Tuesday, July 7, 2026 2:23 am

बीजेपी सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है, सरकार पर नियुक्ति में भेदभाव का आरोप: जीतू पटवारी

भोपाल मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण न दिए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता जा रहा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर संविधान की अवहेलना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति से प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है. पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है और विधायिका द्वारा पारित कानून को लागू करने में विफल रही है, जो एक गंभीर संवैधानिक संकट है. 27 प्रतिशत आरक्षण पर ऐतिहासिक पृष्ठभूमि जीतू पटवारी ने बताया कि वर्ष 2019 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने के लिए अध्यादेश जारी किया था. हालांकि इस अध्यादेश को एक मेडिकल छात्रा स्मृति दुबे द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई, जिसके चलते कोर्ट ने मेडिकल पीजी में बढ़े हुए आरक्षण के अमल पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद, जुलाई 2019 में इस अध्यादेश को विधानसभा द्वारा पारित कर कानून का रूप दे दिया गया. पटवारी ने स्पष्ट किया कि यह कानून आज तक किसी भी अदालत द्वारा निरस्त नहीं किया गया है और न ही इस पर कोई स्थगन आदेश (स्टे) लागू है. फिर भी राज्य सरकार इसे मनमाने ढंग से लागू कर रही है, कभी 14 प्रतिशत और कभी 27 प्रतिशत. सरकार पर नियुक्ति में भेदभाव का आरोप कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जिन विभागों में 27 प्रतिशत आरक्षण के तहत चयन प्रक्रिया पूरी कर ली, वहां भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए. उन्होंने बताया कि कई उम्मीदवार बीते चार से पांच सालों से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. इसके अलावा जनवरी 2025 में शिक्षक भर्ती के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विज्ञापन में भी केवल 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का उल्लेख किया गया है, जो कि विधानसभा द्वारा पारित कानून का खुला उल्लंघन है. संविधान की भावना के खिलाफ कार्य कर रही सरकार: पटवारी जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य की कार्यपालिका संविधान की मूल भावना और कानून का उल्लंघन कर रही है. उन्होंने बताया कि स्वयं राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में स्वीकार किया है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी की जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक है. इसके बावजूद सरकार ओबीसी समाज को उनके हक से वंचित रखे हुए हैं. राष्ट्रपति शासन की मांग और कांग्रेस का एलान पटवारी ने इस पूरे प्रकरण को संवैधानिक संकट करार देते हुए महामहिम राष्ट्रपति से अपील की है कि मध्य प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार चुनावों के समय ओबीसी समाज को बहलाने के लिए बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत में उनके अधिकारों को कुचलने का काम कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी ओबीसी वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हक की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ा जाएगा. recent visitors 18

तीन बार विधायक रह चुके थोपटे ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद छोड़ी कांग्रेस पार्टी, अब उठाएंगे ‘कमल’

मुंबई महाराष्ट्र में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और तीन बार के पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। पुणे जिले के भोर निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके थोपटे ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।   संग्राम थोपटे ने स्पष्ट कहा कि यह कदम उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया है। थोपटे ने कहा कि उनके समर्थक लगातार यह महसूस कर रहे थे कि सत्ता में शामिल हुए बिना क्षेत्र के विकास की गति को तेज करना संभव नहीं है। इसी के चलते उन्होंने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।   पूर्व विधायक संग्राम थोपटे ने बताया कि 22 अप्रैल को वे मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल होंगे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बीजेपी का दामन थामेंगे। कांग्रेस नेतृत्व से नाखुश! मीडियाकर्मियों से बातचीत में थोपटे ने कांग्रेस नेतृत्व पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे 2019 से ही पार्टी में खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा, पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से समर्थन में रैली करने की अपील की थी, लेकिन कोई उनके निर्वाचन क्षेत्र में नहीं गया। चुनाव हारने के बाद पार्टी के किसी भी नेता ने मुझे एक बार फोन तक नहीं किया। इस बीच, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दावा किया है कि जब महाविकास आघाड़ी (MVA) सरकार सत्ता में थी और नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, तब पार्टी थोपटे को इस पद के लिए आगे लाना चाहती थी। लेकिन उस समय विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर दबाव बनाकर ऐसा नहीं होने दिया। गौरतलब है कि संग्राम थोपटे का परिवार कांग्रेस पार्टी से दशकों से जुड़ा रहा है। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंतराव थोपटे के बेटे हैं, जिन्होंने छह बार भोर से विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन अब, राजनीति के इस पुराने रिश्ते को तोड़ते हुए संग्राम थोपटे ने बीजेपी की ओर कदम बढ़ा दिया है। आगामी नगर निगम चुनावों को देखते हुए उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। recent visitors 28

जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य हो रहे हैं प्राथमिकता से

भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य में प्राथमिकता में किये जा रहे है। जनसामान्य को जल संरचनाओं के संरक्षण किये जाने की शपथ भी दिलाई जा रही है। बच्चों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल के महत्व, जलवायु परिवर्तन के दुषप्रभाव और पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। जल की एक-एक बूंद सहेजने की कवायद राजगढ़ जिले मेंजल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक जल संरचना का जीर्णोद्धार कर उनमें बरसात के एवं सतही पानी को सहेजने की कवायद की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा इस कार्य में व्यक्तिगत रूचि ले रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर रविवार को जिले के 25 गांवों में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनके अधीनस्थ अमले, ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ अमले एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान का अभियान चलाया गया। अभियान में तालाब, परकोलेशन टेंक, कुएं एवं बावडियों की श्रमदान से साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया गया। विधायक ने तालाब में श्रमदान कर जीर्णोद्धार की अलख जगाई विदिशा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को प्रचूर जल मात्रा व जल स्त्रोत की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विशेष पहल की जा रही है।  सिरोंज विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने रविवार को ग्राम पगरानी के तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो की शुरूआत करते हुए तालाब के जीर्णोद्धार की अलख जगाई हैं। उन्होंने गैंती फावडा से तालाब के गहरीकरण को मूर्तरूप देने के कार्य की शुरूआत की।   विधायक श्री शर्मा की पहल पर स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई और ग्राम के तालाब के जीर्णोद्धार, साफ सफाई जैसे कार्य अपने हाथों से करने की शपथ ली। विधायक श्री शर्मा ने इस दौरान विधायक निधि से पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस राशि से पगरानी के तालाब का कायाकल्प और ऐसे छोटे बडे सभी कार्य पूरे किए जाएं। आवश्यकता पडती है तो राशि और उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालयों में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम उमरिया जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लोगों में जल के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिले की विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है एवं बच्चों को जल संरक्षण करने का मूल मंत्र दिया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल में बच्चों के जल संरक्षण को लेकर नदी को जानो की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। "जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार" शहडोल जिले में "जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार बचाओ इसे, यही है जीवन का आधार" पर केन्द्रित करते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है। जनसामान्य को जल के एक एक बूंद को सहेजने के लिए संदेश दिया जा रहा है। जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पड़मनियां के बड़का तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल के एक एक बूंद को सहेजने के लिए सफाई कार्य तथा तालाब के किनारे से गाद भी निकाली गई। जिले में संचालित की जा रही अनेक गतिविधियां सीहोर जिले में  जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान में नागरिकों को को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत जिले के अनेक ग्रामों में कूप मरम्मत, तालाब जीर्णोद्धार, डैम की साफ-सफाई सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है। मिट्टी के सकोरे पक्षियों के पीने के पानी की अच्छी तरकीब बालाघाट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्राणेष कुमार प्राण के मुख्य आतिथ्य में जिला न्यायालय परिसर बालाघाट में पंच-ज अभियान अंतर्गत पक्षियों के पानी पीने के लिए मिट्टी के सकोरे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। साथ ही बताया गया कि पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाना एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है। जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। यह न केवल पक्षियों को प्यास बुझाने में मदद करता है, बल्कि जैव विविधता को बढ़ावा देता है, और पक्षियों के संरक्षण में मदद करता है। तालाब की गाद निकासी कार्य का हुआ भूमि-पूजन सिंगरौली जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संरचनाओं जिनमें ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है। जिले में नवीन जल संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने के लिये प्रेरित भी किया जा रहा है। सिंगरौली जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला की पहल पर विकास खंड चितरंगी के ग्राम पंचायत डाला में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तालाब की गाद निकाली गई। ग्राम पंचायत भाउ खाड़ मे तालाब पर श्रमदान, संगोष्ठी बैठक, जागरूकता रैली शपथ और गीत के माध्यम से अभियान में आम लोगो को अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।   recent visitors 20

उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा किया प्रदर्शन

रायपुर  पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. इस दौरान इसे ‘भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली’ का नाम देते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा गया. प्रदर्शन में टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘बेशर्म का फूल’ भेंट किया गया, जबकि आम जनता को गुलाब का फूल देकर अनोखा प्रदर्शन किया गया. कड़ी धूप में लगातार दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई. विकास उपाध्याय ने कहा कि टोल नाके की अवधि समाप्त होने के बावजूद वसूली का सिलसिला जारी है. रायपुर और दुर्ग-भिलाई के वाहनों को छूट देने का वादा किया गया था, लेकिन फास्टट्रैक सिस्टम के कारण उनके खातों से भी पैसे कट रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी इस टोल के जरिए अपनी जेबें भर रही है और बार-बार टेंडर निकालकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. विकास उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाए जाने संबंधित चर्चा के लिए समय की मांग की थी, जिसका अब तक किसी भी प्रकार का जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी. कुछ दिनों पूर्व एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाए जाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा किए थे, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. इसीलिए केंद्रीय मंत्री से चर्चा के लिए समय की मांग की गई थी ताकि वस्तुस्थिति से उनको अवगत कराया जा सके. उपाध्याय ने आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे. विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का दिनांक 19 मार्च 2021 का न्यूज है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द संपूर्ण भारत में टोल नाके बंद किए जाएंगे और सिर्फ जीपीएस की सहायता से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जाएगा एवं उन्होंने यह तक घोषणा किए थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है उसका भी पालन नहीं किया जा रहा है. उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र द्वारा सड़कें तो बनाई जा रही हैं लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ में ही 20 से अधिक टोल प्लाज़ा संचालित हैं, जनता जब वाहन क्रय करते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के इस दौर में जनता को जिस क्षेत्र में लाभ मिल सके सरकार को सोचना चाहिए लेकिन ठीक इसके विपरीत सरकार जनता जनार्दन को लूटने का काम कर रही है. recent visitors 28

जीत कुनेडू मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खोंगापानी से गोपाल दास बने जनरल सेकेटरी

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जीत कुनेडू मार्शल आर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जो कि एशियन जीत कुनेडो मार्शल आर्ट्स फेडरेशन और जीत कूने फेडरेशन से संबंधित मान्यतां प्राप्त है कि नेशनल जनरल सेकेट्री शीफू लायन विकास गिहारा द्वारा मास्टर गोपाल दास को जीत कूनेडो एसोशिएशन ऑफ छ.ग. का जनरल सेकेट्री नियुक्त किया गया है। जीत कूने मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, खेलो इंडिया से मान्यता प्राप्त है। मास्टर गोपाल दास वेस्ट झगराखाण्ड कॉलरी (खोंगापानी) के साथ ही संपूर्ण मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले एवं समस्त छ.ग. राज्य में जीत कुनेडो स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट्स (फाउंडेट बाई हॉलीवुड स्टार वर्ल्ड फेमस मार्शल आर्ट्स ब्रुसली) द्वारा इजाद की गई है। recent visitors 26

भारत और ब्राजील के बीच कृषि व्यापार, तकनीक-नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

भोपाल/नई दिल्ली केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ब्राजील यात्रा से 21 अप्रैल, सोमवार को सुबह लौट रहे है। उनकी यह यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण रही। 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी के साथ-साथ यह दौरा भारत और ब्राजील के बीच कृषि व्यापार, तकनीक-नवाचार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ब्राजील प्रवास के दौरान शिवराज सिंह का भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर रहा। वहीं उनकी मंशा भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीक का लाभ दिलाने के साथ उन्नत करने की है। उनका कहना है कि विभिन्न देशों के संयुक्त प्रयासों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील यात्रा के दौरान भी मुख्य रूप से भारत के छोटे किसानों की चिंता की। उनका कहना रहा कि जब तक छोटे किसानों को संरक्षित और सशक्त नहीं किया जाएगा, तब तक वैश्विक खाद्य सुरक्षा का लक्ष्य अधूरा रहेगा। भारत समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ कृषि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के भाव के साथ सभी देशों के साथ विश्वास और सहयोग का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने किया ये आह्वान उन्होंने कृषि तकनीक, नवाचार, क्षमता निर्माण और व्यापार सुलभता में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया, जिससे विभिन्न देशों के किसान और कृषि उद्यम लाभान्वित हो सके। भारत ने ब्रिक्स मंच के माध्यम से कृषि तकनीक हस्तांतरण, अनुसंधान, फूड प्रोसेसिंग, और व्यापार में सहयोग को और मजबूत करने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन भारत की ओर से वैश्विक खाद्य सुरक्षा, छोटे किसानों के सशक्तिकरण, कृषि नवाचार व तकनीकी सहयोग और ब्रिक्स देशों के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रहा। कुल मिलाकर, शिवराज सिंह चौहान की ब्राजील यात्रा सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि भारतीय कृषि के लिए तकनीकी नवाचार, उत्पादन बढ़ोतरी और वैश्विक साझेदारी की दिशा में ठोस पहल है, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है। ब्रासीलिया में हुई 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में भारत के साथ ही मेजबान ब्राजील तथा रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान सहित ब्रिक्स सदस्य देशों के कृषि मंत्री/वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य विषय ‘ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना’ था। भारत-ब्राजील कृषि सहयोग को नई दिशा शिवराज सिंह चौहान की यह यात्रा 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में भागीदारी के साथ-साथ भारत और ब्राजील के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा देने वाली है। इससे दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार को बढ़ावा मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने ब्राजील के साथ जलवायु अनुकूल सोयाबीन किस्मों, यंत्रीकरण, प्रिसिजन फार्मिंग और सतत कृषि पद्धतियों पर ज्ञान साझाकरण की इच्छा जताई। उन्होंने ब्राजील के कृषि मॉडल, मैकेनाइजेशन, सिंचाई और रिसर्च से सीखने व भारतीय कृषि में लागू करने की इच्छा भी व्यक्त की, ताकि अपने किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके। तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला बैठकों में बायोफ्यूल, बायोएनर्जी, सप्लाई चेन एकीकरण और कृषि मशीनरी के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा हुई है, जिससे भारतीय किसानों को वैश्विक स्तर की तकनीक मिल सकेगी। वैश्विक खाद्य सुरक्षा में योगदान दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों से वैश्विक खाद्य सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी, क्योंकि ब्राजील ने 50 वर्षों में कृषि निर्यात में जबरदस्त वृद्धि की है, जो भारत के लिए भी प्रेरणादायक है। शिवराज सिंह ने द्विपक्षीय बैठकें की शिवराज सिंह ने ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री कार्लोस हेनरिक बैकेटा फेवरो और कृषि विकास एवं पारिवारिक कृषि मंत्री लुईज पाउलो टेक्सेरा के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की। इन बैठकों में कृषि, कृषि-प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। वहीं उन्होंने साओ पाउलो में ब्राजील के कृषि व्यवसाय समुदाय के 27 सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान कृषि व्यापार, उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, जैव ईंधन, तकनीकी नवाचार और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण पर सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन केंद्रीय कृषि मंत्री ने ब्राजील के सोयाबीन उत्पादन प्लांट, टमाटर के खेत और अन्य संस्थानों का दौरा कर मैकेनाइजेशन, सिंचाई और फूड प्रोसेसिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को करीब से देखा। ब्राजील में लगभग 100 प्रतिशत मैकेनाइजेशन है, जिससे भारतीय कृषि को भी प्रेरणा मिल सकती है। सोयाबीन और फूड प्रोसेसिंग में साझेदारी अभी भारत सोया तेल का आयात करता है, लेकिन अब दोनों देश मिलकर सोयाबीन उत्पादन और प्रोसेसिंग में निवेश, तकनीक और प्लांट लगाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इससे भारत में सोया उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में सोयाबीन उत्पादन और प्रोसेसिंग को बढ़ाने के लिए ब्राजील के साथ मिलकर काम करने की योजना है। साथ ही, मैकेनाइजेशन और बीज अनुसंधान में भी दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। ‘एक पेड़ मां के नाम’ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का प्रतिदिन पौधरोपण का सिलसिला ब्राजील में भी जारी रहा। उन्होंने ब्रासीलिया स्थित भारतीय दूतावास में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को बढ़ावा मिला। भारतीय प्रवासियों से मुलाकात ब्राजील के साओ पाउलो में वहां के भारतीय प्रवासियों से भी शिवराज सिंह ने मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में उनकी भूमिका की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह हमारी आजादी का अमृतकाल है। 2047 में हमें आजाद हुए 100 साल हो जाएंगे और तब संपूर्ण विकसित भारत बनाना ही हमारा लक्ष्य है। शिवराज सिंह बोले- कई तरह के अनुभवों और तकनीकों से समृद्ध होने का मिला अवसर केंद्रीय मंत्री शिवराज का कहना है ‘ब्राजील प्रवास के दौरान कई तरह के अनुभवों और तकनीकों से समृद्ध होने का अवसर मिला है। हम भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए इन तकनीकों का उपयोग करने की दिशा में कार्य करेंगे। मुझे विश्वास है कि भारत और ब्राजील के परस्पर सहयोग से हमारे किसान सशक्त होंगे और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी।’ यह यात्रा भारत-ब्राजील कृषि सहयोग, ब्रिक्स देशों के साथ साझेदारी और भारतीय कृषि में नवाचार व टिकाऊ विकास को … Read more

लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भाजपाइयों ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला मनेन्द्रगढ़.भारतीय जनता पार्टी, नागपुर मण्डल द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे आरोपियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही कार्रवाई के समर्थन में, तथा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, हिन्दुओं के नरसंहार और पश्चिम बंगाल की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी के नेतृत्व में हो रहे हिंदू समाज पर अत्याचारों के खिलाफ तीव्र आक्रोश प्रकट किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जमुना पांडे, जिला पंचायत सदस्य ताराबहरा उजीत नारायण सिंह, मण्डल अध्यक्ष मुनीम सिंह, जनपद सदस्य सरभोका रमाशंकर सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनेश यादव, श्याम बिहारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष केल्हारी परमानंद यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय राय, पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्याकुमारी, मण्डल महामंत्री अमित राय, सरपंच मालती सिंह, ललन सिंह, मण्डल मंत्री मनोज शुक्ला, उर्मिला सिंह, प्रतिमा जायसवाल, दीपक यादव, गणेश, पवन सिंह, नील कमल, आशीष राय, पुनीत चंदेल, गोकुल यादव, विष्णु जायसवाल, सोनू साहू, राकेश यादव, गंगा सिंह, कृष्णा कुर्रे, आंचल जायसवाल, सरोज जायसवाल, दिनेश यादव तथा मण्डल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें। recent visitors 20