माता टेकरी मंदिर के पुजारी से मारपीट और अभद्रता : वीडी शर्मा ने कहा है कि किसी का भी बेटा हो मामले की जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी

इंदौर इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विवादास्पद मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सख्त रुख अपनाया है. शर्मा ने कहा, “कोई भी हो, चाहे किसी का बेटा हो, उसे ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. प्रशासन मामले की जाँच कर रहा है, और जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी.” यह घटना चार दिन पहले की है, जब रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों और दोस्तों के साथ देर रात करीब 12:45 बजे देवास की चामुंडा माता टेकरी पर स्थित मंदिर पहुंचा. उसने पुजारी उपदेश नाथ से रात में मंदिर के कपाट खोलने की मांग की. पुजारी ने मंदिर के नियमों का हवाला देकर इनकार कर दिया, जिसके बाद रुद्राक्ष के साथी जितेंद्र रघुवंशी ने कथित तौर पर पुजारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. पुजारी के बेटे की शिकायत पर देवास पुलिस ने जितेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच, पुजारी उपदेश नाथ ने एक वीडियो बयान में दावा किया कि शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें इसे वापस लेने के लिए धमकी भरे फोन आए, लेकिन उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ एसयूवी गाड़ियां, जिनमें से कुछ पर लाल बत्ती लगी थी, मंदिर परिसर में प्रवेश करती दिख रही हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया, ''बीजेपी नेताओं के परिवारों में सत्ता का अहंकार पनप गया है. इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे ने लाल बत्ती वाली गाड़ियों के काफिले के साथ मंदिर पहुंचकर पुजारी की पिटाई की, क्योंकि वह बंद मंदिर का दरवाजा नहीं खोल रहा था.'' प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख मुकेश नायक ने कहा, ''खुद को धर्म और संस्कृति का ठेकेदार बताने वाली बीजेपी इस घटना में पूरी तरह बेनकाब हो गई है. गोलू शुक्ला के बेटे ने शनिवार रात 12:40 बजे माँ चामुंडा मंदिर में गुंडागर्दी की, पुजारी की पिटाई की, और बीजेपी चुप रही. यह सत्ता के अहंकार और बीजेपी की धर्म के प्रति झूठी भक्ति का घिनौना चेहरा है.'' कांग्रेस के आरोपों पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने जवाब दिया, “इस घटना में विधायक गोलू शुक्ला या उनके बेटे की कोई संलिप्तता नहीं है. पुलिस ने दोषियों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.” इससे पहले, देवास एसपी दिनेश अग्रवाल ने बताया कि समूह के सदस्यों ने पुजारी से गेट खोलने को कहा, और इनकार करने पर उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और मारपीट की. उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई है और लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी विधायक के बेटे ने समूह का नेतृत्व किया था, अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है.   recent visitors 56

गड्ढे में गिरकर मासूम मौत, सीएम साय के निर्देश पर पर परिवार को मिली 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के गुढ़ियारी में हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है. वहीं अन्य दो घायल बच्चों के बेहतर उपचार को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए है. सीएम साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के साथ सतत संपर्क बनाए हुए हैं और स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं. दोनों घायल बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने की खबर है. 3 बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे, 1 की मौत बता दें, रामनगर चौकी इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. वहीं कल 13 अप्रैल को में 3 मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कार्रवाई का दिया आश्वासन डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है. क्या कहते हैं जिम्मेदार रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने इस मामले को लेकर कहा कि दुखद घटना हुई है, एक बच्चों की मौत हो गई है. कॉलोनी में सोक पिट बनाया गया है था क्योंकि सीवेज वाटर के लिए एग्जिट नहीं है, सेप्टिक टैंक ओवरफ़्लो होता था इसलिए वो पिट बनाया गया था. उन्होंने आगे कहा कि पीएम आवास के ठेकेदार ने सोक पिट खोदा लेकिन सुरक्षा के इंतज़ाम नहीं किए. एक जाँच कमिटी बनाई जाएगी , जाँच के आधार पर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. recent visitors 42

US – चीन के ट्रेड वार और मंदी के डर से सोने का भाव 2025 के अंत में 1,36,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता

मुंबई  बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस बात की खूब चर्चा हो रही थी कि सोने का रेट 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है। लेकिन इसके उलट पिछले हफ्ते गोल्ड की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली। अब इंवेस्टमेंट बैंकर Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई है। जिसमें कहा गया है कि सोने का भाव 4500 डॉलर प्रति आउंस (1,36,000 प्रतिशत 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वार और मंदी के डर की वजह से सोने का भाव 2025 के अंत में 4500 डॉलर प्रति आउंस तक जा सकता है। तीसरी बार गोल्ड के टारगेट प्राइस में किया इजाफा Goldman Sachs ने एक बार फिर से गोल्ड के टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। इंवेस्टमेंट बैंकर की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड का टारगेट प्राइस इस साल का 3700 डॉलर प्रति आउंस है। यह तीसरी बार है जब Goldman Sachs ने गोल्ड के टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है। इससे मार्च की शुरुआत में गोल्ड के टारगेट प्राइस 3300 डॉलर प्रति आउंस सेट किया गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चीन को लेकर काफी आक्रमक नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह से दोनों देशों में ट्रेड वार शुरू हो गया है। यही कारण है कि निवेशकों को गोल्ड अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। Gold ETF का क्या है रेट? बीते सप्ताह गोल्ड ईटीएफ पहली बार 3200 डॉलर प्रति आउंस के स्तर को क्रॉस किया था। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव की वजह से गोल्ड ईटीएफ का रेट 3245.69 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गया था। सोने की मांग फिजिकल और एक्सचेंज ट्रेड पर काफी बढ़ी है। आज किस रेट पर बिक रहा है सोना? आज स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3223.67 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रहा था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3240.90 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रहा था। (यह निवेश की सलाह नहीं है। गोल्ड की कीमतों में उतार और चढ़ाव देखने को मिलता-रहता है। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी है।  हम इस आधार पर सोना खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है। recent visitors 45

देर रात पत्रकार की जान लेने की कोशिश, हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं !

भोपाल रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार ने बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे. जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और बेरहमी से पीटा। हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहा, जिससे वे बेहोश हो गए। भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। उसी वक्त वहां से गुजर रहे विशेष के पड़ोसी ने उनके दोस्तों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल बोला- पुलिस ने हत्या की धाराएं नहीं लगाई घायल का आरोप है कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। चाकू से सिर पर हमला करने और पत्थर से सर कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद पुलिस की ओर से एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई है।   recent visitors 45

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा है कि डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को इन्दौर के महू में हुआ था। उनका अवसान 6 दिसम्बर 1956 को दिल्ली में हुआ। वर्ष 1990 में, उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया।   recent visitors 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आर्यभट्ट का ज्ञान, भारत की बौद्धिक विरासत और भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ती रहेगी।   recent visitors 36

हिंदू संगठनों ने गुना में कलेक्टर ऑफिस जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, एफआईआर में गोली चलाने की घटना का भी किया है जिक्र

गुना मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्य करता है एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी। यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। इधर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम भी किया। उपद्रव के दौरान फायरिंग भी की गई थी, नौ लोग गिरफ्तार हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा(Hanuman Jayanti Shobhayatra attack) के दौरान शनिवार शाम कर्नलगंज मस्जिद के सामने किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की घटना में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश उर्फ गब्बर कुशवाह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें पिस्तौल से गोली चलाने का भी जिक्र है। कस्बे में पुलिस बल तैनात कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया। इन पर दर्ज हुआ केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की खान, आमीन खान, गुड्डू खान और तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा होने और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से पहचाने गए उपद्रवियों के यहां दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। recent visitors 35