सीएम योगी आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को अर्पित की श्रद्धांजलि

कानपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। आज पूरे विधि विधान के साथ शुभम द्विवेदी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका शव हाथीपुर गांव पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभम के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। योगी ने शुभम के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी। वहीं शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए व्यापारियों ने आज कानपुर के सभी प्रमुख बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।सराफा, कपड़ा, थोक दवा, गल्ला व फर्नीचर मार्केट दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे। शुभम के आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शुभम के परिजनों के मुताबिक आतंकियों ने उन्हें सिर में बंदूक सटाकर गोली मारी। शुभम की 2 महीने पहले शादी हुई थी। जिसके बाद परिवार के 11 सदस्य कश्मीर घूमने गए थे। हमले के वक्त शुभम अपनी पत्नी के साथ घुड़सवारी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि आतंकियों ने नाम पूछकर गोली मारी। बता दें कि पहलगाम के बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर 2.45 सेना की वर्दी पहने हुए दो आतंकवादी पहुंचे। आतंकियों ने वहां मौजूद लोगों ने धर्म पूछा और टारगेट किलिंग करते चले गए। आतंकवादियों ने इस दौरान 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंट फ्रंट यानी TRF ने ली है। मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इनके अलावा एक नेपाल और एक यूएई के टूरिस्ट और दो लोकल भी शामिल हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

वक्फ बोर्ड में मेंबर की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन शर्तों का करना होगा पालन

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधन कानून से संबंधित मामला चल रहा है, जिसमें अदालत ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है. यह निर्णय राज्य वक्फ बोर्ड में सदस्यों की नियुक्ति से जुड़ा हुआ है. देशभर में मुस्लिम समुदाय इस कानून का विरोध कर रहा है, और इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है. हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हाई कोर्ट के एक निर्णय को खारिज करते हुए नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार यदि कोई वकील राज्य बार काउंसिल में किसी पद पर नहीं है, तो वह राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य नहीं बन सकता. सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और राजेश बिंदल की बेंच ने स्पष्ट किया है कि केवल संसद, राज्य विधानसभा या राज्य बार काउंसिल के सक्रिय सदस्य और मुस्लिम व्यक्ति ही वक्फ बोर्ड के सदस्य बन सकते हैं. कोर्ट ने मणिपुर हाईकोर्ट के उस निर्णय को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बार काउंसिल का सदस्य न रहने पर भी कोई व्यक्ति वक्फ बोर्ड का सदस्य बना रह सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि वक्फ कानून के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बार काउंसिल से बाहर हो जाता है, तो उसकी वक्फ बोर्ड की सदस्यता भी समाप्त मानी जाएगी. जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि वक्फ बोर्ड का सदस्य बनने के लिए दो आवश्यक शर्तें पूरी करनी अनिवार्य हैं.     व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से हो.     संसद, राज्य विधानसभा या बार काउंसिल के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाना. सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हाईकोर्ट के उस निर्णय को गलत ठहराया, जिसमें कहा गया था कि कानून में यह स्पष्ट नहीं है कि बार काउंसिल से बाहर होने पर वक्फ बोर्ड की सदस्यता भी समाप्त हो जाएगी. दिल्ली में इस तारीख से 10-15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, राजधानी में बैन होगी एंट्री, CAQM का आदेश ये है पूरा मामला मणिपुर के मो. फिरोज अहमद खालिद को फरवरी 2023 में मणिपुर वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया. इससे पहले, वे दिसंबर 2022 में बार काउंसिल के सदस्य चुने गए थे, जहां उन्होंने एक हारने वाले सदस्य की जगह ली थी. प्रारंभ में हाईकोर्ट ने उनकी नियुक्ति को मान्यता दी, लेकिन बाद में डिवीजन बेंच ने इस निर्णय को पलट दिया. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बार काउंसिल से बाहर होने पर वक्फ बोर्ड की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी. भारत में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की संख्या को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में भिन्न-भिन्न आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं. हालांकि, 2022 में भारत सरकार ने जानकारी दी कि देश में 7.8 लाख से अधिक वक्फ की अचल संपत्तियां मौजूद हैं. इनमें सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश वक्फ के पास है, जहां लगभग दो लाख से अधिक अचल संपत्तियां स्थित हैं. सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता बताते हैं कि 2009 के बाद वक्फ की संपत्तियों में दोगुने का इजाफा हुआ है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने दिसंबर 2022 में लोकसभा में जानकारी दी थी जिसके अनुसार वक्फ बोर्ड के पास 8,65,644 अचल संपत्तियां हैं. लगभग 9.4 लाख एकड़ वक्फ की जमीनों की अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ है. भारत में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की संख्या को लेकर मीडिया में विभिन्न आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं. 2022 में भारत सरकार ने बताया कि देश में 7.8 लाख से अधिक वक्फ की अचल संपत्तियां हैं. इनमें सबसे अधिक संपत्तियां उत्तर प्रदेश वक्फ के पास हैं, जहां लगभग दो लाख से अधिक अचल संपत्तियां स्थित हैं. सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष के कई नेताओं ने इस कानून के खिलाफ याचिकाएं दायर की हैं, जिनकी पहली सुनवाई 17 अप्रैल को हुई थी. इस सुनवाई के दौरान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट पेश करते हुए आश्वासन दिया कि अगली सुनवाई तक इस कानून के किसी भी विवादास्पद प्रावधान को लागू नहीं किया जाएगा. अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित है. इस बीच, मुस्लिम समुदाय देशभर में इस कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

मुख्यमंत्री ने दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए सरकार करेगी प्रयास रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय श्री दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्री साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।  श्री साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है।  घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। श्री साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।        इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीती मुंबई इंडियंस, रोहित का लगातार दूसरा पचासा

हैदराबाद ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 71 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में पांच बार की विजेता टीम ने 15.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 146 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और जीशान अंसारी ने एक-एक विकेट लिया। मुंबई ने लगाया जीत का चौका मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ अंक तालिका में 10 अंक और 0.673 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद आठ में छह मैच गंवाकर नौवें स्थान पर है। अब मुंबई का सामना 27 अप्रैल यानी रविवार को लखनऊ से होगा। इस मैच में जीत के साथ हार्दिक पांड्या की टीम स्थिति मजबूत करने उतरेगी। विल जैक्स और सूर्यकुमार की साझेदारी से जीती मुंबई 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को जयदेव उनादकट ने पहला झटका दिया था। उन्होंने रेयान रिकेल्टन को आउट किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। इसके बाद मोर्चा रोहित शर्मा और विल जैक्स ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 64 रन की साझेदारी हुई, जिसे जीशान अंसारी ने तोड़ा। उन्होंने जैक्स को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया। वह दौ चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा को सूर्यकुमार यादव का साथ मिला। दोनों ने 32 गेंदों में 53 रन जोड़े और जीत सुनिश्चित की। रोहित का बल्ला फिर गरजा हिटमैन इस मैच में एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 35 गेंदों में अर्धशतक आया। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने 152.17 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और दो चौके व एक छक्का लगाया। वहीं, सूर्यकुमार यादव 40 और तिलक वर्मा दो रन बनाकर नाबाद रहे। क्लासेन और अभिनव के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (71) और अभिनव मनोहर (43) की 99 रनों की विशाल साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा। इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई। 20 से कम के स्कोर पर टीम ने अपने चार विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड (0), अभिषेक शर्मा (8), ईशान किशन (1) और नीतीश रेड्डी (2) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 99 रन की विशाल साझेदारी हुई। क्लासेन ने 34 गेंदों में इस आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 71 रन का निजी स्कोर बनाने में कामयाब हुए। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिनव मनोहर ने 37 गेंदों का सामना किया और दो चौके व तीन छक्के की मदद से 43 रन बनाए। अनिकेत वर्मा ने 12, पैट कमिंस ने एक और हर्षल पटेल ने एक* रन बनाया। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट लिए जबकि दीपक चाहर को दो विकेट मिले। वहीं, बुमराह ने एक सफलता अपने नाम की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

आतंकी हमले के बाद अधिकांश लोगों ने निरस्त कराया कश्मीर टूर

इंदौर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इंदौर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर भारत के विभिन्न ठंडे प्रदेशों में छुट्टियां मनाने जाते हैं। अधिकांश लोगों ने कश्मीर के लिए बुकिंग कराई थी। यह बुकिंग अप्रैल के आखरी सप्ताह से जून के बीच सर्वाधिक है। श्रीनगर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के बाद अधिकांश लोगों ने कश्मीर टूर निरस्त कर दिया है। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, अभी तक लगभग 20 प्रतिशत लोगों ने अपना टूर निरस्त कराया है। होटल बुकिंग और ट्रिप प्लान कैंसल किए ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि बुधवार को इंदौर से श्रीनगर जाने वाले बहुत सारे पर्यटकों ने अपने आगामी टूर निरस्त करवाए हैं। होटल बुकिंग और अन्य ट्रिप प्लान भी रद किए हैं। उनके अलावा, जो लोग अभी नहीं जा रहे हैं, वे अपनी यात्रा मई के अंत या जून तक के लिए टाल रहे हैं। जो पर्यटक पहले से श्रीनगर में हैं, वे किसी भी कीमत पर इंदौर लौटना चाहते हैं। कई लोग कह रहे हैं कि चाहे जितना किराया लगे, लेकिन सीट मिलनी चाहिए। नहीं लगेगा अन्य चार्ज कश्मीर में हुए आतंकी हमले के कारण विमान कंपनियां पहले से बुक हो चुके टिकट पर ट्रिप आगे बढ़ाने के लिए सुविधा दे रही हैं। इसके लिए किसी तरह का अन्य चार्ज नहीं वसूला जाएगा। इंडिगो कंपनी ने 22 अप्रैल से पहले की सभी बुकिंग को 30 अप्रैल तक दोबारा बुकिंग करने का ऑफर दिया है। वहीं एयर इंडिया ने यह सुविधा 15 मई तक की है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुकिंग को 30 अप्रैल तक चेंज करने की सुविधा दी है। श्रीनगर में कर रहे मदद ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कश्मीर में टूरिस्टों की मदद के लिए जुटा हुआ है। होटल और अन्य सुविधाएं उनके लिए जुटाई जा रही हैं। इसके साथ ही भोजन, पानी और ट्रैवल की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। ट्रैवल एजेंट लगातार यात्रियों को राहत देने के लिए प्रयासरत हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

बीजापुर में माओवादियों के विरुद्ध बड़ा आपरेशन लांच, 5000 से अधिक जवान तैनात

जगदलपुर बीजापुर जिले के तेलंगाना सीमा से लगे क्षेत्र में शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बल की ओर से पिछले 50 घंटों से एक बड़ा अभियान छेड़ा गया है। बताया जा रहा है कि माओवादियों के विरुद्ध यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान में छत्तीसगढ़ डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ), कोबरा बटालियन समेत तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स और महाराष्ट्र की सी–60 बल के 5000 से अधिक जवानों ने माओवादियों पर संयुक्त रूप से चौतरफा आक्रमण किया है। पिछले दिनों माओवादियों ने एक पत्र जारी कर ग्रामीणों से आह्वान किया था कि तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर बड़ी संख्या में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बिछा रखी है, इसलिए वे पहाड़ियों पर ना जाए। इस पत्र को आधार बनाकर पक्के इंटेलीजेंस रिपोर्ट पर यह अभियान लांच किया गया है। गुरुवार सुबह चार बजे से मुठभेड़ हुई शुरू फोर्स के जवानों ने पिछले दो दिनों में 100 से अधिक आईईडी इस क्षेत्र से बरामद किए हैं। सैटेलाइट, ड्रोन, हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग कर माओवादियों को पूरी तरह से घेरने का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पैदल चलने के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे से माओवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई है। इस अभियान में फोर्स को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद की जा रही है। यद्यपि पुलिस अधिकारियों की ओर से अब तक इस अभियान के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि अभियान के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

इंदौर-भोपाल रोड पर शराब से भरा ट्रक पलटा, लगी आग, ड्राइवर की मौत

सीहोर सीहोर जिले के ग्राम कोठरी के नजदीक एक ट्रक सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया है। ट्रक पलटने के बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण ट्रक में सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस ट्रक के अंदर एक बड़ी ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित ग्राम कोठरी के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने के साथ ही इसमें आग लग गई, जिसके कारण ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया गया है कि इस ट्रक के अंदर लाखों रुपए की एक ब्रांडेड कंपनी की अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अभी जांच की जा रही है। आष्टा थाने के सब इंस्पैक्टर अविनाश भोपले ने बताया कि शराब से भरा ट्रक पलटने की घटना हुई और इसके बाद उसमें आग लग गई। भोपले ने बताया कि ड्राइवर की इस घटना में मौत हुई है। आशंका है कि उसकी मौत सिर में आई चोट से हुई है। शराब से भरा यह ट्रक बड़वाह से जबलपुर जा रहा था। इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर मार्ग पर कोठरी में बस स्टैंड के सामने ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच 1489 पलट गया। जैसे ही ट्रक पलटा उसके बाद ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते अंग्रेजी शराब से भरा उक्त पूरा ट्रक शराब सहित जल कर खाक हो गया। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया ट्रक ड्राइवर की भी इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अमलाहा चौकी पुलिस प्रभारी एसआई चिन्मय मिश्रा सादल बल के मौके पर पहुंचे। मृतक ड्राइवर के शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। ट्रक के जलने से दस्ताबेज, शराब के बिल व अन्य कागज जल कर नष्ट हो गए हैं। ड्राइवर की पहचान जावेद अली निवासी नवोदय कैंसर हॉस्पिटल के पास भोपाल के रूप में हुई है। एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि ट्रक इंदौर बड़वाह से शासकीय मदिरा लेकर जबलपुर स्थित शासकीय वैयरहाउस के लिए रवाना हुआ था। ट्रक के मालिक का नाम विनय तिवारी, निवासी पिपरिया बताया गया है। घटना की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 22