Tuesday, July 7, 2026 2:32 pm

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गियों में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। दिल्ली में ही आज दो जगहों से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। आग की पहली घटना रोहिणी की है तो दूसरी आईटीओ के पास की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 स्थित निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों रविवार को भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली कि इससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आईटी के पास जंगल में लगी आग दिल्ली के ही शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ जाने वाले रास्ते पर जंगल में भी आज आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब-ऑफिसर भीमसेन ने बताया, "दोपहर 12.07 बजे हमें लक्ष्मी नगर से आईटीओ जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुग्राम में बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर शनिवार रात 9 बजे आग लग गई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर भीषण तरीके से लगी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम सहित तीन जिलों की दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग का धुआं आसपास के गांव तक पहुंच गया है। इस कारण आसपास के गांव बंधवाड़ी, ग्वाल पहाड़ी, बालियावास, मांगर सहित पांच गांव में लोगों को सांस लेना दुभर हो गया है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर लगी हुई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमें जुटी हुई है।   recent visitors 24

मौसम का मिजाज बदला, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार की शाम अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली और बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है. वैसे तो शनिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आज सुबह से भी बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा. लेकिन मौसम विभाग ने अभी-अभी अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक के लिए 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर जिले शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार इन 4 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ के 4 जिले- बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. recent visitors 32

तीन दिवसीय हाईक जलकी में संपन्न, राज्य भर के 79 गाइडर ने लिया भाग

बिलासपुर, भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है ।  इसी कड़ी में ग्राम जलकी ,सिरपुर महासमुंद में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 राज्य प्रभारियों सहित छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न जिलों के 79 गाइडरों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने ग्राम जलकी के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में न केवल विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अध्ययन किया बल्कि विभिन्न रोमांचक साहसिक कार्यो जैसे जिप लाइन ,जॉइंट स्विंग ,रोपब्रिज ,मंकी ब्रिज, टायर वॉल क्लाइंबिंग आदि उत्साह पूर्वक में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का भी विकास किया।     हाईक में  इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ (दक्षिण कौशल ) की प्राचीन राजधानी सिरपुर (श्रीपुर) के पुरातात्विक एवं इतिहास  स्थलों जैसे लक्ष्मण मंदिर ,गंधेश्वर मंदिर सुरंग टीला सहित विभिन्न प्राचीन स्थलों का अवलोकन भी करने का अवसर प्राप्त हुआ । जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं पदेन जिला आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार तिवारी एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । साथ ही जिला संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर में हर्ष व्याप्त है। जिला संघ बिलासपुर की 18 गाइडर के रूप में  कल्पना सिंह,अपर्णा सारखेल, रागिनी चौधरी , रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह, संध्या तिवारी, रेवती साहू,आरती राय, ममता यादव,निधि कश्यप, निशा साहू,रश्मि गुप्ता, कौशल्या साहू, चेतना सिंह,उषा रानी नेताम, शकुन चौहान, अनीता दान, संगीता सिंह भाग  लिया। recent visitors 22

संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान, वसूला 1.42 लाख रुपए का जुर्माना

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक  देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अधिकृत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं रेल राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान वाणिज्य विभाग के  पर्यवेक्षक श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव  एवं 12 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के बाहर निकलने वाले रास्तों की घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न निकल सके। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली कुल 10 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में 128 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹93,160/- की राशि वसूली गई। वहीं 100 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिनसे ₹48,850/- बतौर किराया एवं जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त बिना बुकिंग के सामान ले जाते हुए तथा गंदगी फैलाते हुए पाए गए 1 यात्री से ₹200/- का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार इस अभियान के दौरान कुल 229 मामलों से ₹1,42,210/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह अभियान यह सुनिश्चित करने हेतु संचालित किया गया था कि सभी यात्री उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें। ऐसे अभियान न केवल रेलवे के राजस्व को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि यात्रियों को एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं स्वच्छ यात्रा का अनुभव भी प्रदान करते हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा करने से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या UTS ऐप का उपयोग कर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। recent visitors 28

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का बड़ा मामला, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

बांसवाड़ा जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत एक चिकित्सक द्वारा अपने पिता और एक अन्य व्यक्ति का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने का बड़ा मामला सामने आया है। डॉक्टर ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी से साधारण चोट को गंभीर बताकर मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार करवाया और पुलिस कार्रवाई भी करवा दी। मामला उजागर होने के बाद तीन डॉक्टरों और एक हेड कांस्टेबल सहित छह लोगों के खिलाफ लोहारिया थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारिया थाना क्षेत्र के आसोडा गांव निवासी जगदीश पाटीदार ने 16 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक को एक परिवाद सौंपा था। परिवाद में आरोप लगाया गया कि गांव के भूरालाल, भावेंग और अन्य ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। बाद में भूरालाल ने भी जगदीश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। दोनों पक्षों का मेडिकल पालोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जहां किसी को गंभीर चोट नहीं पाई गई। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ न्यायालय में चालान पेश कर दिया। हालांकि जब जगदीश पाटीदार ने चार्जशीट की नकल ली तो पता चला कि 22 मार्च को भूरालाल और भावेंग के लिए गंभीर चोट के फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र तैयार किए गए थे जबकि वास्तविकता में उनकी चोट साधारण ही थी। रिपोर्ट के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालोदा के चिकित्सक हिमांशु ने पुलिस की रिपोर्ट पर भूरालाल और भावेंग को गंभीर चोट का हवाला देते हुए महात्मा गांधी चिकित्सालय रैफर किया, जबकि दोनों मेडिकल करवाकर सीधे अपने घर लौट गए थे। इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि उपाध्याय ने तहरीर के आधार पर दोनों की गंभीर चोट का प्रतिवेदन तैयार कर दिया। इस दौरान भूरालाल के बेटे डॉ. अश्विन पाटीदार ने अपने पिता और भावेंग के होली का त्योहार मनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए, जिससे दोनों के चोटिल होने के दावे पर सवाल खड़े हो गए। इसके बाद जगदीश पाटीदार ने जांच के दौरान अस्पताल से दस्तावेज प्राप्त किए, जिसमें सामने आया कि 19 मार्च को डॉ. अश्विन पाटीदार ने अपने पिता भूरालाल और भावेंग को गंभीर चोट का हवाला देकर मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती दिखाया था। भर्ती टिकट पर डॉ. अश्विन के हस्ताक्षर मिले, जबकि उस दिन उनकी ड्यूटी अस्पताल में नहीं थी। इतना ही नहीं भर्ती की टिकट और ओपीडी पर्ची भी कंप्यूटर से जनरेट नहीं थी, जबकि अस्पताल की सामान्य प्रक्रिया में सभी भर्ती टिकट कंप्यूटर से जनरेट किए जाते हैं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में डॉक्टरों और हेड कांस्टेबल की मिलीभगत पाते हुए तीन डॉक्टरों, एक हेड कांस्टेबल और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। recent visitors 35

साइबर ठगी की रकम विदेश भेजने वाले सीए समेत तीन गिरफ्तार

रायपुर  साइबर क्राइम से से ठगे गए 11 लाख रुपये को थाईलैंड और चाइना भेजने के मामले में रायपुर पुलिस ने चार्टड अकाउंटेंड, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले के साथ ही मुख्य सरगना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, मोबाइल आदि बरामद किया है। आईजी अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना को साइबर अपराधों मे शामिल मुख्य आरोपितों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रखने को कहा है। पुलिस के मुताबिक शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा का झांसे देकर डॉ.प्रकाश गुप्ता से 11 लाख रुपये की ठगी हुई थी। साइबर थाने को सौंपी गई जांच शिकायत पर आमानाका पुलिस थाने में केस दर्ज किया। इसकी जांच रेंज साइबर थाना को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान पूर्व में दिल्ली निवासी आरोपित पवन सिंह, गगनदीप शर्मा, राजवीर सिंह, संदीप रात्रा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे इसके बाद ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्रवाई करते हुए टीम ने तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपितों की पहचान की। साथ ही टीम को दिल्ली रवाना किया। पुलिस ने दिल्ली में तीन अलग-अलग स्थानों में छापे की कार्रवाई की। इस दौरान प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर के साथ साइबर अपराध से अर्जित की गई रकम से खरीदे गए मकान, फ्लैट की जानकारी मिली। पुलिस की गिरफ्त में आए 11/07 शालीमार बाग, थाना शालीमार बाग वेस्ट दिल्ली के 29 वर्षीय हिमांशु तनेजा,बी-01,वेस्ट दिल्ली, वर्तमान पता मकान नंबर आरजेडबी 153, डाबरी एक्सटेशन ईस्ट दिल्ली के 37 वर्षीय गणेश कुमार और हाउस नंबर 57, डेयरी वसंत कुंज, मसुदपुर, साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी 26 वर्षीय अंकुश कुमार से पूछताछ में कई राज खुले। फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता आरोपित फर्जी कंपनी के नाम से बैंक खाता खोलकर कर फारेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से रकम विदेश भेजते थे। बाद में रकम को वापस प्राप्त कर लेते थे। आरोपितों से जब्त रकम से क्रय की गई संपत्ति के दस्तावेज प्राप्त करके अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है।   recent visitors 19

केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता देगी एमपी सरकार : सीएम डॉ मोहन

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- आठ से 10 साल पुरानी मांगों को हमने पूरा किया है। अपने काम की दक्षता के बलबूते पर प्रदेश को सरकारी कर्मचारी आगे बढ़ रहे हैं। मैने घोषणा की है कि केंद्र सरकार के समान सभी 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह दो किस्तों में मिलेगा। पहली 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत फिर 01 जनवरी 2025 से 02 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इसी तरह एरियर्स का भुगतान भी पांच किस्तों में किया जाएगा। पदोन्नति के द्वारा खोले जाएंगे सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। इसके लिए मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वारा भी खोले जाएंगे।भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। लव जिहाद की अनुमित किसी को नहीं सीएम डॉ मोहन यादव का ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद की अनुमति नहीं है। जो भी करता पाएगा उसको छोड़ने वाले नहीं है। वह किसी स्थान पर भी हों। जो राज्य से अंदर है या राज्य के बाहर हैं। हर जगह से पकड़ने का यह हमारा संकल्प है। मध्य प्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है, जहां अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसानों को सोलर पंप की सौगात किसान बिजली को लेकर सरकार पर निर्भर रहता है। 32 लाख किसानों को हमारी सरकार रात में आत्मनिर्भर बनाएगी। डेढ़ से 2 लाख किसान ऐसे हैं जो दो हॉर्स पावर 5 हॉर्स पावर के हैं। इन्हें सोलर पंप देकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। 32 हजार किसानों ने पहले पंजीयन कराया था। जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है उन्हें पहले सोलर पंप दिया जाएगा। किसानों को एक लाख कनेक्शन हम तुरंत जारी करने वाले हैं। सिर्फ 10 परसेंट राशि पर सोलर पंप की सौगात किसानों को मिलेगी। प्रदेश का किसान बिजली समेत अन्य मामलों पर भी आत्मनिर्भर बनेगा। recent visitors 21