विधायक ललित चन्द्राकर की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग ग्रामीण के विधायक तथा छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चन्द्राकर की माता पूर्णिमा चंद्राकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि  चन्द्राकर की माता के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माताजी का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं चन्द्राकर और उनके परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। recent visitors 38

पिता से नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना काट लिया गला

सरगुजा  छत्तीसगढ़ के सरगुजा से 10वीं की छात्रा की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. रविवार को करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर पहुंची. इस दौरान पिता राजेंद्र प्रसाद ने पूछा कि “इतनी तेज धूप है बाहर, तुम लोग कहां घूम रहे थे?” यह साधारण सा सवाल नेहा को नागवार गुजरा, जिससे नाराज होकर उसने कमरे में जाकर धारदार ब्लेड से अपना गला काट लिया. घटना के दौरान गले से निकला खून जमीन पर फैल गया. नेहा की बहन ने जब कमरे में यह भयावह मंजर देखा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई, जिससे परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बिस्तर पर ब्लेड पड़ा देखा. आनन-फानन में परिवार ने नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है. परिवार से पूछताछ के जरिए नेहा की मानसिक स्थिति और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. यह घटना क्षेत्र में गहरी चिंता और चर्चा का विषय बन गई है. recent visitors 21

27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3', 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। यश राज फिल्म्स की मर्दानी सीरीज़ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-केंद्रित फ्रेंचाइजी बन चुकी है, जिसे पिछले दस वर्षों में दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिली है। यह ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी आज एक कल्ट स्टेटस प्राप्त कर चुकी है और सिनेमा प्रेमियों के बीच खास पहचान रखती है। मर्दानी अब अपने तीसरे भाग में प्रवेश कर रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर से शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आएंगी। एक निडर पुलिस अधिकारी, जो निस्वार्थ भाव से न्याय के लिए लड़ती है। आज यशराज फिल्मस ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज़ होगी। खास बात यह है कि इस दिन के कुछ दिन बाद ही होली का पर्व (04 मार्च) मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। इसी को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म को एक खूनी, हिंसक संघर्ष के रूप में प्रस्तुत करने का इरादा जाहिर किया है। शिवानी की अच्छाई बनाम खतरनाक बुराई के बीच। रानी मुखर्जी पहले ही यह बता चुकी हैं कि फिल्म मर्दानी 3, डार्क, डेडली और ब्रूटल यानी अंधेरी, जानलेवा और निर्मम होगी, और यह बयान सुनते ही इंटरनेट यूजर्स, स्टार के फैंस और फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है।   recent visitors 50

साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ : विनीत रैना

मुंबई, अभिनेता विनीत रैना ने कहा कि साईं बाबा की शिक्षाओं ने आम लोगों की ज़िंदगियों को असाधारण रूप से छुआ है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का नया शो ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’दर्शकों को उम्मीद, करुणा और साईं बाबा की कालातीत शिक्षाओं से जुड़ी कहानियों की एक आत्मिक यात्रा पर ले जाएगा। अभिनेता विनीत रैना इस शो में पूजनीय साईं बाबा की भूमिका निभा रहे हैं। विनीत रैना ने कहा, सच कहूं तो यह सिर्फ एक किरदार नहीं है, यह मेरे लिए एक दैवीय आशीर्वाद है। साईं बाबा की शिक्षाएं हमेशा मुझे प्रेरित करती रही हैं, लेकिन उन्हें पर्दे पर जीवंत करना शब्दों से परे है। मुझे ऐसा लगता है कि यह भूमिका मैंने नहीं चुनी, बल्कि इस भूमिका ने मुझे चुना है। हर दिन सेट पर एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह लगता है। जब आप किसी ऐसे को चित्रित कर रहे हैं जिन्हें लोग पूजते हैं, तो यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होती है। यह सिर्फ लुक या बॉडी लैंग्वेज की बात नहीं है, बल्कि उनकी शांति, बुद्धिमत्ता, निःस्वार्थ प्रेम और करुणा को भीतर से महसूस करके बाहर लाना होता है। इसके लिए सिर्फ अभिनय नहीं, समर्पण चाहिए। विनीन रैना ने कहा,‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ में आम लोगों की ज़िंदगियों में साईं बाबा की शिक्षाओं से आए बदलाव की कहानियां हैं। आस्था, दया और बदलाव की कहानियां। यह शो इस बात पर जोर देता है कि साईं बाबा की सीखों ने साधारण लोगों को असाधारण तरीके से छूआ है। यह शो भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है और हर किसी के लिए प्रासंगिक है। आज की दुनिया को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है दयालुता और आस्था की। मैं चाहता हूं कि इस शो को देखकर लोग करुणा, निस्वार्थ सेवा और प्रेम जैसे मूल्यों से दोबारा जुड़ें। ‘शिर्डी वाले साईं बाबा’ हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।   recent visitors 41

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का प्रोमो रिलीज़

मुंबई,  एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ हो गया है। फिल्म ग्राउंड जीरो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पिछले 50 सालों की सबसे बहादुरी भरी मिशनों में से एक मिशन आधारित है। प्रोमो में एक्शन, जज़्बा और इमोशन्स का जबरदस्त मेल दिखता है, जो इसे देशभक्ति से भरपूर और दिल छू लेने वाली कहानी बना देता है। इमरान हाशमी, जो अब तक अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं, ग्राउंड ज़ीरो में एक नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वह कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में नजर आयेंगे। प्रोमो में उनका लुक एकदम अलग है, एकदम गंभीर, सख्त और ड्यूटी के प्रति पूरी तरह समर्पित। फिल्म ग्राउंड ज़ीरो की सिनेमाघरों में रिलीज़ में अब बस चार दिन बचे हैं, और इसी बीच मेकर्स ने इसका दमदार प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म ग्राउंड ज़ीरो, को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस देवस्कर ने किया है। वहीं, कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हन बगाटी, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स हैं। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।   recent visitors 39

देश में नक्सलियों के लिए दो ही रास्ते, सरेंडर या मौत – मुख्यमंत्री मोहन यादव

उज्जैन  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके पास केवल दो विकल्प हैं – या तो वे आत्मसमर्पण करें, या फिर मरने के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह बात उज्जैन में शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रमदान के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी की पूजा-अर्चना की और रामघाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। मध्य प्रदेश के बालाघाट सहित कई जिलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है, जिसमें कई नक्सली मारे गए हैं। " बता दें कि मध्य प्रदेश के बालाघाट सहित कुछ जिलों में नक्सली लगातार मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं. इसके बाद भी नक्सली जंगलों में सक्रिय हैं. मुख्यमंत्री ने किया शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रमदान मख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर शिप्रा नदी के पवित्र रामघाट पर जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया. मुख्यमंत्री ने रामघाट की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया. साफ-सफाई के बाद मुख्यमंत्री ने मां शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाई और विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा "हमारा प्रयास है कि जब श्रद्धालु पंचकोशी यात्रा के अंत में रामघाट पहुंचे तो उन्हें स्वच्छ जल मिले." उज्जैन में 29 किमी के दायरे में नए घाट बनेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा "उज्जैन में सिद्धनाथ से लेकर त्रिवेणी तक 29 किमी के नए घाट तैयार किए जाएंगे. पहले से ही 6 किमी के घाट बने हुए हैं. उज्जैन सिहंस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को कुल मिलाकर 35 किमी के घाट पर स्नान करने की सुविधा मिलेगी. सिंहस्थ के दौरान ये घाट रामघाट जैसे ही होते हैं." रामघाट पर सफाई मित्रों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री ने कहा "जल गंगा संवर्धन अभियान इस बार 3 माह तक चलेगा, इसे गुड़ी पड़वा पर शुरू किया गया और गंगा दशहरा तक चलेगा. अभियान के तहत अब तक 1.62 लाख जलदूतों का पंजीयन हो चुका है. करीब 80 हजार तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है. ये प्रयास प्रदेश के किसानों के लिए भी बड़ी राहत लेकर आएगा." रामघाट पर सफाई मित्रों संग "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत स्वच्छता कार्य करने के बाद मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को सम्मानित किया. शिप्रा नदी के विकास की योजनाएं मुख्यमंत्री ने उज्जैन में शिप्रा नदी के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि सिद्धनाथ से त्रिवेणी तक 29 किलोमीटर के नए घाट बनाए जाएंगे। इससे सिंहस्थ 2028 में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किलोमीटर के घाट पर स्नान करने की सुविधा मिलेगी। जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री ने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत रामघाट पर सफाई मित्रों के साथ श्रमदान किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन महीने तक चलेगा और इसके तहत 80 हजार तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के किसानों के लिए भी राहत लेकर आएगा। recent visitors 44

असामान्य घटना टालने वाले 50 रेलकर्मी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल मण्डल रेल प्रबन्धक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ड्यूटी के दौरान सतर्कता, सूझ-बूझ एवं सजगता का परिचय देते हुए संभावित असामान्य घटनाओं को टालने वाले 50 रेलकर्मियों को मंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि से सम्मानित किया गया। इन रेलकर्मियों ने अपनी सूझ-बूझ, सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इनके प्रयासों से न केवल रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई बल्कि रेलवे संपत्ति की भी सुरक्षा हुई। रेल प्रशासन कर्मचारियों के समर्पण, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने कर्मचारियों के उत्साह, सजगता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए रेलकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय रश्मि दिवाकर एवं योगेन्द्र बघेल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित रेलकर्मी: 1.    मनोज, ट्रैक मेन्टेनर, खिरकिया 2.    सूरज कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, खिरकिया 3.    हरिकेश पाल, ट्रैक मेन्टेनर, खिरकिया 4.    अंकित जैन, ट्रैक मेन्टेनर, खिरकिया 5.    दीनदयाल कोली, मेट, इटारसी 6.    दीपक, ट्रैक मेन्टेनर, खंडवा 7.    लखन अहिरवार, पेट्रोलमैन 8.    इमरान मोहम्मद, की-मैन, भोपाल 9.    अरविंद कुमार चौधरी, ट्रैक मेन्टेनर, बीना 10.    महेन्द्र यादव, ट्रैक मेन्टेनर, बीना 11.    पदम सिंह धाकड़, पेट्रोलमैन 12.    विनोद कुमार, ट्रैक मेन्टेनर, तलवाड़िया 13.    लखन लाल, ट्रैक मेन्टेनर, टिमरनी 14.    जितेंद्र नागोरे, ट्रैक मेन्टेनर, टिमरनी 15.    राजेश, ट्रैक मेन्टेनर, टिमरनी 16.    नीरज मिश्रा, गेटमैन, हरदा 17.    कृष्ण कुमार, मालगाड़ी प्रबंधक, बीना 18.    अय्यूब खान, कॉटे वाला, शाडोरा 19.    डी.के. जैन, उप स्टेशन प्रबंधक, बीना 20.    वी. के. माधव, स्टेशन प्रबंधक, गुलाबगंज 21.    सोनू कुशवाहा, कॉटे वाला, गुलाबगंज 22.    जय सिंह मीना, केबिनमैन, छुलेटा 23.    शीतल कुमार, वरिष्ठ गुड्स मैनेजर, इटारसी 24.    नीलेश अहिरवार, गुड्स मैनेजर, बीना 25.    नितेश तिवारी, वरिष्ठ गुड्स मैनेजर, इटारसी 26.    संतोष मौर्य, वरिष्ठ गुड्स मैनेजर, भोपाल 27.    हेमंत दीक्षित, उप स्टेशन प्रबंधक, महादेवखेड़ी 28.    सतीश कुमार प्रजापति, कॉटे वाला, बरेठ 29.    राम अवतार पटेल, कॉटे वाला, बरेठ 30.    रितेश यादव, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 31.    योगेन्द्र विश्वकर्मा, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 32.    अमित कुमार, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 33.    लक्ष्मण केवट, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 34.    सूर्यकांत पाठक, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 35.    आकाश रघुवंशी, मालगाड़ी प्रबंधक, इटारसी 36.    दीपक कुमार पटेल, उप स्टेशन प्रबंधक, छनेरा 37.    सुनील नागले, लोको पायलट, भोपाल 38.    यशवंत साहू, सहायक लोको पायलट, भोपाल 39.    विमल सैनी, लोको पायलट, भोपाल 40.    अभिषेक सिंह भदौरिया, सहायक लोको पायलट, भोपाल 41.    आदित्य कुमार बाथरे, लोको पायलट, इटारसी 42.    कमल कुमार शाक्य, सहायक लोको पायलट, इटारसी 43.    ए. के. श्रीवास्तव, लोको पायलट, बीना 44.    सतीश कुमार, सहायक लोको पायलट, बीना 45.    शशि भूषण साहू, लोको पायलट, भोपाल 46.    अरुण कुमार सिंह, सहायक लोको पायलट, भोपाल 47.    आलोक नैयर, लोको पायलट, भोपाल 48.    राजबहादुर चौरसिया, सहायक लोको पायलट, भोपाल 49.    दुर्गेश बहनवाल, हेल्पर, भोपाल 50.    मनोज रैकवार, टेक्नीशियन-01 (कैरेज एवं वैगन), भोपाल स्टेशन recent visitors 39