Saturday, July 11, 2026 7:03 am

सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की रची साजिश, अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा पति

रीवा सीधी जिले में उत्तर प्रदेश के मेरठ कांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ में जिस तरह से मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी ठीक उसी तरह सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की साजिश रच डाली। इस साजिश का शिकार होते-होते पति बाल बाल बच गया, लेकिन पत्नी द्वारा कराए गए हमले में वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल अपने आशिक के प्रेम में पागल पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देने की साजिश रची और पति के शरीर पर चाकू से बेवफाई की तहरीर लिख दी। रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया पति के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक हमले किए गए, इसके बाद भी जब जी नहीं भरा तो गाड़ी चढ़ाकर उसे करने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है। सीधी के ककरहा झार की घटना दरअसल यह सनसनीखेज घटना सीधी जिले के ककरहा झार की बताई जा रही है, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल रईस साकेत की पत्नी फोन पर अपने आशिक से बात किया करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया गया कि शादी के अभी 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगी।   पहले रईस साकेत के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए, इसके बाद लोडर वाहन चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल गंभीर हालत में रईस साकेत को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। recent visitors 32

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष पैकरा के पदभार ग्रहण शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, शुभकामनाएं दी

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति संवेदनशीलता और धरातल से जुड़कर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें वन विकास निगम की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जनजातीय समाज को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 44 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र से आच्छादित है, जो न केवल जैव विविधता और पर्यावरण के लिए बल्कि आदिवासी संस्कृति और आजीविका के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वनवासी समुदायों के हित में सरकार द्वारा की जा रही पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 4 करोड़ पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य रखा गया है, वहीं बिगड़े वनों के सुधार हेतु 310 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में अब तक 3 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 32

जमवारामगढ़ में सड़क हादसा: रेलर से टकराई कार, पांच की मौत

जमवारामगढ़ जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से आए एक परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर भी सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी देर बाद नियंत्रण में लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।   recent visitors 32

सर्जरी के बाद मौत के मामले में दमोह के फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर में मिली फर्जी डाक्यूमेंट बनाने की मशीनें

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित घर पर न फर्जी दस्तावजे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका है कि वह फर्जी दस्तावेज बनवाने के काम में भी लिप्त था। वहीं, कानपुर में उसके पिता और भाई ने उससे कोई संबंध न होने की बात कही है। दमोह की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच की कड़ी में कानपुर और प्रयागराज भेजी गई थीं।   कई तरह के दस्‍तावेज मिले प्रयागराज में ओमेक्स आनंद अपार्टमेंट के 511 नंबर प्लेट में नरेंद्र यादव को साथ ले जाकर तलाशी ली तो वहां अनेक प्रकार के दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण, कई प्रिंटर, कार्ड शीट व सील मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि नरेंद्र ने इन्हीं की सहायता से न सिर्फ अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि यह आशंका भी बढ़ गई है कि इनके माध्यम से औरों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति के अनुसार, इसी तरह कानपुर गई दूसरी पुलिस टीम ने नरेन्द्र यादव के पिता और भाई से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1996 से 1999 तक ही कानपुर में रहा है, उसके बाद न तो फिर कभी घर आया, न ही परिवार से उसका अभी तक कोई संपर्क है। कानपुर में अध्ययन करने वाले स्कूल से भी उसका रिकॉर्ड निकलवाया है, जिसमें भी उसका नाम नरेंद्र यादव ही बताया गया है। आरोपित का दावा ब्रिटेन में की पढ़ाई इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव अब ब्रिटेन में पढ़ाई किए जाने का दावा कर रहा है। उसकी बात की सच्चाई जाने के लिए पुलिस पत्राचार कर रही है। वहीं, जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी उसके बदले हुए नाम से ही प्राप्त हुए है। recent visitors 37

उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ बना रहे लोगो को निशाना, आज महिला पर किया हमला

उमरिया उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र से समीपी ग्राम ग्राम सेमरिया से लगे जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। घटना रविवार सुबह की है जब 38 वर्षीय रीना बैगा महुआ बीनने घर से लगे जंगल की ओर गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।   अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं पार्क प्रबंधन की टीम ने घायल महिला का संपूर्ण उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार को ग्राम पिपरिया निवासी 14 वर्षीय बालक विजय कोल के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसी बाघ के द्वारा महिला के ऊपर हमले की आशंका है। दो अप्रैल को भी एक महिला की ले ली थी जान बांधवगढ़ के पंपदा रेंज में 2 अप्रैल को कुशवाहा कोठिया गांव के करीब बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। उस दौरान भी महुआ बीन रही महिला पर बाघ ने हमला किया था। बार-बार बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।   महुआ बीनने का समय इस मौसम में महुए नीचे गिर जाते हैं, इन्हें बीनने के लिए ग्रामीण जंगल में जाते हैं। महुआ ही यहां ग्रामीणों की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ऐसे में वे अपनी जान जोखिम में डालकर महुआ बीनने के लिए जंगल में जाते हैं। recent visitors 24

गुना में शोभायात्रा पर पथराव में वीडियो के आधार पर 9 गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कराया शांत

गुना गुना शहर में एक मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव किया गया तो इसके विरोध में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। चक्काजाम के साथ ही थाने का भी घेराव भी किया गया। देर रात तक हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट जैसे मामलों में केस दर्ज किया गया है।   5 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी पांच नामजद और 15-20 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि उपद्रव के वीडियो फुटेज के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष की तलाश जारी है। शहर में माहौल शांतिपूर्ण है और यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। डीजे बजाने पर हुआ विवाद दरअसल, शहर के कोल्हूपुरा से निकलकर हाट रोड रपटा की ओर जा रही थी शोभायात्रा पर कर्नलगंज मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन लोगों का शोभायात्रा के आयोजकों से विवाद हो गया। पुलिस भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। विवाद के बीच किसी अराजक तत्व ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए तो अफरातफरी के साथ ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद करा दिया। रात्रि करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पहुंचकर नारेबाजी की, वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो वह माने। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताया जा रहा है। recent visitors 23

मध्य प्रदेश में निर्मित हुआ अनोखा और आलीशान रेंज ऑफिस, विधायक हरिशंकर खटीक ने किया लोकार्पण

लोकार्पण में भोपाल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय के साथ साथ तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का भी हुआ लोकार्पण जतारा वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा भोपाल, वन संरक्षक छतरपुर एवं वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैम्पा योजना अंतर्गत 22 लाख की लागत से फूल फैसिलिटी युक्त नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का निर्माण कराया गया। स्टेट रिज्यूम अर्थात् रियासत कालीन समय से निर्मित पुरानी जर्जर एवं जीर्ण-शीर्ण हालत में वन परिक्षेत्र कार्यालय का वर्षों से संचालन किया जा रहा था जिसमें वर्षात के दौरान अक्सर पानी भरा रहता था और कीड़े मकोड़े निकलते थे साथ ही पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था जिसको दृष्टिगत रखते हुए अपनी जिद्द और लगन को कायम रखते हुए एवं अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को एक बार फिर से जाहिर करते हुए वन सुरक्षा के साथ-साथ वानिकी एवं निर्माण कार्यों पर भी अपनी पकड़ रखने वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार एवं उनकी टीम ने मध्य प्रदेश का सबसे अच्छा एवं अलग स्टाइल में नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के साथ-साथ कैंपा और कार्य आयोजना एवं विकास मद से तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित मात्रा से हटकर अलग एवं अधिक मात्रा में निर्धारित समय पर कराते हुए वन विभाग में वन परिक्षेत्र जतारा की अलग पहचान स्थापित कराई गई। नव निर्मित वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा में सोफा, काउच, एयर कंडीशनर, एवं अन्य नवीन सामग्री के साथ-साथ समस्त ऑफिस स्टॉफ/बाबुओं के कमरों में नए कंप्यूटर स्थापित करते हुए संपूर्ण नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा को ऑनलाइन किया जाकर समस्त निर्मित नवीन वन रक्षक आवासों और लाइन क्वार्टर में पानी, बिजली और अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज एवं ड्रेनेज सिस्टम के साथ पूर्ण करते हुए लोकार्पण के लिए तैयार किया गया। जिसका लोकार्पण 11/04/2025 विक्रम संवत 2082 दिन शुक्रवार चैत्र शुक्ल चतुर्दशी को  स्थानीय क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा अपने सभी कार्यक्रम को दरकिनार करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के विशेष अनुरोध पर किया गया, जिसके दौरान स्थानीय विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा के वन सुरक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट निर्माण कार्यों की सराहना की गई। विधायक हरिशंकर खटीक ने नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा और नवीन वनरक्षक आवासों के गुणबत्ता पूर्ण निर्माण कार्यों को विधानसभा जतारा की शान बताया गया और ऐसे ही निर्माण कार्यों को कराए जाने के लिए वन विभाग के साथ साथ अन्य विभागों को भी कराए जाने की अपील की गई। वन विभाग जतारा के द्वारा उक्त लोकार्पण कार्यक्रम स्थानीय एवं क्षेत्रीय विधायक जतारा हरिशंकर खटीक एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल , वन संरक्षक छतरपुर, वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में भव्यता के साथ किया गया। वन विभाग के नवीन भवनों एवं नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा के लोकार्पण कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले एवं जन-जन के चहेते जतारा विधायक हरिशंकर खटीक , मोहन लाल मीणा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक निगरानी एवं मूल्यांकन भोपाल, नरेश सिंह यादव वन संरक्षक छतरपुर, राजाराम परमार वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, गौरव जैन वन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं वन विस्तार सागर, मनीषा बघाड़े उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़, नितिन निगम उपवन मंडल अधिकारी कल्दा, राम किशन सोलंकी उपवन मंडल अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार सागर, नितेश सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, सौरभ जैन वन परिक्षेत्र अधिकारी टीकमगढ़, लक्ष्मी यादव वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार टीकमगढ़,नगरपालिका उपाध्यक्ष रिंकू पठान,मंडल अध्यक्ष बम्होरी मनोज सिंह कलरा, मुकेश अहिरवार अनुसूचित जाति जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष जतारा रोहित चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष दीपू शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सोहित पाल , भजन लाल अहिरवार खरगूपुरा सरपंच, निज सहायक जतारा विधायक एन.आर.घोष, वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार, उत्कृष्ट निर्माण कार्य को कराने वाली टीम अंतर्गत डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश रैकवार, शुभम पटेल वनरक्षक, राजेश विक्रम सिंह डिप्टी रेंजर, जालम प्रजापति डिप्टी रेंजर, रियाजउद्दीन काजी डिप्टी रेंजर, अश्वनी मिश्रा डिप्टी रेंजर, सी.पी.सौर डिप्टी रेंजर, एवं वन परिक्षेत्र जतारा के समस्त वनरक्षक, प्रबंधक, स्थाईकर्मी, वन समिति सुरक्षा श्रमिक एवं सैकड़ों की संख्या में अन्य आम जन उपस्थित रहे, जिनके द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत एक एक पौधा नवीन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर जतारा में रोपित किया गया। recent visitors 25