Tuesday, July 7, 2026 1:22 pm

भड़काऊ कंटेट्स या पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज भड़काऊ पोस्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है. अदालत ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि लाइक करना और शेयर करना अलग है. भड़काऊ पोस्ट को शेयर करना अपराध माना जाएगा, लेकिन सिर्फ लाइक करने पर IT एक्ट की धारा 67 लागू नहीं होगी. इस फैसले के साथ ही उच्च न्यायालय ने IT एक्ट के तहत याचिकाकर्ता इमरान के खिलाफ लंबित केस को रद्द कर दिया है. यह फैसला सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि पोस्ट को तब ही प्रकाशित कहा जा सकता है जब वो शेयर या फॉरवर्ड किया जाए. IT एक्ट के तहत अश्लील कंटेंट प्रसारित करना अपराध है. भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप बता दें कि आगरा के इमरान पर भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप था. मंटोला थाने में इमरान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया. जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. इस पर जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने आदेश दे दिया है. recent visitors 30

प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां, पांच महीने बाद प्रेमी संग उसे दिखी, पति ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी पांच महीने बाद अपने प्रेमी संग उसे दिखी तो तीनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर आकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी 27 वर्षीय आकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आकाश की पत्नी करीब पांच महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद आकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पांच महीने पहले दर्ज हुई तहरीर में जांच के बाद पुलिस ने आकाश की पत्नी और उसके प्रेमी को दिल्ली में पकड़ा था। इसके बाद पत्नी ने आकाश के खिलाफ बयान दिए और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आकाश अपने दो बच्चों के साथ ससुराल महुआ पाठक सिंधौली में रहने लगा था। तीन दिन पहले आकाश की पत्नी और उसका प्रेमी महुआ पाठक पहुंचे थे, जहां कुछ विवाद हुआ था। हालांकि तीनों के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को आकाश को मोटरसाइकिल से उचौलिया वापस छोड़ा गया। लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे आकाश को उसके भाई ने शराब पीने की आशंका जताई, लेकिन जब आकाश गिर पड़ा तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन शनिवार सुबह करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। recent visitors 24

बांग्लादेश में तसलीमा नसरीन का फूटा गुस्सा, यूनुस को हटाओ, तभी हिंदू बचेंगे

ढाका बांग्लादेश में हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय को उनके घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डालने वाली घटना को लेकर बांग्लादेश से लेकर भारत में जबरदस्त आक्रोश है। भारत ने इस घटना को जघन्य बताते हुए बांग्लादेश सरकार को अलसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेताया है। यूनुस सरकार को चेतावनी दी कि बहाने बनाना बंद कीजिए। इस बीच बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सत्ता से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू तभी बचेंगे, जब यूनुस की विदाई होगी। मामला क्या है पिछले सप्ताह बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बिराल उपजिला से हिंदू समुदाय के बड़े नेता भावेश चंद्र को कट्टरपंथियों ने अगवा कर लिया था और बेरहमी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। भावेश शतग्राम यूनियन के अंतर्गत बसुदेवपुर गांव के निवासी थे और बिराल यूनिट के बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत थे। वे स्थानीय हिंदू समुदाय में एक सम्मानित नेता थे।   यूनुस को सत्ता से हटाओ, तभी बचेंगे हिंदू लेखिका तसलीमा नसरीन ने भावेश चंद्र की नृशंस हत्या को लेकर बांग्लादेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय को उनके घर से अगवा कर लिया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। हम निश्चित रूप से अनुमान लगा सकते हैं कि हत्यारे कौन हैं? यूनुस हिंदुओं के हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। वह प्रचार करते हैं कि हिंदू ठीक-ठाक हैं और हिंदुओं के उत्पीड़न की सभी खबरें झूठी, अफवाह या भारत द्वारा गढ़ी गई हैं। अगर यूनुस सत्ता में और बने रहे, तो देश जल्द ही हिंदुओं से खाली हो जाएगा। हिंदुओं को बचाने के लिए यूनुस को सत्ता से हटाना होगा।' भारत की भी कड़ी नाराजगी उधर, भारत ने भी भावेश चंद्र की हत्या को लेकर यूनुस सरकार पर निशाना साधा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह घटना अंतरिम सरकार के शासन में हिंदू अल्पसंख्यकों के संगठित उत्पीड़न के एक पैटर्न को दर्शाती है, जबकि पहले हुई ऐसी घटनाओं के अपराधी आज भी बिना किसी सजा के खुलेआम घूम रहे हैं। हम इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को यह याद दिलाते हैं कि वह सभी अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, बहाने न बनाए और किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे।’ recent visitors 18

रामबन में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, तीन की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया

जम्मू उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की, जिसने कई जानें बचाईं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को सभी प्रकार की सहायता दी जा रही है, चाहे वह आर्थिक हो या कुछ भी हो। यदि जरूरत पड़ी तो सांसद निधि से व्यक्तिगत रूप से भी सहायता प्रदान की जाएगी। जितेंद्र सिंह ने लोगों को डरने की बजाय धैर्य रखने और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस आपदा से पार पाएंगे।   जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार भारी बारिश से धर्म कुंड गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाशरी से बनिहाल तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और कीचड़ धंसने (मडस्लाइड) की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात दोनों ओर बंद हो गया है। धर्म कुंड गांव में बाढ़ ने लगभग 40 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बादल और बारिश के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और फंसे लोगों को बाहर निकाला। यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश अभी भी जारी है, इसलिए यात्रियों से अपील की गई है कि वे रास्ता साफ होने और मौसम सुधरने तक इस मार्ग पर यात्रा न करें। स्थिति पर प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रहे हैं और राहत कार्य जारी है। recent visitors 16

तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को लेकर चर्चा, हाथ लगा 454 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, 1 साल में पैसा किया डबल

नई दिल्ली एक साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को लेकर अच्छी खबर आई है। कंपनी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड ने इसकी जानकारी शेयर बाजार में 19 अप्रैल को साझा किया। गोपीकॉन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 454 करोड़ रुपये है। कंपनी के पास 36 महीने का समय इस प्रोजेक्ट के लिए है। एक साल में कंपनी ने किया पैसा दोगुना गुरुवार को एनएसई में कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 361.90 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 150 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 13.90 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 774 रुपये और 52 वीक लो लेवल 123 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 434.27 करोड़ रुपये का है। पिछले साल आया था कंपनी का आईपीओ तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड का आईपीओ 8 अप्रैल 2024 को ओपन हुआ था। कंपनी का आईपीओ 10 अप्रैल 2024 तक खुला था। कंपनी के आईपीओ का साइज 44.40 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 111 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड के शेयर इश्यू प्राइस से 3 गुना चढ़ चुका है। बता दें, तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड आईपीओ 75.54 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस कंपनी का हेडक्वार्टर इंदौर में है। कंपनी की स्थापना 2019 में हुई थी। यह कंपनी रोड कंस्ट्रक्शन, वाटर डिस्ट्रीब्यूशन वर्क, पार्किंग कंस्ट्रक्शन काम करती है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.61 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 35.37 प्रतिशत हिस्सा है। recent visitors 33

बड़ेसट्टी नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बना, गृहमंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया

 सुकमा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बन गया है। सरकार की नई आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और इलवद पंचायत योजना के तहत इस गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नक्सलमुक्त होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।     छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बड़ेसेट्टी में शुक्रवार को 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद गांव नक्सलमुक्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 का हिस्सा इलवद पंचायत योजना में उन ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपये के विकास  कार्यों को मंजूरी देने का प्रावधान है जो नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करेंगे और खुद को नक्सलवाद मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करेंगे। बड़ेसट्टी के सरपंच कलमू जोगा (33) ने  बताया कि पुलिस की मदद से स्थानीय पंचायत ने हमारे इलाके में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े लोगों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। 2021 में शांति की ओर बढ़ाया था पहला कदम नक्सलवाद के लिए बदनाम रहे बड़ेसट्टी ने 2021 में शांति की ओर पहला कदम तब उठाया जब वहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का कैंप स्थापित किया गया। बड़ेसट्टी में तैनात सीएएफ  की पहली बटालियन के कंपनी कमांडर जमुना कुमार रजक ने बताया कि कैंप स्थापित होने के बाद इलाके में एक सड़क का निर्माण हुआ और विकास होने लगा। जल्द ही नक्सली गतिविधियां कम होने लगीं। पंचायत के आठ बस्तियों में से छह में बिजली की आपूर्ति है। recent visitors 26

यूपी में अतुल सुभाष जैसा कांड: इंजीनियर ने वीडियो बना होटल में दी जान, इंसाफ न मिले तो नाली में बहा देना मेरी अस्थियां

इटावा बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह औरैया के रहने वाले इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (उम्र 33 वर्ष) ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगा इटावा के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात को फांसी लगाने से पहले मोनू ने एक-एक मिनट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसमें आरोप लगा रहा कि बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगने के बाद से पत्नी वहीं आकर रहने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी, उसकी मां और पिता ने दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पत्नी मकान और अन्य संपत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं बगैर उसकी जानकारी के पत्नी ने गर्भपात भी करा दिया। रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से वह तंग आ चुका है। वीडियो में अपने माता पिता को संबोधित कर वह यह भी कहता है कि यदि उसके मरने के बाद भी इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थितयां नाली में बहा देना। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।   दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा प्रसाद कस्बा कंचौसी का रहने वाला मोनू यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव पुणे में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुणे जाने के लिए घर से निकला और इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में एक होटल लिया। यहीं से दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। इसके बाद चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे मोहित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजन इटावा पहुंच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को शव कंचौसी लाया गया। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मोहित ने वीडियो में अपने मम्मी-पापा से माफी भी महंगी। कह रहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। सात साल से रिलेशन में थे, मर्जी से की थी शादी मोनू और उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी प्रिया यादव शादी के पहले भी सात साल तक रिलेशन में थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वीडियो में मोहित कह रहा कि प्रिया का चयन बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर हो गया। इस वजह से वह बिहार में रहकर वहीं नौकरी करने के लिए बुला रही थी। वह प्रिया को अपने साथ पुणे में रखना चाहता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बढ़ता गया। उसे झूठा फंसाए जाने की धमकी दी जाने लगी। इसमें प्रिया के घर वाले भी शामिल थे। साले ने एक बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना मोनू कह रहा कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा, वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। वह पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जाने देने की बात कह रहा है। अपने माता-पिता से अपील करता है कि मरने के बाद भी उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना। recent visitors 23