जल संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है, एकजुट होकर अभियान को बनायें सफल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन करना है। इस अभियान में नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ चलाई जा रही है। इनमें नदी तटों की सफाई, वृक्षारोपण, जल संचयन और औद्योगिक कचरे पर नियंत्रण की पहल की जा रही है। साथ ही नागरिकों को जल की महत्ता और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि से लेकर आम नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आहवान किया है कि जल संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है, एकजुट होकर अभियान को सफल बनायें। नगरीय प्रशासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी रविवार को डिण्डोरी जिले की शहपुरा जनपद पंचायत के ग्राम बरगांव में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में शामिल हुई। मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सिलगी नदी के तट पर जल संवर्धन का सन्देश देते हुए, जनप्रतिनिधियों और अधिकारीगण के साथ सिलगी नदी की स्वच्छता के लिए सफाई कार्य में सहभागिता की। जल संरक्षण केवल अभियान तक सीमित प्रक्रिया नहीं है, यह एक सतत प्रक्रिया है। इसमें शासन प्रशासन की भूमिका के साथ ही हम सभी का सहयोग आवश्यक है। जलदूत बनने के लिए माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं उमरिया जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत माय भारत पोर्टल पर वॉलंटियर जलदूत के लिए पंजीयन करायें। उन्होंने कहा कि माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कर जलदूत बने। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए माय भारत पोर्टल की लिंक पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक जानकारी भरें। सबमिट बटन पर क्लिक करें और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल गंगा संवर्धन अभियान में योगदान दें। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जनमानस ने किया श्रमदान शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पड़मनियां के बड़का तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल के एक-एक बूंद को सहेजने के लिए सफाई कार्य तथा तालाब के किनारे से गाद भी निकाली गई। इसमें कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, जिला पंचायत शहडोल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरेंद्र धुर्वे सहित अन्य लोगों बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया। “अपनी मिट्टी अपना जल’’ संरक्षित करने के लिये युवा टीम ने किया बोरी बंधान उमरिया जिले में नवाचार करते हुए “अपनी मिट्टी अपना जल’’ के अंतर्गत बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम के द्वारा ग्राम पंचायत उचेहरा की नदी में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि बोरी बंधान हो जाने पर वाटर लेबल बढ़ेगा। साथ ही पेयजल संकट से भी मुक्ति मिलेगी, पानी को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। देवास जिले में जल गंगा अभियान के अंतर्गत पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके साथ ही वृक्षारोपण एवं नदियों को साफ-स्वच्छ करने का भी अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए जिले में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। अभियान में गर्मी को देखते हुए देवास जिले की नगरीय निकाय पीपलरावां एवं करनावद में सार्वजनिक प्याऊ लगाई गई। इन सार्वजनिक प्याऊ की पहल से आमजनों, पथिकों, यात्रियों आदि को गर्मी के दौरान शीतल पेयजल मिल रहा है। जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ लगाई गई है। इन प्याऊ के माध्यम से राहगीरों के सूखे कंठ की प्यास बुझेगी।   recent visitors 45

नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यभार ग्रहण किया

कोंडागांव, जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती पन्ना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने कोंडागांव जिले की 10वीं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे मुख्य कार्यपालन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी में पदस्थ थीं। पूर्व में वे जिला पंचायत कोंडागांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। recent visitors 43

रोहित शर्मा IPL के इतिहास में अब तक सबसे अधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने

मुंबई मुंबई इंडियंस (MI) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में अब तक सबसे अधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' (POTM) पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने यह उपलब्धि कैश-रिच लीग के चल रहे 18वें संस्करण के 38वें मुकाबले के दौरान हासिल की, जहां उन्होंने 168.89 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें छह छक्के और चार चौके शामिल हैं। पांच बार की चैंपियन के खिलाफ यह असाधारण पारी खेलने के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने 264वें आईपीएल मैच में अपना 20वां प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। दूसरी ओर, कोहली ने अब तक अपने 260 मैचों में 19 PTOM पुरस्कार जीते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कार्यवाहक कप्तान एमएस धोनी और पूर्व आईपीएल विजेता डेविड वार्नर दो और खिलाड़ी हैं जिन्होंने 18-18 बार यह पुरस्कार जीतकर सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सूची में शीर्ष दो खिलाड़ी आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (25) और क्रिस गेल (22) हैं। रोहित शर्मा 76 रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए और शिखर धवन को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अब 6,786 रन बना लिए हैं। रोहित ने अब इस सीजन में 7 पारियों में 26.33 की औसत से 158 रन बनाए हैं, जिसमें 154.90 का स्ट्राइक रेट है, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी है। अपने करियर में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले रोहित ने 264 आईपीएल मैचों और 259 पारियों में 29.63 की औसत उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* है। उन्होंने शिखर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 222 आईपीएल मैचों में 35.25 की औसत, 127 से अधिक की स्ट्राइक रेट, दो शतक और 51 अर्द्धशतक और 106* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 6,769 रन बनाए थे।   recent visitors 54

पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा कार्यों की मनरेगा के संयुक्त आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर राज्य कार्यालय से मनरेगा के संयुक्त आयुक्त रामधन श्रीवास एवं तकनीकी सहायक श्री मनीष साहू के द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया।  समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने आवास निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण करने एवं कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत “गुड गवर्नेंस एक्टिविटी“ के तहत् जॉब कार्ड संधारण, वर्क फाइल संधारण, नागरिक सूचना पटल निर्माण एवं रोजगार दिवस के नियमित आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।  इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल सहित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।  समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों ने जनपद पंचायत उदयपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलका में मनरेगा के तहत निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन एवं सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में रखे गए सात पंजियों का अवलोकन कर संयुक्त आयुक्त श्रीवास ने सभी पंजियों को अद्यतन करने एवं पूर्ण रूप से संरक्षित करने के निर्देश दिए। साथ ही, सेग्रीगेशन शेड में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने को  निर्देशित किया।  अंततः ग्राम पंचायत पलका,जनपद पंचायत उदयपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने सभी कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। recent visitors 40

जमीन विवाद में 70 साल की बुजुर्ग ने खून से राष्ट्रपति को लिखा पत्र

गरियाबंद  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद से परेशान महिला ओम बाई बघेल ने जब स्याही से लिखी आवेदन से न्याय नहीं मिला तो उसने अपनी खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर पोस्ट किया है. यह मामला छुरा का है. टीबी जैसे गंभीर रोग से जूझ रही 70 वर्षीय ओम बाई ने पत्र में लिखा है कि अपनी पुश्तैनी जमीन में रिवाज के मुताबिक पूर्वजों का मठ (समाधि) बनाया था, जिसे छुरा में रहने वाले संतोष सारडा ने तुड़वा दिया. न केवल पुरखौती जमीन पर काबिज किया बल्कि उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया. इसकी शिकायत उसने कलेक्टर, एसपी से लेकर जिले के सभी बड़े अफसरों से की थी पर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसने जुल्म की कहानी खून से लिखकर राष्ट्रपति के नाम स्पीड पोस्ट किया है. आज जिले में नए कलेक्टर भगवान उईके ने तत्कालीन कलेक्टर दीपक अग्रवाल से भार ग्रहण किया है. इधर जब भार ग्रहण की प्रकिया चल रही थी उधर ओम बाई ने खून से पत्र लिखा और स्पीड पोस्ट की, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है. पीड़िता को अब नए कलेक्टर भगवान से उम्मीद है. पीड़िता ओम बाई का एक रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया है कि किस तरह उसके पुरखों की जमीन पर कब्जा किया गया. कब्जा के दरम्यान पूर्वजों के मठ को तोड़ा गया. इस दरम्यान महिलाओं के साथ बार-बार अपमान जनक व्यवहार किया जाता रहा. इस मामले में प्रशासन की ओर से छुरा तहसीलदार ने दलील दी है कि पिछले तीन साल से चल रहे जमीन विवाद में संतोष सारडा के पक्ष में फैसला आया है. राजस्व अधिनियम के मुताबिक उसे कब्जा दिलाया गया है. कब्जा दिलाकर हम लौट आए थे. हमारी गैर मौजूदगी में पक्षकार ने क्या किया, कैसे मठ को तोड़ा गया, इसकी जानकारी नहीं है. जांच में आरोप सही पाने पर होगी कार्रवाई : एसडीओपी एसडीओपी निशा सिन्हा ने कहा कि मामला राजस्व विभाग का है. विधिवत कब्जा दिलाया गया. बल तब तक मौजूद था. अन्य आरोपों की जांच की जा रही है. जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. recent visitors 38

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर अपर कलेक्टर सरगुजा ने अम्बिकापुर के नर्मदापारा निवासी श्रवण कुमार की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस सुमंती को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई। recent visitors 34

छत्तीसगढ़ में जंगली जानवरों का हो रहा शिकार, करंट की चपेट में आने से तेंदुए और वन भैंसा की हुई मौत

महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और वन भैंसा की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृत जानवरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 34