मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से आज संवाद करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की 17 वीं "विज्ञान मंथन यात्रा" के लिए चयनित प्रतिभाशाली भावी वैज्ञानिकों से आज संवाद करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा पर जाने वाले भावी वैज्ञानिको को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ भी करेंगे। इस अवसर पर वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों उपस्थिति रहेंगे। 17वीं विज्ञान मंथन यात्रा 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। योजना में चयनित प्रतिभागियों को देश की प्रतिष्ठित प्रयोशालाओं और समर्पित वैज्ञानिकों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यात्रा उपरांत परिषद् द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परीक्षा में सफल होने वाले प्रत्येक कक्षा के 20 चयनित विद्यार्थियों को 5 वर्षों तक 12 हजार रुपए प्रति वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। यात्रा के लिए इस वर्ष कक्षा 10वीं से 12वीं विज्ञान विषय में अध्यनरत पूरे प्रदेश के कुल 375 छात्र-छत्राओ का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में प्रदेश को 5 विभिन्न जोन (ईस्ट, वेस्ट, नार्थ, साउथ व सेंट्रल) में बांटकर प्रत्येक जोन से 75 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। परियोजना प्रभारी डॉ. विवेक कटारे के अनुसार इन प्रतिभागियों का चयन प्रदेश स्तर पर पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं के 49 छात्राओं एवं 76 छात्रों, कक्षा 11वीं के 54 छात्राएं तथा 71 छात्रों और कक्षा 12वीं के 48 छात्राएं तथा 77 छात्रों का चयन किया गया है। इन छात्र-छात्राओं के उपयोगी मार्गदर्शन के लिये प्रदेश के विज्ञान विषय के 33 शिक्षकों का भी चयन किया गया है। सोमवार को प्रदेश भर से सभी चयनित विद्यार्थी प्रौद्योगिकी परिषद के नेहरू नगर स्थित मुख्यालय में प्रातः 9.00 बजे उपस्थित होंगे। इस वर्ष कुल चयनित 375 विद्यार्थियों को 02 पृथक समूहों में विभाजित किया गया है, जिनमें से एक ग्रुप चंडीगढ़ जायेगा और दूसरा समूहों दिल्ली स्थित संस्थानों का भ्रमण करेगा। दिल्ली जाने वाले समूहों के विद्यार्थी नेशनल साइंस सेन्टर, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ प्लांट जीनोमिक रिसर्च, इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीटयूट, राष्ट्रपति भवन और दिल्ली संस्थानों का भ्रमण करेंगे। चंडीगढ़ जाने वाले समूह के विद्यार्थी सेन्ट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रुमेंटस ऑर्गेनाइजेशन, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, पंजाब स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फॉर्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, गवर्नमेंट म्युजियम एंड आर्ट गैलरी संस्थानों का भ्रमण और वैज्ञानिकों से साक्षात्कार करेंगे। परियोजना प्रभारी डॉ. कटारे ने बताया कि चंडीगढ़ जाने वाले समूह का नाम “सीवी रमन समूह” एवं दिल्ली जाने वाले समूह का नाम “एपीजे अब्दुल कलाम समूह” रखा गया है। “सीवी रमन समूह ” में कक्षा 11वीं और 12वीं एवं “एपीजे अब्दुल कलाम समूह” में 10वीं के छात्र-छात्राए होंगे। दोनों ही समूह मंगलवार 22 अप्रैल को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रातः वन्दे भारत ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली पहुँचने पर प्रदेश के इन सभी भावी वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत विज्ञान भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया जायेगा। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं में प्रदेश की भावी वैज्ञानिकों को तलाशने और उनमें विज्ञान शिक्षा के प्रति रुझान पैदा करने के लिए विगत 16 वर्षो से मिशन एक्सीलेंस का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश से चयनित विद्यार्थियों के दल को किताबी ज्ञान से अलग व्यावहारिक विज्ञान की दुनिया से रूबरू कराया जायेगा। आज हम सभी की उन्नत जीवन शैली विज्ञान के नित नए आविष्कारो पर ही आधारित है। इन आविष्कारों के पीछे नित नये शोध कार्य और इस शोधो को अंजाम देने वाले हमारे कर्मठ वैज्ञानिकों, समर्पित प्रयोगशालाओं आदि के साक्षात् दर्शन से जो वातावरण पैदा होता है, वह विद्यार्थियों के मन में देशप्रेम के साथ-साथ समर्पित वैज्ञानिक के रूप में अपना कॅरियर बनाने की प्रतिबद्धता प्रदान करता है। विज्ञान मंथन यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को, जिनमें विज्ञान के प्रति अभिरुचि है, उनकी पहचान करना एवं उनके द्वारा चयनित क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से चलाये जाने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को चिन्हित कर अनुसंधान एवं विकास के माध्यम से आगे बढाया जाने का कार्य किया जा रहा है। recent visitors 20

राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन

राज्य वन विकास निगम अध्यक्ष एमसीबी जिला के केलहारी मंडल व मनेन्द्रगढ़ मंडल मे होना है आगमन दोनो मंडलो मे अंबेडकर जयंती के अवसर पर समरसता दिवस मे होंगे शामिल एमसीबी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के नेतृत्व मे तथा एमसीबी जिला के जिलाध्यक्षा श्रीमती चम्पा देवी पावले के मार्गदर्शन मे समरसता पखवाडा के अवसर पर अंबेडकर जयंती  पर समरसता दिवस के रूप मे मनाया जा रहा जिसके अंतर्गत केलहारी मंडल के केराबहरा ग्राम मे कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन) की गरिमामय उपस्थिति मे 21 अप्रेल, दिन -सोमवार  को दोपहर 12 बजे केराबहरा  मे होगा । इसके पश्चात     मनेन्द्रगढ़ मंडल मे रेलवे कालोनी स्थित खैर माता मंदिर रेलवे स्कूल के पास शाम 5 बजे आयोजित होना है जिसमे छग राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय राम सेवक पैकरा जी (पूर्व गृहमंत्री, छग शासन)  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। recent visitors 25

डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके

डायलिसिस सेंटर बना संजीवनी रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल और संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुनकुरी में स्थापित चार बिस्तरों वाला डायलिसिस सेंटर किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 21 फरवरी 2025 से शुरू हुए इस डायलिसिस सेंटर में अब तक 315 से अधिक डायलिसिस सेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। रोजाना दो से तीन मरीज यहां उपचार हेतु पहुँच रहे हैं। अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों से सुसज्जित यह सेंटर मरीजों को न केवल समय पर इलाज उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें बाहर अन्य शहरों की ओर रुख करने से भी राहत मिल रही है। इससे मरीजों के समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में जिले में तीन डायलिसिस यूनिट कार्यरत हैं। जिला अस्पताल जशपुर में 5 बिस्तरों की, पत्थलगांव में 3 बिस्तरों की और अब कुनकुरी में 4 बिस्तरों की यूनिट शुरू की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में मुख्यमंत्री साय की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनकी अगुवाई में कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए बजटीय प्रावधान किए गए हैं। साथ ही जशपुर में प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र, शासकीय नर्सिंग कॉलेज तथा शासकीय फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने हेतु सतत प्रयासरत है। कुनकुरी में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत इसी प्रयास का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिससे स्थानीय नागरिकों को घर के पास ही जीवन रक्षक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो रही हैं। recent visitors 23

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल

रायपुर संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री सायसंस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका "चुनौतियों का चिंतन" का विमोचन किया। मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मानव कल्याण का कार्य करते हुए आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। साय ने बताया कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अवसरों पर समाज के मनीषियों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को और अधिक गति देगी। साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी थी और अब आवास प्लस-प्लस का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, माताओं-बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों के तीर्थदर्शन के पुण्य संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने महर्षि दयानंद की संपूर्ण जीवन-यात्रा और उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर यदि हम गौपालन को लाभकारी बनाएंगे, तो समाज में उसकी रक्षा हेतु स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती जी महाराज, सुरेश जी, कैप्टन रुद्रसेन, विनय आर्य, डॉ. राजेंद्र विद्या अलंकार, प्रबल प्रताप जूदेव, आर्य समाज के रामकुमार पटेल सहित आर्यवीर और आर्य समाज के अनुयायी उपस्थित थे। recent visitors 25

शेयर बाजार में आई तूफानी तेजी, 555 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में तेजी का सिलसिला जारी है. बीते सप्ताह ताबड़तोड़ तेजी के बाद सोमवार को भी दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 500 अंक उछलकर 78,903.09 के लेवल पर खुला, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) भी तेजी के साथ 23,949.15 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार के दौरान बैंकिंग और आईटी स्टॉक में शानदार तेजी देखने को मिली और HDFC Bank से SBI तक भागते नजर आए. इसके साथ ही Tech Mahindra और Infosys ने भी तेज शुरुआत की. मिनटों में सेंसेक्स 79000 के पार शेयर मार्केट (Share Market) में कारोबार ओपन होने के साथ ही सेंसेक्स अपने पिछले बंद तुलना में उछाल के साथ 78,903.09 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में 555 अंकों की तेजी लेकर 79,152.86 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद 23,851 की तुलना में चढ़कर 23,949.15 पर खुला और इसके बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर रफ्तार पकड़ता गया. निफ्टी ने भी कुछ देर के कारोबार के दौरान ही 24,004 का स्तर छू लिया. गुरुवार को शानदार तेजी पर था बाजार इससे पिछले कारोबारी दिन बीते सप्ताह के गुरुवार को भी Sensex-Nifty जोरदार तेजी के साथ क्लोज हुए थे. बीएसई का सेंसेक्‍स 1509 अंक बढ़कर 78,553 पर और एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 414 अंक चढ़कर 23,851 पर बंद हुआ था. बता दें कि बीते सप्ताह के तीन कारोबारी दिनों में BSE Sensex ने 3,395.94 अंकों या 4.51% की तेजी दर्ज की, तो वहीं NSE Nifty 1023.10 या 4.48% की बढ़त में रहा था. ये 10 शेयर सबसे तेज भागे शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सबसे तेज भागने वाले शेयरों में लार्जकैप में शामिल Tech Mahindra Share (3.54%), Infosys Share (2.80%), Axis Bank Share (2.54), HDFC Bank Share (2.20%), SBI Share (2.10%) IndusInd Bank Share (1.90%) उछलकर कारोबार कर रहा था. वहीं मिडकैप कंपनियों में शामिल Yes Bank Share (4.37%), Suzlon Share (3.29%), AU Bank Share (3.10%) और Paytm Share (2.60%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे. recent visitors 38

52 लीटर टैंक में 1100KM रेंज! जानिए Toyota Hycross की पूरी डिटेल

नई दिल्ली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका हाइब्रिड मॉडल एक फुल टैंक में 1100 KM से अधिक की दूरी तय कर सकता है। साथ ही इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम केबिन और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है, जो इसे एक कम्पलीट फैमिली कार बनाता है। टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस भारत में एक पॉपुलर 7-सीटर MPV बन गई है। इसका हाइब्रिड वर्जन शानदार माइलेज और दमदार सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। 1100 KM की लंबी रेंज और आरामदायक इंटीरियर के साथ यह कार हर परिवार के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनती जा रही है। 1100 KM तक की ड्राइविंग रेंज– फुल टैंक में दम Toyota Innova Hycross MPV को लेकर सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज और फ्यूल एफिशिएंसी है। इस कार में 52 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और कंपनी के अनुसार इसका हाइब्रिड वर्जन 23 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। माइलेज का गणित… फ्यूल टैंक क्षमता: 52 लीटर   क्लेम्ड माइलेज: 23 kmpl   रेंज: 52 × 23 = लगभग 1196 KM इस आंकड़े के अनुसार यह कार एक फुल टैंक में 1100 किलोमीटर से भी ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। यह लंबे ट्रिप्स और हाईवे राइड के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। इंजन ऑप्शन और पावरट्रेन: Innova Hycross को दो इंजन विकल्पों में पेश किया गया है- पेट्रोल इंजन… 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल   ट्रांसमिशन: CVT ऑटोमैटिक   हाइब्रिड इंजन… 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (पेट्रोल + इलेक्ट्रिक)   ट्रांसमिशन: e-CVT   इसका हाइब्रिड मॉडल इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों पर चलता है, जिससे शहरों में कम स्पीड पर यह इलेक्ट्रिक मोड में बेहद स्मूथ चलता है। ADAS और सेफ्टी फीचर्स से लैस Innova Hycross को लेटेस्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइवर और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स… 6 एयरबैग   लेन डिपार्चर वार्निंग   ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर   ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग   360 डिग्री कैमरा   फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स   इन सभी फीचर्स के चलते यह कार न सिर्फ आरामदायक बल्कि बेहद सुरक्षित भी बनती है। शानदार और लग्जरी इंटीरियर: Toyota Innova Hycross का इंटीरियर इसे बाकी MPVs से अलग बनाता है। इसमें मिलने वाले फीचर्स न सिर्फ प्रीमियम फील देते हैं बल्कि लॉन्ग राइड को आरामदायक भी बनाते हैं। इंटीरियर हाइलाइट्स… डुअल टोन केबिन   पैनोरमिक सनरूफ   वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स   इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल कैप्टन सीट्स (सेकंड रो)   10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम   वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay   ड्राइविंग एक्सपीरियंस और राइड क्वालिटी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ Toyota Innova Hycross एक स्मूद और साइलेंट राइड देती है। खासकर शहरों में कम स्पीड पर यह बेहद शांति से चलती है, जिससे केबिन में शोर बिल्कुल नहीं होता। हाईवे पर परफॉर्मेंस… ट्रिपल डिजिट स्पीड (100+ kmph) तक आसानी से पहुंचती है   हाई स्टेबिलिटी और कम बॉडी रोल   सस्पेंशन सिस्टम भी बेहद बैलेंस्ड है   यह कार फैमिली ट्रैवल और लॉन्ग जर्नी दोनों के लिए एक परफेक्ट SUV-स्टाइल MPV है। कीमत और वैरिएंट्स Toyota Innova Hycross के हाइब्रिड वर्जन की कीमत ₹26.31 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत वैरिएंट और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। उपलब्ध ट्रिम्स… GX   VX   ZX   ZX (O) ZX और ZX (O) ट्रिम्स में हाइब्रिड सिस्टम और अधिक प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। अगर आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो… लंबी दूरी तय कर सके   बेहतरीन माइलेज दे   सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों दे   फैमिली के लिए परफेक्ट हो recent visitors 36

12वीं के बाद यूपी की टॉप यूनिवर्सिटी में लीजिए एडमिशन

आप भी यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे हैं लेकिन क्या आप ने अपने लिए 12वीं के बाद कॉलेज चुन लिया है। अच्छी जॉब्स और बेहतरीन सैलरी के लिए 12वीं के बाद बेस्ट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना बहुत जरूरी है, इसलिए आइए आपको NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार उत्तर प्रदेश के टॉप यूनिवर्सिटी के बारे में बताते हैं। जहां से आप अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं। अपने लिए सही फैसला कीजिए और बेस्ट यूनिवर्सिटी चुनिए। यूपी की टॉप 9 यूनिवर्सिटी की लिस्ट- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) को NIRF रैंकिंग 2024 में टॉप 5 स्थान प्राप्त हुआ है। इसे 66.05 स्कोर दिया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) को इस लिस्ट में 8वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसे 65.57 स्कोर मिला है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर एमिटी यूनिवर्सिटी है। इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 32वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 56.14 स्कोर प्राप्त हुआ है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी को NIRF रैंकिंग 2024 में 33वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 56.03 स्कोर दिया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ को इस लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है । इसे NIRF रैंकिंग 2024 में 53वीं रैंक हासिल हुई है। इसे 51.10 स्कोर मिला है। शिव नादर यूनिवर्सिटी, गौतम बुद्ध नगर को NIRF रैंकिंग 2024 में 62वीं रैंक दी गई है। इसे 49.80 स्कोर दिया गया है। शारदा यूनिवर्सिटी, नोएडा को NIRF रैंकिंग 2024 में 46.88 स्कोर के साथ 86वीं रैंक दी गई है। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को NIRF रैंकिंग 2024 में 94वें रैंक दी गई है। इसे 46.33 स्कोर मिला है। लखनऊ यूनिवर्सिटी को NIRF रैंकिंग 2024 में 97 रैंक दी गई है। इसे 45.89 स्कोर दिया गया है। NIRF की रैंकिंग कुल 16 कैटेगरी में जारी की जाती है, जिसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च संस्थान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एग्रीकल्चर एंड अलायड सेक्टर, स्टेट पब्लिक इंस्टीट्यूशन, स्किल यूनिवर्सिटी और ओपन यूनिवर्सिटी और इन्नोवेशन शामिल हैं। recent visitors 32