प्रेस क्लब परिसर में गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ

रायपुर देश के वरिष्ठ पत्रकार और सम्पादक गोविन्दलाल वोरा की स्मृति में आज शाम 5 बजे प्रेस क्लब परिसर में गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जाएगा. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की विशेष उपस्थिति में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे. जबकि भोपाल, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने बताया कि स्व. गोविन्दलाल वोरा की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है. यह लाइब्रेरी युवा पीढ़ी को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करेगी. प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रहे, गोविन्दलाल वोरा का पूरा जीवन शिक्षा, समाज और पत्रकारिता को समर्पित रहा है. वे समाज के हर वर्ग और हर तबके के लोगों के लिए आदर्श रहे हैं. ऐसे में उनके नाम से बनी यह लाइब्रेरी आज के युवा पत्रकारों को एक आदर्श पत्रकार बनने की प्रेरणा देती रहेगी. recent visitors 39

सिंधी मेला: सुहिनी सभ्यता की झलक से सजा पहला दिन, पारंपरिक संस्कृति का दिखा रंगारंग संगम

traditional culture was seen

Sindhi Mela: The first day was decorated with glimpses of beautiful civilization, a colorful confluence of traditional culture was seen भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट। सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय पारिवारिक सिंधी मेले का शुभारंभ शनिवार को बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। इस वर्ष मेला “सिंधी सभ्यता, सुहिनी सभ्यता” की थीम पर आधारित है, जिसकी सुंदर झलक मेला परिसर में देखने को मिली। वहां पर सिंध के पारंपरिक जीवन की झांकी, रहन-सहन, पहनावा और संस्कृति को अत्यंत जीवंत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जो मेले का मुख्य आकर्षण बना। मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहराणे, हिंगलाज माता मंदिर व भगवान झूलण की द्वीप प्रज्वलन और आरती से की गई। इसके पश्चात टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम को मंच पर देसी लेडी गागा पिंकी मेदासानी ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और चारों ओर संस्कृति और संगीत की मिठास घुल गई। सम्मान समारोह:सिंधी मेला समिति द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के अंतर्गत समाज के विशिष्ट व्यक्तियों को उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों की सूची इस प्रकार रही: सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी और महासचिव नरेश तलरेजा ने जानकारी दी कि यह मेला अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पहले दिन करुणाधाम आश्रम में समिति को प्रमुख पीठाधीश गुरुदेव शांडिल्य महाराज जी और साईं मनीष लाल जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक जैसे विधायक भगवानदास सबनानी, जयकिशन लालचंदानी, डॉ. राजानी, दीपक राजानी, अमर दावानी, सीमा सबनानी, शकुन देवरख्यानी, कार्तिका चावलानी (आगरा) सहित बड़ी संख्या में मात्रशक्ति एवं समाजजन उपस्थित रहे। यह मेला न केवल मनोरंजन और मेलजोल का माध्यम रहा, बल्कि संस्कृति, संस्कार और समाज सेवा के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बना। recent visitors 94

ट्रैविस हेड ने कर दिया खुलासा- कितने दिन से इस पर्ची को जेब में लिए घूम रहे थे अभिषेक शर्मा?

नई दिल्ली अभिषेक शर्मा के बारे में उन्हीं के ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड ने एक बड़ा खुलासा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। सेंचुरी का सेलिब्रेशन करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक नोट यानी पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था, "This one is for Orange Army" यानी ये शतक सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए है। अब ट्रैविस हेड ने इस पर्ची को लेकर खुलासा किया है कि अभिषेक शर्मा इस पर्ची को लंबे समय से जेब में लेकर घूम रहे थे। अभिषेक शर्मा ने 55 गेंदों में 141 रनों की पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों में शतक पूरा किया था और इसी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 246 रनों का टारगेट 2 ओवर पहले ही चेज कर लिया था। इससे पहले टीम चार मैच लगातार हारी थी। इस जीत से एसआरएच का मनोबल बढ़ेगा और ऑरेंज आर्मी यानी सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस भी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की तूफानी 171 रनों की साझेदारी हुई। जब शतक अभिषेक ने जड़ा तो उन्होंने फैंस को पर्ची दिखाई, लेकिन इस पर्ची के बारे में ट्रैविस हेड ने हैरान करने वाला खुलासा किया। खेल के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में ट्रैविस हेड ने बताया कि यह नोट यानी पर्ची सीजन की शुरुआत से ही अभिषेक की जेब में थी, लेकिन छठे गेम में ही उसे इसे बाहर निकालने का मौका मिला। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने बताया, "यह नोट अभिषेक शर्मा की जेब में 6 मैचों से था, मुझे खुशी है कि आज रात यह बाहर आ गया।" अभिषेक शर्मा इस सीजन अभी तक खामोश थे, लेकिन अब एक ही मैच में उन्होंने पिछली भरपाई कर ली है। आने वाले मैचों में उनका ऐसा ही रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। अभिषेक शर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी को लेकर बताया, "यह मैच बहुत खास है, क्योंकि मैं हार के सिलसिले को तोड़ना चाहता था। लगातार चार मैच हारना बहुत मुश्किल था, लेकिन हमने टीम में इस बारे में कभी बात नहीं की। युवी पाजी (युवराज सिंह) और सूर्यकुमार (यादव) का भी विशेष उल्लेख है। वे मेरे संपर्क में हैं।" पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई इस मैच में हुई। हालांकि, उनको लॉकी फर्ग्यूसन की कमी इस मैच में खली, जो दो गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गए थे। recent visitors 65

भिलाई में 53 अवैध मकानों पर चला निगम का बुलडोजर

भिलाई  भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को खुर्शीपार क्षेत्र के गौतम नगर में कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम के तोड़ू दस्ते ने यहां 53 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है. यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है. हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कई निवासियों ने खुद ही अपने कब्जे खाली कर दिए. मौके पर जोन 4 के कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है. निगम प्रशासन का कहना है कि आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. recent visitors 45

सीएम को पत्र लिखकर बिजली वितरण कंपनी में पदस्त अधिकारियों को हटाने की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी लामबंद होने लगे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा गया है कि बिजली कंपनी में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा है. छोटे अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारी सालों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं. बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में बताया है कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत अब तक तीन एमडी बदल चुके हैं, लेकिन पिछले छह वर्षों से एक ही स्थान पर ईडी और जीएम (फाइनेंस विंग) पद पर अधिकारी जमे हुए हैं. वहीं, फाइनेंस विंग के छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है. कंपनी में तीन वर्षों के भीतर सभी का तबादला करने के नियमों को अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं. छह वर्ष पहले तत्कालीन प्रबंध निदेशक केसर हक ने स्थानांतरण नीति का पालन किया था. उनके बाद से कंपनी में मनमानी चल रही है. पूरे प्रदेश में क्रय, निर्माण कार्य एवं जनरेशन के अंतर्गत करोड़ों रुपये की खरीदी का अनुमोदन बिना गहन जांच के वित्त विभाग से किया जा रहा है. इससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने के साथ-साथ कंपनी को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है. पत्र में कहा गया है कि यदि जांच कराई जाए तो बड़ी अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं. इन गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है. recent visitors 46

उत्तर प्रदेश में लाठी डंडों से पीट-पीटकर वकील की हत्या

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक वकील की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में वकील को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया और दबंगों ने लाठी डंडों से उसने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां, 32 वर्षीय अधिवक्ता योगेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। दो पक्षों के झगड़े में मृतक ने बीच बचाव करने का प्रयास किया था। दबंगों ने अधिवक्ता की बात समझने के बजाय उन पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया और उसे अधमरा कर दिया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल रेफर किया। जहां के इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। पुलसि ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।इधर, इलाज के दौरान अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में काफी आक्रोश है।   recent visitors 46

आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है, पंजाब किंग्स की हार से प्रीति जिंटा को पहुंची ठेस

नई दिल्ली पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों तब हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। आईपीएल क्या टी20 क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं जब इतना बड़ा स्कोर कोई चेज कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्कोर को 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया। पंजाब की इस हार से सह-मालिक प्रीति जिंटा को ठेस पहुंची है। उन्होंने टीम की हार के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने टीम को इस मैच को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की भी तारीफ की है, जिन्होंने इस रनचेज में अहम रोल अदा करते हुए 141 रनों की धुआंधार पारी खेली। प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी।बधाई SRH! हमारे लिए, आज की रात को भूलकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है क्योंकि यह टूर्नामेंट के शुरुआती दिन हैं और ऐसे गेम्स को भूल जाना ही बेहतर है।’ पंजाब किंग्स की यह इस सीजन की दूसरी हार है। सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद टीम आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में 6ठे पायदान पर है। वहीं हैदराबाद इस जीत के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है। कैसा रहा SRH vs PBKS मैच? टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बोर्ड पर लगाए। अय्यर ने 36 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी पर अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ पानी फेरा। 246 रनों की चेज में हैदराबाद के इस सलामी बल्लेबाज ने हैरतअंगेज शतक जड़ते हुए 141 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने पहले विकेट के लिए ट्रैविस हेड के साथ 12.2 ओवर में 171 रन जोड़े। अभिषेक को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। recent visitors 58