बादल फटने से तबाही, रामबन में बाढ़, भूस्खलन से इतने लोगों की गई जान, रेस्क्यू जारी

 रामबन जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार तड़के बादल फटने से मूसलधार बारिश हुई, जिसके चलते फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुईं. इस भीषण आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई मकानों, दुकानों और सड़कों को नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बादल फटने और भूस्खलन की वजह से 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. यह सड़क कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र ऑल-वेदर रास्ता है. नाशरी से बनिहाल के बीच करीब दर्जनभर जगहों पर पहाड़ियों से गिरे मलबे ने रास्ता बंद कर दिया, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए. भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने के बाद राहत अभियान शुरू किया है. NH-44 पर फंसे यात्रियों को खाना, शेल्टर और मेडिकल हेल्प प्रदान करने के लिए क्यूआरटी तैनात हैं. सेना की आठ टुकड़ियां स्टैंडबाय पर हैं और निकासी अभियान जारी है. शुरुआती आकलन के अनुसार, सड़कों से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है. बारिश में तीन लोगों की मौत सीरी बगना गांव में बादल फटने की घटना में आकिब अहमद (12), उसका भाई मोहम्मद साकिब (10) और उनके पड़ोसी मुनी राम (65) की मौत हो गई. गांव के एक निवासी मो. हफीज ने बताया, 'सुबह 4:30 बजे बादल फटने की जोरदार आवाज़ सुनाई दी, उसके बाद तुरंत चीख-पुकार मच गई.' उन्होंने कहा, 'हमने दोनों भाइयों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.' मौसम ने मचाई भारी तबाही लगातार बारिश के बीच धारमकुंड गांव में आई बाढ़ से करीब 40 मकानों को नुकसान हुआ. इनमें से 10 मकान पूरी तरह तबाह हो गए. पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक फंसे हुए ग्रामीणों को रेस्क्यू किया. उन्हें सरकारी मिडिल स्कूल में शरण दी गई है, जहां प्रशासन की ओर से राशन और जरूरी सहायता मुहैया कराई जा रही है. बिजली गिरने से दो लोगों की जान गई रियासी जिले के अर्नास इलाके में शनिवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, और एक महिला घायल हुई थी. इस प्रकार दो दिन में बारिश से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे रामबन जिले में भारी बारिश, तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भूस्खलनों के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, जो NC विधायक अर्जुन सिंह राजू (रामबन) और सजाद शाहीन (बनिहाल) के साथ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे, ने कहा, 'स्थिति बहुत गंभीर है… मैं लौटकर मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौंपूंगा.' जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आपदा में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है. रामबन में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है और सभी सरकारी एजेंसियां, पुलिस, एसडीआरएफ, सेना, एनजीओ और स्थानीय स्वयंसेवक मिलकर राहत कार्यों में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. कश्मीर घाटी में भी भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है.' केंद्र सरकार के मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि जरूरत पड़ने पर सांसद निधि से भी मदद दी जाएगी. नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि रामबन और बनिहाल में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और केंद्र से राहत के लिए सहयोग की मांग की जाएगी.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 15

बेटे की मौत के बाद सास-ससुर ने बहू की शादी कराकर देश में पेश की मिसाल

अंबाजी समाज में कई किस्से ऐसे बनते हैं, जो मिसाल बन जाते हैं और जिंदगीभर याद रह जाते हैं.  हाल में गुजरात के सबसे बड़े शक्तिपीठ अंबाजी में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां अपने परिवार के साथ रहने वाले प्रवीणसिंह राणा ने बेटे की मृत्यु के बाद अपनी बहू का विवाह कराकर दुनिया के सामने बेहतर उदाहरण रखा है. दरअसल, प्रवीणसिंह ने कुछ समय पहले अपने बेटे को खो दिया था. बीते साल उनके घर दीवाली का त्यौहार मानो दुःख लेकर आया. त्योहार के दिन बड़े लड़के सिद्धराजसिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सिद्धराजसिंह की जब मौत हुई तब उनकी बेटी दीक्षिता महज 6 महीने की थी. सिद्धराजसिंह की पत्नी कृष्णा पर दुखों का पहाड़ गिर गया था. पर अब उनके ससुर ने अपनी बहू को बेटी मानकर फिर से शादी कराकर एक पिता का फर्ज निभाया.  प्रवीणसिंह राणा,अंबाजी के पेट्रोल पंप के पीछे परिवार के साथ रहते थे. उनके बड़े बेटे की मौत के बाद वह अपनी बहू को नया जीवन देना चाहते थे. बही की कम उम्र में जीवनसाथी के बगैर अकेल हो जाना और साथ में छोटी बच्ची होना उसके लिए बड़ा संघर्ष था. ऐसे में प्रवीणसिंह ने समाज की परवाह किए बीना अपनी बहू की फिर से धामधूम से शादी कराकर पिता का फर्ज निभाया. शादी में विदाई के वक्त ससुर पिता की भूमिका में नजर आए और उन्होंने अपनी आंखों से रोते- रोते बहु नहीं बेटी को विदाई दी. शादी करने वाला दुल्हा संजय भी प्रवीणसिंह के बड़े बेटे और बहु का भी दोस्त था. संजय ने बताया कि मैं दोस्त की बेटी ओर बहू को नया जीवन देना चाहता था. ट्रेन से विदाई होते समय छोटी पोती दादा को प्यार करते नजर आए. यह शादी पूरे गुजरात में मिसाल बन गई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 16

सुशासन तिहार : बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों में सुधार से जगमग हुए सड़क

बिलासपुर सुशासन तिहार में की गई शिकायतों के निराकरण से लोगों को काफी राहत मिल रही है। शिकायतों के प्रति आमतौर पर उदासीन रवैया दिखाने वाले अधिकारी सक्रिय होकर समाधान में लगे हैं। नगर निगम बिलासपुर में लाइट, नाली सफाई जैसी कई समस्याओं का त्वरित निदान होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।       शहर में स्ट्रीट लाइट के संदर्भ में मिली शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। प्रमुख तौर पर मुक्तिधाम सरकंडा में स्ट्रीट लाइट के नहीं जलने की शिकायत सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में की गई थी। जिसके बाद तत्काल स्ट्रीट लाइटों का संधारण कर निराकरण किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 48 में बिसाहूदास महंत नगर वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत की गई थी,जिसे ठीक कर दिया गया है। लिंक रोड में भी स्ट्रीट लाइट में खराबी की शिकायत थी,जिसे सुधारा गया है। वार्ड नंबर 15, 27 खोली में कोल इंडिया ऑफिस के सामने सुशासन तिहर 2025 में जे एच शेम्स द्वारा शिकायत की गई कि आवासीय प्लाट में निस्तारी के तहत बनाई गई नाली की सफाई नहीं हो रही है। नाली जाम होने की वजह से गंदा पानी आवासीय प्लाट में जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद तत्काल निराकरण करते हुए नाली की सफाई की गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चार दिन के भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचे, Vice President ताजमहल और अक्षरधाम मंदिर की करेंगे यात्रा, जानें कहां रुकेंगे

 नई दिल्ली अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। अमेरिका के उपराष्ट्रपति, उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल चार दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके साथ अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य भी हैं। एयरपोर्ट के बाद वे अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। वहां पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प देखने किसी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी जाएंगे। वे सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी वेंस के साथ व्यापार, शुल्क, क्षेत्रीय सुरक्षा और समग्र द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों सहित कई प्रमुख मुद्दों पर सोमवार को बातचीत करेंगे। फिर शाम को उनके एवं उनकी पत्नी उषा के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी और वेंस की बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि के अलावा दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाले भारतीय दल का संभवत: हिस्सा होंगे। जेडी वेंस का पूरा शेड्यूल वेंस के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि दिल्ली पहुंचने के कुछ घंटों बाद वेंस और उनका परिवार स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर जाएगा। फिर वे पारंपरिक भारतीय हस्तनिर्मित सामान बेचने वाले एक 'शॉपिंग कॉम्प्लेक्स' भी जा सकते हैं। वेंस के भारत आगमन पर केंद्र का कोई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री पालम एयरबेस पर उनका स्वागत करेगा। वेंस अपने परिवार के साथ दिल्ली के अलावा जयपुर और आगरा की भी यात्रा करेंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय एवं विदेश मंत्रालय के अधिकारियों सहित कम से कम पांच वरिष्ठ अधिकारियों के वेंस के साथ भारत आने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को शाम साढ़े छह बजे अपने 7 लोक कल्याण मार्ग निवास पर वेंस और उनके परिवार का स्वागत करेंगे जिसके बाद आधिकारिक वार्ता होगी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार संधि साथ-साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के तरीके पर चर्चा होने की संभावना है। कहां रुकेंगे? – अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार दिल्ली में आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल में ठहरेगा। अधिकारियों ने बताया कि वेंस और उनका परिवार सोमवार रात जयपुर रवाना होगा। वेंस 22 अप्रैल को आमेर किले सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यह किला यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) विश्व धरोहर स्थल है। वेंस दोपहर में जयपुर स्थित राजस्थान अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक सभा को संबोधित करेंगे। – वेंस अपने भाषण में अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के शासनकाल में भारत-अमेरिका संबंधों के व्यापक पहलुओं पर बात कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में राजनयिकों, विदेश नीति विशेषज्ञों, भारत सरकार के अधिकारियों और शिक्षाविदों के भाग लेने की संभावना है। – अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार संभवत: 23 अप्रैल की सुबह आगरा जाएगा। वे वहां ताजमहल और शिल्पग्राम जाएंगे। शिल्पग्राम विभिन्न भारतीय कलाकृतियों को दर्शाने वाला एक खुला एम्पोरियम है। आगरा की यात्रा के बाद वेंस 23 अप्रैल को जयपुर लौटेंगे। – अधिकारियो ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति और उनका परिवार 24 अप्रैल को जयपुर से अमेरिका रवाना होंगे। जयपुर में वेंस भव्य रामबाग पैलेस में ठहरेंगे, जो एक आलीशान होटल है। कभी शाही लोगों का अतिथि गृह हुआ करता था। वेंस इटली की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली आएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

आवास योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जा रहा, विशेष आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा 30 अप्रैल तक

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु  देव साय के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी मोर दुआर-साय सरकार अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज बलरामपुर जिले में संचालित किए जा रहे इस सर्वेक्षण अभियान का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवासहीन पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत महराजगंज, पचावल और जाबर एवं तेतरडीह में विशेष पखवाड़ा चौपाल में शामिल होकर आवास प्लस 2.0 में पात्र हितग्रहियों का सर्वे कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र हितग्राही जिन्हें पीएम आवास नहीं मिला है उन्हें आवास 2.0 सर्वेक्षण के माध्यम से जोड़ा जाए। पात्र हितग्राही खुद से भी अपने मोबाइल के माध्यम से अपना नाम सर्वे मे जुड़वा सकते है। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में अब तक 39506 सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। मंत्री नेताम तेतराडीह में सुशासन तिहार में शामिल हुए और राज्य सरकार के जनहितैषी फैसलों, कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने मिलेट्स के उत्पादन पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि धान के अलावा भी कोदो, कुटकी की खेती को बढ़ावा दें शासन प्रशासन के द्वारा इनकी खरीदी की व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है कि “मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान” के तहत तीन चरणों में आयोजित हो रहे प्रधानमंत्री आवास सर्वे का कार्य जिसके प्रथम चरण में 15 से 19 अप्रैल 2025 तक जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा चलाया गया। द्वितीय चरण में 20 से 28 अप्रैल 2025 तक ग्राम नोडल अधिकारी, सर्वेक्षक द्वारा प्रत्येक ग्राम में सभा आयोजित कर सर्वेक्षण की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण, घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार का संतृप्तता के आधार पर शत-प्रतिशत परिवारों का सर्वेक्षण एवं सर्वेक्षित परिवारों के विवरण का ग्राम सभा में पठन व वाचन किया जाएगा। तृतीय चरण में 29 से 30 अप्रैल 2025 तक सर्वेक्षक एवं ग्राम पंचायत सरपंच के संयुक्त हस्ताक्षर से सर्वे कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिला कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22

रेलवे से लेकर इसरो तक 10000+ पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका

आपके पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। देशभर के अलग-अगल विभागों में 10,435 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी पदों पर नौकरी निकली है। कुछ की अंतिम तिथि बहुत नजदीक है, तो कुछ के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए जल्द से जल्द अप्लाई करें। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों पर बंपर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बार आरआरबी एएलपी के 9970 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। एएलपी की नई भर्ती के आवेदन 10 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2025 तय की गई है। BSSC Recruitment 2025: बिहार फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025 बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कृषि निदेशालय के कृषि प्रक्षेत्र के लिए फील्ड असिस्टेंट (क्षेत्र सहायक) के 201 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए योग्य युवा bssc.bihar.gov.in पर जाकर 25 अप्रैल से 23 मई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन शुल्क 21 मई तक जमा किया जा सकता है। रिक्तियों में 35 फीसदी पद यानी 67 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोटिवार आरक्षण की बात करें तो 79 पद अनारक्षित हैं। 35 पद एससी, 02 एसटी, 37 एमबीसी, 21 बीसी, 07 पिछड़े वर्गों की महिलाएं, 20 ईबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। MPPSC Food Safety Officer Recruitment 2025: मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2025 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2025 रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 120 पदों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। CPCB Recruitment 2025: सीपीसीबी भर्ती 2025 सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cpcb.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 69 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। ISRO Apprentice Recruitment 2025: इसरो अप्रेंटिस ट्रेनी भर्ती 2025 इसरो में नौकरी पाने का गोल्डन चांस आ गया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि कल 21 अप्रैल 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले अपना nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अपना आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से अपने क्षेत्र के संबंधित इसरो सेंटर पर भेजना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 75 ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह अच्छी पहल – अरुण साव

रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने  रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात भी की। उन्होंने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए यह अच्छी पहल है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का सिलाई केंद्र सिर्फ रायपुर में ही नहीं, पूरे प्रदेश में हो, इसकी कोशिश करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने यहां सिलाई प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की है। इस केंद्र को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि अन्य शहरों में भी महिलाओं के लिए इस तरह के केंद्र प्रारंभ किए जा सकें। महतारी सिलाई केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बताया कि उप मुख्यमंत्री अरुण साव जब चंगोराभाठा में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए थे, तब उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा था कि महिलाएं सिलाई सीखना चाहती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण गरीब महिलाएं सिलाई मशीन नहीं खरीद पाती हैं। उन्होंने मेरी मांग पर सिलाई केंद्र खोलने की घोषणा की थी जो आज मूर्त रूप ले रहा है। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यहां सिलाई का काम सीखकर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होंगी और अपने परिवार को आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगी। इससे उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति सुधरेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौर, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 17