब जिला अस्पताल यथावत रहेंगे। इस पर सरकार का नियंत्रण रहेगा। शुक्ल ने कहा कि अब निजी मेडिकल काॅलेज को डेवलपर से संबद्ध किया जाएगा, इसके लिए एक कमेटी बनेगी, जिसमें जिला अस्पताल का भी हस्तक्षेप होगा। ऐसे में अस्पताल पर सरकार का सीधा नियंत्रण रहेगा और जिला अस्पताल अपग्रेड होगा। जिला अस्पताल में 75 प्रतिशत नि:शुल्क सुविधा आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी। आम आदमी के लिए जिला अस्पताल आसानी से उपलब्ध रहेगा। पशु आहार अनुदान बढ़ाया डिप्टी सीएम ने बताया कि आज की कैबिनेट गौमाता पर समर्पित रही है। पशुपालन विभाग के माध्यम से गौशालाओं के निर्माण के साथ आहार अनुदान 40 रुपए करने का फैसला किया गया है। पहले यह 20 रुपए था। गौवंश विहार के लिए पीपीपी मोड पर निवेशकर्ताओं को बुलाने के लिए पालिसी को मंजूरी दी है। पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने कहा कि पांच हजार गौवंश रखने के लिए पीपीपी मॉडल तैयार कर रहे हैं, जिसके लिए बिडिंग होगी। इसमें निवेशक सीएनजी, सोलर और अन्य उत्पादन कर सकेगा। 25 गाय या भैंस रखने वालों को अनुदान देंगे मंत्री ने बताया कि निवेशक से पूछेंगे कि वह कितने दिन तक योजना का लाभ लेंगे। इससे निराश्रित गौवंश को पालने में मदद मिलेगी। इसी साल इस पर काम शुरू करेंगे। इसके लिए बिडिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कैबिनेट ने विभाग की आठ योजनाओं को चलाए रखने के साथ यह तय किया है कि 25 गाय या भैंस रखने वालों को अनुदान दिया जाएगा। एक व्यक्ति 200 गाय या भैंस का पालन कर दुग्ध उत्पादन कर सकेगा। ऐसी भी सुविधा देने का फैसला कैबिनेट ने लिया है। ग्वालियर-सागर बायपास के लिए राशि मिली मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रदेश को 4 हजार करोड़ से अधिक की सौगातें मिली हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के अंतर्गत चार कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत 1426 करोड़ की लागत से बनने वाला 28.5 किलोमीटर लंबा ग्वालियर पश्चिमी बाईपास और 688 करोड़ की लागत से बनने वाला सागर बाईपास शामिल है। एग्रोविजन के अंतर्गत मंदसौर, दमोह , मुरैना, नरसिंहपुर में इस वर्ष के प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं। 12,13,14 अप्रैल को दिल्ली स्थित लाल किले में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की प्रस्तुति होगी। 21 अप्रैल तक होगा चने का उपार्जन मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को अपनी उपज का सही दाम मिले। इसलिए चना, मसूर, सरसों, तुअर का उपार्जन प्रारंभ किया है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 5200 प्रति क्विंटल की दर पर 7.28 लाख मैट्रिक टन चने का उपार्जन 21 अप्रैल तक किया जाना है। चना उपार्जन का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब तक 2.6 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है और 7871 मैट्रिक टन चने का उपार्जन हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं बोनस मिलाकर 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर गेहूं उपार्जित किया जा रहा है। अब तक 31.36 लाख मैट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है, और 2 लाख 49000 किसानों को 4 हजार 12 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने मसूर, सरसों, तुअर उपार्जन के लिए जारी गतिविधियों की भी जानकारी दी। कैबिनेट में इन फैसलों को भी मिली मंजूरी     पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी परियोजना से 60 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इसके लिए 2932 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।     मंदसौर जिले के मल्हार गढ़ में सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूरी दी गई है।     लोक वित्त से वित्त पोषित कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजनाओं के परीक्षण को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।     शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का फोकस है। एजुसेट इंडिया लिमिटेड के साथ एमओयू करने का फैसला हुआ है।     बिजली कंपनियों में कैश फ्लो बना रहे, इसके लिए सरकार गारंटी देती है। वर्ष 2024-25 से 2028-29 हर साल 12466 करोड़ रुपए की नकद साख सुविधा की स्वीकृति दिए जाने पर फैसला हुआ है। इस पर 0.5 प्रतिशत ब्याज पर गारंटी दी जाएगी। 13 अप्रैल को अशोकनगर आएंगे प्रधानमंत्री कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल को अशोकनगर जिले में स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आ रहे हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल में रहेंगे। शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और राज्य शासन एवं दुग्ध संघों के बीच अनुबंध हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में होगा। पीएम मोदी-अमित शाह आएंगे मध्य प्रदेश     सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आएंगे।     केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर श्री रविन्द्र सिंह के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को असीम दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री रविंद्र सिंह ने राजधानी के विभिन्न समाचार पत्र समूहों में अपनी सेवाएं दीं, वर्तमान में वे दैनिक समाचार पत्र हरिभूमि में कार्यरत थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मराई लोक नृतक राम सहाय पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिला निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकनृत्य कलाकार पद्मरामसहाय पांडे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राम सहाय पांडे ने विपरीत परिस्थितियों में कला क्षेत्र को अपनाया और धारा के विपरीत बहते हुए इस क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कीं। भारत के साथ अन्य देशों में भी उन्होंने बुंदेलखंड के राई लोक नृत्य को पहचान दिलवाई। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए भारत सरकार द्वारा पांडे को पद्मसे अलंकृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखंड के गौरव, लोकनृत्य राई को वैश्विक पहचान दिलाने वाले लोक कलाकार पद्मपांडे का निधन मध्यप्रदेश और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। लोक कला एवं संस्कृति को समर्पित उनका सम्पूर्ण जीवन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. पांडे को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने करने की सामर्थ्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

अवैध रेत उत्खनन माफिया के विरूद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर इसरार मन्सूरी एवं एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। दिनांक 07.04.2025 को उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक संदीप साहू, विनय बैस के द्वारा ग्राम पसला में बिना नम्बर की मैसी फरग्यूसन कंपनी की ट्रेक्टर इंजन न. 533428133 चेचिस नम्बर MEA11DFAFD9000513 KS के चालक के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था जो मौके पर चालक अजय प्रजापति पिता रामलखन प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पसंला से ट्रेक्टर ट्राली मय लोड रेता के जप्त कर थाना कोतवाली अनूपपुर में ट्रेक्टर चालक अजय प्रजापति एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 160/25 धारा 303(2), 317(5) बी.एन.एस.4/21 खान खनिज अधिनियम का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर कार्यवाही की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20