यश ठाकुर नहीं करते ये गलती तो 28 रनों पर ही खत्म हो जाती पारी, किस्मत के धनी थे अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है…ये पंक्ति सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। शनिवरा, 12 अप्रैल की रात बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 246 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 141 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 55 गेंदों का सामना किया जिसमें 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। पारी का अंत होने पर उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का था। हालांकि इस पारी के दौरान अभिषेक को कई जीवनदान मिले, कई कैच उनके वहां गिरे जहां कोई खिलाड़ी नहीं था वहीं एक बार तो वह रन आउट होते-होते भी बचे। मगर एक जीवनदान ऐसा था जो पूरी पंजाब किंग्स पर भारी पड़ गया। अभिषेक शर्मा को यह जीवनदान सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर के दौरान मिला जब वह 28 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। यह ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज यश ठाकुर डाल रहे थे। ओवर की पहली तीन गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बटौर लिए थे। और अधिक रन बटौरने की लालच में अभिषेक ने चौथी गेंद पर भी जोखिम उठाया। हालांकि इस बार वह यश ठाकुर के जाल में फंस गए। आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अभिषेक गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में शशांक सिंह के हाथों में मार बैठे। शशांक के कैच पकड़ने के बाद पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था और सिर्फ पंजाब किंग्स के खिलाड़ी और उनके फैंस ही जश्न मना रहे थे। मगर उनका यह जश्न भी ज्यादा देर नहीं चला। पंजाब किंग्स की खुशियों पर पानी तब फिरा जब थर्ड अंपायर का हूटर बचा। यश ठाकुर की कैच टेकिंग डिलिवरी दरअसल, नो बॉल थी। थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों के चहरे पर सिर्फ निराशा थी और अभिषेक शर्मा मुस्कान की चमक लिए वापस क्रीज पर लौटे। उन्होंने पंजाब के खिलाड़ियों के जले पर नमक फ्री हिट पर छक्का जड़ छिड़का। पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने एक और बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया जो नो मैन्स लेंड में गिरी। इससे पहले तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वह रन आउट होते-होते बचे थे तो 8वें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने उनका कैच छोड़ा था। recent visitors 33

भोपाल में गृहमंत्री अमित सहकारिता सम्मेलन में हुए शामिल, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध

भोपाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह भी बता दें कि 17 अप्रैल को भी अमित शाह मप्र के नीमच में आ रहे हैं। वह यहां सीआरपीएफ की परेड और गोपालकों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। लंच के बाद अमित शाह रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए हैं। जहां उनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। इसके अलावा एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भोपाल MANIT में एक साथ 120 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप अगले पांच साल में जोड़े जाएंगे डेढ़ लाख किसान इस संबंध में पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, आज क्रांतिकारी फैसला होने जा रहा है। अगले 5 साल में डेढ़ लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। 10 लाख लीटर के करीब दूध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश को तीसरे पायदान से दूध उत्पादन में पहले पायदान पर लाया जाएगा। मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन में एमओयू के जरिए कई ऐतिहासिक बदलाव होंगे।   recent visitors 64

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म, फिर तोडा रिश्ता, नाबालिग ने तेजाब पीकर दी जान

जोधपुर कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से बातचीत की, जिससे नाराज होकर युवक ने नाबालिग को रिश्ते खत्म होने का मैसेज किया। डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नाबालिग घर से अपनी सहेली से कॉपी लेने का कहकर निकली थी, लेकिन लगभग तीन घंटे बाद घर लौटी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने उससे दोबारा बातचीत की तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। यह सुनकर परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसे फोन किया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। बाद में किसी अन्य नंबर से कॉल करने पर युवक ने फोन उठाया और परिजनों के घर आने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर लड़की को एक मैसेज भेजा जिसमें उसने रिश्ता खत्म करने की बात लिखी। यह मैसेज पढ़ने के बाद नाबालिग मानसिक रूप से टूट गई और उसने घर के बाथरूम में जाकर तेजाब पी लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। recent visitors 58

पानी के लिए प्रदर्शन, राजमार्ग पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कता, समझाइश के बाद बंद किया प्रदर्शन

खंडवा नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन बार बार फूटने से खंडवा शहर में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को खंडवा डेढ़तलाई राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर आकर पानी की मांग करने लगीं। देखते ही देखते रोड के दोनों ही ओर वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें पंद्रह दिन से पानी नहीं मिला है। आज जब नर्मदा पाइप लाइन सुधार गई है तो कहा जा रहा है कि आपके क्षेत्र का शेड्यूल नहीं है।   टैंकर का पानी इतना गंदा की कपड़े भी नहीं धो सकते टैंकर भेजे जाते हैं लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीने क्या कपड़े धोने के लिए भी उपयोग नहीं कर सकते। स्टेट हाइवे पर जाम की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली टीआई अशोक चौहान पहुंचे। उन्होंने जाम नहीं लगाने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने। महिलाएं नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रहीं। कुछ ही देर में निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और एसडीएम बजरंग बहादुर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि जाम नहीं हटाया तो जेल भेज देंगे। इस पर लोग भड़क गए और अधिकारियों की खरी-खरी सुनाई। जल्द पानी दिलाने का आश्वासन दिया महिलाओं ने कहा कि हमें जेल ही ले चलो, कम से कम वहां पानी तो मिलेगा। करीब एक घंटे तक यहां अधिकारी जाम लगाने वाले लोगों को मनाने पर अड़े रहे। उपायुक्त सिटोले द्वारा जल्द ही नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया जा सका। विदित हो कि नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन नौ दिनों के चार बार फूट चुकी है। इससे पूरे शहर में जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है। recent visitors 44

ECGC में नौकरी के लिए किया फर्जीवड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक गुलाबराय ने मुंबई में की FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर डीडी नगर थाने में ECGC लिमिटेड कंपनी में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है. कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक लछमन गुलाबराय रोहिरा की शिकायत पर बांद्रा-कुर्ला थाने, मुंबई में जीरो FIR (क्र. 016/25) दर्ज की गई. विनीत कुमार रामदयाल मीना नामक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती में धोखाधड़ी का आरोप है. 21 मार्च 2022 से 22 मार्च 2023 के बीच दोनों ने मिलकर फर्जी उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल करवाकर नौकरी हासिल की. जांच में पाया गया कि नौकरी पर नियुक्त व्यक्ति और परीक्षा देने वाला अलग-अलग हैं. धारा 120(बी), 419, 420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर रायपुर पुलिस ने जांच शुरू की.  लछमन रोहिरा ने बताया कि ECGC ने 2022 में 75 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए भर्ती निकाली थी. विनीत मीना ने आवेदन किया और रायपुर के आयोन डिजिटल झोन में परीक्षा दी. साक्षात्कार के बाद उसे मुंबई की बांद्रा शाखा में नियुक्ति मिली. लेकिन संदेह होने पर जांच में खुलासा हुआ कि नौकरी करने वाला और परीक्षा देने वाला व्यक्ति अलग था. आरोपी ने बाद में इस्तीफा दे दिया और 89,428 रुपये कंपनी को लौटाए. पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है. recent visitors 49

चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या

कवर्धा चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गईं. घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की है, जहां आरोपी बसंत ने अपनी पत्नी फूलवंती की चरित्र पर शंका करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. recent visitors 50

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया

जयपुर आईपीएल 2025 में आज भी डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। यानी होम टीम राजस्थान पहले बैटिंग कर रही है। आरआर का अपने प्रमुख घरेलू मैदान पर यह इस सीजन पहला मुकाबला है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआत दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेले थे। 5 मैचों में 2 जीत के साथ राजस्थान टेबल में 7वें जबकि इतने ही मैचों में 3 जीत के साथ आरसीबी 5वें नंबर पर है।    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल। राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। वास्तव में हम पहले गेंदबाजी करना भी चाहते थे। आम तौर पर यहाँ बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाता है, यही स्थानीय जानकारी है। हम परिस्थितियों को जानते हैं और अगर हम विपक्ष का सम्मान करते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार खेलते हैं, तो मुझे लगता है कि हम ठीक रहेंगे। उतार-चढ़ाव होते रहते हैं, ड्रेसिंग रूम में संदेह को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे सकते। हसरंगा हमारे फारूकी की जगह लेंगे। हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सतह काफी सख्त और अच्छी दिख रही है। हमें पता चल जाएगा कि पिच कैसा व्यवहार करती है। यह (हरी जर्सी पहनना) अधिक पेड़ लगाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। हमारी टीम वही है। recent visitors 51