ग्वालियर में विदाई के समय DJ हुआ जब्त, तो थाने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक नवदंपत्ति दुल्हा और दुल्हन बारातियों के साथ थाने पहुंच गए। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह पूरा कारनामा एक डीजे वाहन के चलते हुआ। पुलिस ने डीजे जब्त कर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। नियमों का उल्लंघन कर रहा था डीजे नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाकर निकल रही दुल्हन की डोली को रोका और डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बिठा लिया। दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने को थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही। बाद में दोनों ही पक्षों ने पुलिस से डीजे को छोड़ने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को तो घर जाने के लिए कहा दिया। वहीं दूल्हे के जीजा और कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में ही रोक लिया। यातायात हो रहा था प्रभावित इस मामले को लेकर डीएसपी हैडक्वाटर रॉबिन जैन ने बताया कि डीजे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर यातायात को प्रभावित कर रहा था। शिकायत मिलने पर उसे रोका गया। विधिवत चालानी कार्रवाई की गई है। 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सीढ़ियों पर बैठी रही दुल्हन घटना के बाद दुल्हन कुछ समय तक गाड़ी में बैठी रही। इसके बाद वह थाने की सीढ़ियों पर बैठकर सिसकती रही। ग्वालियर जिले के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह कल बारात लेकर शहर के ही थाटीपुर थाना इलाके के हरनाम पुरा बजरिया में दुल्हन को लेने पहुंचे थे। रात भर शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई और सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का टाइम आया तो बारात में आए लोग डीजे के साथ विदाई कराने लगे। पहले पुलिस ने दी थी समझाइश जैसे ही दुल्हन की डोली तेज आवाज में बज रहे डीजे के साथ ग्वालियर के थाटीपुर थाना के सामने पहुंची तो पहले पुलिस वालों ने उन्हें समझाया लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने डीजे और बारातियों को थाने में बैठा दिया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीतना चाहेंगी। वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसकी स्थिति काफी मजबूत, लेकिन इसके बावजूद वह कहीं से भी ढील बरतने के मूड में नहीं होगी। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में खुद को ऊपर ले जाने की कोशिश करेगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें 15 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम थोड़ा आगे है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 14 जीत दर्ज की है। पिछले सात मैचों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चार मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में ऐसा रहा हाल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिछली बार दोनों के बीच मैच आईपीएल 2024 में खेला गया था। इस मैच में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी। दिल्ली की टीम एक बार फिर से वही जादू दोहराने की कोशिश करेगी। वैसे अगर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर कुल 91 मैच खेले गए हैं। इसमें 44 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीमों ने 46 बार मैच जीते हैं। एक बार ऐसा हुआ है जब मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टॉस में फिफ्टी-फिफ्टी टॉस के मामले में आंकड़ा फिफ्टी-फिफ्टी का है। 45 बार टॉस जीतने वाली तो 45 बार टॉस हारने वाली टीमों ने मैच जीते हैं। इस स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर सनराइर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में था जो 2024 में खेला गया था। इस मैच में 7 विकेट पर 266 रन बने थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। अगर बात करें पहली पारी में बने औसत रन की तो यह है 170 रनों का। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से हुआ बदलाव, पंजाब ने टॉप-4 में मारी एंट्री

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में हर मैच के साथ प्वॉइंट्स टेबल का सीन दिलचस्प होता जा रहा है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से बदलाव हुआ है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप फोर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है, वहीं केकेआर की भी हालत खस्ता हुई है। इन सबसे उलट पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता को पटखनी देकर टॉप फोर में धाकड़ एंट्री मारी है। आइए जानते हैं पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है? गुजरात नंबर वन पर प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और उसके पास आठ अंक हैं। गुजरात का नेट रन नेट भी अच्छा है, जो प्लस 1.081 है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी है। उसने भी छह मैचों में चार जीतकर आठ अंक जुटाए हैं। पंजाब किंग्स के पास भी अब छह मैचों में आठ अंक हो गए हैं और वह टॉप फोर में है। लखनऊ के पास भी आठ ही अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के चलते वह पांचवें नंबर पर खिसक गई है टीम    मैच खेले    जीत    हार    अंक    नेट रन रेट गुजरात टाइटंस    6    4    2    8    +1.081 दिल्ली कैपिटलस     5    4    1    8     +0.899 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    6    4    2    8    +0.672 पंजाब किंग्स    6    4    2    8    +0.172 लखनऊ सुपर जायंट्स    7    4    3    8    +0.086 कोलकाता नाइट राइडर्स    7    3    4    6    +0.547 मुंबई इंडियंस     6    2    4    4    +0.104 राजस्थान रॉयल्स    6    2    4    4    -0.838 सनराइजर्स हैदराबाद    6    2    4    4    -1.245 चेन्नई सुपर किंग्स    7    2    5    4    -1.276 अन्य टीमों की बात करें तो केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठवें, मुंबई इंडियंस छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें, राजस्थान छह मैचों में चार अंकों के साथ आठवें, हैदराबाद छह मैचों में चार अंकों के साथ नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में चार अंकों के साथ दसवें नंबर पर है। इस तरह शुरू की पांच टीमों के पास आठ-आठ अंक और आखिर की चार टीमों के पास चार-चार अंक हैं। वहीं, केकेआर के पास छह अंक हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

पुजारी से अभद्रता के मामले में विधायक पुत्र ने पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी, संघ प्रचारक ने भी जताई थी नाराजगी

देवासइंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने अपने चार साथियों के साथ थाने में सरेंडर कर दिया. जहां उन्हें निजी मुचलके पर जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद वह सीधे देवास माता टेकरी पहुंचा, यहां हंसते हुए मंदिर के पुजारी से माफी मांगी. पुजारी से माफी मांगते हुए रुद्राक्ष शुक्ला ने पुजारी के पैर भी छुए. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को माताजी टेकरी पर मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र के साथ विवाद हुआ था। मामले में मंगलवार को विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने शाम करीब 7:40 बजे सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साथ ही मंदिर पहुंचकर पुजारी से माफी मांगी है। अपने चार साथियों के साथ रुद्राक्ष पहुंचा थाना रुद्राक्ष के साथ उसके इंदौर निवासी चार अन्य साथी भी थाने पहुंचे। सभी आरोपी वकीलों के साथ थाने आए थे। थाने से बाहर निकलने के दौरान रुद्राक्ष मीडिया से बचता नजर आया। इस दौरान उसे पुलिस प्रोटेक्शन मिला। जमकर धक्का मुक्की हुई। इंदौर से साथ आए लोग पुलिस की मदद से उसे थाने से बाहर निकालकर मीडिया से बचाते हुए गाड़ी में बैठाकर निकल गए। दोस्तों के साथ टेकरी पहुंचा इसके बाद रुद्राक्ष रोप वे से माताजी टेकरी पहुंचा। जहां उसने देवास की माताजी टेकरी पर स्थित बड़ी मां तुलजा भवानी और छोटी मां चामुण्डा देवी के दर्शन किए। इस दौरान रुद्राक्ष और उसके साथी टेकरी पर जय माताजी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। पुजारी का सम्मान कर मांगी माफी वहीं, छोटी मां चामुण्डा देवी के सामने जहां विवाद हुआ था। उस स्थान पर खड़े होकर रुद्राक्ष ने मंदिर पुजारी और पुजारी पुत्र का शाल श्रीफल से सम्मान कर माफी मांगी, पैर छुए। गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात (11-12 अप्रैल की दरमियानी रात) को रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने के लिए रात करीब 12:30 बजे माताजी टेकरी पहुंचा था। जहां मां चामुण्डा देवी मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र उपदेश नाथ से विवाद हुआ था। रुद्राक्ष की 7 गाड़ियों का काफिला शंख द्वार से हूटर बजाते हुए, चमचमाती लाल बत्ती में टेकरी पहुंचा था। जिसमें रुद्राक्ष के साथी गाड़ियों में लटकते हुए वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। दो अलग-अलग एफआईआर इस मामले में पुलिस ने 12 और 13 अप्रैल को दो अलग- अलग FIR दर्ज की थी। 12 अप्रैल को पुजारी पुत्र की शिकायत पर रुद्राक्ष के समर्थक जीतू रघुवंशी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लाल बत्ती लगे कारों के काफिले को लेकर चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। लेकिन रुद्राक्ष का नाम किसी FIR में शामिल नहीं था। इस मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार रात रुद्राक्ष और उसके अन्य साथियों के नाम केस में शामिल कर उन्हें भी आरोपी बनाया था। मामले में रुद्राक्ष समेत कुल 9 आरोपी बनाए गए है। पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी रुद्राक्ष की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। इनमें इंदौर निवासी अमन, लोकेश, मनीष, अनिरुद्ध और रुद्राक्ष शामिल हैं। थाने में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गवाह के समक्ष कार्रवाई की। वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। रुद्राक्ष की कार जब्त पुलिस ने रुद्राक्ष की इंदौर पासिंग सफेद फॉर्च्यूनर MP 09 WL 0009 को भी जब्त कर लिया है। इस तरह अब टेकरी पर पहुंचे काफिले की 7 में से 5 गाड़ियां भी जब्त हो गई है। काफिले में शामिल अन्य वाहनों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, रुद्राक्ष के साथ आए वकील का कहना है कि आरोप निराधार है। पूरा मीडिया ट्रायल चला। आलाकमान की सख्ती के बाद बदली रणनीति बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मामले को शांत करने के लिए पहले यह तय किया गया था कि विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला देवास जाकर पुजारी और उनके परिवार से मिलेंगे। इसकी सूचना जनसंपर्क के माध्यम से जारी भी की गई थी। लेकिन जब यह जानकारी संगठन तक पहुंची तो इसे रोक दिया गया। कहा गया कि विधायक पार्टी का चेहरा हैं, उनके जाने से पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है। इसके बाद तय हुआ कि रुद्राक्ष शुक्ला स्वयं देवास जाकर पहले थाने में सरेंडर करेंगे और फिर पुजारी से क्षमा मांगेंगे। संगठन मंत्री की बैठक में हुआ अंतिम निर्णय बीजेपी संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने इस पूरे मुद्दे को लेकर इंदौर के भाजपा कार्यालय में दो घंटे तक बैठक की। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में हितानंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब इस विवाद पर किसी भी नेता को बयानबाजी नहीं करनी है। उन्होंने निर्देश दिए कि विधायक गोलू शुक्ला खुद को और पार्टी को विवादों से बचाएं। बेटे रुद्राक्ष को भी शांत रहने के लिए कहें। संगठन चाहता है कि अब मामला पूरी तरह शांत हो और मीडिया में इसे लेकर कोई नई प्रतिक्रिया न आए। चार दोस्त और चाचा के साथ पहुंचे थे थाने रुद्राक्ष शुक्ला मंगलवार शाम 7:40 बजे अपने दोनों चाचा बब्बी शुक्ला और कमल शुक्ला के साथ देवास के कोतवाली थाने पहुंचे। उनके साथ चार अन्य साथी- अनिरुद्ध पंवार, अमन शुक्ला, लोकेश चांदवानी और मनीष तेजवानी भी मौजूद थे। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद सभी को निजी मुचलके पर जमानत दी गई। इससे पहले 12 अप्रैल को देर रात पुलिस ने रुद्राक्ष समेत 9 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार, देवास के जीतू रघुवंशी, सचिन और प्रशांत के नाम शामिल हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ … Read more

कोंडागांव में जवानों को मिली बड़ी सफलता.. मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सली ढेर, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

रायपुर  कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो खूंखार माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में ईस्ट बस्तर डिवीजन का DVCM हलदर और ACM रामे शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुखबिर से मिली थी सूचना कोंडागांव और नारायणपुर जिले के किलम-बरगुम मरकाम पाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद कोंडागांव DRG/बस्तर फाइटर्स की टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली थी। 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। अब तक की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर कश्यप और ACM रामे शोरी उर्फ रामू के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था – हलदर कश्यप पर 8 लाख और रामे शोरी पर 5 लाख रुपये। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला मुख्यालय लाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके और इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। 13 लाख के इनामी थे नक्सली सुरक्षा बलों को ईस्ट बस्तर डिवीजन के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर और ACM रामे को मारने में सफलता मिली। मारे गए माओवादियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख का इनाम था। विस्फोटक और हथियार बरामद मुठभेड़ स्थल से 01 AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षाबल घेराबंदी कर तलाशी ले रहे हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बस्तर आईजी ने की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि करते हुए कहा, 'मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए दोनों नक्सली की शिनाख्त की गई है। इसमें एक बस्तर ईस्ट डिवीजन का खूंखार माओवादी कमांडर डीवीसीएम हलदर है और दूसरा एसीएम रामे है।' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

सीएम रेखा गुप्ता निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाए रोक : आतिशी

नई दिल्ली दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर राजनीतिक विवाद कई दिनों से जारी है. इस संदर्भ में, नेता विपक्ष आतिशी ने एक्स पर दिल्ली की मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि वे निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए तुरंत आदेश क्यों नहीं जारी करतीं. आतिशी ने CM से पूछा है कि वे सभी निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश क्यों नहीं देतीं? रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए। जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए। आतिशी ने X पर टिप्पणी की, रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए.जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए. अगर सीएम रेखा गुप्ता जी की प्राइवेट स्कूलों के साथ साँठ-गाँठ है, तो यह ऑर्डर नहीं निकलेगा. अगर साँठ-गाँठ नहीं है, तो आज-के-आज ऑर्डर जारी हो सकता है. फीस में 60 से 80 फीसद की बढ़ोत्तरी का दावा आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से निजी स्कूलों के संचालक मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर रहे हैं. कई स्कूलों ने फीस में 60 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. ये निजी संस्थान बढ़ी हुई फीस को शीघ्र जमा करने के लिए बच्चों के माता-पिता पर दबाव बना रहे हैं, और जो माता-पिता फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उनके बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. ‘प्राइवेट स्कूल वालों से मिले हैं BJP वाले’ आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि बीजेपी के किसी भी मंत्री या विधायक ने उनकी सहायता के लिए आगे नहीं बढ़ा है. उनका मानना है कि बीजेपी सरकार की मिलीभगत के कारण ही निजी स्कूल इस तरह की मनमानी कर रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कई अभिभावकों और छात्रों से संवाद किया. इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में वह अधिकारियों को निर्देश देती हैं कि निजी स्कूलों की प्राधिकरण को बुलाया जाए. सीएम रेखा गुप्ता ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

उपसरपंच को आदिवासी महिला से शादी की सजा, नाराज़ गांवों की पंचायत ने ₹1.30 लाख का जुर्माना लगाया

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले में अपनी पसंद से शादी करना उपसरपंच को महंगा पड़ गया। दस गावों की पंचायत ने उस पर सवा लाख का जुर्माना लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने एक आदिवासी युवती पंचवती उईके से कोर्ट मैरिज कर ली, और बस… इलाके के 'ठेकेदारों' को यह रास नहीं आया। नतीजा? दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर पंचायत बिठाई और फरमान जारी कर दिया – 1.30 लाख का हर्जाना दो, नहीं तो समाज से बाहर! पंचायत बनी 'अदालत', प्यार बना 'गुनाह' सितंबर 2024 में सालढाना समेत 10 गांवों के सरपंच एकजुट हुए। उनकी 'अदालत' बैठी और 'गुनाह' तय हुआ – एक गैर-आदिवासी का आदिवासी महिला से विवाह। सजा भी तुरंत सुना दी गई – मोटा जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का खौफ। एक साल बीता, दर्द अब भी ताजा शादी को सालभर हो गया, लेकिन पंचायत का 'इंसाफ' अभी बाकी है। एक साल बीतने के बाद भी जब उपसरपंच ने जर्माना राशि अदा नहीं की तो पंचायत की तरफ से ही बिरजू पिता जहरलाल जनसुनवाई में पहुंच गए और प्रशासन से गुहार लगाई – हुजूर, हमारा जुर्माना वसूल करवाओ! जनसुनवाई में अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा है और जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों की मानें तो अगर पंचायत का यह आदेश गैरकानूनी निकला, तो सरपंचों पर गाज गिरना तय है। किसने क्या कहा सालढ़ाना पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र ने बताया कि दस गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से ये फैसला सुनाया था, जिसकी जुर्माना राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उपसरपंच उरदलाल पिता हंसराज ने बताया कि मैंने आदिवासी महिला से विवाह किया था। दोनों की मर्जी थी। मैं जुर्माने की राशि देने की स्थिति में नहीं हूं।      Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34