Thursday, July 16, 2026 7:33 am

बीईएमएल के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र को मंजूरी, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को औद्योगिक और आर्थिक विकास के नए शिखर पर ले जाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र के स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस संयंत्र के लिए बिलासपुर, चांपा के समीप नेशनल हाईवे से लगी 100 एकड़ भूमि को टोकन दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया है, जिसका उद्देश्य स्थानीय रोजगार सृजन और सूक्ष्म-लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देना है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति 2024-30, जो एक नवंबर 2024 से लागू हुई, ने राज्य को निवेशकों के लिए अनुकुल बना दिया है। इस नीति का मूल मंत्र न्यूनतम शासन, अधिकतम प्रोत्साहन है, जिसके तहत उद्योगों को स्थापित करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ऑनलाइन आवेदन, और त्वरित प्रोसेसिंग जैसी सुविधाओं ने उद्यमियों के लिए छत्तीसगढ़ में कारोबारी माहौल को आसान किया है। नीति में फार्मास्यूटिकल्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ग्रीन हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। इस नीति के तहत उद्योगों को 30-50 प्रतिशत सब्सिडी, 5 से 12 वर्ष तक की कर छूट और ब्याज अनुदान जैसे आकर्षक प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा, 1000 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली इकाइयों के लिए बी-स्पोक पॉलिसी और प्रति व्यक्ति 15,000 रुपये तक का प्रशिक्षण अनुदान भी शामिल है। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 5 लाख नए रोजगार सृजित करना है, जो स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बीईएमएल के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्यूफैक्चरिंग संयंत्र की स्थापना से न केवल छत्तीसगढ़ में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस संयंत्र के लिए 100 एकड़ भूमि को टोकन दर पर आवंटित करने का निर्णय निवेशकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कदम सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करेगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि लाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों को सभी स्वीकृतियां एक ही मंच पर प्रदान की जा रही हैं, जिससे समय और लागत की बचत हो रही है। ऑनलाइन सुविधाओं के विस्तार ने भी उद्योगों की स्थापना को गति दी है। उद्यमी अब घर बैठे विभिन्न स्वीकृतियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए सार्थक पहल की है। दिल्ली, मुंबई, और बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश-विदेश के उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप 4 लाख 40 हजार  करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। मुंबई समिट में 6,000 करोड़ रुपये, दिल्ली में 15,184 करोड़ रुपये, और बेंगलुरु में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की सहमति ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को रेखांकित किया है। प्रोजेक्ट टूडे सर्वे के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में 218 नई परियोजनाओं में 1,63,749 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो देश के कुल निवेश का 3.71 प्रतिशत है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को देश के टॉप टेन निवेश वाले राज्यों में शामिल कर दिया है। मुख्यमंत्री साय ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल नीतियों के साथ हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति न केवल उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देती है, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि पर भी जोर देती है। हमारा लक्ष्य अमृतकाल-छत्तीसगढ़ विजन 2047 नवा अंजोर के तहत विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि राज्य अब नक्सल प्रभावित छवि से बाहर निकलकर एक औद्योगिक और तकनीकी हब के रूप में उभर रहा है। recent visitors 31

रीवा जिला योजना समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी: मंत्री पटेल

पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की स्थानांतरण नीति शीघ्र होगी घोषित: मंत्री पटेल आवास प्लस योजना में 27 लाख आवास मंजूर – 6.5 लाख आवासों को भी मिलेगी मंजूरी जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश में बनेंगे 50 हजार खेत तालाब रीवा जिला योजना समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को दी गई मंजूरी भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई। बैठक में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम कल्पना चावला पॉलिटेक्निक कालेज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मेसर्स गोकुलदास एक्सपोर्ट लिमिटेड बैंगलोर के सहयोग से शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। मंत्री पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिवों तथा ग्राम रोजगार सहायकों के स्थानांतरण की नीति शीघ्र घोषित होगी। इसके अनुसार ही स्थानांतरण किए जाएंगे। मंत्री पटेल ने कहा कि "जल गंगा संवर्धन" अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करें। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में इस अभियान के तहत जल संरक्षण के कार्य कराएं। जिन गांवों में गत वर्षों में पानी का संकट रहा वहाँ हैण्डपंप तथा कुओं में रिचार्ज पिट प्राथमिकता से बनाएं। अभियान में शामिल जल संरक्षण कार्यों की तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति तत्काल जारी करके निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराएं। अभियान के तहत मनरेगा से मंजूर सभी अधूरे कार्य 15 मई तक पूरे कराएं। प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान से 50 हजार से अधिक खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि इस योजना से रीवा जिले ही नहीं पूरे विन्ध्य में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। नए पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए एक लाख 72 हजार परिवार चिन्हित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना से प्रदेश में 27 लाख गरीब परिवारों को आवास मंजूर किए गए हैं। इसके शेष 6 लाख 50 हजार आवास शीघ्र स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों को पक्के आवास के लिए सभी एसडीएम प्राथमिकता से जमीन उपलब्ध कराएं। इस योजना से मल्टी स्टोरी आवास भी बनाए जा सकते हैं। पेयजल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में औसत से कम वर्षा हुई है। जिले की सभी बसाहटों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट की आशंका हो वहाँ वैकल्पिक स्त्रोत से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध राशि से स्पाट सोर्स पर पानी की टंकी रखकर भी पेयजल की आपूर्ति कराएं। जहाँ जरूरत हो वहाँ तत्काल हैण्डपंपों में सिंगल फेज मोटर लगाकर पानी की आपूर्ति करें। जल जीवन मिशन की समूह नलजल योजना से जिन गांवों में पानी दिया जा रहा है उनमें पाइप की मरम्मत तथा अन्य कमियाँ दूर कर नियमित रूप से पानी की सप्लाई करें। बैठक में गत बैठक के पालन प्रतिवेदन को भी मंजूरी दी गई। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ग्राम पंचायतें नलजल योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रही हैं। जल संवर्धन और संरक्षण के कार्य में सामाजिक संगठनों तथा आमजनता की भी भागीदारी आवश्यक है। विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में पानी का संकट दूर करने के लिए बाणसागर बांध की नहरों से तालाबों और नदियों में पानी छोड़ने का सुझाव दिया। विधायक देवतालाब गिरीश गौतम ने जिला योजना समिति के पुनर्गठन तथा जब तक मऊगंज जिले में जिला पंचायत का गठन नहीं हो जाता तब तक वहाँ के जिला पंचायत सदस्यों को रीवा की योजना समिति की बैठक में सदस्य के रूप में शामिल करने का सुझाव दिया। गौतम ने नलजल योजना तथा पेयजल व्यवस्था के भी मुद्दे उठाए। विधायक सेमरिया अभय मिश्रा ने पेयजल व्यवस्था, बसामन मामा में तीन करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से एनिकट निर्माण, कौआढान में सड़क निर्माण तथा जिला योजना समिति के पुनर्गठन के मामले रखे। बैठक में महापौर रीवा नगर निगम अजय मिश्रा ने बाणसागर बांध की नहरों की साफ-सफाई तथा गाद निकालने का सुझाव दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने ग्राम पंचायत सचिवों के स्थानांतरण का मुद्दा उठाया। समिति के सदस्य डॉ. अजय सिंह ने मतदाता सूची का मुद्दा उठाया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं "जल गंगा संवर्धन" अभियान की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति तथा समिति के सदस्यगण पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, वन मण्डलाधिकारी, संयुक्त संचालक योजना अनिल दुबे, सभी एसडीएम, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने आमजनों की समस्यायें सुनीं  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व श्रम एवं जिले के प्रभारी मंत्री सिंह पटेल ने अपने रीवा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस राजनिवास में स्थानीय जनों से भेंट की तथा आमजनों की समस्यायें सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों में संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने डॉ. योगानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। recent visitors 39

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर याचिका एवं अभ्यावेदन समिति के बैठक में हुए शामिल

आष्टा  आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर आज एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुचे । आज विधानसभा भवन भोपाल के कक्ष क्रमांक 6 में विधानसभा की "याचिका एवं अभ्यावेदन समिति" की बैठक आहूत की गई थी । आष्टा विधायक विधानसभा की उक्त महत्वपूर्ण समिति के सदस्य है । समिति की बैठक में महत्वपूर्ण कार्यो की समीक्षा की गई एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया । recent visitors 21

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्रामीणों से किया जन संवाद, ग्रामसभा में हुए सम्मिलित

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मऊगंज जिले के खैरा ग्राम में बिछिया नदी के उद्गम स्थल में पूजा-अर्चना की। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान में आयोजित कार्यक्रम में नदी के उद्गम स्थल पर पुष्प अर्पित कर दुग्ध अभिषेक किया। जन भागीदारी से जल संचयन के संकल्प के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीणजनों से संवाद करते हुए ग्रामसभा का शुभारंभ किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बिछिया नदी के उद्गम स्थल में फेंसिंग कराकर वर्षाकाल में पौध-रोपण करें। उन्होंने कहा कि खैरा की पुण्य भूमि नदी का उद्गम स्थल है। यहाँ के निवासियों को भू-जल स्तर बनाये रखने के लिए इसे हरा-भरा बनाना होगा। पौध-रोपण से आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवरेगा। भू-जल स्तर में आ रही कमी व जल संकट को चुनौती के तौर पर स्वीकार करते हुए इससे निपटने के लिए समवेत होने का उन्होंने आहवान किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस वर्ष तीन माह तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। जल संरक्षण व संवर्धन के कार्य प्राथमिकता से कराए जाकर पौध-रोपण की तैयारी व पुराने जल स्त्रोतों के संरक्षण व पुनर्रुद्धार के कार्य इस दौरान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में भवन बनाने, सामुदायिक भवन निर्माण व जनपद पंचायतों के भवन निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। श्री पटेल ने कहा कि पंचायतों के कार्य की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। विभिन्न मदों से प्राप्त होने वाली राशि से पंचायतों में आवश्यकतानुसार कार्य कराए जाएं तथा आवास प्लस की सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम शामिल कराएं। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, डीआईजी श्री राजेश सिंह चंदेल, कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन, एसपी दिलीप सोनी सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।   recent visitors 28

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा, फॉर्म में लौटे युजवेंद्र चहल से रहना होगा बचकर

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। आईपीएल 2025 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। पंजाब किंग्स ने अपने पिछले मैच में कोलका नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर डिफेंड किया है, ऐसे में बेंगलुरु के बल्लेबाजों को पंजाब किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना करना होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अभी तक जारी सीजन में घरेलू मैदान पर जीत नहीं दर्ज कर सकी है। आरसीबी के बल्लेबाजों को धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर और दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव और विपराज निगम के सामने संघर्ष करना पड़ा था, ऐसे में चहल और ग्लेन मैक्सवेल उसकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। यही नहीं चहल और मैक्सवेल लंबे समय तक आरसीबी की तरफ से खेलते रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। बेंगलुरु को चहल से रहना होगा बचकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार विकेट लेकर फॉर्म में लौटने वाले चहल का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता जबकि मैक्सवेल को बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद अंतिम एकादश में जगह मिलना तय है। चहल जादुई गेंदों के बजाय लेंथ के मास्टर हैं। यह लेग स्पिनर ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद करके बल्लेबाजों को लंबे शॉट खेलने का लालच देता है जिससे कि वह सीमा रेखा के करीब कैच दे देते हैं। वह अपनी गति में भी काफी चतुराई से बदलाव करते हैं और यदि बल्लेबाजों को उनके खिलाफ छक्के मारने हैं तो उन्हें अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होती है। मैक्सवेल भी एक ऐसा स्पिनर है, जो बड़े टर्न या डिपर्स के बजाय नियंत्रण पर भरोसा करता है। आरसीबी के पास क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं और टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। पंजाब टीम के पास अर्शदीप सिंह और मार्को यानसन के रूप में अच्छे तेज गेंदबाज हैं, हालांकि वे आरसीबी के जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जितने अनुभवी नहीं हैं। रजत-श्रेयस ने बतौर कप्तान किया है इम्प्रेस अगर कप्तानों की बात करें तो रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर में बहुत कम समानता है। इस टूर्नामेंट में एक बल्लेबाज के रूप में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले अय्यर ने आईपीएल विजेता कप्तान के रूप में अपनी साख साबित की है। दूसरी तरफ पाटीदार आईपीएल में पहली बार कप्तान बने हैं। लेकिन असमानता यहीं पर खत्म हो जाती है, क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी शांत रहकर बड़ी कुशलता से अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा बल्लेबाज माना जाता है और इसलिए बल्लेबाजी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कोलकाता के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत दर्ज करने से पंजाब का हौसला बढ़ा होगा लेकिन उसे आरसीबी से सतर्क रहना होगा जिसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी गहराई है और उस पर पार पाना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता है। टीम इस प्रकार है : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी। अभिनंदन सिंह, मोहित राठी। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। हरनूर सिंह, मुशीर खान, पला अविनाश। recent visitors 28

रोहित शर्मा ने 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’

मुंबई मुंबई इंडियंस ने गुरुवार (17 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम की मुश्किल प‍िच पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर चार विकेट से जीत दर्ज की. विल जैक्स मैच के असली हीरो रहे. ज‍िन्होंने 3-0-14-2 के महत्वपूर्ण स्पेल के बाद 36 (26 गेंद, 3x4s, 3x6s) की शानदार पारी खेलकर निर्णायक भूमिका निभाई. वहीं इस मुकाबले के दौरान मुंबई ने रनचेज करते हुए वानखेड़े स्टेड‍ियम में एक अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया. SRH की टीम ने अब तक के आईपीएल सीजन में यही बात साब‍ित की है कि वो अपने घर में शेर है. रोहित शर्मा ने भी इस दौरान एक ऐसा कीर्तिमान बनाया, जो वानखेड़े में पहली बार बना. सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रन बनाए, वो पंड्या की गेंद पर कैच आउट हुए. अभ‍िषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन मात्र दो रन पर स्टंप आउट हो गए. जबकि उनके पार्टनर ट्रेव‍िस हेड पूरी पारी में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. पंड्या के ओवरस्टेपिंग के कारण नो-बॉल पर कैच आउट होने के बावजूद हेड इसका फायदा उठाने में विफल रहे और 29 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए. वानखेड़े स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए ग्रिप और टर्न प्रदान कर रही थी और धीमी गेंदों ने तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचाया, जिसके कारण सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को पारी के अधिकांश समय रन बनाने के ल‍िए संघर्ष करना पड़ा. लेकिन आखिरी पांच ओवरों में 57 रन बनाकर SRH ने संघर्ष लायक स्कोर जरूर बना दिया. MI की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4-0-21-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-29-1 और विल जैक्स ने 3-0-14-2 ने शादार स्पेल फेंका. 18वें ओवर में आया पहला छक्का MI की गेंदबाजी इतनी कमाल थी कि उनकी पारी का पहला छक्का 18वें ओवर में आया. जो SRH की पारी का सबसे बेहतरीन ओवर था. तब हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों पर 37 रन, 3x4s, 2x6s) ने 21 रन लेकर चाहर के आंकड़े (4-0-47-0)  खराब कर द‍िए.  अंतिम ओवर में अनिकेत वर्मा ने दो छक्के लगाए और पैट कमिंस ने एक छक्का लगाकर पंड्या के महत्वपूर्ण 22 रन बटोरे. मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद पर धमाकेदार जीत अभिषेक-क्लासेन ने खेली अच्छी पारी सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए. हैदराबाद को पहली ही गेंद पर झटका लग जाता, लेकिन विल जैक्स ने दीपक चाहर की गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच टपका दिया. अभिषेक ने इस जीवनदान का फायदा उठाया और कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले. शुरुआती 6 ओवरों में हैदराबाद ने बिना विकेट खोए 46 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस को पहली सफलता कप्तान हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक ने 7 चौके की मदद से 28 गेंदों पर 40 रन बनाए. अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 59 रनों की पार्टनरशिप हुई. फिर विल जैक्स ने ईशान किशन (2) को सस्ते में आउट कर दिया. विल जैक्स ने मुंबई को एक और बड़ी सफलता दिलाई, जब उन्होंने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेजा. हेड ने तीन चौके की मदद से 29 बॉल पर 28 रन बनाए. नीतीश रेड्डी बिल्कुल भी लय में नहीं दिखे और वो 19 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. अब हेनरिक क्लासेन पर जिम्मेदारी की थी कि वो हैदराबाद को एक सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाएं. क्लासेन ने निराश नहीं किया और 18वें ओवर में 21 रन बनाए, जो दीपक चाहर ने फेंका था. हालांकि वो अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए. हेनरिक क्लासेन ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. क्लासेन के आउट होने के बाद अनिकेत वर्मा (18*) और कप्तान पैट कमिंस (8*) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, जिसके चलते हैदराबाद 160 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. मुंबई इंडियंस के लिए विल जैक्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला. मुंबई का रनचेज कैसा रहा? रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले इस मुकाबले में अपनी लय दिखाई और 16 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाए, वहीं उनके साथी ओपनर रयान रिकेल्टन ने शानदार 31 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दो छक्के और इतने ही चौके लगाकर 26 रन (15 गेंदों पर) बनाए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने सिर्फ नौ गेंदों पर 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और MI को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. तिलक वर्मा (नाबाद 21) ने फिर MI को जीत दिलाई, मुंबई ने रनचेज 18.1 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाकर कंपलीट कर ल‍िया. आईपीएल में किसी मैदान पर रनचेज करते हुए सबसे ज़्यादा जीत: मुंबई इंडियंस (MI) – 29 जीत (वानखेड़े स्टेडियम, 47 मैच) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) – 28 जीत (ईडन गार्डन्स, 40 मैच) राजस्थान रॉयल्स (RR) – 24 जीत (सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर, 31 मैच) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – 21 जीत (चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, 41 मैच) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – 21 जीत (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, 32 मैच) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – 20 जीत (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई, 31 मैच) इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हैदराबाद से बाहर प्रदर्शन SRH इस सीजन (2025) में अब तक कोई भी अवे मैच (हैदराबाद के अलावा) मैच नहीं जीत पाई है – दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हार – व‍िशाखापत्तनम – कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ़ हार – कोलकाता – मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार – वानखेड़े, मुंबई MI vs SRH मुकाबले में बने अन्य रिकॉर्ड – रोहित शर्मा आईपीएल में टीम की जीत के दौरान 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. दूसरे भारतीय ख‍िलाड़ी व‍िराट कोहली हैं, ज‍िन्होंने RCB के ल‍िए 120 पार‍ियों में 4492 रन बनाए हैं. -160+ रन का लक्ष्य पीछा करते हुए सबसे ज़्यादा जीत आईपीएल में दर्ज करने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) बन गई है. पंजाब ने 81 मैचों में 34 बार, RCB ने 77 में से 31 बार और दिल्ली ने 95 में से 31 बार ऐसा किया है. – रोहित शर्मा … Read more

प्रदेश में मोहन यादव सरकार जल्द कर सकते है मंत्रिमंडल विस्तार, कुछ मंत्रियों की पद से हो सकती है छुट्टी

भोपाल प्रदेश में मोहन यादव सरकार को डेढ़ वर्ष होने जा रहा है, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हुई हैं। उधर, मंत्रिमंडल विस्तार का भी नेताओं को इंतजार है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, जयंत मलैया, हरिशंकर खटीक, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और संजय पाठक को अपना नंबर आने की संभावना दिख रही है। दरअसल, पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट है, तो मध्य प्रदेश में भी इस बात की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं।   क्षेत्रीय संतुलन साधने की होगी कोशिश इसमें क्षेत्रीय संतुलन साधने के हिसाब कुछ पूर्व मंत्रियों को फिर मौका दिया जा सकता है। उनके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह भी प्रतीक्षारत हैं। रामनिवास रावत के मंत्रिमंडल से त्याग पत्र देने के बाद मोहन कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्री हैं। नियम के अनुसार 35 मंत्री हो सकते हैं। कुछ मंत्रियों की पद से हो सकती है छुट्टी मंत्री बनने के लिए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, संजय पाठक, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पूर्व मंत्री सत्ता और संगठन में अपने संपर्कों के माध्यम से प्रयासरत भी हैं। संभावना जताई जा रही है कि रिक्त स्थानों की पूर्ति हो सकती है। कुछ मंत्रियों को खराब प्रदर्शन के आधार पर विश्राम भी दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि अभी प्राथमिकता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति है, इसलिए यह काम इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले हो सकता है। उधर, राजनीतिक नियुक्तियां भी अब की जाएंगी। इसको लेकर संगठन स्तर पर कई बार चर्चा भी हो चुकी है। इसमें कुछ पूर्व विधायकों को समायोजित भी किया जाएगा। अभी इनके पास कोई काम नहीं है। जयंत मलैया को बनाया जा सकता है वित्त आयोग का अध्यक्ष सूत्रों के अनुसार पूर्व वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया को छठवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। पांचवें वित्त आयोग की अनुशंसाएं अप्रैल 2026 तक के लिए हैं। आयोग विभिन्न स्तरों पर चर्चा के बाद स्थानीय निकायों को दी जाने वाली राशि के संबंध में अनुशंसा करेगा। ये विधायक कर रहे इंतजार गोपाल भार्गवः नौ बार के विधायक। उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सरकार में लगातार मंत्री रहे। बुंदेलखंड के कद्दावर नेता। भूपेंद्र सिंहः एक बार के सांसद और पांच बार के विधायक। शिवराज सरकार में लगातार आठ वर्ष मंत्री रहे। बुंदेलखंड क्षेत्र में पकड़। जयंत मलैयाः बुंदेलखंड क्षेत्र से आते हैं। आठ बार के विधायक। सुंदरलाल पटवा से लेकर शिवराज सरकार तक में मंत्री रहे। वित्त, वाणिज्यिक कर और जल संसाधन विभाग में काम करने का लंबा अनुभव। ब्रजेंद्र प्रताप सिंहः पांच बार के विधायक। दो बार मंत्री रह चुके हैं। हरिशंकर खटीकः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहने के साथ संगठन में काम कर चुके हैं। चार बार के विधायक। शिवराज सरकार में मंत्री भी रहे।   recent visitors 20