सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने अपराध और कानून व्यवस्था की ली जानकारी

सिरोही सीआईडी (सीबी) जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जिले का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। इसके साथ ही वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सिरोही पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सीआईडी (सीबी) जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्रसिंह बुधवार से दो दिवसीय सिरोही जिले के दौरे पर हैं। वे 24 अप्रैल 2025 को भी जिले में रहेंगे। इस दौरान उनके द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं और मैस का भ्रमण किया गया। इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद सामुदायिक भवन, पुलिस लाइन सिरोही में पुलिस कार्मिकों की संपर्क सभा ली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याएं बताई गई। इनका मौके पर ही समाधान किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व उनके यहां पहुंचने पर अगवानी की गई। सिरोही जिले की आपराधिक एवं कानून व्यवस्था के बारे में ली जानकारी बैठक में पुलिस महानिरीक्षक  द्वारा जिला सिरोही के समस्त वृताधिकारी व थानाधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिले मे अपराध व कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों में भय के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के आदेश दिए। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर समस्त शाखाओं का जायजा लिया गया। इससे पूर्व पुलिस लाइन में सेरोमोनियल परेड, डेमो व पौधरोपण किया गया। पुलिस थाना शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण व सीएलजी मिटींग ली गई। इसके बाद वृत कार्यालय शिवगंज का वार्षिक निरीक्षण किया जाएगा।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

ईशान किशन का आउट होना चर्चा में, क्या बिना अपील के भी अंपायर उठा सकते हैं उंगली?, सभी नियम समझिए

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में ईशान किशन का आउट होना चर्चा में है। अब इसे ईमानदारी कहें या बचकानापन या कुछ और कि एसआरएच का यह बल्लेबाज फील्डिंग कर रही टीम से बिना किसी अपील के वापस लौट गया। यह सबकुछ कब और कैसे हुआ? क्या बिना अपील के भी किसी बल्लेबाज को आउट दिया जा सकता है? क्या अपील करने के लिए भी कोई निश्चित समयसीमा होती है? क्रिकेट में आउट होने के नियम क्या हैं? किसी बल्लेबाज को कितने तरह से आउट दिया जा सकता है? आइए समझते हैं। ईशान किशन एपिसोड बुधवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 41वां मुकाबला खेला गया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 143 रन बनाए जिसे मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में ही 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में ईशान किशन के आउट होने के तरीके की खूब चर्चा हो रही है। वीरेंदर सहवाग जैसे दिग्गज उनकी आलोचना कर रहे हैं कि वह फील्डरों की तरफ से कोई अपील हुए बिना ही पवैलियन की तरफ क्यों चल दिए। दरअसल, हुआ यूं कि एसआरच की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। दो ओवर में उसका स्कोर 9 रन था और ट्रेविस हेड का विकेट भी गिर चुका था। मुंबई इंडियंस की तरफ से दीपक चाहर तीसरा ओवर लेकर आए और सामने बल्लेबाज थे ईशान किशन। गेंद लेग स्टंप के बाहर थी जो सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। अंपायर कन्फ्यूज थे। वह गेंद को वाइड करार देने के लिए अपने दोनों हाथ फैलाते दिख रहे थे लेकिन अचानक उंगली ऊपर उठा दी। मुंबई इंडियंस के किसी भी फील्डर ने आउट की अपील नहीं की थी। न विकेटकीपर ने और न ही किसी और ने। गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जाने के बाद ईशान किशन खुद ही पवैलियन की तरफ बढ़ने लगे। उन्हें ऐसा करते देख बाद में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपील की गई और अंपायर ने आउट दे दिया। बाद में रिप्ले से साफ हुआ कि गेंद न तो ईशान किशन के शरीर के किसी हिस्से से लगी और न ही बैट से। क्या बिना अपील के भी अंपायर आउट दे सकता है? क्रिकेट के नियम MCC के रूलबुक से तय होते हैं जो एक प्राइवेट क्लब है। एमसीसी 1788 से ही 'लॉज ऑफ क्रिकेट' की संरक्षक है। इसमें फिलहाल 42 लॉ हैं। 'लॉज ऑफ क्रिकेट' का लॉ नंबर 31 अपील से जुड़ा हुआ है। 31.1 साफ कहता है कि अंपायर किसी बल्लेबाज को बिना किसी अपील के आउट नहीं करार देंगे। अपील के लिए समयसीमा भी है। यह अपील गेंदबाज के अगली गेंद के लिए रन-अप पर जाने से पहले होना चाहिए। क्रिकेट में किन 10 तरीकों से दिया जा सकता है आउट? क्रिकेट के नियमों के मुताबिक किसी बल्लेबाज को कुल 10 परिस्थितियों में आउट करार दिया जा सकता है। आउट होने के ये 10 प्रकार हैं- 1- बोल्ड: जब गेंद स्टंप से टकरा जाए। दो गिल्लियों में से कम से कम एक का गिरना जरूरी है। 2- कैच: जब बल्लेबाज के बल्ले से लगकर गेंद को जमीन छूने से पहले ही कोई फील्डर उसे कैच कर ले। 3- हिट विकेट: जब बल्लेबाज गलती से अपने बैट या फिर शरीर से स्टंप को गिरा दे। 4- लेग बिफोर विकेट (LBW): अगर गेंद स्टंप की लाइन में हो और बल्ले को छूने से पहले बल्लेबाज के शरीर के किसी भी हिस्से से (ग्ल्व्स को छोड़कर) टकरा जाए। अगर अंपायर को लगता है कि गेंद स्टंप से टकराती तो वह एलबीडब्लू आउट करार देता है। 5- रन आउट: जब रन लेने के दौरान बल्लेबाज क्रीज तक न पहुंच पाए और फील्डर गेंद से स्टंप को उड़ा दे। 6- स्टंप्ड/स्टंपिंग: अगर बल्लेबाजी के दौरान कोई क्रीज से बाहर और विकेटकीपर हाथ में गेंद लेकर स्टंप की गिल्लियां गिरा दे। 7- गेंद को दो बार मारना: अगर कोई बल्लेबाज गेंद को दो बार मारता है- एक बार नियम के मुताबिक और दूसरी बार जानबूझकर तो उसे आउट माना जाएगा। 8- ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड: अगर कोई बल्लेबाज फील्डिंग में जानबूझकर बाधा पैदा करता है या फिर अपने शब्दों या ऐक्शन से फील्डिंग साइड का ध्यान भंग करता है तो उसे आउट करार दिया जा सकता है। 9- रिटायर्ड आउट : अगर कोई बल्लेबाज बीमार होने या घायल होने के अलावा किसी अन्य कारण से अंपायर की इजाजत लिए बिना फील्ड से बाहर जाता है तो वह रिटायर्ड आउट करार दिया जाता है। 10- टाइम्ड आउट : अगर कोई नया बल्लेबाज विकेट गिरने के 3 मिनट के भीतर अगली गेंद का सामना करने के लिए क्रीज तक नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट करार दिया जाता है। उसका समयसीमा के भीतर क्रीज तक पहुंचना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे स्टांस लेना होगा यानी अगली गेंद का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होना होगा। वर्ल्ड कप में एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट देने पर हुआ था विवाद श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस नियम के तहत आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान वह निर्धारित समय के भीतर क्रीज तक तो पहुंच गए थे लेकिन तभी उन्हें अहसास हुआ कि उनके हेल्मेट का स्ट्रैप टूटा हुआ है। वह नया हेल्मेट मंगाने लगे। तभी बांग्लादेश के Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए … Read more

BHEL भोपाल के भेल क्षेत्र में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर मौजूद

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के परिसर में आज गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग भेल के गेट नंबर 9 के पास वेस्ट मटेरियल एरिया में लगी, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि उसके काले धुएं के बादल 15 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे थे और लपटें 20 फीट तक ऊंची उठती नजर आईं। ऑयल टंकियों में धमाके से बढ़ी आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भेल कैंपस के जिस हिस्से में आग लगी वहां ऑयल टंकियां भी रखी गई थीं, जिनमें विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में हजारों पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए, जिससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। मौके पर दमकल और सुरक्षा बल तैनात आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। सीआईएसएफ (CISF) की टीम को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को कैंपस के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसर आग की गंभीरता को देखते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल भेल प्रबंधन ने किसी भी तरह के प्राकृतिक या मानव जनित नुकसान की पुष्टि नहीं की है। हालांकि जिस जगह आग लगी है। वह गेट नंबर 9 से करीब 200 मीटर दूर है और भेल की मुख्य फैक्ट्री उससे काफी दूरी पर है। लेकिन आग की भीषणता को देखकर कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

10-15 साल पुराने वाहनों दिल्ली में इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल

 नई दिल्ली दिल्ली में पहली जुलाई से 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन उपलब्ध नहीं होगा. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन वाहनों को फ्यूल न दें, जिनका रजिस्ट्रेशन समय सीमा पूरी कर चुका है. इसके साथ ही, CAQM ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. आयोग ने 1 नवंबर से दिल्ली में BS-6 डीजल मानक से नीचे के सभी परिवहन और वाणिज्यिक माल वाहनों की एंट्री पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. इसके अलावा, CAQM ने राष्ट्रीय राजधानी में पुराने वाहनों के संबंध में भी एक सख्त निर्देश पारित किया है. BS-6 से नीचे के डीजल माल वाहनों की एंट्री बैन CAQM द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, एक नवंबर से दिल्ली में बीएस-6 डीजल मानक से नीचे के सभी परिवहन और वाणिज्यिक माल वाहनों की प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. यह नियम दिल्ली के बाहर पंजीकृत सभी परिवहन और वाणिज्यिक माल वाहनों पर लागू होगा. ओवरएज वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल दिल्ली के सभी फ्यूल स्टेशनों को 30 जून तक स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR) कैमरे स्थापित करने की आवश्यकता होगी. ये कैमरे 10 साल (डीजल) या 15 साल (पेट्रोल) पुराने वाहनों की पहचान करेंगे. 1 जुलाई से ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा. NCR के 5 जिलों के लिए भी आदेश सीएक्यूएम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि दिल्ली के निकट स्थित पांच उच्च जनसंख्या घनत्व वाले जिलों, जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत में यह आदेश एक नवंबर से प्रभावी होना चाहिए. इसके साथ ही, सभी फ्यूल स्टेशनों पर एएनपीआर कैमरों की स्थापना का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करना अनिवार्य है. बाकी जिलों के लिए मोहलत CAQM ने एनसीआर के अन्य जिलों को कैमरे स्थापित करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक का समय निर्धारित किया है. 1 अप्रैल, 2026 से ओवरएज वाहनों को ईंधन प्रदान करने पर प्रतिबंध लागू होगा. आदेश में उल्लेख किया गया है कि ये कैमरे वाहन डाटाबेस से जुड़े होंगे और पुराने वाहनों या बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों की पहचान करेंगे. वाहन स्क्रैपिंग के तहत ऐक्शन के निर्देश आयोग ने निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों को निर्धारित तिथियों से ऐसे वाहनों में ईंधन भरने से रोकना चाहिए. इसके साथ ही, प्राधिकारियों को वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) नियमों के तहत त्वरित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. कमान कंट्रोल सेंटर्स के जरिए होगी निगरानी आदेश में निर्देशित किया गया है कि सड़कों पर पुराने और ओवरएज वाहनों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए यातायात निगरानी प्रणालियों और एकीकृत कमान नियंत्रण केंद्रों का उपयोग किया जाना चाहिए. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, उनका इलाज जारी है। यह पूरा मामला जिले के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और थार में भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी सवार गाड़ियों के बीच फंस गय। जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस- पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

श्रीनगर में फंसे कई पर्यटक, फ्लाइट का किराया कई गुना बढ़ाने पर अखिलेश यादव ने घोर निंदनीय की और बताया अमानवीय

लखनऊ आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में कई पर्यटक फंसे हुए हैं, जिनके लिए वापसी की राह आसान नहीं है. एक ओर जहां फ्लाइट का किराया बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते पर्यटकों को लौटने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. श्रीनगर से लखनऊ का एयर टिकट इस समय 18,349 रुपये में बिक रहा है, जबकि ट्रेनों में 165 के पार वेटिंग चल रही है. जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसकी निंदा की है. अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है. ऐसी त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है.” उन्होंने लिखा- ”सरकार स्पष्ट करे कि ‘बेतहाशा किराया वसूली’ के मामले में सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं. किराये से संबद्ध टैक्स तो सरकार के पास ही जाता है, इसका मतलब तो जनता यही समझती है कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है. घोर आपत्तिजनक! घोर निंदनीय!” एयर लाइन्स कंपनियों ने 3 गुना से अधिक बढ़ाया किराया बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ‘आपदा में अवसर’ खोज रही एयर लाइन्स कंपनियों ने कश्मीर टू दिल्ली का किराया 3 गुना से अधिक बढ़ाया तो सिविल एविएशन मिनिस्ट्री एक्शन मोड़ में आई. किराया 10 हजार के भीतर ही रखे जाने के आदेश हुए. किराया कम करने का दावा बताया जा रहा है कि टूरिस्ट्स पर हुए आतंकी हमले  के बाद कश्मीर से लौटने के लिए एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स का किराया अब कम कर दिया है. सरकारी दखल के बाद श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया आज यानी 24 अप्रैल को घटकर 10,000 से कम हो गया है. एयर इंडिया और इंडिगो ने एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का किया फैसला एयर इंडिया और इंडिगो ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है. 23 अप्रैल को दोनों कंपनियां चार अतिरिक्त फ्लाइट्स चला चुकी हैं. इसके अलावा एयरलाइंस ने कैंसिल करने और रीशेड्यूलिंग चार्ज भी माफ कर दिए हैं. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 47