खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे के अलावा मंदिरों को भी किया टारगेट, यहां भी खालिस्तानी नारे लिखे, गुरुद्वारे ने बैन कर दी एंट्री तो भड़क गए

कनाडा कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद भी खालिस्तानियों को हौसले बुलंद हैं। यहां वैंकूवर में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अपने नारे लिख दिए। गुरुद्वारे पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए। खालसा दीवान सोसइटी गुरुद्वारे को रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा के नाम से भी जानते हैं। खालिस्तानियों की इस हरकत के बाद गुरुद्वारे के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, अलगाववादी सिखों के एक गुट ने हमारे पवित्र गुरुद्वारे की दीवारों को दूषित किया है और उनपर खालिस्तानी नारे लिख दिए हैं। गुरुद्वारे की तरफ से कहा गया कि यह खालसा साजणा दिवस के मौके पर हम एकता की सगंध खाते हैं। एक समूह द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है। कट्टरपंथी ताकतें सिखों क बांटना चाहती हैं और यह खौफ पैदा करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, कट्टरपंथी हमारे बुजुर्गों के बलिदान को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने विविधता और स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया है। हम उनकी फूट डालने की कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। बता दें कि यह गुरुद्वारा 1906 में बनाया गया था। बीते रविवार को गुरुद्वारे में नगर कीर्तन और बैसाखी परेड का आयोनज किया गया था। इन कार्यक्रमों में खालिस्तान समर्थकों को शामिल होने से रोक दिया गया था। खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे के अलावा सूरी और ब्रिटिश कोलंबिया में मंदिरों को भी टारगेट किया है। यहां भी खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए। मंदिर के प्रवक्ता पुरुषोत्तम गयल ने कहा कि कनाडा में हिंदुओं और सिखों में एकता बनाए रखने के लिए लक्ष्मीनारायण मंदिर बढ़-चढ़कर काम करता है। इसीलिए मंदिर को भी निशाना बनाया गया है। यह संयोग नहीं है बल्कि नियोजित तरीके से ये नारे लिखे गए हैं। कुछ लोग हमारे बीच फूट डालने की साजिश कर रहे हैं। बीते साल दिसंबर में रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे में लगभग हिंदुओं और सिख समुदाय के 60 लोग एकत्रित हुए थे। उन्होंने ऐलान किया था था कि फूट डालने वालों की साजिश को नाकाम किया जाएगा। 2023 और 24 में कनाडा में कई मंदिरों पर हमले किए गए थे। पुलिस अब तक उन उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी खालिस्तानियों ने उपद्रव किया था। recent visitors 28

आईपीएल: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला, लियाम लिविंगस्टोन बाहर

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। आरसीबी की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। खराब फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन को बाहर का रास्ता दिखाया गाय है, उनकी जगह रोमारियो शेफर्ड को जगह दी है। पंजाब किंग्स बिना बदलाव के इस मैच में उतरेगी। पंजाब किंग्स की नजरें आज के मुकाबले को अपने नाम कर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने पर होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-4 में वापसी करना चाहेगी। फिलहाल पंजाब तीसरे तो बेंगलुरु पांचवें पायदान पर है। आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, देखें प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 20 Apr 2025, 02:11:28 PM IST पंजाब किंग्स प्लेइंग XI प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु हेड टू हेड पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल में भिड़ंत कुल 34 बार हुई है जिसमें 18 मैच पंजाब ने तो 16 मुकाबले बेंगलुरु ने जीते हैं। पंजाब ने दो दिन पहले ही आरसीबी को उन्हीं के मैदान पर धूल चटाई थी। अब बारी बेंगलुरू के बदला लेने की है। recent visitors 36

रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है, आज की दोनों की जंग हो सकती है आखिरी जंग

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 38वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के दो लीजेंड्री खिलाड़ी -रोहित शर्मा और एमएस धोनी- पर रहने वाली है। दरअसल, यह वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों दिग्गजों की आखिरी टक्कर हो सकती है। दरअसल, धोनी इस साल जुलाई में 44 साल के होने वाले हैं, उनकी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि वह आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी रोहित शर्मा से आगे बढ़ने लगी है, टीम नए खिलाड़ियों को आजमा रही है और हिटमैन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं। ऐसे में यह रोहित और धोनी का इस मैदान पर आखिरी बार आमना सामना हो सकता है। रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है। रोहित का यह होम ग्राउंड है तो धोनी ने यहां 2011 वर्ल्ड का फाइनल जीताया था। यहां माही के नाम की सीट भी है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दोनों टीमों की हालत इस समय खस्ता दिखाई दे रही है। एमआई ने 7 में से 3 तो सीएसके ने इतने ही मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं। अगर यह दोनों टीमें यहां से भी प्लेऑफ में पहुंचती है तो उनका आमना सामना हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। आईए एक नजर दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों पर डालते हैं और देखते हैं कि आज MI vs CSK में से किसकी जीतने की संभावना अधिक है- MI बनाम CSK हेड टू हेड मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें एमआई ने 20 तो सीएसके ने 18 मैच जीते हैं। दोनों ही टीमों के बीच हर बार कांटे की टक्कर होती है जिस वजह से इसे एल क्लासिको का नाम दिया गया है। बात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई वर्सेस चेन्नई के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी एमआई का दबदबा रहा है। 12 में से 7 मैच मुंबई इंडियंस ने तो 5 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। आज के मैच में भी हार्दिक पांड्या की मुंबई फेवरेट नजर आ रही है। recent visitors 28

मुख्यमंत्री योगी ने घाटमपुर स्थित नवेली प्लांट का किया निरीक्षण

कानपुर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। सीएम जनसभा स्थल के साथ मेट्रो, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का विमान सुबह 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कानपुर आ रहे हैं। पनकी पावर हाउस का करेंगे निरीक्षण इसके लिए जोरदार तैयारियां होनी चाहिए। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से घाटमपुर स्थित नवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इसके x कमिश्नरी पुलिस ने उनकी सुरक्षा में छह डीसीपी, 10 एडीसीपी, 22 एसीपी, 45 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा व 700 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा अन्य जनपद से छह एडीसीपी व एसीपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस की भी ड्यूटी लगाई गई है। recent visitors 33

सरकारी इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, निकली बेहिसाब संपत्ति

जयपुर पेयजल विभाग से जुड़े इंजीनियर अशोक कुमार जांगिड़ के 14 ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई में इंजीनियर के पास अब अपने और अपने परिवार के नाम पर कुल 54 परिसंपत्तियों का पता चला है। इंजीनियर के जयपुर शहर, पावटा, कोटपूतली, मौजमाबाद, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा टोंक के विभिन्न ठिकानों, पीएचईडी कार्यालय बांसवाड़ा, खनिज कार्यालय उदयपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर व उप पंजीयक कार्यालय पावटा, मौजमाबाद में ब्यूरो के करीब 250 अधिकारी व कर्मचारियों की दो दर्जन टीमों द्वारा सर्च जारी है। सूत्रों एवं गोपनीय सत्यापन से इंजीनियर द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब 11.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करना प्रकट हुआ है, जो कि उसकी आय से 161 प्रतिशत अधिक है। संदिग्ध अधिकारी द्वारा स्वयं के नाम 19 परिसम्पत्तियां, पत्नी सुनीता शर्मा के नाम 3 परिसम्पत्तियां, पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम 32 परिसम्पत्तियां जयपुर शहर, पावटा कोटपूतली, श्री माधोपुर, मौजमाबाद, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा टोंक, श्री मोहनगढ़ जैसलमेर में करीब 19 महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 54 अचल परिसम्पत्तियां खरीदने व उनके निर्माण पर रुपए खर्च करने की जानकारी सामने आई है। इंजीनियर ने स्वयं के नाम जयपुर व पावटा में मकान, कैमरिया पावटा में फार्म हाउस, पत्नी के नाम जयपुर में बनीपार्क, बिन्दायका में व्यवसायिक दुकान, पुत्र के नाम उदयपुर, मालपुरा, अजमेर व बुचारा पावटा में 5 खनिज लीज व श्री माधोपुर में कमर्शियल भूमि खनिज व ग्राइन्डिग उद्योग खरीद करने के साथ ही इनमें करोड़ों रुपए का निवेश भी किया गया है। संदिग्ध अधिकारी के पुत्र के नाम उदयपुर, मालपुरा, अजमेर व बुचारा पावटा में स्थित खनिज लीजों में क्रशर, पोकलेन मशीन, एलएण्डटी मशीन, आईआर ब्लास्टिंग मशीन, डम्पर आदि व खनिज संचालन में करोंड़ों रुपए के निवेश की जानकारी भी मिली है। इंजीनियर व उसके परिवार के कुल 22 बैंक खाते अब तक सामने आए हैं जिनमें 21 लाख रुपए मिले हैं। इंजीनियर ने अपने पुत्र व पुत्री की स्कूली शिक्षा, कोचिंग एवं उच्च शिक्षा में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। एसीबी द्वारा निम्न ठिकानों पर सर्च अब भी जारी है- (1) गुलमोहर लेन-द्वितीय, हनुमान नगर, वैशाली नगर, जयपुर में स्थित मकान  (2) आदर्श प्लाजा, बनीपार्क, जयपुर में स्थित दुकान (3) बिन्दायका, रीको औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में स्थित दुकान  (4) संदिग्ध अधिकारी के नाम बस स्टैंड के पास, पावटा जिला कोटपूतली-बहरोड़ स्थित निवास (5) ग्राम बुचारा, तह० पावटा जिला कोटपूतली में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज  (6) संदिग्ध अधिकारी के नाम ग्राम कैमरिया तह. पावटा, जिला कोटपूतली स्थित फार्म हाउस (7) जावद जिला उदयपुर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ द्वारा संचालित खनिज लीज फर्म UN MINERALS (8) जावद जिला उदयपुर में स्थित खनिज लीज फर्म UN MINERALS में पार्टनर का चांसदा, उदयपुर स्थित निवास स्थान (9) कोच्छला झाडोल जिला उदयपुर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज  (10) खनिज लीज SHREE BALABERI BALAJI GRANITE MINES & MINERALS ग्राम नगर तह. मालपुरा जिला टोंक (11) लक्ष्मीपुरा, सरवाड, अजमेर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज (12) संदिग्ध अधिकारी का कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत्त प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा (13) संदिग्ध अधिकारी का बांसवाड़ा स्थित निवास स्थान तथा (14) खनिज विभाग एवं उप पंजीयक के विभिन्न स्थानों के कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त किया जा रहा है। recent visitors 43

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल, 41 आईएएस बदले

रायपुर सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है।सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।   संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।   आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार डॉ. प्रियंका शुक्ला – संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम अवनीश कुमार शरण – आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन     सारांश मित्तर – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग     पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग     रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग     धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग     जीतेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन     रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास     रजत बंसल – संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संच तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन विजय दयाराम के. – संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण राहुल देव – संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग आकाश छिकारा – उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार   recent visitors 23

एचसीए ने कहा गया- आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे, स्टेडियम से हटाया जाए कप्तान के नाम का स्टैंड

नई दिल्ली अभी तक आप सुनते आए होंगे कि किसी दिग्गज क्रिकेटर या क्रिकेट से जुड़े किसी महान शख्स के नाम से स्टेडियम में स्टैंड बनेगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि भारत के दिग्गज कप्तान के नाम पर बना स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा? जाहिर है नहीं सुना होगा, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। भारत को 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हटाया जाएगा। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसचीए को इसका आदेश मिल चुका है। एचसीए को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे। क्रिकबज के मुताबिक, यह आदेश शनिवार को एचसीए के एथिक्स ऑफिसर एवं लोकपाल जस्टिस वी. ईश्वरैया ने पारित किया। दरअसल, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद के नोर्थ पवेलियन स्टैंड में मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड है। लोकपाल लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब द्वारा दायर याचिका पर कार्यवाही कर रहे थे। उन्होंने आदेश दिया कि यह हितों के टकराव का मामला है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान और एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने अपने पक्ष में व्यक्तिगत निर्णय लिया है। जस्टिस वी. ईश्वरैया ने 25 पेज के अपने फैसले में कहा, "तथ्य यह है कि आम सभा द्वारा निर्णय का कोई अनुसमर्थन/संशोधन नहीं किया गया है, जो प्रतिवादी संख्या 1 (अजहरुद्दीन) के खिलाफ मामले को और मजबूत करता है, क्योंकि प्रतिवादी संख्या 1 ने खुद को लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। मेरे निष्कर्षों के परिणामस्वरूप, हितों के टकराव का स्पष्ट मामला बनता है।" याचिकाकर्ता ने लोकपाल से अनुरोध किया था कि नोर्थ स्टैंड का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टैंड रखने के अजहरुद्दीन के 'अत्याचारी' कदम को खारिज किया जाए तथा इसे सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए डब्ल्यूएस लक्ष्मण स्टैंड के रूप में जारी रखा जाए, जिसमें साइनेज, टिकटों की छपाई आदि शामिल हैं। recent visitors 36