Friday, July 10, 2026 2:15 am

चिरमिरी से पहलगाम गए 11 पर्यटक सुरक्षित

चिरमिरी से पहलगाम गए 11 पर्यटक सुरक्षित आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने दी श्रद्धांजलि; सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग चिरमिरी/एमसीबी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को मनेंद्रगढ़ जिले में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, जिले से कई पर्यटक पहलगाम घूमने गए थे जो अब सुरक्षित है लेकिन उनकी वापसी नहीं हुई है जिसे लेकर परिवार वालों ने चिंता जताई है। चिरमिरी से गर्मी की छुट्टियां मनाने गए चार परिवारों के सदस्य वर्तमान में सुरक्षित हैं। बुधवार को हल्दीबाड़ी यातायात चौक पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने भारत सरकार से इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, बैकुंठपुर में मुस्लिम समुदाय ने कुमार चौक में एक साथ एकत्रित होकर आतंकी हमले की निंदा कर आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग चिरमिरी के नागरिकों ने अपने शहर से गए पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना की है। स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें सकुशल घर वापस पहुंचाने में मदद करे। कश्मीरी व्यापारी ने बचाई जान मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक कश्मीरी व्यापारी ने छत्तीसगढ़ के 11 लोगों की जान बचाई। चिरमिरी के 11 पर्यटक जो घूमने गए थे, वो भी हमले के वक्त वहीं पहलगाम में मौजूद थे। इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत 3 बच्चे भी शामिल थे। शिवांश जैन ने बताया कि भू-स्खलन के कारण सड़क पर जाम लगा था। सड़क के दोनों तरफ पर्यटकों की भीड़ थी। अचानक फायरिंग शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। नजाकत हर साल सर्दियों में चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आस-पास घूम रहे थे। recent visitors 27

तहसीलदार ने अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर पर किया छापामार कार्यवाही

चितरंगी मामला चितरंगी मुख्यालय का है जहाँ अवैध रूप से संचालित आधार कार्ड सेंटर एक नीजी दुकान जो राधे कम्प्यूटर संचालित था,उक्त दुकान का मालिक राधेश्याम यादव है, नीचे दुकान में चलने वाला आधार कार्ड सेंटर का मूल स्थान यूनियन बैंक चितरंगी था,लेकिन निर्धारित स्थान पर आधार कार्ड सेंटर संचालित न करके प्राइवेट स्थान मे संचालित थी कहीं ना कहीं ऐसी मनमानी सवालिया निशान खड़ा करती है। इतना ही नहीं उक्त सेंटर का आपरेटर राजेश कुमार जायसवाल जोकि सरई का रहने वाला है। कमल की बात तो यह है कि आधार कार्ड मे हुई त्रुटि को सुधार करवाने हेतु दलालो और प्राइवेट संस्था के लोगो द्वारा प्रत्येक लोगों से 100रुपए और 150रुपए के काम का 500से 1000हजार तक कि वसूली कर आम जनमानस को परेशान कर  रहे थे,जिसकी सूचना लगते ही चितरंगी तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह ने राजस्व टीम के साथ छापेमार कार्यवाही कर आधार कार्ड सेंटर से मशीन को जब्त किया। वहीं हल्का पटवारी चितरंगी रमाशंकर बैस द्वारा स्थल पंचनामा तैयार किया गया, चितरंगी तहसीलदार के द्वारा कलेक्ट्रेट मे सूचित करते हुए आधार आईडी को बंद कर कार्यवाही कि प्रक्रिया को पूरा किया गया।   recent visitors 16

जतारा एसडीओपी और जतारा रेंजर की सूझबूझ और समन्वय से अवैध लकड़ी परिवहन करते जप्त हुआ ट्रक

जतारा विदित हो कि टीकमगढ़ जिले अंतर्गत विगत कुछ माह से वन माफिया रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के अवैध अपराधों की जगह उत्तर प्रदेश के लकड़ी तस्करों के साथ मिलकर टीकमगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों से राजस्व भूमि पर बिना अनुमति के खैर, यूकेलिप्टस, बबूल, और श्यामर के वृक्षों की कटाई करके संगठित अपराध के तहत उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और अन्य जगह टीकमगढ़ से काटी गई लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे हैं, जिस पर नियंत्रण रखने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार वाहन की जप्ती जारी है जिसके तहत टीकमगढ़, बलदेवगढ़, सहित जतारा रेंज अंतर्गत अनेकों वाहनों की जप्ती की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। जिसको सतत जारी रखते हुए और मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम और जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार के समन्वय और सहयोग से संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 22/04/2025 की रात्रि में बम्होरी थाना की कनेरा पुलिस चौकी पर एक ट्रक क्रमांक UP 93 BT 8995 जिसके अन्दर ऊपर से काली पॉलीथिन से लकड़ी छिपाकर रखी जाकर परिवहन की जा रही थी को पुलिस चौकी कनेरा के पुलिस बल द्वारा संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई तो ट्रक के अन्दर अवैध रूप से काटी गई श्यामर की लकड़ी छिपाकर रखी पाई गई, जिसकी सूचना अनुभिवागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम को प्राप्त होने पर उनके द्वारा उक्त सूचना उनके द्वारा जतारा रेंजर शिशुपाल अहिरवार को दी गई जिसके पश्चात जतारा रेंजर के द्वारा तत्काल वन अमले को कनेरा पुलिस चौकी भेजा गया जहां पर कनेरा पुलिस चौकी के पुलिस अमले द्वारा एक 14 चका ट्राला ट्रक जिसका पंजीयन क्रमांक UP 93 BT 8995 जिसमें अवैध रूप से काटी गई श्यामर प्रजाति की लकड़ी को अवैध रूप से परिवहन कराए जाने के कारण और परिवहन एवं कटाई के कोई अभिलेख ट्रक चालक के पास नहीं होने के कारण पुलिस चौकी कनेरा के द्वारा जप्त किया गया था जिसकी सुपुर्दी वन अमले के द्वारा ली जाकर जप्त ट्रक मय लोड वनोपज के थाना जतारा में सुरक्षित खड़ा कराया जाकर, अवैध लकड़ी परिवहन के लिए ट्रक मालिक और ट्रक चालक के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 243/20 दिनांक 22/04/2025 पंजीबद्ध करके विवेचना में लिया गया। recent visitors 26

सुशासन तिहार: श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों के चेहरे खिले

सफलता की कहानी सुशासन तिहार: श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों के चेहरे खिले रायपुर श्रमिकों को अब शीघ्रता से मिलेगा श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ बिलासपुर, 23 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार में आवेदन करने पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का कार्ड त्वरित रूप से बनाया गया, एक आवेदन पर श्रम कार्ड मिलने से श्रमिकों के चेहरे खिल गए हैं ,कोटा की महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए उनका आभार जताया है।      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार में आवेदन करने पर कोटा ब्लॉक की ग्राम कलमीटार निवासी महिला श्रमिक श्रीमती मालती रजक और श्रीमती सोनिया निर्मलकर को सुशासन तिहार में श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने पर विभाग द्वारा शीघ्र ही संज्ञान लिया गया और उन्हें कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड बनवाने के लिए वे काफी समय से प्रयासरत थे लेकिन प्रक्रिया की जानकारी न होने के कारण उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था, ग्राम पंचायत के माध्यम से सुशासन तिहार के विषय में जानकारी मिलने पर उन्होंने पेटी में अपना आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि आवेदन देने के कुछ ही दिन के पश्चात उन्हें विभाग द्वारा कार्ड बनने की सूचना मिली और उन्हें कार्ड दिया गया। श्रीमती मालती रजक कहती है कि हम जैसे श्रमिक परिवारों के लिए श्रम कार्ड इस बड़ा सहारा है जिसके माध्यम से हमें सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।      इसी तरह मस्तूरी ब्लॉक के श्रमिक कृष्णा ठाकुर, आनंद पाटनवार, आयुष पाटनवार, रामकली कुर्रे ने भी सुशासन तिहार में आवेदन दिया था जिस पर त्वरित रूप से निराकरण की कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा उन्हें श्रम कार्ड प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम कार्ड बनने से श्रमिकों को शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है जिसमें 1.2 लाख रुपये तक का बीमा कवर, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत,दुर्घटना में मृत्यु पर 2 लाख रूपए, आंशिक विकलांगता पर 1 लाख रूपए का बीमा लाभ मिलता है। इससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है जैसे पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ आसानी से मिल सकता है। श्रमिकों को  भविष्य में पेंशन स्कीम से जुड़ने का मौका भी इस माध्यम से मिल सकता है उन्हें पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत रिटायरमेंट के बाद 3 हजार रूपए तक की पेंशन राशि का लाभ दिया जाता है। श्रमिक कार्ड बनने से श्रमिको के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ जाते हैं साथ ही उनके बच्चों को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। रेहाना/ recent visitors 35

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा अंतर्गत नुक्कड़ नाटक आयोजित

मंडला  जिले मे भारत सरकार के निर्देशानुसार सातवां राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम दिनांक 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनसामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) के दल द्वारा नारायणगंज के ग्राम मानेगांव के हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभम संगीत मंडला द्वारा "जीवन के पहले 1000 दिन" विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। साथ ही, दल प्रमुख श्री अयोध्या प्रसाद जी द्वारा लोक गीतों के माध्यम से पोषण जागरूकता को प्रभावशाली तरीके से जनमानस तक पहुँचाया गया।                 प्रस्तुति के दौरान दल द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, संतुलित आहार, टीकाकरण, बाल देखभाल, गर्भावस्था के दौरान महिला देखभाल, बाल विवाह आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी गीतों और नाटकों के माध्यम से दी गई। साप्ताहिक हाट बाजार में हुए इस आयोजन में परियोजना अधिकारी श्री सजीव कुमार मोहर, पर्यवेक्षक मोहगांव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। recent visitors 24

शासकीय स्कूल पर हो रहा बेखौफ कब्जा, विभाग बना अनजान, जांच की उठ रही मांग

मंडला  लालीपुर चौराहे स्थित एक बंद प्राथमिक शाला भवन पर बेखौफ तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। कभी बच्चों के पढ़ाई, खेल और प्रार्थना स्थल रहे इस भवन के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां गेट और सीटें लगा दी गई हैं। अब स्थिति यह है कि शासकीय भवन में प्रवेश के लिए पहले कब्जाधारी से अनुमति लेनी पड़ती है।        जानकारी अनुसार यह भवन वर्तमान में जिला शिक्षा केंद्र के अधीन है और विभागीय जानकारी के अनुसार इसे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से यह शाला कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी। लेकिन विभाग की अनदेखी का लाभ उठाकर अब यह भवन निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त जगह मंदिर ट्रस्ट की है, जिससे कब्जा करने वाला खरीद कर वहां निर्माण कार्य कराया है, अब दो प्रकार के सवालों का जबाब जांच उपरांत ही मिल सकता है।        इस मामले में जब एसडीईओ से चर्चा की गई तो उन्होंने कब्जे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है कि यदि विभाग सतर्क होता तो यह कब्जा संभव ही नहीं था।          वर्तमान में शहर में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई शासकीय कार्यालयों के लिए भवनों की आवश्यकता है। यदि यह भवन ऐसे किसी कार्य को सौंप दिया जाता, तो आज यह स्थिति न बनती।           यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग कितने गंभीर हैं। अब देखना यह है कि विभाग अवैध कब्जा हटाने में कितनी तत्परता दिखाता है या इसे भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इनका कहना है- आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, जांच उपरांत मामला  सही पाए जाने पर कब्जा हटाने की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बीईओ, मण्डला  लालीपुर चौराहे स्थित एक बंद प्राथमिक शाला भवन पर बेखौफ तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है। कभी बच्चों के पढ़ाई, खेल और प्रार्थना स्थल रहे इस भवन के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां गेट और सीटें लगा दी गई हैं। अब स्थिति यह है कि शासकीय भवन में प्रवेश के लिए पहले कब्जाधारी से अनुमति लेनी पड़ती है।        जानकारी अनुसार यह भवन वर्तमान में जिला शिक्षा केंद्र के अधीन है और विभागीय जानकारी के अनुसार इसे गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से यह शाला कुछ वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी। लेकिन विभाग की अनदेखी का लाभ उठाकर अब यह भवन निजी स्वार्थ का केंद्र बन गया है। कुछ लोगों का कहना है कि उक्त जगह मंदिर ट्रस्ट की है, जिससे कब्जा करने वाला खरीद कर वहां निर्माण कार्य कराया है, अब दो प्रकार के सवालों का जबाब जांच उपरांत ही मिल सकता है।        इस मामले में जब एसडीईओ से चर्चा की गई तो उन्होंने कब्जे की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सवाल यह उठता है कि यदि विभाग सतर्क होता तो यह कब्जा संभव ही नहीं था।          वर्तमान में शहर में आंगनबाड़ी केंद्र सहित कई शासकीय कार्यालयों के लिए भवनों की आवश्यकता है। यदि यह भवन ऐसे किसी कार्य को सौंप दिया जाता, तो आज यह स्थिति न बनती।           यह मामला न केवल विभागीय लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासकीय संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग कितने गंभीर हैं। अब देखना यह है कि विभाग अवैध कब्जा हटाने में कितनी तत्परता दिखाता है या इसे भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। इनका कहना है- आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, जांच उपरांत मामला  सही पाए जाने पर कब्जा हटाने की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बीईओ, मण्डला recent visitors 14

अलका को उत्कृष्ठ एरिया आफिसर सम्मान मल्लिका ऑफ़ द सविताली का खिताब भी

बिलासपुर   ‘द एसोसियेशन ऑफ़ द वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मल्टीपल कॉंफ्रेंस लोनावाला पूणे में डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की एरिया ऑफिसर -2 वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर” का सम्मान दिया।                     कांफ्रेस में देश भर से सेवाभावी आए थे। सेवा को समर्पित वी क्लब्स के वर्ष भर के सेवा कार्याे का आकंलन कर, मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी रजनी शेट्टी जी ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की एरिया ऑफिसर -2 वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट एरिया ऑफिसर” का सम्मान दिया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विभिन्न सेवा कार्यों जैसे गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फ़ूड फॉर हंगर, महिला स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीन वितरण, ठंड में कंबल वितरण आदि उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। वहीं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “स्पंदन अलंकरण समारोह” में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनिता फरमानिया ने अलका को “मल्लिका ऑफ़ सविताली” के खिताब से अलंकृत किया। एसोसिएशन ऑफ ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है।  महिला सशक्तिकरण हेतु कॉंफ्रेंस का आयेाजन किया गया। वी अलका अग्रवाल वर्तमान में ”वी” क्लब्स ऑफ इंडिया के एरिया 2 की एरिया आफिसर के रूप में कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक, मानव सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं। कॉंफ्रेंस में एरिया-2 के सभी क्लबों को उनकी सेवा कार्याे और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया । recent visitors 30